Chhattisgarh में मौजूद हैं दो हजार पाकिस्तानी, गृहमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्टिव

Chhattisgarh रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए सभी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था. इस निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 2000 लोग पाकिस्तान से आए हैं, जिनमें से 1800 अकेले रायपुर में रह रहे हैं. इनमें 95% सिंधी समाज के लोग हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं. पुलिस अब इनके वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी प्रदेशों के CM से फोन पर बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे.

दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत, अन्य को जाना होगा

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा (Long-Term Visa) रद्द नहीं किया जाएगा, और उन्हें देश छोड़ने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अन्य वीजा जैसे बिजनेस, मेडिकल, या धार्मिक वीजा पर आए लोगों को भारत छोड़ना होगा. विशेष रूप से सार्क वीजा (SAARC Visa) धारकों को तत्काल देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उनकी भी जांच की जा रही है.

रायपुर में सिंधी समाज का बड़ा समुदाय

रायपुर में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों में अधिकांश सिंधी समाज के हैं, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज, या धार्मिक उद्देश्यों के लिए भारत आते हैं. कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा पर भी यहां पहुंचते हैं. छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज के कई लोगों के रिश्तेदार अभी भी पाकिस्तान में रहते हैं, और वे नियमित रूप से भारत आते-जाते रहते हैं. पुलिस अब इन सभी की पहचान और वीजा स्थिति की जांच कर रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके.

नागरिकता और नए घर: सड्‌डू, महावीरनगर में बस्तियां

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी मूल के कई सिंधी लोगों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है, लेकिन कुछ अभी भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं. रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला, और माना रोड जैसे इलाकों में इन लोगों ने अपने घर बना लिए हैं. अब पुलिस और प्रशासन नए सिरे से इनकी सूची तैयार कर रहा है, ताकि उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति का सत्यापन किया जा सके. जिन्हें अभी नागरिकता नहीं मिली, उनकी पहचान भी की जा रही है.

केंद्र के निर्देश पर सख्त निगरानी

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी लोगों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन अब हर उस व्यक्ति की जांच कर रहे हैं, जो पाकिस्तान से आया है. जांच में वीजा के प्रकार के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

Shani Dev: यदि शनिदेव हैं आप पर खपा तो पहचान लें ये बातें, हो जाएं अलर्ट करें ये समाधान

Shani Dev: ग्रहों में शनिदेव, जो न्याय के देवता माना गया है। प्रत्येक मनुष्य को उनके कार्यो के मुताबिक फल प्रदान करते हैं. नवग्रहों में शनि को सबसे कठोर और उग्र ग्रह माना गया है. हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे लोग घबरा जाते हैं. लेकिन जिस प्रकार शनि पापियों को दंडित करते हैं, उसी प्रकार ईमानदार, परिश्रमी और धर्मनिष्ठ लोगों को धन, पद और सम्मान भी प्रदान करते हैं.

अपने कार्य से भटकना

जब मनुष्य जीवन के सही मार्ग से भटकने लगता है, निर्णय लेने में भ्रमित हो जाता है और उसे अच्छे-बुरे की पहचान नहीं रहती तो यह शनि की नाराजगी का संकेत हो सकता है.

गलत दोस्ती में पड़ जाए

अगर कोई मनुष्य गलत संगति में पड़ जाए, नशे आदि की लत लग जाए या पवित्र कार्यों से विमुख हो जाए तो यह पाप कर्मों का फल है और शनि की नाराजगी का सूचक है.

अनवरत समस्याओं का आना

यदि एक समस्या खत्म नहीं होती और दूसरी शुरू हो जाती है तो यह संकेत हो सकता है कि शनिदेव आपसे नाराज हैं.

पीपल का बार-बार उगना

यदि आपके घर के पास या घर के अंदर पीपल का पेड़ बार-बार उग आता है, तो यह संकेत हो सकता है कि शनिदेव आपसे नाराज़ हैं.

कार्यक्षेत्र में परेशानी

यदि कार्यस्थल पर लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो यह भी शनिदेव की नाराजगी और परीक्षा का संकेत हो सकता है. ऐसे समय में धैर्य रखें और अच्छे कर्म करें.

घर में जाले बार-बार लगना

यदि घर पर बार-बार सफाई करने के बावजूद घर में जाले लग जाते हैं, तो यह भी शनिदेव की नाराजगी का संकेत हो सकता है.

दीवारों में बार-बार दरारें आना

यदि घर की दीवारें बार-बार टूटती या फटती हैं, तो यह शनिदेव के अप्रसन्न होने का संकेत हो सकता है.

उपाय

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं, शनि देव पर तिल का तेल चढ़ाएं और भूखे व गरीबों को भोजन या दान दें. अगर आपके यहां मकान बनने का कार्य चल रहा है तो मजबूरों को उनकी मजबूरी समय पर दें. शनिवार के दिन पैदल खूब चलें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके दोष से मुक्ति मिलती है.

महासमुंद, शिशुपाल पर्वत में मिली थी महिला की लाश पति ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा था

महासमुंद। शिशुपाल पर्वत वाटरफॉल से बीते माह मिली सड़ी-गली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बलौदा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की मौत कोई घटना नहीं बल्कि मर्डर थी. और हत्या करने वाला आरोपी उसका ही पति निकला. आरोपी पति ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा था.

जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को बलौदा थाना क्षेत्र के शिशुपाल पर्वत पर एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. अमलीपदर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह पुजारीपाली निवासी अजय बरिहा को देखने शिशुपाल पर्वत गया था, जहां उसे एक युवती की लाश दिखाई दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा. प्रारंभिक जांच में अनुमान था कि महिला की मौत फिसलने से हुई होगी, लेकिन पुलिस को संदेह बना रहा.

25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी ने शव की पहचान अपनी बेटी खीरबाई मानिकपुरी, निवासी बानीपाली के रूप में की. पुलिस ने जब इस एंगल से जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. मृतिका की शादी चार साल पहले जलपुर के भोजराज मानिकपुरी से हुई थी. शादी के तीन साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद और झगड़े शुरू हो गए थे. इससे तंग आकर खीरबाई ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और सरायपाली में किराये के मकान में रहकर काम करने लगी थी.

महासमुंद
महासमुंद शिशुपाल पर्वत

6 मार्च को काम पर जाने से पहले खीरबाई ने अपने परिवार को बताया था कि वह काम के बाद अपने पति भोजराज से मिलने जा रही है और अब वह साथ रहने को तैयार है. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. पुलिस ने दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली तो दोनों की आखिरी कॉल एक-दूसरे से ही थी और लोकेशन शिशुपाल पर्वत की पाई गई.

इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. इस दौरान पूछताछ में भोजराज मानिकपुरी ने हत्या करना कबूल कर लिया. उसने बताया कि शिशुपाल पर्वत पर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने खीरबाई को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी पति भोजराज मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ BNS की धारा 238और 103 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: इन राशियों के लिए शानदार दिन, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: शुक्रवार आज के राशिफल में। आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं! आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..,

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट न ढूढ़ें। कड़ी मेहनत की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखें। विचारों पर कार्य करने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज स्वादिष्ट खानपान के लिए आपको मौका मिलेगा। घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। परिवार के सदस्य आपकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में भी सुधार आने की संभावना है। खाली समय में किताबें पढ़ें।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज बाहरी गतिविधियों से आपको दूरी बनानी पड़ सकती है। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रोजमर्रा की आदतों पर सुधार की जरूरत है। नए संपर्क बनाने की कोशिश करें। दिन खुशनुमा बीतेगा।

25 April Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज योग पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय लाभ के लिए नई योजना बना सकते हैं। घर पर भी बदलाव की तैयारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार पर नरमी बरतें। भविष्य में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। खानपान पर ध्यान दें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप काफी समय से धन को लेकर चिंतित थे तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपको बुद्धिमानी के साथ कार्य करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पैसों को लेकर सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धनलाभ की संभावना है। बड़ों का आशीर्वाद आपके काफी काम आएगा। माता-पिता के साथ समय बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। रिश्ते को लेकर दयालुपन व्यवहार रखें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज सफलता को लेकर आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। माता-पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। खाली समय किताबें पढ़ने पर बिताएं।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपके कठोर व्यवहार से काफी लोगों के नाराज होने की संभावना है। इसलिए व्यवहार को लेकर नरमी बरतें। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बीत सकता है। लापरवाही से बचें। वैवाहिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है।

मकर  (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपको स्वास्थ्य पर भरपूर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, जब तक सफलता न मिले किसी से कुछ न कहें। निवेश को लेकर आपके दिमाग में नए विचारों का आवागमन हो सकता है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। इसलिए दिन में सावधान रहें। दोस्त आपका धोखा दे सकता है। तनाव से बचें। खरीदारी करने जा सकते हैं, जिसमें काफी धनखर्चा की संभावना है। भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। मौज-मस्ती के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज कोई आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने से बचें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले माता-पिता के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।

CG पोता को बचाने वाले दादा को कलेक्टर ने किया सम्मानित, बोलें साहसी दादा शेर से कम नहीं!

गरियाबंद. तेंदुए से बहादुरी से लड़कर अपने चार साल के पोता को मौत के मुंह से खींच लाने वाले 65 वर्षीय दर्शन नेताम को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया. साथ ही, UPSC 2024 में 273वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले अंकित थवानी को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. दादा की डेयरिंग: घर से बच्चे को मुंह में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ, दादा ने जान पर खेलकर पोते की बचाई जान

ता को बचाने तेंदुए से भिड़ गया दादा जी,
ता को बचाने तेंदुए से भिड़ गया दादा जी,

साहसी दादा शेर से कम नहीं : कलेक्टर

कोठीगांव निवासी दर्शन नेताम ने बीते मंगलवार को अपने पोता को तेंदुए के हमले से बचाया था. नलकूप में स्नान कर रहे दादा ने जैसे ही पोते को तेंदुआ उठाकर ले जाते देखा, वे 100 मीटर तक तेंदुए के पीछे दौड़े और उस पर कूद पड़े. इस साहसिक प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया. बच्चे की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं, लेकिन उसकी जान बच गई.

इस अदम्य साहस के लिए कलेक्टर भगवानू उइके और DFO लक्ष्मण सिंह ने दर्शन नेताम को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. कलेक्टर ने उन्हें “शेर से कम नहीं” बताते हुए ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और हिंसक वन्य प्राणियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है.

UPSC में प्रदेश से तीसरा स्थान प्राप्त करने पर अंकित थवानी हुए सम्मानित

राजिम निवासी अंकित थवानी ने UPSC 2024 की परीक्षा में देशभर में 273वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. छत्तीसगढ़ में उन्हें तीसरा स्थान मिला है. इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया.

अंकित प्रयागराज राजिम के निवासी हैं और पूर्व राजपत्रित अधिकारी मुरली मनोहर थवानी के सुपुत्र हैं. प्रशासन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया.

दिल छू लेने वाली स्टोरी: पोता को बचाने तेंदुए से भिड़ गया दादा जी, जानें फिर क्या हुआ

25 April Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

25 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहेगा। भूमि या संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है और करियर में सफलता के नए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम की संभावना है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आज शुक्रवार स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang 25 April 2025: आज शुक्रवार 25 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 25 April 2025: आज शुक्रवार 25 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 25 April 2025: आज का पंचांग हमारे सनातन धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह.

Aaj Ka Panchang आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का पंचांग

वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन -07:56 उपरांत त्रयोदशी

श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47

सूर्योदय 05:17

सूर्यास्त-06:17

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती ,

योग – ऐन्द्र ,करण -गर ,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मेष , चंद्रमा- मीन , मंगल-कर्क , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-

मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 25 अप्रैल 2025 का राशिफल

चौघड़िया शुक्रवार

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

उपायः भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।

आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समयः

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक

राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक

दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

जानें क्या है सिंधु जल संधि, पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा!  

CGPSC घोटाला, नेताओं और अफसर रडार पर, ED की जांच हुई तेज, जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले

रायपुर। Chhattisgarh लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच तेज कर दी है। पहले इस मामले की जांच पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही थी। CBI की रिपोर्ट के आधार पर ED ने (ECIR) दर्ज की है, प्रारंभिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले हैं। मामले में ED की एंट्री से हड़कंप मच गया है। जांच में कई नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है।

बता दें कि CBI जांच में खुलासा हुआ कि बारनवापारा (baranwapara) स्थित एक रिसॉर्ट में चयनित अभ्यर्थियों को पांच दिन तक परीक्षा की विशेष तैयारी कराई गई थी। यह रिसॉर्ट हेल्थ विभाग में पदस्थ एक महिला IAS अधिकारी के पति का बताया जा रहा है। अब इस महिला IAS और उनके पति को समन जारी करने की तैयारी चल रही है।

ये आरोपित हुए हैं गिरफ्तार

सीबीआई CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है — तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, कारोबारी श्रवण गोयल, नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार गोयल। ये सभी फिलहाल रायपुर जेल में हैं। ED अब कोर्ट से अनुमति लेकर इनसे पूछताछ करेगी।

हवाला के जरिए रुपए पहुंचा

ईडी ED की जांच का फोकस इस बात पर है कि अभ्यर्थियों के परिजनों और रिश्तेदारों ने परीक्षा पास कराने के लिए हवाला नेटवर्क के जरिए मोटी रकम चुकाई थी। यह पैसा नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचा, जिसकी कड़ियां अब दिल्ली और कोलकाता तक जुड़ रही हैं।

जांच के घेरे में कई VIP पर्सन

इस मामले में जिन लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं, उनमें कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार और परिवारजन शामिल हैं —

टामन सोनवानी के भतीजे नितेश, भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले और अन्य रिश्तेदार

तत्कालीन पीएससी सचिव जीवन किशोर का बेटा सुमित ध्रुव

राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो की बेटी नेहा और बेटा निखिल

DIG ध्रुव की बेटी साक्षी

कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल

उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल

मंत्री के ओएसडी के साढ़ की बेटी खुशबू बिजौरा

कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम

उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर की रिश्तेदार मीनाक्षी गनवीर

गौरतलब है कि ED जल्द ही महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े नामों का भी जल्द खुलासा हो सकता है। यह मामला छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक भर्तियों की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, वहीं ED की एंट्री के बाद अब आर्थिक लेनदेन की परतें भी खुलने लगी हैं।

CG पत्नी को मारा थप्पड़ हुई मौत, डर में पति ने जलाया शव

रायपुर। कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपरतोनका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को खेत में ही जिंदा जला दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक छेरकू राम नामक व्यक्ति अपनी पत्नी चैती बाई के साथ सुबह खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान पत्नी ने वहीं खेत में थोड़ी देर आराम करने की बात कही जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छेरकू ने आपा खोते हुए पत्नी को 2-3 थप्पड़ जड़ दिए जिससे वह ज़मीन पर गिर गई।

जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने पास से धान का पैरा लाकर पत्नी के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। कुछ ही पलों में महिला जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़, अंतिम सांसें गिन रहे नक्सली! हिडमा घिरा, अब तक के सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

छत्तीसगढ़, अंतिम सांसें गिन रहे नक्सली! हिडमा घिरा, अब तक के सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

रायपुरः छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र-तेलंगाना की बार्डर  पर अब तक के सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. तीनों प्रदेशों की सीमा पर मौजूद कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने 300 नक्सली को घेर रखा है. छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) की स्पेशल एंटी नक्सल फोर्स DRG, महाराष्ट्र की सी 60 और तेलंगाना की ग्रेहॉट्स फोर्स इस एनकाउंटर को अंजाम दे रहा है. फोर्स को इनपुट मिला है कि नक्सलियों का मिलिट्री कमिशन प्रमुख हिडमा भी इस क्षेत्र में मौजूद है. करीब 2500 जवानों ने पहाड़ी को हर तरफ से घेर रखा है. पिछले 48 घंटों से यह मुठभेड़ चल रही है.

नक्सलियों का सेंट्रल कमेटी मेंबर हिडमा, देवा और कई बड़े नक्सली लीडर घिरे हुए हैं. नक्सलियों ने पूरे पहाड़ी में प्रेशर आईईडी लगा रखा है. प्रेशर IID को डीमाइन करके फोर्स आगे बढ़ रही है. MI 17 हेलिकॉप्टर से लेकर एंबुलेंस और ALM तक तैनात किए गए हैं. ड्रोन से नक्सलियों की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है. कई दिनों के लिए राशन भी साथ रखें हुए हैं। इस मुठभेड़ में शामिल जवानों का यही लक्ष्य है कि एक भी नक्सली यहां से बच ना पाए. तेलंगाना के सीमावर्ती थानों को लांच पैड बनाया गया है.

भारत के गुस्से से घबराया पाकिस्तान ने बुलाई हाईलेवल बैठक, जानें पहलगाम हमले के 10 बड़े अपडेट्स