भांग बनाने की विधि जान लीजिए, नहीं होगा हैंगओवर, बनाएं स्पेशल ठंठई

0
भांग बनाने की विधि
भांग बनाने की विधि

ऐसे तो नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लेकिन, देशभर में होली पर्व पर भांग पीने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में आप भी भांग बनाने को सोच रहे हैं तो ऐसे भांग की ठंडई बनाएंगे तो कभी भी हैंगओवर नहीं होगा। चलिए बिना देर किए आपकों बताते हैं भांग कैसे बनाई जाती है। हम बनाने जा रहे हैं 5 लीटर भांग जिसमें करीब 25 से 30 लोगों को ठंठई पीने का आनंद मिलेगा…

किसी भी लाईसेंसी भांग दुकान से 20 ग्राम लेना है।

भांग के लिए समाग्री

गोटी मरीज 10 से 15 दाना, लाइची 8 से 10, सौप 20 ग्राम, लौंग 8-10 नग, खसखस 10 ग्राम, एक टुकड़ा दालचीनी, गुलाब की फूल 1 नग, 1 किलो शक्कर, 500 ग्राम गुड, 2 लीटर दुध पका हुआ।

भांग बनाने के पूर्व तैयारी

कुछ घंटे पहले ही एक अलग बर्तन में भांग के साथ सभी सूखी सामग्रियों को पानी के साथ भिगोकर रख लें. संभव हो तो भिगोने के लिए कांसे का बर्तन उपयोग करे।

– तय समय बाद सभी सूखी सामग्रियों को महीन पीसकर पेस्ट बना लें.

सबसे पहले दुध के साथ पानी में चीनी डालकर अच्छा से घोल लें।

-अब एक मलमल या फिर महीन छन्नी से पेस्ट को तब छाने जब तक यह पूरा छना नहीं जाता है. इसके लिए पेस्ट जितना महीन और बारीक पीसेंगे उतना ही अच्छा रिजल्ट पाएंगे. मलमल का कपड़ा न हो तो सूती कपड़े से भी छान सकते हैं. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो और इसे छानने में दिक्कत हो तो इसमें थोड़ा-सा दूध भी मिलाते जाएं.

– अब पेस्ट के रस में बचा दूध, चीनी वाला पानी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह घोंटें.

– तैयार भांग ठंडाई को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में या ठंडी जगह पर रख दें.

– सर्व करते वक्त इसमें बादाम की कतरन डाल दें.

Holi 2025: भांग का नशा उतारना, Bhang ka nasha utarana, cannabis intoxication

Holi 2025: भांग का नशा उतारना, Bhang ka nasha utarana, cannabis intoxication

0
भांग
भांग

Bhang ka nasha utarana: होली रंग, उत्साह और आपसी मेल-जोल का त्योहार है। मिठाइयां, लजीज पकवान, ठंडाई और गुझिया आदि इसे और भी खास बना देते हैं। होली के दिन ठंडाई पीने की भी पुरानी परंपरा रही है, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में लोग ठंडाई में भांग (Bhang) मिलाकर इसका सेवन करते हैं। इसके अलावा कई लोग होली में अल्कोहल का भी सेवन कर लेते हैं जिससे अल्कोहल पॉइजनिंग और कई अन्य प्रकार की समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है।

आमतौर पर देश के कुछ हिस्सों में भांग का उपयोग भांग की लस्सी और ठंडाई में किया जाता है। कुछ प्रकार की दवाओं और घरेलू उपचार के तौर पर भांग के उपयोग किया जाता रहा है।

भांग और शराब का हैंगओवर हो सकता है खतरनाक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ, होली में भांग (Bhang) या शराब जैसे किसी भी मादक पदार्थ का सेवन न करने की सलाह देते हैं। पर अगर आपके क्षेत्र में भांग की परंपरा है तो इसका बहुत ही थोड़ी मात्रा में, सावधानी के साथ सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहें भांग या शराब का हैंगओवर आपको भ्रमित कर सकता है। इसके साथ कुछ लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी तक की समस्या हो सकती है। वहीं अल्कोहल पॉइजनिंग की स्थिति में कोमा जैसी गंभीर समस्या का भी खतरा हो सकता है।

भांग के नशे के क्या नुकसान हैं?

भांग (Bhang) का अधिक मात्रा में सेवन शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को प्रभावित करने वाला हो सकता है। भांग का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को घबराहट, असमंजस और पैनिक अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये ब्लड प्रेशर को बढ़ा या घटा भी सकता है, जिससे चक्कर या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि भांग का नशा पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, जिसके कारण कई लोगों को उल्टी, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसका नशा, मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाला हो सकता है जिससे याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत होने लगती है।

होलिका दहन की सुबह कर लें ये उपाय, सालभर रहेंगे स्वस्थ्य!

भांग का नशा हो जाए तो क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि किसी को भांग (Bhang) का हैंगओवर हो जाए तो इससे छुटकारा पाने और दुष्प्रभावों से बचने के लिए सबसे पहले शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में भी इससे मदद मिल सकती है। नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन पोषक तत्वों की भरपाई करने में मदद कर सकते हैं। हैंगओवर उतारने के लिए नहाने से भी लाभ मिल सकता है।

नींबू, संतरा या मौसंबी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से नशे को जल्दी निकालने में मदद करते हैं।

दही और छाछ पाचन को सुधारते हैं और शरीर को ठंडक देकर नशे का असर कम करते हैं।

काली मिर्च में मौजूद टेरपीन नामक कंपाउंड नशे को कम करने में मदद करता है।

अगर नशा ज्यादा है तो लेटकर आराम करें। सोने से मस्तिष्क को रिकवरी में मदद मिलती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हैंगओवर की समस्या सामान्य है पर कुछ स्थितियों में इसके गंभीर जोखिम भी हो सकते हैं। इसके लक्षणों की समय रहते पहचान कर उसका उपचार प्राप्त करना जरूरी हो जाता है। हैंगओवर में सबसे बड़ी समस्या शरीर के डिहाइड्रेशन (dehydration) की होती है इसलिए जरूरी है कि खूब पानी पीते रहें। सामान्य उपायों से अगर लाभ नहीं मिलता है, हृदय गति या ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बनी हुई है तो समय रहते डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

अगर किसी को भांग के नशा के कारण घबराहट, उल्टी, तेज धड़कन या बेहोशी महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: WebMorcha की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

महासमुंद : आदित्य, ओम एवं भारती हॉस्पिटल में गड़बड़ी उजागर,  ‘इंसेंटिव के लालच में डॉक्टर कर रहे धांधली!

0
रायपुर: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा
रायपुर: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा

महासमुंद। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में फर्जीवाड़ा कर रहे जिले के तीन अस्पतालों को इस योजना के इम्पैनल से बाहर कर दिया गया है। महासमुंद के आदित्य हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल एवं भारती हॉस्पिटल में गड़बड़ी  सामने आया है।

इम्पैनल सूची से बाहर किये गए कई अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई निजी अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक अधिक राशि वाले पैकेज ब्लॉक करने, ओपीडी के मरीजों को अनावश्यक आईपीडी मे ब्लॉक करने, बिना मरीज के पैकेज ब्लॉक करने, बिना विशेषज्ञ व सुविधा के ही इलाज करने सहित कई तरह की शिकायतों की पुष्टि हुई है। जिसके कारण 9 अस्पतालों को इम्पैनल से बाहर कर दिया गया है, वहीं 3 अस्पताल को 6 महीने के लिए निलंबित किया गया है।

देखें सूची :

दरअसल आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों का उपचार करने वाले सरकारी अस्पतालों को भी पैकेज की राशि दी जाती है। बता दें कि राज्य शासन द्वारा कुछ बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही कराने का प्रावधान किया गया है। इनमें नेत्र ऑपरेशन, दंत रोग, गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन, पाइल्स समेत दर्जनों रोग शामिल हैं। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत जिन भी बीमारियों का इलाज किया जाता है, उनके एवज में मिलने वाले पैकेज की रकम संबंधित डॉक्टर्स के साथ ही अन्य सहयोगी स्टाफ को इंसेंटिव के रूप में बांटी जाती है।

समय-समय पर की जाने वाली जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ इंसेंटिव के लालच में फर्जी मरीज भर्ती कर रहे हैं। याने जिस तरह का फर्जीवाड़ा निजी अस्पतालों में उजागर हुआ है, वैसा ही कई सरकारी अस्पतालों में भी किया जाना पाया गया है।

इन सरकारी अस्पतालों को जारी हुआ नोटिस

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों में रायपुर समेत 6 जिलों के 10 अस्पताल शामिल हैं। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। देखें सूची :

महासमुंद, आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से कांग्रेसियों ने की मुलाकात, बोलें, किसान को आत्महत्या के लिए विवश किया!

0
महासमुंद डॉ रश्मि चंद्राकर
महासमुंद Dr. Rashmi Chandrakar

महासमुंद। जिले में बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसान हताश और परेशान हो चुके हैं। इसी बीच जिले के एक किसान ने आत्महत्या कर लिया है। विपक्ष समेत ग्रामीणों का मानना है कि बिजली की समस्या के कारण ही किसान ने आत्महत्या किया है।

बता दें, घटना के बाद विपक्ष पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने मृतक कृषक पुरन निषाद के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज्ञात हो कि झलप से 3 Km की दूरी पर स्थित ग्राम सिनघनपुर में कृषक पुरन निषाद ने मंगलवार दिनांक 11 मार्च को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात में जानकारी सामने आई कि लो वोल्टेज एवं फेस चेंज की कार्यवाही बार बार बिजली विभाग द्वारा की जा रही थी, जिससे मृतक की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, चूंकि उक्त फसल मृतक द्वारा कर्ज लेकर की गई थी अतः आर्थिक तंगी से जूझ रहा था लेकिन विभागीय मनमानी एवं साय सरकार की किसान विरोधी गतिविधि ने पूरन निषाद को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दियाl

जहां एक ओर पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल द्वारा किसान हित में जी तोड़ मेहनत करती थी वहीं भाजपा के साय सरकार में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैंl कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मृतक किसान पूरन निषाद को शासन से मुआवजा की मांग करते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैl

उक्त मुलाकात में डॉ रश्मि चंद्राकर सहित मोहित ध्रुव पूर्व जिलाध्यक्ष, खिलावन साहू ब्लॉक अध्यक्ष, आलोक नायक जिला मीडिया प्रभारी, दारा साहू सेक्टर प्रभारी, सृष्टि ध्रुव जनपद सदस्य ममता चंद्राकर ग्रामीण जन मृतक के पुत्र कुलेश्वर, टिकेश्वर निषाद, भागीराम निषाद, लालजी भारती, भागी साहू, बेनी निषाद, हीरालाल साहू, पुराणिक निषाद उपस्थित थे l

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबर..

महासमुंद,  किसान आत्महत्या: कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय टीम, खल्लारी MLA संयोजक नियुक्त

किसान आत्महत्या पर डॉ रश्मि चंद्राकर बोलें, प्रदेश में BJP सरकार आने के बाद अंततः जो डर था वही हुआ

बिजली कटौती बना किसान आत्महत्या का कारण : पूर्व MLA विनोद चंद्राकर बोलें,  किसान के परिवार को 50 लाख मुआवजा, पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग

महासमुंद किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटे ने बताया- बिजली कटौती से बर्बाद हो गई थी फसल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…

होलिका दहन की सुबह कर लें ये उपाय, सालभर रहेंगे स्वस्थ्य!

0
होलिका दहन
होलिका दहन

आज रात होलिका दहन होगी। इसके बाद कल यानी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। हम बात करने जा रहे हैं होलिका दहन की सुबह और होली के दिन की शुरुआत के पहले होलिका दहन के पास जाना कितना शुभ है और शरीर के लिए कितना फायदेंमंद है, ये तो विज्ञान भी इसका समर्थन करता है। आइए जानते हैं होलिका दहन की सुबह परिक्रमा कैसे करना चाहिए है और हमे अपने नाम के अनुसार किन रंगों का उपयोग करना चाहिए।

होलिका दहन परिक्रमा का वैज्ञानिक कारण

अब बात करते हैं होलिका दहन के बाद परिक्रमा का वैज्ञानिक कारण क्या है। दरअसल, शरीर में गर्मी पैदा करने और बैक्टीरिया को मारने के लिए आग बहुत अच्छा ऑप्शन होती है। ऐसे में सर्दियों के समय की बीमारियों को दूर भगाने के लिए होलिका की आग का सहारा लिया जाता है। परिक्रमा करने से शरीर को आग की सेक लगती है और इससे शरीर को फायदा ही होता है।

होलिका दहन का वैज्ञानिक कारण

सनातन धर्म की मानें तो ये होलिका और प्रहलाद की कहानी से जुड़ा है और होली का त्योहार भी उसी कारण से मनाया जाता है। पर यदि वैज्ञानिक कारण की बात करें तो ये माना जा सकता है कि होली के त्योहार के वक्त  मौसम का बदलाव होता है और वसंत में नया जीवन भी उत्पन्न होता है। यहां बात हो रही है नए पेड़-पौधों की जो खेतों में उगते हैं। अब ऐसे में कचरे और सूखी पत्तियों आदि को जलाने की जरूरत होती है ताकि नए सिरे से काम शुरू किया जा सके। इसे होली से जोड़कर देखा गया है।

होली पर रंग लगाने का वैज्ञानिक कारण

होली की बात करें तो ये त्योहार उस समय मनाया जाता है जब सर्दियां खत्म होकर गर्मियां शुरू होने वाली होती हैं। ये मौसम के बदलाव को बताता है और पुराने जमाने में लोग सर्दियों के समय रोजाना नहीं नहाते थे। हालांकि, ये तो अभी भी होता है कि लोग सर्दियों के मौसम में रोजाना नहीं नहाते है, लेकिन अभी प्राचीन भारत की बात ही कर लेते हैं। रोजाना ना नहाना और गंदे पानी का इस्तेमाल करना कई तरह के चर्म रोग का कारण बनता था और ऐसे में गर्मियों की शुरुआत से पहले शरीर की अच्छे से सफाई की जरूरत होती थी।

अब प्राचीन भारत में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता था जैसे हल्दी, चुकंदर के पाउडर आदि से होली खेली जाती थी और इससे ना सिर्फ स्किन की बीमारियों को दूर किया जा सकता था बल्कि ये लोगों को नहाने के लिए मजबूर भी करता था।

होली के गीत गाने का वैज्ञानिक कारण

जब भी मौसम में बदलाव होता है तो आस-पास के वातावरण में भी बदलाव होता है और ऐसे समय में आलस बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में होली के गीत, ढोल, मंजीरा आदि ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट बजाने से आलस भगाने में मदद मिलती है। कई जगहों पर फाल्गुन के गीत हफ्तों तक गाए जाते हैं और ऐसे में फिजिकल मूवमेंट भी होता है। त्यौहार मनाने का ये तरीका असल में शरीर को ज्यादा एक्टिव करने में मदद करता है।

होली के दिन ये जातक करें इन रंगों का उपयोग

मेष राशि – होली दहन के बाद लाल रंग का वस्त्र पहनकर ‘ओम मंगलाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए होली के चारों ओर नौ बार परिक्रमा करें. साथ ही होली में सात काली मिर्च अर्पित करें.

वृषभ राशि – होली के चारों ओर गुलाबी रंग का वस्त्र पहनकर ग्यारह बार परिक्रमा करें. ‘ओम शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करके 11 लौंग होली में अर्पित करें.

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक हरे रंग का वस्त्र पहनकर होली के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें. साथ ही 21 गेहूं और सात चने की दाल लेकर ‘ओम बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें.

कर्क राशि – होली के चारों ओर सफेद या गुलाबी रंग का वस्त्र पहनकर ‘ओम चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए तीन बार परिक्रमा करें. साथ ही 28 अखंड चावल और तीन मिर्च होली में अर्पित करें.

सिंह राशि – होली के चारों ओर लाल या केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए पांच बार परिक्रमा करें. लोबान, उद और ग्यारह गेहूं होली में अर्पित करें.

कन्या राशि – हरे रंग का वस्त्र पहनकर होली के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें. ‘ओम बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए तीन खाऊ के पत्ते और सात वेलदोडे होली में अर्पित करें.

तुला राशि – गुलाबी रंग का वस्त्र पहनकर होली के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें. साथ ही 21 कपूर की वडियां और ग्यारह लौंग होली में अर्पित करें. साथ में ‘ओम शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि – लाल रंग का वस्त्र पहनकर होली के चारों ओर ग्यारह बार परिक्रमा करें. साथ ही ‘ओम भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए 11 लौंग और एक हल्दी होली में अर्पित करें.

धनु राशि – धनु राशि के जातक होली में थोड़ा तिल का तेल और ग्यारह मिर्च अर्पित करें. साथ ही ‘ओम बृहस्पति नमः’ मंत्र का जाप करते हुए नौ बार परिक्रमा करें.

मकर राशि – केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर होली के चारों ओर पांच बार परिक्रमा करें. साथ ही काले तिल और ग्यारह कोयले के टुकड़े अर्पित करें. साथ में ‘ओम शनैश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक गुलाबी या नीला रंग पहनें. साथ ही ‘ओम शनैश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए 11 काले तिल और तीन कोयले अर्पित करें.

मीन राशि – मीन राशि के जातक पीला रंग का वस्त्र पहनकर ‘ओम बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए बारह बार परिक्रमा करें. साथ ही पीली या सफेद सरसों और करंजी का तेल अर्पित करें.

Aaj Ka Panchang 13 March 2025: आज होलिका दहन जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 13 March 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार गुरुवार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी तिथि है और आज ही होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन विशेष पूजा-पाठ के साथ होलिका दहन किया जाता है और घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 13 March 2025 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

चतुर्दशी – 10:35 ए एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06:33 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06:28 पी एम

चंद्रोदय का समय: 05:45 पी एम

चंद्रास्त का समय : 06:30 ए एम, मार्च 14

नक्षत्र :

पूर्वाफाल्गुनी – 06:19 ए एम, मार्च 14 तक

आज का करण :

वणिज – 10:35 ए एम तक

विष्टि – 11:26 पी एम तक

आज का योग

धृति – 01:03 पी एम तक

आज का वार : गुरुवार

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:

1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:

2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:

2081

चन्द्रमास:

फाल्गुन – पूर्णिमान्त

फाल्गुन – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:07 पी एम से 12:55 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:18 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:56 ए एम से 05:45 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:06 ए एम, मार्च 14 से 12:54 ए एम, मार्च 14 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 10:31 ए एम से 11:19 ए एम, 03:18 पी एम से 04:05 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 02:00 पी एम से 03:29 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 06:33 ए एम से 08:02 ए एम तक रहेगा.

13 march Ank Jyotish: होलिका दहन गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

13 march Ank Jyotish: होलिका दहन गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish गुरुवार
Ank Jyotish गुरुवार

13 march Ank Jyotish: होलिका दहन गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। काम में सफलता और पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन परिवार से सहयोग मिलेगा। संबंधों में स्नेहपूर्ण माहौल रहेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज कामकाजी जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन साथी और परिवार का साथ मिलेगा। आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियाँ रहेंगी और आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Rashifal 13 मार्च गुरुवार, इन राशियों की आज बल्ले-बल्ले, ये राशि के लोग रहे अलर्ट

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। होलिका दहन के दिन आप अपने पार्टनर से अच्छे संबंधों का आनंद लेंगे। रोमांटिक रिश्तों में सुधार और पुरानी नोक-झोंक का अंत होगा। कुछ नए रोमांटिक अवसर भी मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज थोड़ी चिंता हो सकती है, विशेषकर स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में। रिश्तों में थोड़ी समझ की कमी हो सकती है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ देख सकते हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में संतुलन बना रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी। यदि किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, तो विजय मिलने की संभावना है। सेहत में भी सुधार होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Rashifal 13 मार्च गुरुवार, इन राशियों की आज बल्ले-बल्ले, ये राशि के लोग रहे अलर्ट

0
Aaj Ka Rashifal गुरुवार
Aaj Ka Rashifal गुरुवार

Aaj Ka Rashifal 13 मार्च गुरुवार 2025: आज गुरुवार है। दैनिक राशिफल से हम अपने आने वाले समय का ज्योतिष गणना से ज्ञात करते हैं। ज्योतिष गणना एक ऐसी वृहद शास्त्र है जो विज्ञान के साथ-साथ चलने वाला है। ग्रह नक्षत्र एक ऐसी गणना है जिसके माध्यम से हम अपने भविष्य पर आने वाले संकेत को समझते हैं। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025 प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने कामों को लेकर एक्टिव रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर ध्यान देना होगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। माताजी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा।

वृष (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025 वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके लिए परिजन में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपने बिजनेस को आप ऊंचाइयों तक लेकर जाने की प्रयास में लगे रहेंगे। आप अपने विचारों से किसी वाद-झगड़ा की स्थिति को भी सामान्य बनाएंगे।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025 का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपके अकस्मात खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, वह भी आपको मिल सकती है। आप अपने बिजनेस की डील को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025 का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान के प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर में किसी सामाजिक या मांगलिक उत्सव की तैयारी होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। जो लोग बिजनेस में कार्यरत हैं, उन्हें भी पार्टनरशिप मे थोड़ा सोच समझकर काम करने होंगे। आपको किसी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही हैं। संतान यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहती है, तो आप उसके लिए बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ रहेगी। आपका मन आज परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आपके बॉस भी खुश रहेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम भी समय से पूरा होगा।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने सामाजिक कार्यों को कल पर न टालें। जीवनसाथी आपको अपने मन की किसी इच्छा के बारे में बता सकती हैं। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उसकी वसूली करनी होगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में नहीं पड़ना है। आपका कोई परिजन आपकी मदद कर सकता है। आपके पिताजी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा हो, तो आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय ले, तो बेहतर रहेगा। आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि को कराने की योजना बनाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। माता-पिता से आप किसी आर्थिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप दबाव में आकर कोई निर्णय न लें।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होगी। परिवार में सदस्यों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। एक दूसरे की मदद के लिए भी आगे आएंगे। नौकरी में आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

आज 13 मार्च गुरुवार 2025  का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।  आपकी माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। कारोबार में भी आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे और किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा।

महासमुंद,  किसान आत्महत्या: कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय टीम, खल्लारी MLA संयोजक नियुक्त

0
महासमुंद
महासमुंद

रायपुर। महासमुंद जिले के ग्राम सिंघनपुर (Singhanpur) में किसान पूरण निषाद के आत्महत्या के पीछे कारणों की जांच के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति के संयोजक खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश नियुक्त किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा गठित समिति में बतौर सदस्य पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पीसीसी पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, महासमुंद जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा नियुक्त किए गए हैं.

संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में समिति के सदस्य गांव का दौरा कर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर घटना पर रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

रायपुर। महासमुंद जिले के ग्राम सिंघनपुर

किसान आत्महत्या पर डॉ रश्मि चंद्राकर बोलें, प्रदेश में BJP सरकार आने के बाद अंततः जो डर था वही हुआ

बिजली कटौती बना किसान आत्महत्या का कारण : पूर्व MLA विनोद चंद्राकर बोलें,  किसान के परिवार को 50 लाख मुआवजा, पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग

महासमुंद किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटे ने बताया- बिजली कटौती से बर्बाद हो गई थी फसल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…

बागबाहरा जनपद अध्यक्ष बने केशव नायक चंद्राकर,

0
बागबाहरा जनपद अध्यक्ष बने केशव नायक चंद्राकर
बागबाहरा जनपद अध्यक्ष बने केशव नायक चंद्राकर

बागबाहरा। यहां जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। बता दें, इसके पहले तीन बार चुनाव टल चुका था अंतत: आज शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।

बागबाहरा जनपद अध्यक्ष बने केशव नायक चंद्राकर
बागबाहरा जनपद अध्यक्ष बने केशव नायक चंद्राकर

बागबाहरा जनपद अध्यक्ष चुनाव में केशव चंद्राकर 1 वोट से जीत दर्ज की।

केशव चंद्राकर 13 वोट

पूजा एवन साहू 12 वोट

केशव नायक राम चंद्राकर ने जीता बागबाहरा जनपद अध्यक्ष का चुनाव

तरुण व्यवहार बने उपाध्यक्ष

तरुण व्यवहार 13 वोट
पारस सांखला 12 वोट