10th में इशिता और नमन ने किया टॉप, 99.17 प्रतिशत लेकर बनाई उपलब्धि, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

10th Result: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज के कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे सामने आ चुके हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. कक्षा 10 वीं में इशिता बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% के साथ टॉप किया है. वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

10th
10th

10th Result CM साय ने बताया कि कक्षा 10वीं में इस साल 3लाख 23हजार 94 विद्यार्थी शामिल हुए इनमें से 2साथ 45 हजार 213 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. यानी इस साल 10वीं का सफल परिणाम कुल 76.56% प्रतिशत रहा. बता दें, 10वीं परीक्षा में 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है. वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है. 40 विद्यार्थियों का जांच का प्रकरण है.

10th Result

CM साय ने 10th Result जारी करते हुए टॉपर्स समेत सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की. इसके अलावा उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं को लगातार प्रयास करने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी अच्छी सफलता के लिए बधाई दी है.

02 2 sitename%

03 1 sitename%

बता दें, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. पिछले सालों की तरह परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बोर्ड ने सर्वर को अपडेट कर लिया है.

ऐसे देंखे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सफल विद्वार्थियों को CM ने दी बधाई

रायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए गए है, सफल विद्वार्थियों को CM साय ने बधाई दी। मोबाइल पर SMS से छत्तीसगढ़ 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज टाइप करें- CG10 Roll Number इसे 56263 पर भेज दें।

अंग्रेजी में सीजी10 लिखने के बाद एक स्पेस देना है और फिर CG बोर्ड 10वीं का रोल नंबर लिखना है। 5 सालों में 10वीं के रिजल्ट में बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 सालों में 7.41 फीसदी तक बढ़ा है। साल 2020 और इसके बाद के सालों में दसवीं के नतीजे 70 प्रतिशत से ​ज्यादा रहे हैं।

जिंदा रह गया ये आतंकी, लेकिन, परिवार के 14 लोगों मिट्‌टी में मला दिया भारत

जिंदा रह गया ये आतंकी, लेकिन, परिवार के 14 लोगों को मिट्‌टी में मिला दिया भारत

भारत की एयरस्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर ने रिश्तेदार की मौत के बाद एक बयान जारी किया है. उसने कहा है कि मेरे भांजे, उसकी पत्नी, मेरी भांजी सहित परिवार के 14 लोगों की मौत हुई है. मसूद ने कहा है कि मैं भी इस लोगों की मौत में शामिल होता लेकिन,  ऊपर वाले की वजह से बच गया. आतंकी ने आगे कहा है कि मेरे खानदान के 10 लोगों को आज रात इक्ठ्ठे शहादत नसीब हुई.

मसूद ने बताया कि भारत के हमले में मेरा भाई हुजैफा, मेरे प्यारी बड़ी बहन, उनके अजीज पति, मेरा भांजा, उसकी पत्नी और मेरी प्यारी भांजी, उनके बच्चों को जन्नत नसीब हो गई. आतंकी मसूद ने आगे कहा कि न अफसोस है, न मायूसी, मगर बार-बार दिल में आता है कि मैं भी इस 14 खुशनसीब लोगों के काफिले में शामिल होता. मगर अल्लाह से मुलाकात का वक्त बहुत पक्का है और वह आगे-पीछे नहीं हो सकता.

एयर स्ट्राइक में 70 आतंकियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 70 से अधिक आतंकवादी मारे गए. ये हमले नौ टारगेट प्वाइंट मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में किए गए. इन हमलों में 60 से अधिक आतंकवादी घायल हो गए. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सरकार ने बुधवार सुबह मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ये कार्रवाई नपी-तुली और गैर-उत्तेजित प्रकृति की, आनुपातिक और जिम्मेदाराना थी, जो पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद और भारत पर हमलों के निरंतर समर्थन के खिलाफ थी.

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका उद्देश्य आतंकी ढांचे को ध्वस्त करना और आतंकियों को बेदम करना था. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सीमा पार आतंकवाद का जवाब देने और उसे रोकने के देश के अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है. मिस्री के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी संबोधित किया.

उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों और उनके भारत पर हमलों से लक्षित ठिकानों के संबंधों पर प्रकाश डाला. नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमलों के जरिए भारत ने दिखाया कि वह अब सीमा पार आतंकवाद या इसे बढ़ावा देने वाली सरकारी संस्थाओं की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं करेगा. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने ऐतिहासिक अभियान में रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर हमले किए.

PM मोदी की निगरानी में हुआ ऑपरेशन

सूत्रों ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी रात भर चले ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे थे. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. भारत ने बयान में कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित रही। पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने लक्ष्यों के चयन और कार्रवाई के तरीके में काफी संयम दिखाया.

छत्तीसगढ़, 18 नक्सली ढेर, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

छत्तीसगढ़. बीजापुर। नक्सलियों की मांद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की सूचना आ रही है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से CRPF के DG  ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं.

इसके साथ छत्तीसगढ़ के ADG नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, CRPF आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर IG पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं. नक्सलियों को उनके मांद में DRG कोबरा, सीआरपीएफ और STF  के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

आंतकवाद पर प्रहार : भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया

आंतकवाद पर प्रहार India’s attack on Pakistan terrorism :  भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की लंका खाक कर दी है. जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेना और वायुसेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसा रही थीं. पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. ऑपरेशन सिंदूर नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. पीएम मोदी ने ही एक मीटिंग में सेना को इस नाम का सुझाव दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में कम से कम 70 आतंकी मारे गए हैं. भारत के हमले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. भारत ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, क्या मकसद था और आतंकियों की कितनी कमर तोड़ी, इसे लेकर खुद भारत अब दुनिया को बताने जा रहा है. अब तीनों सेनाओं की ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है. चलिए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें.

आंतकवाद पर प्रहार
आंतकवाद पर प्रहार

ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में तीन दशक से आतंकवाद इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. ये कैंप पाकिस्तान और POK दोनों में है. रात को 1:05 से 1:30 के बीच ऑपेरशन को अंजाम दिया गया. इस दौरान 9 आतंकी कैंप को नष्ट किए गए. पिछले 3 दशक से पाक ट्रेनिंग एरिया, लॉन्च पैड पाकिस्तान और पीओके में फैले हुए हैं. इसका चयन इंटेलिजेंस को ध्यान में रखकर दिया गया ताकि कोई निर्दोष को नुकसान ना हो.

ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर का बड़ा आतंकी ढेर हुआ. सेना के एक्शन में अब्दुल मलिक मारा गया. पाकिस्तान ने भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद जैश हेडक्वार्टर के बाहर अपनी सेना को तैनात कर दिया है.

बोले गृहमंत्री अमित शाह – हमें अपनी सेना पर गर्व

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है. मोदी सरकार भारत और इसके लोगों पर किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है. भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ऑपरेशन सिंदूर से चीन को हुई दिक्कत, बताया अफसोसजनक

चीन के विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा, “चीन को भारत के आज सुबह के आर्मी एक्शन पर खेद है. हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे. दोनों ही चीन के पड़ोसी भी हैं. चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है. हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल कर सकती हैं.

एलओसी पर गोलीबारी से 6 भारतीय नागरिकों की मौत

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एलओसी पर हुई गोलीबारी में लोगों को काफी नुकसान हुआ है. पुंछ में 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है.

 

छत्तीसगढ़, 10Th-12वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

रायपुर। रायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए गए है, सफल विद्वार्थियों को CM साय ने बधाई दी। मोबाइल पर SMS से छत्तीसगढ़ 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज टाइप करें- CG10 Roll Number इसे 56263 पर भेज दें।

अंग्रेजी में सीजी10 लिखने के बाद एक स्पेस देना है और फिर CG बोर्ड 10वीं का रोल नंबर लिखना है। 5 सालों में 10वीं के रिजल्ट में बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 सालों में 7.41 फीसदी तक बढ़ा है। साल 2020 और इसके बाद के सालों में दसवीं के नतीजे 70 प्रतिशत से ​ज्यादा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की एक साथ घोषणा करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था।

इसके छत्तीसगढ़ में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था। सीजीबीएसई CGBSC की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 200 किमी अंदर घुसा भारत, आखिर किस शक्तिशाली हथियार लेकर घुसा भारत आप भी जानिए

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 200 किमी अंदर घुसा भारत, आखिर किस शक्तिशाली हथियार लेकर घुसा भारत आप भी जानिए

Operation Sindoor-Indian Army Strikes: पहलगाम के नरसंहार का भारत ने बदला ले दिया है. जब पूरी दुनिया सो रही थी तब भारतीय सेना पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के ठिकानों पर बमों की बारिश कर रही थी. रिपोर्ट के अनुसार भारत ने बिना सीमा पार किए पाकिस्तान के भीतर करीब 200 KM अंदर जाकर बमों की बारिश की. अब सवाल यह है कि भारत के पास ऐसी कौन सी तकनीक है जिससे कि वह बिना सीमा पार किए भारत पाकिस्तान के इतना भीतर जाकर हमला कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीतर नौ ठिकानों पर हमले किए हैं. ये सभी आतंकवादियों के ठिकाने हैं. इस हमले में आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है. सबसे अहम बात यह है कि इस हमले में बहावलपुर को निशाना बनाया गया है. यह भारतीय सीमा से करीब 200 किमी दूर है. यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है और यहां जैश-ए-मोहम्म और लश्कर के हेडक्वाटर्स हैं.

ऐसा तो राफेल ही कर सकता है

अब आप सोच रहे होंगे कि इतना भीतर कैसे हमला किया जा सकता है. तो आपको बता दें कि यह समय आमने सामने की लड़ाई का नहीं है. दुनिया काफी बदल चुका है. मौजूदा वक्त में किसी भी जंग में मिसाइलों का असर रोल है. भारत ने चुन-चुन कर आंतकियों के ठिकाने को निशाना बनाया है. इस वक्त मिसाइल तकनीक में भारत दुनिया के सबसे अग्रणी देशों में शुमार है. भारत की कई मिसाइलें चीन और अमेरिका से भी उन्नत हैं.

बीवीआर का दौर

यह समय बियॉन्ड विजुअल रेंज यानी बीवीआर तकनीन वाली मिसाइलों का इस्तेमाल का समय है. ये मिसाइलें आधुनिक फाइटर जेट्स में लगाई जाती हैं और उससे वे बेहद सटीक वार करती हैं. भारत के पास सबसे आधुनिक राफेल फाइटर जेट्स हैं. इसमें फ्रांस निर्मित बीवीआर एमबीडीए और स्काल्प मिसाइलें लगी हैं. इनकी रेंज 200 किमी है. यानी भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए भारत ने सीधे हमला कर दिया. ऐसा करने की ताकत राफेल में है.

भारत के पास गांडीव भी

भारत ने बीते दिनों गांडीव बीवीआर मिसाइल बनाई है. इसकी मारक क्षमता कर 340 किमी है. यह मिसाइल 20 किमी की ऊंचाई से हमला करती है. यह इस वक्त दुनिया की सबसे लंबी दूरी की बीवीआर मिसाइल है. गांडीव अपनी श्रेणी में इतना एडवांस है कि वह जंग की तस्वीर बदल सकती है. चीन के पास पीएल-15 मिसाइलें हैं जिसकी रेंज करीब 300 किमी है. अमेरिका के पास एआईएम-174 मिसाइल है. इसकी रेंज करीब 240 किमी है.

Operation Sindoor: रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला, भारतीय सेनाओं ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में ‌मिला देंगे. सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी आतंकियों के अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. आइए जानते हैं पूरी कहानी, कैसे पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर राफेल-सुखोई ने बरसाया कहर, 1:30 बजे  पाकिस्तान में मच गया हाहाकार. कैसे तीनों सेनाओं ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम.

PM मोदी का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मार दी थी. इस कायराना हमले में आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया था और महिलाओं को ये कहकर छोड़ दिया था कि जाओ जाकर PM मोदी को बता देना… आतंकियों की इस हिमाकत से पूरे देश में गुस्सा था. लेकिन अब भारत ने इस घटना के 15 दिन के भीतर ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘ के जरिए इस हमले का बदला ले लिया है.

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्यों रखा नाम?

आतंकी हमले के 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च हुआ. ‘सिंदूर’ नाम भारतीय भावनाओं से मेल खाता है. भारत ने उस सिंदूर का बदला लिया है जो नई नवेली दुल्हनों के माथे से पोंछ दिया गया था. ये उसी सिंदूर का बदला है, जिसे आतंक ने उजाड़ दिया था. ये उसी सिंदूर का बदला है, जिसे सुहाग के खून से धोने की कोशिश की गई थी. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले में मारे गए उन 26 लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जो आतंक की कायराना हरकत का शिकार बने थे. ऑपरेशन सिंदूर उन सभी सिसकियों और बहते हुए आंसुओं को पूछने का जरिया है, जो सिसकियां 15 दिनों से बंद नहीं हुई थीं और जो आंसू बह-बहकर गालों पर सूखी रेखा बना चुके थे. आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीयों के कलेजे पर ठंडक पहुंचाई है. पीएम मोदी ने कहा था मिट्टी में मिला देंगे, आज पीएम मोदी का जवाब पाकिस्तान में हाहाकार बनकर गूंज रहा है.

अब समझते हैं  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी प्लानिंग

Operation Sindoor 7 मई 2025 की रात 1:44 बजे, भारत ने पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) के जवाब में “ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च किया. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर राफेल और सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों के साथ सटीक हवाई हमले किए. तीनों सेनाओं थल, वायु, और नौसेना के समन्वय से यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक बना. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे “भारत माता की जय” के नारे के साथ सराहा.

आतंकियों के लॉन्चिंग पैड तबाह

जब पाकिस्तान सो रहा था, भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मुजफ्फराबाद, भिंबर, कोटली, और रावलपिंडी के पास लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिए. ब्रह्मोस और मेटियोर मिसाइलों ने पाकिस्तान के चीनी HQ-9P डिफेंस सिस्टम को बेकार कर दिया.

हमले के तुरंत बाद सरकार का आया बयान

Operation Sindoor भारतीय सरकार ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई थी. बयान में स्पष्ट किया गया कि यह हमला पूरी तरह से संयमित था और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है.

पहलगाम हमले का बदला: ‘न्याय हो गया’

Operation Sindoor यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने भारतीय कश्मीर में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले में 26 लोगों की जान गई थी. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि पाकिस्तान ने इनकार करते हुए कहा कि उसे पहले से भारत के संभावित हमले की जानकारी थी. भारतीय सेना ने ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: “न्याय हो गया.”

Operation Sindoor: पाकिस्तान के कई आतंकी कैंप को भारत ने मिट्टी में मिलाया!

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम अटैक का बदला ले लिया है. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्टों की नरसंहार की थी. अब भारत ने एयरस्ट्राइक कर 70 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. इंडियन आर्मी और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. भारत ने ड्रोन और अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ 24 अटैक कर पाकिस्तान की नींद उड़ा दी.

जब आप सो रहे थे, तब हमारी सेना रात करीब एक बजे पाकिस्तान में आतंकियों की लाशें बिछा रही थीं. भारत ने पाकिस्तान में केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया है. भारत ने आतंकी हाफिज सईद को भी बड़ी चोट दी है. उसके आतंकी कैंप को मिसाइल से भारत ने मिट्टी में मिला दिया. चलिए जानते हैं कि भारत ने पाकिस्तान की कितनी मस्जिदों को खाक में मिलाया है, जहां से आतंकी कैंप चलाए जाते थे.

Operation Sindoor: दरअसल, 26/11 मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के ट्रेनिंग कैंपों पर भारत ने कड़ा प्रहार किया है. सूत्रों की मानें तो जहां से हाफिज सईद जिहाद करता था, आतंकियों की भर्ती करता था, उन्हें भारत के खिलाफ हथियार बनाता था, उस मस्जिद को भारत ने मिट्टी में मिला दिया. जी हां, अजमल कसाब जैसे आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले पाकिस्तान के 9 अहम मस्जिद के रूप में आतंकी ठिकानों को भारत ने निशाना बनाकर खाक में मिलाया. ये मस्जिदें मुरिदके, मुजफ्फराबाद, मंसहरा और कराची में स्थित थीं, जिन्हें हाफिज सईद का जिहाद का गढ़ माना जाता था.

पाकिस्तान हुआ धुआं-धुआं

Operation Sindoor: भारत ने POK , लाहौर और पंजाब में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. जिन मस्जिदों पर हमले हुए हैं, उनमें लाहौर स्थित मुरिदके मस्जिद भी है. यह हाफिज सईद की मस्जिद है. यह मस्जिद के रूप में आतंकी कैंप है. जहां कसाब ने ट्रेनिंग ली थी. भारत का पहला निशाना यही मस्जिद थी. पीओके में मुजफ्फराबाद की दो मस्जिदें भी ध्वस्त हुई हैं, जहां आतंकी ट्रेनिंग लेते थे. यहां आतंकियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी. इसके अलावा, मंसहरा और कराची में अन्य चार मस्जिदों को भी बम और मिसाइलों से उड़ा दिया गया है. यह भी आतंकियों की भर्ती का क्रेंद थी. ये सभी मस्जिदें आतंकियों का ट्रेनिंग कैंप थीं.

जानें भारत ने कहां-कहां हमला किया.

बहावलपुर (जैश का हेडक्वार्टर)

मुरिदके मस्जिद कम आतंकी कैंप (मस्जिद और 26/11 आतंकी हमले का ट्रेनिंग कैंप)

गुलपुर एलओसे से 35 किलोमीटर दूर स्थित मस्जिद कम आतंकी कैंप

सवाई मस्जिद (जैश का आतंकी कैंप)

बिलाल मस्जिद (जैश का आतंकी कैंप)

कोटली मस्जिद (लश्कर का आतंकी कैंप)

बरनाला मस्जिद (आतंकी कैंप)

सरजाल मस्जिद (जैश का आतंकी कैंप)

महमूना मस्जिद (हिजबुल्ल मुजाहिद्दीन आतंकी कैंप)

पहलगाम अटैक का बदला पूरा

Operation Sindoor: दरअसल, भारत के इस बदले का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. भारत ने इन अटैक से पहलगाम अटैक का बदला ले लिया है. 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया था. आतंकियों ने धर्म पूछकर टूरिस्टो को मारा था. उस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही पाकिस्तान को डर सता रहा था कि भारत हमला करेगा. आखिरकार भारत ने 16 दिन बाद अटैक कर दिया. भारत ने मिसाइल से हमला कर पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया. यहां दिलचस्प है कि भारत ने आज देश में मॉक ड्रिल का प्लान कर रखा था, तभी आधी रात को पाकिस्तान में खलबली मचा दी.

Aaj ka Rashifal: बुधवार इन राशियों के लिए आज खास दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal : आज बुधवार 07 मई 2025 को श्री गणेश की कृपा बनी रहेगी। आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 07 मई 2025 का राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, लेकिन आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको बेवजह के झगड़े झंझटों में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका सिरदर्द ही बढ़ाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किसी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला निपटेगा, जो आपके लिए सिरदर्द बना हुआ था। आप अपने घर की साफ-सफाई और बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। अध्यापक भी आपसे काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सोच समझ से कामों में आगे बढ़ना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर यदि कोई उलझन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम लंबे समय से यदि लटका हुआ था, तो आपको उसे पूरा करने के प्रयत्न जारी रखने होंगे।

मायावी राहु की चाल: मीन, मेष, मिथुन, सिंह और वृच्चिक राशियों पर इस दिन शुभ ग्रहों का मिलेगा आर्शीवाद, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ!

कन्या (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों में कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने दोस्तों के साथ बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।

तुला (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको यदि पार्टनरशिप में कोई काम करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घरेलू मामले यदि आपके लंबे समय से लटके पड़े थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके खूब काम आएगी और राजनीति में आप आगे बढ़ने के बारे में थोड़ा सोच विचार अवश्य करें।

धनु (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनामा रहेगा। भाई- बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर भी लगाम लगाने की कोशिश करें।

मकर (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। संतान के मन में चल रही  उलझन को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपसे प्रेम बना रहेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार में चल रहा वाद-विवाद भी काफी हद तक दूर होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। ससुराल पक्ष आपको धन लाभ मिलते दिख रहा हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग किसी बड़ी डील के फाइनल होने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

मीन (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और वह आपको कोई प्रमोशन भी दे सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की  सेहत में गिरावट आने से आज आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।