Holi 2025: इस होली मीन, मेष, सिंह और वृच्चिक का बदल जाएगा भाग्य, जानें ग्रहों का प्रभाव

0
Holi 2025: इस होली

हिन्दू धर्म में होली (Holi) का पर्व बहुत पवित्र तयोहार माना जाता है. प्रत्येक साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में इस बार 14 मार्च, 2025 को होली (Holi) मनाई जाएगी. होली पर कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ और भाग्यशाली साबित होने की संभावना है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के प्रभाव से यह निर्धारित होता है कि किस राशि के जातकों को इस होली पर सफलता, धन, प्रेम और सुख की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से डॉ कि होली पर किन राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगी.

चार राशियों का भाग्य बदलेगा

मेष – इस राशि के जातकों के लिए होली (Holi) का पर्व अत्यंत शुभ रहने वाला है. मंगल ग्रह की अनुकूल स्थिति इनके करियर और आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी. होली के समय नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है. व्यापारियों को नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है और रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है. जिससे मन काफ़ी प्रसन्न रहेगा.

सिंह – होली (Holi)  का पर्व इस राशि के लिए बेहद खुशियाँ लेकर आने वाला है. इस राशि वालो के लिए होली भाग्य और सफलता का प्रतीक बनेगी. इस राशि पर भगवान सूर्य की कृपा से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होंगी. निवेश के इच्छुक लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. परिवार मे कोई मांगलिक कार्य हो सकता है.

Aaj Ka Rashifal 12 मार्च बुधवार, आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

वृश्चिक – इस राशि के जातकों के लिए होली (Holi) का पर्व बहुत खुशियाँ लेकर आने वाला है. इस राशि के लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. यदि वे किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्यरत हैं, तो उसमें सफलता की प्रबल संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा. साथ ही जो जातक लम्बे समय से बीमार है उन्हें स्वास्थ मे आराम. लगेगा.

मीन – इस राशि के जातकों के लिए होली (Holi)  का पर्व बेहद खुशियाँ लेकर आने वाला है. इस राशि वालो के लिए होली भाग्य और सफलता लेकर आने वाला है. जिससे सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा. प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों के रिश्ते और भी मजबूत होंगे, और कुछ जातकों के विवाह के अवसर भी बन सकते हैं.जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

Aaj ka Panchang 12 March: त्रयोदशी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

12 March Ka Panchang: 12 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।  राहुकाल 12:30 − 13:58 मिनट तक है। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।

Aaj ka Panchang हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

12 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

Aaj ka Panchang 12 मार्च 2025

तिथि     त्रयोदशी            09:13 तक

नक्षत्र     मघा      28:03 तक

प्रथम करण        तैतिल    09:13 तक

द्वितीय करण       गारा      21:54 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       बुधवार

योग       सुकर्माण            12:59 तक

सूर्योदय  06:37

सूर्यास्त  18:23

चंद्रमा    सिंह

राहुकाल            12:30 − 13:58

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      फाल्गुन

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

12 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish बुधवार
Ank Jyotish बुधवार

12 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

12 march आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं, साथ ही जो कार्य अटके हुए थे, वे भी आज पूरे हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद हो।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

12 march आज आपको अपने कामकाजी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने में मेहनत लगेगी। ध्यान रखें, किसी से उधार लेने या देने से बचें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

12 march आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके करियर में उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपको मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

12 march आज आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। थोड़ा सा आराम और ध्यान रखने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Rashifal 12 मार्च बुधवार, आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

अंक 5 Ank Jyotish

12 march आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्य में सफलता के बावजूद कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आपको उनसे निपटने की पूरी क्षमता होगी। कुछ नए वित्तीय अवसर सामने आ सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

12 march आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

12 march आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। कामकाजी जीवन में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

12 march आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी पुराने मामले में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

12 march आज का दिन आपको अच्छा महसूस कराएगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। प्रेम जीवन में मिठास आएगी और रिश्ते में और भी नजदीकी बढ़ेगी।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Rashifal 12 मार्च बुधवार, आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

0
Aaj Ka Rashifal बुधवार
Aaj Ka Rashifal बुधवार

Aaj Ka Rashifal 12 मार्च बुधवार 2025: आज मंगलवार फाल्गुन माह के द्वादशी अश्लेखा नक्षत्र है। सप्तमी तिथि है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को प्राथमिकता दें और इधर-उधर के कामों में ना लगे। आपका कोई मित्र आपका शत्रु बन सकता है। आपके परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप गले शिकवे न उखाड़े। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई सरकारी काम मिलने से खुशी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपको निराशा होगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपको अकस्मात कोई खर्च आने से किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल-मिलाप करने जा सकते है। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन बिजनेस में आपको किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

Weekly Horoscope (10 to 17 march): इन राशियों के लिए शानदार होगा सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशियों का हाल

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में यदि कामों में नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मदद की आवश्यकता होगी, तो आप उसके लिए भी आगे आएंगे।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए तनाव से राहत दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपको नौकरी में मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नये घर की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे नजर आएंगे। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देंगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है।

मकर  (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बड़े ऑर्डर मिलेंगे और आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर कोई पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आप मनचाहे खर्च भी कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी।  आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कोई नया पद मिलने से खुशी होगी। आपकी दी गई सलाह परिवार के सदस्यों के खूब काम आएगी। आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलेंगे, जिससे आपको मन में भी खुशियां रहेंगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

आज 12 मार्च बुधवार 2025 का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उनको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई आज खास जानकारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

किसान आत्महत्या पर डॉ रश्मि चंद्राकर बोलें, प्रदेश में BJP सरकार आने के बाद अंततः जो डर था वही हुआ

0
डॉ रश्मि चंद्राकर
डॉ रश्मि चंद्राकर

महासमुंद। मृतक किसान भाई पूरण निषाद ने आत्महत्या कर ली यह साय सरकार की विफलता के चलते हुआ है। आगे डॉ रश्मि ने कहा कि भूपेश सरकार में किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत थी कांग्रेस सरकार में कोई किसान आत्म हत्या नहीं की बल्कि किसानो को आत्म निर्भर बनाने के काम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने किया आज किसानो को फिर से किसान कर्ज माफी और भूपेश सरकार याद आ रही है कि आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि

डॉ रश्मि चंद्राकर
डॉ रश्मि चंद्राकर

महासमुंद विधान सभा क्षेत्र के झलप से 4 किलोमीटर दूर ग्राम सिंघनपुर में एक किसान बिजली कटौती और उसकी फसल मरने जाने से चिंतित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।किसान द्वारा आत्महत्या सरकार की नीति पर ही बड़ा सवाल है। आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कहा कि राज्य में पहले किसान विरोधी भाजपा सरकार ने रबी में धान फसल लगाने से मना किया और कांग्रेस पार्टी ने जब इस आदेश का विरोध प्रदर्शन किया तब रबी फसल किसान लगा पाए किसान विरोधी भाजपा सरकार शुरू से चाहता था की  किसान की खेती और किसानी खत्म हो जाए जिस कारण पूरे महासमुंद जिले में भाजपा सरकार लाइन नहीं दे रही हैं और लाइन दे रही हैं तो जान बूझकर लो वोल्टेज दे रही हैं ताकि पंप नहीं चल पाए जिस से यह स्पष्ट होता है भाजपा सरकार किसानों को आत्महत्या करने में मजबूर कर रही है ।

गौरतलब है कि सिंघनपुर में एक किसान की बिजली कटौती और उसकी फसल मर जाने से चिंतित होकर  किसान की आत्महत्या की बातें सामने आ रही हैं। उनका पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण पूरी खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया।बढ़ती आर्थिक तंगी और कर्ज का के लिए इतना असहनीय हो गया कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बिजली विभाग को जगाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन बिजली विभाग महासमुंद जिले में कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, जिसे जगाने के लिए हमने बार बार सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाया , लेकिन फिर भी बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने सही समय पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की. यही वजह है कि किसान पुराण लाल निषाद ने आज अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बिजली कटौती बना किसान आत्महत्या का कारण : पूर्व MLA विनोद चंद्राकर बोलें,  किसान के परिवार को 50 लाख मुआवजा, पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग

0
किसान
किसान

महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव छग शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने झलप क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में फसल बर्बाद होने से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने किसान के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने, उसके पुत्र को सरकारी नौकरी देने, बिजली कटौती बंद करने, लो वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान की मांग की है। अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

विनोद
विनोद सेवनलाल

श्री चंद्राकर ने कहा कि साय सरकार के किसान विरोधी नीति के चलते प्रदेश में किसान आत्महत्या करने विवश हो रहे हैं। लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, किसान कर्ज लेकर रबी धान फसल लगाते हैं, लेकिन, अघोषित बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या से फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हो रहे हैं। कर्ज के बोझ तले दबे किसान थक हारकर अपना जीवन लीला समाप्त करने मजबूर हो रहे है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि ग्राम सिंघनपुर में मृतक किसान पुरन निषाद ने कर्ज लेकर खेत में बोर खुदवाए थे, एक बोर चल रहा था, लेकिन बिजली कटौती की वजह से खेत सूख गया। प्रतिदिन छह से आठ घंटे तथा कभी कभी रात भर बिजली गुल रहती है। बिजली कटौती से खेत में लगी खड़ी फसल को हो रहे नुकसान की वजह से वह परेशान था।  उसने झलप के सहकारी बैंक से डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लिया था, इसके अलावा साहूकारों से भी उसने खेती किसानी के लिए कर्ज लिया था। रबी फसल काटकर कर्ज अदा करना चाहता था।

महासमुंद किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटे ने बताया- बिजली कटौती से बर्बाद हो गई थी फसल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…

लेकिन, लगातार बिजली कटौती से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया। जिससे वह कुछ दिन से काफी गुमसुम व परेशान रहने लगा था। सुबह घर से खेत जाने निकला था, खेत के मेड पर लगे नीम के पेड़ पर उसने फांसी लगा ली। श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 10–10 घंटे बिजली कटौती कर बड़े उद्योगों को किसानों के हक की बिजली बेच रही है, जिसका परिणाम किसान आत्महत्या के रूप में सामने आ रही है। उन्होंने शीघ्र किसान परिवार को मुआवजा प्रदान करने तथा किसान के पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग कर बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। कटौती बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

घोटालेंबाज सूर्यकांत तिवारी, रानू साहू, सौम्या, समेत आरोपियों की जेल में मनेगी होली, 19 मार्च तक बढ़ी न्यायिक रिमांड की तारीख

0
सूर्यकांत
सूर्यकांत

रायपुर।Chhattisgarh में चर्चित जिला खनिज निधि (DMF) घोटाला मामले में आरोपी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी को ACB-EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड 19 मार्च तक बढ़ा दी है. इसके चलते अब यह सभी आरोपी होली का त्योहार जेल में ही मनाएंगे.

इस बीच सौम्या चौरसिया और रानू साहू ने जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट इस याचिका पर 17 मार्च को सुनवाई करेगी. बता दें कि DMF घोटाले में ACB और EOW द्वारा जांच की जा रही है, जिसमें करोड़ों रुपये के हेरफेर का आरोप है.

खनिज निधि (DMF) घोटाला मामले
खनिज निधि (DMF) घोटाला मामले

जानें क्या है DMF घोटाला

Chhattisgarh सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार,ED की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120 बी 420 के तहत केस दर्ज किया है. केस में यह तथ्य सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है. टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया. जांच रिपोर्ट में यह पाया गया है कि टेंडर की राशि का 40% सरकारी अफसर को कमीशन के रूप में दिया गया है. प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर 15 से 20% अलग-अलग कमीशन सरकारी अधिकारियों ने ली है. ED ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि IAS अफसर रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया

महासमुंद किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटे ने बताया- बिजली कटौती से बर्बाद हो गई थी फसल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश….

महासमुंद किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटे ने बताया- बिजली कटौती से बर्बाद हो गई थी फसल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…

0
किसान
किसान

महासमुंद Mahasamund। ग्राम सिघनपुर के किसान की अपने खेत के नीम पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. बेटे का कहना है कि बिजली कटौती से फसल बर्बाद होने से किसान (Farmer) परेशान था. वहीं पुलिस ने जांच से पहले कुछ भी कहने में असमर्थता जताई है.

Mahasamund पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिघनपुर (Sighnapur) में आज सुबह परिजनों ने किसान पूरन निषाद की लाश उसके खेत में लगे नीम के पेड़ में लटकी हुई देखी. इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी. मृतक के बेटे ने बताया कि मृत किसान ने झलप स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी बैंक से डेढ लाख का KCC लोन लिया था. इसके अलावा भी साहूकारों से लगभग डेढ़ लाख का कर्ज लिया था.

नहीं थी झगड़े वाली कोई बात

Mahasamund मृत किसान के बेटे तुलेश्वर निषाद ने बताया कि खेती-बाड़ी की वजह से पिताजी परेशान थे. खेत में बोर खुदवाए थे, एक बोर चल रहा था, लेकिन बिजली कटौती (power cut) की वजह से खेत सूख गया. घर में कोई झगड़े वाली कोई बात नहीं थी. उन्होंने बताया कि छह से आठ घंटे कटौती होती है. ऑपरेटर यदि सो जाता है तो रात भर बिजली गुल रहती है. बिजली कटौती से खेत में लगी खड़ी फसल को हो रहे नुकसान की वजह से पिता ज्यादा परेशान थे.

विद्वुत विभाग के साथ प्रशासन पर आरोप

Mahasamund बिजली की समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने कहा कि बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, जिसे जगाने के लिए हमने बार बार धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने सही समय पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की. यही वजह है कि किसान पुराण लाल निषाद ने आज अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कलेक्टर ने SDM को दिए जांच के निर्देश

वहीं मामले में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने कहा कि बिजली कटौती के कारण ही किसान ने आत्महत्या किया है यह कहना मुश्किल है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा SDM और थानेदार को जांच के लिए कहा गया है.

Pakistan में पूरी ट्रेन हाईजैक, मुठभेड़ में 6 सैनिक ढेर, 120 लोग फंसे

Pakistan में पूरी ट्रेन हाईजैक, मुठभेड़ में 6 सैनिक ढेर, 120 लोग फंसे

0
Pakistan
Pakistan

Pakistan पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है. हाईजैक की वजह से आतंकवादियों की कैद में 120 लोग फंस गए हैं. हाईजैक छुड़ाने गए पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों की मुठभेड़ में मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक बोलन में बलोचिस्तान आर्मी के आतंकियों ने जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया. इस ट्रेन में 120 सवारी मौजूद थे, जिसे आतंकियों ने गिरफ्तार कर रखा है.

पहले ट्रैक उड़ाया फिर ट्रेन पर कब्जा किया

Pakistan बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा है कि मशकफ, धादर और बोलन में सावधानीपूर्वक ट्रेन को हाईजैक किया गया है. हमारे लड़ाकों ने पहले ट्रेन की पटरी को बम से उड़ा दिया, जिसके बाद ट्रेन आसानी से रूक गई. बीएलए का कहना है कि जैसे ही ट्रेन ट्रैक पर रूकी. हमारे लोगों ने ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया. आतंकी संगठनों का कहना है कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई कार्रवाई करती है तो सभी 120 बंधकों को मार दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ DRG जवान ने किया खुदखुशी, पेड़ में लटकी मिली लाश

0
DRG
DRG

बस्तर। जिले के टकरागुड़ा जंगल में एक DRG आरक्षक का शव फंदे से लटकता मिला है। वह बड़ांजी थाना में पोस्टेड था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरक्षक के खुदखुशी करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम नवलेश कश्यप (25) है। वह पहले DRG में था। वर्तमान में बड़ांजी थाना में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक किसी कारण से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।

DRG आरक्षक लोहंडीगुड़ा का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह घर से कुछ ही किमी की दूरी पर जंगल में एक पेड़ में फंदे से लटकती इसकी लाश मिली है। उस इलाके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने फौरन फंदे से शव नीचे उतारा। इसकी खबर परिजनों को भी दी गई। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताते हुए मर्ग कायम कर लिया है।

ED की वाहन पर हमला करने वाले कांग्रेसी नेता सन्नी अग्रवाल सहित 15 लोगों पर FIR दर्ज