ED की वाहन पर हमला करने वाले कांग्रेसी नेता सन्नी अग्रवाल सहित 15 लोगों पर FIR दर्ज

0
ED
ED

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ED की गाड़ी को रोकने और पथराव करने के मामले में कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल सहित 15 से 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ED और निजी वाहन के चालक की शिकायत पर भिलाई 3 थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे भूपेश बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए। एफआईआर में कहा गया है कि किसी ने पत्थर भी फेंका जो वाहन के आगे के शीशे पर लगा।

मामले में पुलिस ने भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने [191(2)], गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132), गलत तरीके से रोकने [126(2)] और सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

पूर्व CM  ने ED की कार्रवाई पर उठाएं थे सवाल

गौरतलब है कि ED ने कथित शराब घोटाले के मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी में बघेल के आवास और दुर्ग में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार, तलाशी करीब आठ घंटे तक चली, जिसके दौरान ईडी ने करीब 33 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई के दौरान भूपेश बघेल घर पर मौजूद थे। बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस ने कहा कि बघेल के खिलाफ छापेमारी उस दिन “सुर्खियों को मैनेज करने” की “साजिश” थी, जब संसद का बजट सत्र फिर से शुरू हुआ और सरकार को कई मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ा।

बागबाहरा जनपद 12 को होगी कुर्सी की जंग, किसके शेहरे पर सजेगा ताज गुरुवार को होगी वोटिंग

बागबाहरा जनपद 12 को होगी कुर्सी की जंग, किसके शेहरे पर सजेगा ताज बुधवार को होगी वोटिंग

0
बागबाहरा जनपद 12
बागबाहरा जनपद 12

बागबाहरा। बागबाहरा जनपद में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम निर्णय कल 12 मार्च को होगी। बताया जा रहा है, यहां कांग्रेस और भाजपा का कड़ा मुकाबला है। यहां कुल 25 सीट है,  हालांकि कांग्रेस के पक्ष में 13 और भाजपा के पक्ष में 12 सदस्य होना बताया जा रहा हैं। लेकिन, निर्वाचन और वोटिंग के बाद ही सबकुछ क्लियर हो पाएगा।

निर्वाचन की तिथि बढ़ने के बाद का घमासान

पूर्व निर्धारित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 4 मार्च को था, लेकिन तिथि बढ़ाकर 8 मार्च कर दी गई। मामला यहीं नहीं रूका इस तिथि को आगे बढ़ाकर अब कल यानी 12 मार्च को कर दी गई है। अब संभवत: 12 मार्च को निर्वाचन होना फाइनल माना जा रहा है।

होली में राशि के मुताबिक पहनें इस रंग का करें उपयोग, सालभर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

कांग्रेस का पक्ष मजबूत

सूत्रों के अनुसार, यहां कांग्रेस के पक्ष में 13 सदस्य मौजूद होना बताया जा रहा है, जो अभी जगदलपुर की सैर में हैं। संभवत: देर शाम आज वापस लौटने की संभावना है। वहीं भाजपा का दल वापस अपने घर लौट चुके हैं, जिनके पक्ष में 12 सदस्य होना बताया जा रहा है। हालांकि, जीत-हार चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

क्रास वोटिंग की संभावना

लगातार-तारीख बढ़ने से क्रास वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। किसके पलड़े में क्रास वोटिंग होगा ये तो कल ही तय हो पाएगा। कांग्रेस के पास 1 वोट भले ही अधिक है लेकिन, परिणाम किसके पक्ष में आएगा अब कुछ घटे ही शेष रह गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस से ये प्रबल दावेदार

भाजपा से कोमाखान क्षेत्र के एवन साहू और कांग्रेस से बागबाहरा क्षेत्र के केशव चंद्राकर को प्रबल दावेदार अध्यक्ष पद के लिए देखा जा रहा है।

Aaj Ka Panchang: मंगलवार आज का पंचाग, जानें शुभ मुहूर्त, राहूकाल

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 11 March 2025: आज 11 मार्च 2025, मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 10 मार्च सुबह 07:45 से 11 मार्च सुबह 08:14 तक रहेगी। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

Aaj Ka Panchang

शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2025, मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 10 मार्च सुबह 07:45 से 11 मार्च सुबह 08:14 तक रहेगी। आज मंगलवार हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज प्रदोष व्रत है। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 12 मार्च सुबह 02:15 तक कर्क राशि उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -11 मार्च 2025

(Aaj Ka Panchang 11 March 2025)

सूर्योदय का समय – 11 मार्च सुबह 6:43 बजे।

सूर्यास्त का समय – 11 मार्च शाम 6:30 बजे।

चन्द्रोदय का समय -11 मार्च शाम 4:06 बजे।

चन्द्रास्त का समय – 12 मार्च सुबह 5:30 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र -11 मार्च 2025

(Aaj Ka Panchang11 March 2025)

अतिगण्ड योग – 10 मार्च दोपहर 01:56 से 11 मार्च दोपहर 01:17 तक।

सुकर्मा योग – 11 मार्च दोपहर 01:17 से 12 मार्च दोपहर 12:59 तक।

आश्लेषा नक्षत्र – 11 मार्च सुबह 12:51 से 12 मार्च सुबह 02:15 तक।

मघा नक्षत्र – 12 मार्च सुबह 02:15 से 13 मार्च सुबह 04:05 तक।

शुभ और अशुभ काल -11 मार्च 2025

(Aaj Ka Panchang 11 March 2025)

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:00 तक।

अमृत काल – सुबह 12:33 से सुबह 02:15 तक।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:06 से सुबह 05:54 तक।

राहू काल – दोपहर 3:33 से शाम 5:02 तक।

11 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish मंगलवार
Ank Jyotish मंगलवार

11 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ मिलने पर आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा।

शुभ अंक- 63

शुभ रंग- हरा

अंक 2 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 करियर को लेकर किसी अनुभवी से बात कर सकते हैं। आज नए कार्य की शुरुआत के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार में किसी के आगमन से चहल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025  का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से अटकी हुई सभी योजना पूरी होगी। ऑनलाइन यदि आप शॉपिंग करते हैं, तो किसी लाभ की प्राप्ति संभव है। घर में किसी की शादी की तारीख तय हो सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नारंगी

अंक 4 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। आज परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चल रही बहस भी समाप्त होगी। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। नए अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Rashifal 11 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

अंक 5 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 यदि किसी काम को लेकर लगातार भागदौड़ कर रहे थे, तो आज राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में विशेष संपर्कों से लाभ मिलेगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनने की संभावना है। घर में किसी के आगमन से कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह समय शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- वायलेट

अंक 7 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 किसी पुरानी बातों को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आज जरूरत है वाणी पर नियंत्रण रखने की। कोर्ट के मामलों में राहत मिलती दिख रही है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी।

शुभ अंक – 57

शुभ रंग – बैंगनी

अंक 8 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पर अधिक भरोसा न करें। वाहनों की प्रयोग सावधानी से करें। विवाह योग्य जातक शादी के लिए निर्णय सावधानी से लें। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

शुभ अंक – 36

शुभ रंग – नीला

अंक 9 Ank Jyotish

आज 11 मार्च मंगलवार 2025 सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

ED Raid: 11 घंटे बाद रवाना हुई ED की टीम, 33 लाख रुपए जब्त

0
पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल
पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल

रायपुर. पूर्व CM भूपेश बघेल के भिलाई निवास से ED की टीम रायपुर रवाना हो गई है. ED के अफसरों ने भूपेश बघेल और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. दस्तावेजों और सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की. परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की भी जानकारी की. ED की टीम ने भूपेश के घर से 33 लाख रुपए नगद जब्त किया है.

ED की कार्रवाई के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता कर कहा, सुबह-सुबह मेरे निवास पर ED के अधिकारी पहुंच गए थे. मुझे विधानसभा जाने से मना किया. मोबाइल मांगा नहीं दिया तो बात करने से मना किया. जांच में 33 लाख रुपए नगद मिला है. हमने इसका हिसाब देने की बात कही है. पत्नी, बहू, बच्चों, बेटे की अलमारी खंगाली, लेकिन उनको कुछ मिला.

भूपेश
भूपेश

बघेल ने पंजाब से जोड़ा ED की छापेमारी का कनेक्शन

भूपेश बघेल ने कहा, विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है. मैंने विधानसभा में विजय शर्मा से सवाल किया उसके बाद ED भेज दी. भाजपा के बौखलाहट की वजह से ये छापा मारा गया. प्रताड़ित करने, बदनाम करने और परेशान करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करते हैं. ED को कुछ नहीं मिला इसलिए शाम तक कार्रवाई खत्म हो गई. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने मुझे पंजाब का प्रभार दिया है, ये भी मेरे यहां छापे की वजह है. ED ने घर में कितनी संपत्ति है, इस संबंध में पूछताछ की है. भूपेश बघेल के हाथ को दबाने की ताकत किसी में नहीं है. भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है.

Aaj Ka Rashifal 11 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 11 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज होगा बेहद खास, जानें मेष मीन राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

0
Rashifal मंगलवार
Rashifal मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 11 मार्च मंगलवार 2025: आज मंगलवार फाल्गुन माह के द्वादशी अश्लेखा नक्षत्र है। सप्तमी तिथि है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

वृष Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे। आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ी नॉलेज लेने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर बड़े सदस्यों से बहसबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप फिट रह सकेंगे। आपका कोई करीबी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

कन्या Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025  का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप अपने किसी विरोधी की चालों को समझने की कोशिश करें।

Weekly Horoscope (10 to 17 march): इन राशियों के लिए शानदार होगा सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशियों का हाल

तुला Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलने से आपको खुशी होगी। पार्टनरशिप में आपको कोई काम सोच समझकर करना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

धनु Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे। आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। जीवनसाथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी लोन को यदि अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कुंभ Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 मंगलवार आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने बॉस से कामों को लेकर शाबाशी मिलेगी।

मीन Rashifal

मंगलवार आज 11 मार्च 2025 के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपका दिमाग कामों में खूब चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगी, लेकिन माता-पिता का प्रेम व सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन संबंधित मदद लेंगे, तब वह भी आसानी से मिल जाएगी।

ED रेड को लेकर भूपेश बोले- सवाल पूछने पर घर भेज दी टीम, मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं, सब षड्यंत्र का

0
भूपेश
भूपेश

भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व CM  भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापा की कार्यवाही के बाद रायपुर रवाना हो गई. इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से निकलकर बाहर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा घबरा गई है. ईडी के पास किसी तरह का कोई सबूत नहीं है. यह सब षड्यंत्र का हिस्सा है. कांग्रेस पार्टी और मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है.

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा, ED अधिकारियों को मेरे निवास से कुछ नहीं मिला है. मेरे घर की तलाशी में मंतूराम और पुनीत गुप्ता के बातचीत की पेन ड्राइव मिली है. अभिषेक सिंह के कंपनी का बांड पेपर मिला है, जिसका नाम सुनते ही छोड़ दिया गया. कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिशें हो रही है.

ED Raid : 11 घंटे पूछताछ के बाद भवन से बाहर निकले भूपेश बघेल, समर्थकों से की भेंट, बेटे चैतन्य से ED की पूछताछ जारी

बघेल ने कहा, सुबह-सुबह  ED की टीम मेरे घर पहुंची. मैं घर पर उस वक्त चाय पीते हुए अखबार पढ़ रहा था. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि हम सर्च करने आए हैं. मैंने कहा कि सर्च वारंट कहां है. ईडी के अधिकारियों ने कहा, लेकर आ रहे हैं.

भूपेश बघेल ने कहा, कवासी लखमा ने सदन में सवाल पूछ लिया था तो उसके घर ईडी की टीम आ गई थी. एक सवाल मैंने पूछ लिया था तो मेरे घर भी ED की टीम आ गई. यानि अरुण साव से ज्यादा विजय शर्मा की चलती है. भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, सभी मेरे लिए सुबह से मोर्चे पर डटे रहे. मैं सभी साथियों के साथ कहना चाहता हूं कि आप सभी सजग और सतर्क रहें.

ED Raid : 11 घंटे पूछताछ के बाद भवन से बाहर निकले भूपेश बघेल, समर्थकों से की भेंट, बेटे चैतन्य से ED की पूछताछ जारी

0
ED
ED

रायपुर। भिलाई में ED की जांच के बीच 11 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घर से बाहर निकले और कांग्रेसी नेताओं व समर्थकों से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. वहीं ED की टीम अंदर भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ED और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे.

14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ईडी की दबिश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं और ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे.

ED Raid: कार्रवाई जारी, कांग्रेसियों ने ED की वाहन रोकी, अधिकारियों से झूमाझटकी, वाहन पर तोड़फोड़ का प्रयास

इन मामलों में हो रही जांच? (ED Raid At Bhupesh Baghel House)

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को बताया ‘षड्यंत्र’

ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

https://www.facebook.com/profile.php?id=100002311543236&sk=reels_tab

ED Raid: कार्रवाई जारी, कांग्रेसियों ने ED की वाहन रोकी, अधिकारियों से झूमाझटकी, वाहन पर तोड़फोड़ का प्रयास

0
ED
ED

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की जांच जारी है. वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ED की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है. समर्थकों ने अधिकारियों से झूमाझटकी करते हुए ED अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है. इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, भूपश बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ED और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण (संदिग्ध) दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ED के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे.

14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ED की दबिश के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं और ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे.

इन मामलों में हो रही जांच?

सूत्रों के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

भूपेश बघेल ने ED की कार्रवाई को बताया ‘षड्यंत्र’

ED की कार्रवाई को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

big news: पटाखा दुकान में लगी आग, दम घुटने से दो सगे भाई सहित 5 लोगों की मौत

big news: पटाखा दुकान में लगी आग, दम घुटने से दो सगे भाई सहित 5 लोगों की मौत

0
पटाखा दुकान
पटाखा दुकान

बलरामपुर. पटाखा दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इस घटना में दम घुटने से दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पांचों को उपचार के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य झारखंड के गोदरमाना बाजार की है. इस हादसे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दुख जताया है.

घटना स्थल रामानुजगंज शहर से लगा है. जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों सगे भाई रामानुजगंज में निजी स्कूल में पढ़ते थे. सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से अंदर मौजूद लोग बगल के कमरे में छिप गए. पटाखा दुकान से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण पांचों बेहोश हो गए. आग पर काबू पाने के बाद पांचों को इलाज के लिए रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया. छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस घटना की जांच कर रही.

महासमुंद, चलती बाइक में लगी आग, जान बचाकर कूदा चालक

हादसे में इनकी हुई मौत

कुश कुमार, (46), दुकान संचालक

अजीत केसरी, (45), निवासी गोदरमाना

आयुष कुमार केसरी पिता विकास केसरी (8)

पीयूष केसरी पिता विकास केसरी (7)

सुशीला क्रिकेटर (14)

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने जताया दुख

इस हादसे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दुःखद खबर मिली है. ईश्वर दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है.