बागबाहरा आबकारी अधिकारी समेत 3 अफसर निलंबित, 6 अफसरों को शो-कॉज नोटिस

रायपुर। CM विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का मामला पकड़ में आने पर तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही आबकारी विभाग के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया गया है.

webmorcha
CM साय

आबकारी आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के मामले में लापरवाही और उदासीनता बरतने के मामले में बलौदाबाजार जिले के वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को निलंबित करने के साथ ही जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी एवं मंडल प्रभारी जलेस सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने बलौदाबाजार जिले के ग्राम बनसांकरा में अप्रैल माह में की गई छापामार कार्रवाई में मध्यप्रदेश राज्य की 104 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की गई थी. इस मामले में उक्त अधिकारियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है.

इसी प्रकार 3 मई 2025 को महासमुंद जिले के बागबाहरा में 14 पेटी देशी शराब, 8 पेटी गोवा, 14 पेटी उड़ीसा राज्य की बीयर एवं 13 नग विदेशी मदिरा के जब्ती के मामले में वृत्त बागबाहरा के प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वहां पर जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोष्ठी एवं मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

राजनांदगांव जिले के आबकारी वृत्त डोंगरगढ़ स्थित ग्राम करवारी लतमर्रा मार्ग के एक फार्म हाउस में पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में 432 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और भारी मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन, लेबल एवं 4 हजार नग होलोग्राम जब्त किया गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वृत्त डोंगरगढ़ के प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि राजनांदगांव के तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त श्री यदुनंदन राठौर एवं मंडल प्रभारी संदीप सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है.

गौरतलब है कि CM विष्णुदेव साय ने राज्य में शराब के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे. मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट रूप से कहा था कि आबकारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से इस पर प्रतिबंध लगाएं और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें. इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा जिलों में अवैध शराब का मामला पकड़ में आने पर संबंधित अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी. उक्त तीनों वृत्तों के प्रभारी अधिकारियों का निलंबन और विभाग के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को जारी नोटिस इसी का परिणाम है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और इस दिशा में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. आबकारी सचिव मुकेश बंसल एवं आबकारी आयुक्त श्याम धावडे ने सभी जिला एवं मंडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री की किसी भी सूचना पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

07 May Ank Jyotish: बुधवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार 07 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन संयम और समझदारी से भरा रहेगा। आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन परिस्थितियाँ धैर्य की मांग करेंगी। योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है, पर जल्दबाज़ी से बचना बेहतर होगा। किसी पुराने संपर्क से पुनः संवाद हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और आंखों की थकान से सावधान रहें। लीडरशिप आज शांत और विचारशील रूप में दिखाएं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन थोड़ी भावनात्मक उलझनों वाला हो सकता है। मन बार-बार भटक सकता है और किसी पुराने विषय पर चिंता हो सकती है। कार्यों में स्थिरता बनाए रखने के लिए मन को शांत रखना होगा। परिजनों का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

आज सृजनात्मकता और बुद्धिमत्ता के साथ आगे बढ़ेंगे। शिक्षा, लेखन, अध्यापन या कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत फलदायक हो सकता है। आपको अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलेगा, जिससे आसपास के लोग प्रभावित होंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और फल अपेक्षा से कम मिल सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी लगन ही आपके लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। अनावश्यक बहसों और विवादों से दूर रहें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Panchang 07 May: दशमी जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन बदलाव और नवीनता से भरा है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं या कार्यक्षेत्र में कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में मिठास बनी रहे तो संबंधों में सुधार आएगा। दिन हल्का-फुल्का और गतिशील रहने वाला है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने या सुंदर वस्तुओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा। जीवन में सुंदरता, सौहार्द और सामंजस्य की भावना जागृत होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को और बेहतर बना सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

आज आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति में रह सकते हैं। मन में गहराई से विचार चलेंगे और आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। अकेले रहना आपको अच्छा लग सकता है, लेकिन जरूरी कार्यों में सक्रिय रहना फायदेमंद होगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

यह दिन कुछ धीमा लेकिन स्थिरता देने वाला है। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करेंगे तो लाभ की स्थिति बनेगी। भाग्य के भरोसे न रहें, मेहनत ही आज का मूल मंत्र है। कोई पुराना कर्ज या कानूनी मसला हल होने की संभावना है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी और आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। कार्यों में गति आएगी और अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि क्रोध और अधीरता से बचना ज़रूरी होगा, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 07 May: दशमी जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 07 May: 07 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं  रहेगा। राहुकाल 12:10 − 13:47 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।

तिथि     दशमी   10:21 तक

नक्षत्र     पूर्व फाल्गुनी       18:15 तक

प्रथम करण        गारा      10:21 तक

द्वितीय करण       वणिजा  23:24 तक

मायावी राहु की चाल: मीन, मेष, मिथुन, सिंह और वृच्चिक राशियों पर इस दिन शुभ ग्रहों का मिलेगा आर्शीवाद, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ!

Aaj Ka Panchang

पक्ष       शुक्ल

वार       बुधवार

योग       व्याघात  25:01 तक

सूर्योदय  05:42

सूर्यास्त  18:38

चंद्रमा    सिंह

राहुकाल            12:10 − 13:47

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      वैशाख

Aaj Ka Panchang

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

छत्तीसगढ़, 50 वर्षीय अधेड़ के साथ 19 साल की युवती एक ही फंदे से लटक कर दे दी जान

रायपुर। बेमेतरा जिले बेरला थाना क्षेत्र के चटवा गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां रायपुर के धरसींवा निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ और 19 साल युवती की लाश एक ही फंदे पर लटककर जान देदी। दोनों के शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक रामजी साहू धरसींवा के कूंरा गांव में गिफ्ट सेंटर का दुकान चलाता था, मृतिका युवती भी कुछ सालों से उसी गिफ्ट सेंटर में काम करती थी। रामजी की पत्नी कूंरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है.

बेरला पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने चटवा गांव के एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और JCB मशीन की सहायता से शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट जब्त नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है.

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रामजी साहू और युवती 3 मई को घर से निकले थे. 4 मई को धमधा में उन्हें पेटीएम से पैसे निकालते हुए देखा गया, इसके बाद उन्होंने एक नई साइकिल भी खरीदी. इसके बाद से दोनों लापता थे. इसके बाद आज प्रात:  दोनों के पेड़ पर एक साथ लटके हुए मिले. बहरहाल, पुलिस मामले दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़, करमता भाजी खाने से 15 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, विवाह समारोह में खाने से बिगड़ी सेहत

रायपुर। अभनपुर ग्राम परसदा में शादी समारोह में करमता भाजी खाने के बाद 15 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह ग्राम परसदा में एक विवाह समारोह में गांव के लोगों और परिजनों ने भोजन किया था. इसके कुछ देर बाद ही कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने लगा. बताया जा रहा है कि बीमार पड़े सभी लोगों ने करमत्ता भाजी की सब्जी खाई थी, इसके बाद सभी की तबियत बिगड़ी है.

नवापारा CHC प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 15 लोगों को हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. सभी की हालत में सुधार आ गया है. सभी को ठीक होने के बाद घर भेज दिया जाएगा.

मोहिनी एकादशी 8 मई को? जानें पूजन विधि और इसका खास महत्व

मोहिनी एकादशी 2025: प्रत्येक साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. यह दिन केवल व्रत या उपवास का नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और मोक्ष की ओर एक कदम बढ़ाने का प्रतीक भी है. इस साल मोहिनी एकादशी 8 मई 2025, गुरुवार को है.

जानें क्यों कहते हैं इसे मोहिनी एकादशी?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवता और असुर समुद्र का मंथन कर रहे थे, तब अमृत कलश को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. असुरों से अमृत की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक एक सुंदर अप्सरा का रूप धारण किया और चतुराई से अमृत को देवताओं में वितरित किया, इसी कारण इस एकादशी को ‘मोहिनी एकादशी’ कहा जाता है.

मोहिनी एकादशी 2025: तारीख और शुभ मुहूर्त

व्रत तिथि शुरू: 7 मई 2025, सुबह 10:19 बजे

व्रत तिथि समाप्त: 8 मई 2025, दोपहर 12:29 बजे

व्रत पारण का समय: 9 मई 2025, सुबह 05:34 से 08:16 बजे तक

द्वादशी समाप्त: 9 मई को दोपहर 02:56 बजे

व्रत विधि और परंपराएं: ऐसे करें पूजन

एक दिन पहले (7 मई)

दोपहर में अच्छी तरह से दांत साफ करें, इसे एक प्रकार की ‘आंतरिक सफाई’मानी जाती है.

व्रत के दिन सुबह (8 मई)

नदी, तालाब या झील में स्नान करें. यदि ये उपलब्ध न हों तो कुंए या घर के जल से स्नान करें.

नहाते वक्त शरीर पर मिट्टी लगाकर मां पृथ्वी से क्षमा प्रार्थना करें.

भगवान विष्णु को फूल, दीप और उत्तम भोग अर्पित करें.

घर में दीप जलाएं और पूरे दिन विष्णु जी के भजन-कीर्तन करें.

रात्रि जागरण (जगकर भक्ति करना) करने का विशेष फल होता है.

व्रत के अगले दिन (9 मई)

प्रात: ब्राह्मणों को भोजन कराएं, दान दें और सम्मानपूर्वक उनसे क्षमा याचना करें.

व्रत की पूर्णता के लिए प्रभु को अर्पित जल ग्रहण करें.

जानें मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व

यह व्रत न केवल पापों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि मन को शांत, जीवन को संतुलित और आत्मा को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. कहते हैं कि जो मोहिनी एकादशी का व्रत श्रद्धा से करता है, उसे स्वर्गलोक तक का मार्ग खुल जाता है.

छत्तीसगढ़, टीआई से बने एसआई, कलीम खान का हुआ डिमोशन, ठगी के आरोपी की पत्नी का किया था शारीरिक शोषण

छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। पुलिस विभाग ने टीआई कलीम खान (Kaleem Khan) का डिमोशन कर एसआई बना दिया। दरअसल टीआई की करतूत ही ऐसी थी कि विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया। टीआई के ऊपर बिलासपुर में अपनी पदस्थापना के दौरान 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने व केस कमजोर करने के एवज में रुपए मांगने तथा उसकी पत्नी से बलात्कार करने का आरोप लगा था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस (Police) विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी।

दरअसल बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के डिमोशन (TI become SI) का आदेश जारी किया है। टीआई से एसआई बने कलीम खान इन दिनों सरगुजा जिले में साइबर थाने में पदस्थ है। साढ़े 6 साल पुराने मामले में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इससे पुलिस विभाग की किरकिरी भी हो रही है। आमजनों में चर्चा है कि यदि पुलिस के बड़े अधिकारी भी इस तरह के संगीन अपराधों (TI become SI) में संलिप्त रहेंगे तो उनके हाथ अपराधियों के गिरेबान तक कैसे पहुंच पाएंगे?

ये था मामला

मामला वर्ष 2020 का बिलासपुर का बताया जा रहा है। इस दौरान कलीम खान (Kaleem Khan) बिलासपुर में टीआई थे। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी व उसके परिजनों से 3 ठगों द्वारा 82 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में टीआई कलीम खान के नेतृत्व में तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।

मामले के सात माह बाद अर्थात वर्ष 2021 में एक आरोपी की पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से टीआई कलीम खान की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसके पति को गिरफ्तार नहीं करने व उसका केस कमजोर करने के एवज में रुपयों की मांग की गई थी। वहीं उसका शारीरिक शोषण भी टीआई (Kaleem Khan) द्वारा किया गया था।

विभागीय जांच में सही पाया गया मामला

पीडि़त महिला की शिकायत (Kaleem Khan) पर बिलासपुर आईजी द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। विभागीय जांच में मामला सही पाए जाने के बाद वर्तमान में बिलासपुर रेंज में पदस्थ आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के ऊपर कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन कर एसआई बना दिया है। अब एक वर्ष के लिए टीआई कलीम खान को 1 स्टार उतारकर काम करना होगा।

भारत-पाक युद्ध: छत्तीसगढ़ ओडिशा समेत यहां होगी मॉक ड्रिल, बजेगा युद्ध वाला सायरल, देखें लिस्ट

भारत-पाक युद्ध: छत्तीसगढ़ ओडिशा समेत यहां होगी मॉक ड्रिल, बजेगा युद्ध वाला सायरल, देखें लिस्ट

भारत-पाक युद्ध: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान जंग के बीच खड़े हैं। दोनों देशों के बीच अभी युद्ध वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई प्रदेशों को कल बुधवार 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. कल सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान को डर है कि भारत पलटवार करेगा. पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है.

बुधवार को 244 शहरों में मॉक ड्रिल होगी. जानिए 7 मई को किन-किन जिलों में युद्ध वाले सायरन बजेंगे और मॉक ड्रिल होगी.

संख्या    राज्य के नाम      जिले का नाम

  1. अंडमान-निकोबार पोर्टब्लेयर
  2. आंध्र प्रदेश हैदराबाद, विशाखापत्तनम

3          अरुणाचल प्रदेश

अलोग (पश्चिमी सियांग)

इटानगर

तवांग

हायुलिंग

बोमडिला

  1. असम

बोंगाईगांव

डिब्रूगढ़

धुबरी

गोलपारा

जोरहाट

सिबसागर

तिनसुकिया

तेजपुर

डिगबोई

डिलियाजान

गुवाहाटी (डिसपुर)

रंगिया

नामरूप

नाजिरा

नॉर्थ-लखीमपुर

नुमालीगढ़

डारंग

गोलाघाट

बारबी-ग्लो-काकरा

  1. बिहार बरौनी

कटिहार

पटना

पूर्णिया

बेगूसराय

चंडीगढ़

चंडीगढ़

छत्तीसगढ़

दुर्ग (भिलाई)

दादरा और नगर हवेली

दादरा (सिलवासा)

दमन और दीव

दमन

ओडिशा

तलचर

बालासोर

कोरापुट

गोपालपुर

हीराकुंड

प्रदीप

भद्रक

राउरकेला

ढेंकनाल

जगतसिंहपुर

केंद्र पाड़ा

केंद्रपाड़ा

पुरी

पंजाब

अमृतसर

बठिंडा

फिरोजपुर

गुरदासपुर

होशियारपुर

जालंधर

लुधियाना

पटियाला

बरनाला

भाखड़ा नांगल

हलवारा

कोठकापुर

बटाला

मोहाली

अबोहर

फरिदपुर

रोपड़

संगरूर

राजस्थान

कोटा

अजमेर

अलवर

बाड़मेर

भरतपुर

बीकानेर

बुंदी

गंगानगर

हनुमानगढ़

जयपुर

जैसलमेर

उदयपुर

जोधपुर

सिकर

सुरतगढ़

अबू रोड

भिवारी

फुलेरा

लालगढ़

पाली

भिलवाड़ा

सवाई माधोपुर

जालोर

पुडुचेरी

पुडुचेरी

जम्मू-कश्मीर

अनंतनाग

बडगाम

बारामूला

डोडा

जम्मू

कारगिल

कठुआ

कुपवाड़ा

लेह

पूंछ

राजौरी

श्रीनगर

उद्यमपुर

संबा

अखनूर

उरी

नौशेरा

सुंदरबनी

अवंतीपुर

पुलवामा

गुजरात

सूरत

वडोदरा

अहमदाबाद

जामनगर

गांधीनगर

भावनगर

ककरापुर

कांडला

नलिया

अंकलेश्वर

ओखा

वडिनार

भरूच

दंग्स

कच्छ

मेहसाना

नर्मला

नवसारी

हरियाणा

अंबाला

हिसार

फरीदाबाद

गुड़गांव

पंचकूला

पानीपत

रोहतक

सिरसा

सोनीपत

यमुनानगर

झज्झर

झारखंड

बोकारो

गोमियो

गोड्डा

साहेबगंज

हिमाचल प्रदेश

शिमला

दमन एंव दीव

दमन

दिल्ली

(नई दिल्ली और दिल्ली छावनी सहित)

चंडीगढ़

चंडीगढ़

गोवा

नॉर्थ गोवा

साउथ गोवा

पश्चिम बंगाल

कूचबिहार

दार्जिलिंग

जलपाईगुड़ी

दुर्गापुर

ग्रेटर कोलकाता

हल्दिया

हाशिमारा

खरगपुर

आसनसोल

फरक्का

चितरंजन

बालुरघाट

अलीपुरद्वार इस्लामपुर

दिनहाटा

मेखलीगंज

माथाभांगा

कलिंपोंग

जलढाका

कुर्सियांग

कोलाघाट

बर्धमान

बिरभूम

पूर्व मेदनीपुर

हावड़ा

हुगली

मुर्शिदाबाद

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर

आगरा

प्रयागराज

बरेली

गाजियाबाद

गोरखपुर

झांसी

कानपुर

लखनऊ

मथुरा

मेरठ

मुरादाबाद

सहारनपुर

वाराणसी

मुगलसराय

सरसावा

बागपत

मुजफ्फरनगर

त्रिपुरा

अगरतल्ला

उत्तराखंड

देहरादून

महाराष्ट्र

मुंबई

तारापुर

ठाणे

पुणे

नासिक

पिंपरी चिंचवाड

औरंगाबाद

भुसावल

रायगढ़

रत्नागिरी

सिंधुदुर्ग

मध्य प्रदेश

भोपाल

ग्वालियर

इंदौर

जबलपुर

कटनी

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप

कर्नाटक

बेंगलुरु

मल्लेश्वर

रायचूर

केरल

कोचीन

तिरुवंतपुरम

मेघालय

ईस्ट खासी हिल्स

जैंतिया हिल

वेस्ट गारो हिल्स

मिजोरम

आइजोल

मणिपुर

इंफाल

चुराचांदपुर

उखरूल

मोरेह

निगंथौ-खौंग

नागालैंड

दीमापुर

कोहिमा

मोकोकचुंग

मोन

फेक

थियोनसांस

वोखा

जूनहेबोटो

किफिरे

पेरेन

मायावी राहु की चाल: मीन, मेष, मिथुन, सिंह और वृच्चिक राशियों पर इस दिन शुभ ग्रहों का मिलेगा आर्शीवाद, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ!

मायावी राहु की चाल: लंबे समय से राहु ग्रह से पीडित कुछ राशियों के लिए सबकुछ बदलने वाले हैं। मायावी और उग्र चालाक ग्रह राहु किसी एक राशि में 18 महीने तक संचरण करता है. राहु इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 18 मई 2025 को कुंभ राशि में उल्टी चाल से गोचर करेंगे. राहु के गोचर से 5 राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलने लगेगा।

ज्योतिष गणना के मुताबिक, मायावी ग्रह राहु की चाल कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकती है, जबकि कुछ के लिए राहु की चाल लंबे समय बाद वरदान साबित होने वाली है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगले 376 दिन राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशि वालों को लाभ होने जा रहा है.

मेष राशि

राहु का गोचर मेष राशि वालों के जिंदगी में शानदार खुशियां लेकर आने वाला है। कारोबार में लाभ होगा. सभी कामों में सफलता मिलेगी। जिंदगी में धन-वैभव प्राप्त होगा. आर्थिक लाभ होने के योग बन सकते हैं, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

मिथुन राशि

राहु का मीन राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा. इस गोचर की अवधि में मिथुन राशि वालों को कई अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे. कारोबार में शानदार आर्थिक उन्नति का योग है. नौकरी में वेतन बढोत्तरी हो सकती है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है.

सिंह राशि

राहु का गोचर सिंह वालों के लिए लाभदायी है. सभी काम वक्त से पूरा करेंगे. जितनी मेहनत रहेंगे वैसे ही लक्ष्य प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन शानदार रहेगा.

वृश्चिक राशि

राहु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. स्वास्थ्य बढ़िया रहेगी. इस वक्त निवेश कर सकते हैं. कारोबारियों के लिए ये वक्त अच्छा माना जा रहा है.

मीन राशि

राहु 18 मई 2025 को इसी राशि मीन में प्रवेश करेंगे. ऐसे में मायावी ग्रह राहु का गोचर इस राशि के लिए अति शुभ और वरदान साबित होगा. इस दौरान कारोबार में कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे. अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है.

कल बजेगा युद्ध का साइरन, जानें क्या आपकों भी देगा सुनाई!

war siren:  भारत और पाकिस्तान युद्ध का बिगुल बज चुका है। आतंकी देश पाकिस्तान को नेस्तानाबुत करने को अब भारत ने ठान लिया है। आज मंगलवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने युद्ध की स्थिति को देखते हुए देश के सीमावर्ती प्रदेशों को युद्ध के हालात को लेकर मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. यह मॉक ड्रिल सात मई अर्थात बुधवार को शाम में आयोजित होगी. इस दौरान देश के कुल 244 सीमावर्ती जिलों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे. शहरों को ब्लैक आउट किया जाएगा. आम लोगों को आपात स्थिति में शेल्टर लेने की प्रैक्टिस कराई जाएगी.

जानें क्यों हो रही यह मॉक ड्रिल?

यह मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. सरकार ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई कड़े कदम उठाए गए हैं. भारत ने सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया, पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया गया, व्यापार बंद कर दिया गया और पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा अटारी बॉर्डर पर जमीन से आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई. पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को युद्ध की कार्रवाई करार दिया है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ऐसी स्थिति में भारत सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश की जनता और प्रशासन तैयार रहें. गृह मंत्रालय ने बताया कि आखिरी बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था. अब 54 साल बाद फिर से ऐसी ड्रिल हो रही है. यह स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है.

कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल?

यह मॉक ड्रिल देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 जिलों में होगी. ये जिले सिविल डिफेंस के लिए पहले से चिह्नित किए गए हैं. हालांकि, अभी तक सरकार ने इन 244 जिलों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन कुछ जानकारियां सामने आई हैं.

पंजाब: पंजाब के फिरोजपुर कैंटोनमेंट में रविवार को एक 30 मिनट की ब्लैकआउट ड्रिल हो चुकी है. यह इलाका भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब है, इसलिए यहां पहले ही प्रैक्टिस शुरू हो गई है. पंजाब के कई अन्य जिलों जैसे अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में भी 7 मई को मॉक ड्रिल होने की संभावना है. ये बॉर्डर से सटे जिले हैं.

जम्मू-कश्मीर: जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग और राजौरी जैसे जिले इस ड्रिल का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि ये इलाके सीधे तौर पर पाकिस्तान से लगते हैं और हाल के आतंकी हमलों का केंद्र रहे हैं.

राजस्थान: जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर जैसे बॉर्डर से सटे जिले भी इस ड्रिल में शामिल हो सकते हैं.

गुजरात: पाकिस्तान की सीमा से सटे कच्छ जिले में भी मॉक ड्रिल होने की उम्मीद है.

उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी यह ड्रिल हो सकती है. क्योंकि ये राज्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं. मिसाल के तौर पर उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, और मेरठ जैसे जिले शामिल हो सकते हैं.

दक्षिण और पूर्वी भारत: तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कुछ बड़े जिले भी इस ड्रिल का हिस्सा होंगे. मिसाल के तौर पर चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में ड्रिल होने की संभावना है.

मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ जिले जैसे भोपाल, रायपुर, और नागपुर, भी इस लिस्ट में हो सकते हैं.

मॉक ड्रिल में क्या होगा?

इस ड्रिल में कई तरह की गतिविधियां होंगी, ताकि आम लोग और प्रशासन दोनों को आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग मिले. एयर रेड सायरन- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे. यह सायरन सुनकर लोगों को सुरक्षित जगह पर शेल्टर लेना होगा.

कैसे पता करें कि आपके जिले में ड्रिल है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके जिले में यह ड्रिल हो रही है या नहीं, तो अपने जिला प्रशासन की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज चेक करें. इसके अलावा स्थानीय समाचार चैनल और अखबारों में भी इसकी जानकारी दी जाएगी. गृह मंत्रालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों को पहले से सूचित करें, ताकि कोई पैनिक न हो.