भारत के गुस्से से घबराया पाकिस्तान ने बुलाई हाईलेवल बैठक, जानें पहलगाम हमले के 10 बड़े अपडेट्स

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा भारत देश गुस्से में है. सभी एक सुर में सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस हमले का तत्काल बदला लिया जाए. ना सिर्फ आतंकवादियों को खत्म करने की बात की जा रही है, बल्कि उनको पनाह देने वाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाने की आवाज उठ रही है. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें एक विदेशी नागरिक सहित 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

जानें पहलगाम अटैक के 10 बड़े अपडेट्स:

भारत में PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी गई. यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली. बैठक में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए.

बैठक में यह बताया गया कि इस हमले के पीछे सीमा पार की साजिशें हैं. यह हमला उस समय हुआ, जब केंद्रशासित प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुए थे और क्षेत्र आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है. हमले की गंभीरता को देखते हुए सीसीएस ने कई कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया और पाकिस्तान को साफ संदेश दिया.

भारत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिस्री ने बताया कि सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह संधि तभी बहाल की जाएगी, जब पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर देगा. इसके अलावा अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है, जो लोग वैध दस्तावेजों के साथ इस मार्ग से भारत आए हैं, वे 1 मई से पहले लौट सकते हैं.

इसके साथ ही, भारत विदेश मंत्रालय ने कहा कि सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पाकिस्तानी नागरिकों को पहले जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा. एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा.

जानें क्या है सिंधु जल संधि, पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा!  

भारत नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है. उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा. इसी तरह भारत भी इस्लामाबाद में स्थित अपने सैन्य सलाहकारों और पांच सहायक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा. दोनों देशों के उच्चायोगों की कुल कर्मचारि‍यों की संख्या को 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जो 1 मई तक प्रभावी किया जाएगा.

CCS सीसीएस ने भारत देश की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. समिति ने दोहराया कि इस आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और उनके संरक्षकों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा. जैसे भारत ने हाल ही में ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण में सफलता पाई है, वैसे ही भारत आतंक के हर सूत्रधार को पकड़ने के लिए अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

भारत PM नरेंद्र मोदी की ओर से हाईलेवल सीसीएस बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है. यह बैठक गुरुवार को 24 अप्रैल को होनी है. यह घोषणा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय सुरक्षा चर्चा का मुख्य विषय होगी.

भारत केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के को लेकर 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी. सर्वदलीय बैठक में हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. जिसमें तमाम दलों के नेता शामिल होंगे.

भारत जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार रात एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की. इस बैठक का उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार आंतकियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों का तेजी से पालन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सिन्हा ने अवगत कराया कि गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया है कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ यथासंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए हर संभव तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, और आतंकवाद के पूरे तंत्र को नष्ट किया जाना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025 : 24 अप्रैल का गुरुवार राशिफल, ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज कुंभ राशि में शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होगा और इस गोचर में आज चंद्रमा से द्वितीय भाव में शुभ ग्रह होने से शुभ योग बनेगा और दूसरी ओर सूर्य के अपनी उच्च राशि मेष में होने से आदित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए अक्समात धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बिजनेस को लेकर कुछ मीटिंग करेंगे, जिससे आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कोई समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा। धन भी अधिक खर्च होगा। आप अपनी संतान को किसी को नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी बॉस से खूब पटेगी और उनके दिए गए सुझाव पर बॉस के खूब कमाएंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप यदि किसी नए मकान के खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पारिवारिक बिजनेस में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे, जिन्हें आपको कम करने की कोशिश करनी होगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को छोटा नहीं समझना है। आप अपने बिजनेस में भी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।

24 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा ही हाथ मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों में पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज के चक्कर में आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं ,लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने बॉस से तालमेल बिठाकर रखें, तभी आपका प्रमोशन आगे के लिए हो सकेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और उनकी चालों को समझें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां लोग आपको टिकने नहीं देंगे और आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज कुछ करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद में किसी अच्छे वकील से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी वह सुलझता दिख रहा है। सिंगल लोगों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, जिस कारण आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील दे सकते हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपकी अपने भाई और बहनों से खूब पटेगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप उनसे कोई पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलन में बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। माता-पिता से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहेंगे। कारोबार में भी चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच समझकर दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

24 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

24 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज भाई-बहन मददगार होते हैं और छोटे-छोटे प्रयास बड़े लाभ देते हैं. यह प्रतिस्पर्धा के बारे में आत्मसंतुष्ट होने का समय नहीं है. सिरदर्द और बुखार की भावना पूरे दिन बनी रह सकती है. अपना असली पेशा ढूँढना आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर भागते रहेंगे. आपके रिश्ते को कुछ इनपुट की आवश्यकता है. आपका भाग्यशाली अंक 1 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का पीला है.

अंक 2 Ank Jyotish

आज गुरुवार आपके भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर और सहानुभूतिपूर्ण हैं. अप्रत्याशित कलह आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हो रहा है और क्यों. मदद के प्रस्ताव स्वीकार करते समय सावधान रहें, क्योंकि आज धोखे की आशंका अधिक है. आपके प्रतिस्पर्धी आपके करीब आ रहे हैं; जल्दी से जल्दी अपने काम को व्यवस्थित करें. शायद कोई नया रोमांस बस आने ही वाला है. आपका लकी नंबर 18 है और आपका लकी रंग लाल है.

अंक 3 Ank Jyotish)

आज आपको अपने नियंत्रण से बाहर की स्थितियों में बहुत अधिक शामिल होने से बचना चाहिए. आज आप बेफिक्र मूड में हैं. विरोधी इस समय आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें. आपकी प्रखर बुद्धि आपको व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से दूर करने में मदद करेगी. रोमांस में कमी आएगी, और आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में भी. आपका लकी नंबर 7 है और आपका लकी रंग सिल्वर है.

अंक 4 Ank Jyotish

आज गुरुवार आपको अपनी अंतर्ज्ञानी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा. आज आप अपने विचारों में ढुलमुल रहेंगे. सावधान रहें; आपके विरोधी आपके आस-पास ही इंतजार कर रहे होंगे. आज, आप काम पर शीर्ष पर हैं और अपनी कड़ी मेहनत का फल पा रहे हैं. आपके जीवन में रोमांस आपको पूर्णता की भावना से भर देता है और आपको बादलों में सैर कराता है. आपका भाग्यशाली अंक 3 है, और आपका भाग्यशाली रंग क्रीम है.

अंक 5 Ank Jyotish

आज आप सार्वजनिक आंदोलनों में गहरी रुचि लेंगे, जो बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं. आपकी माँ के साथ प्रेमपूर्ण बातचीत के संकेत हैं. सिर में तेज दर्द हो सकता है; आराम करें और आराम करें. व्यापार में वृद्धि की संभावनाएँ उज्ज्वल हैं. आप खुद को यह सोचते हुए पाते हैं कि आपके रिश्ते को क्या हो गया, और सारा प्यार कहाँ चला गया. इस समय कोई भी जल्दबाजी वाला निर्णय न लें. आपका लकी नंबर 9 है और आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन है.

अंक 6 Ank Jyotish

आज आपको अपने काम के लिए अंततः उचित प्रशंसा मिलेगी. बच्चे आज स्कूल से अच्छी खबर लेकर घर आएंगे. आपको जल्द ही दंत चिकित्सक से मिलने की आवश्यकता होगी. आप अपने पेशेवर जीवन में कुछ पायदान ऊपर चढ़ेंगे. आप खुद को प्रलोभन से दूर एक विवाहेतर संबंध में पा सकते हैं. आपका भाग्यशाली अंक 3 है, और आपका भाग्यशाली रंग कॉफी है.

अंक 7 Ank Jyotish

आज गुरुवार आप प्रसिद्धि और पहचान का आनंद लें, तो इसे अपने सिर पर हावी न होने दें. आज आप अपने विचारों में ढुलमुल रहेंगे. जहाँ तक प्रतिद्वंद्वियों का सवाल है, आप शीर्ष पर आने में सक्षम होंगे. व्यापार में वृद्धि की संभावनाएँ उज्ज्वल हैं. रोमांस खिल रहा है और आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल साझा करेंगे. आपका भाग्यशाली अंक 15 है और आपका भाग्यशाली रंग लाल है.

अंक 8 Ank Jyotish

आज आपके पिता के साथ आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है. आपको अपनी लड़ाई अकेले ही लड़नी होगी और जीतना होगा. यह वह समय है जब आप कुछ ऐसा हासिल कर सकते हैं जिसके लिए आप लंबे समय से तरस रहे हैं. अब आपको जो सफलता मिलेगी, वह सीधे तौर पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों से संबंधित है. आप किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी ओर आप बहुत आकर्षित होंगे, लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि पहला कदम कैसे उठाया जाए. आपका लकी नंबर 5 है और आपका लकी रंग गहरा हरा है.

अंक 9 Ank Jyotish

आज गुरुवार उच्च पदों पर बैठे लोग आपका पक्ष लेते हैं. आपको लगता है कि लोग आपके खिलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं; दृढ़ रहें. आपकी मानसिक ऊर्जा अपने चरम पर नहीं है. आप किसी धर्मार्थ कार्य या किसी ज़रूरतमंद को उदारतापूर्वक दान देते हैं. आप अपने रिश्ते में अंतरंगता के स्तर को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं. आपका भाग्यशाली अंक 8 है, और आपका भाग्यशाली रंग तोता हरा है.

Aaj Ka Panchang 24 April: एकादशी जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 April Aaj Ka Panchang: 24 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 − 12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 12:12 से 13:47 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang

तिथि     एकादशी           14:27 तक

नक्षत्र     शतभिषा            10:37 तक

प्रथम करण        बालवा   14:27 तक

द्वितीय करण       कौवाला 25:10 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       गुरुवार

योग       ब्रह्मा      15:43 तक

सूर्योदय  05:50

सूर्यास्त  18:33

चंद्रमा    कुंभ

राहुकाल            12:12 − 13:47

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      वैशाख

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:46 − 12:37

पंचांग के पांच अंग

जानें क्या है सिंधु जल संधि, पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा!  

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी का रुख PM नरेंद्र मोदी की ओर है. लोग भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको उस सिंधु जल संधि के बारे में बताएंगे, जिसे भारत एक झटके में रद्द कर दिया है। भारत के इस सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़गा। 0

जानें क्या है सिंधु जल संधि

भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद दोनों देशों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह समझौता किया गया था. 19 सितंबर, 1960 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत छह नदियों ब्यास, रावी, सतलुज, सिंधु, चिनाब और झेलम के पानी के इस्तेमाल को लेकर नियम तय किए गए थे. इस समझौते के तहत पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों चिनाब, झेलम और सिंधु से संपूर्ण जल प्राप्त होता है. वहीं भारत को सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जल प्राप्त होता है.

पाकिस्तानियों को भारत से भगाने का आदेश, वीजा रद्द, पानी भी रोका, पहलगाम हमले के बाद मोदी गर्वमेंट की सर्जिकल स्‍ट्राइक

जानें क्या है सिंधु जल संधि
जानें क्या है सिंधु जल संधि

जंग के बावजूद भारत ने नहीं रोका पानी

बता दें, आजादी के बाद पाकिस्तान के साथ कई जंग लड़ चुके भारत ने कभी भी इस समझौते को नहीं तोड़ा और न ही पाकिस्तान का पानी रोका. इस समझौते के मुताबिक, कोई भी देश एकतरफा इस संधि को नहीं तोड़ सकता और नियम को भी नहीं बदल सकता है. भारत और पाकिस्तान को मिलकर ही इस संधि में बदलाव करना होगा और नया समझौता बनाना होगा. लगातार आतंकी साजिशों के बाद भी भारत ने इस समझौते को बनाए रखा है. लेकिन अब भारत का सब्र टूट गया और इस संधि को खत्म कर दिया।

अब पाकिस्तान का क्या होगा

बता दें, विश्व बैंक की लंबी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता हुआ था. इस समझौते के लागू होने से पहले 1 अप्रैल 1948 को भारत ने दो प्रमुख नहरों का पानी रोक दिया था, जिससे पाकिस्तानी पंजाब की 17 लाख एकड़ जमीन पानी को तरस गई थी.

पाकिस्तानियों को भारत से भगाने का आदेश, वीजा रद्द, पानी भी रोका, पहलगाम हमले के बाद मोदी गर्वमेंट की सर्जिकल स्‍ट्राइक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. CCS की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के लिंकेज सामने आने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, उनका वीजा रद्द कर दिया गया है. सार्क के तहत वीजा सुविधा भी खत्म कर दी गई है. इसके अलावा, भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली पानी की सप्लाई रोक दी है. साथ ही, भारत अपने राजनयिकों को पाकिस्तान से वापस बुला रहा है.

Pahalgam Terror Attack: मंहगा पड़ेगा पाकिस्तान को, होगा तगड़ा झटका!

पहलगाम आतंकी हमले
पहलगाम आतंकी हमले

पहलगाम आतंकी हमले में 26 पुरुषों की मौत के घाट उतारा गया. पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक के तुरंत बाद इसे लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की गई. इस दौरान बताया गया कि भारत सिंधु जल समझौते से पीछे हट रहा है. पाकिस्‍तान में भारत का दूतावास बंद किया जा रहा है. भारत में मौजूद सभी पाकिस्‍तानी नागरिकों को अगले 48 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा गया है. उधर, इस वक्‍त सेना और सुरक्षा एजेंसियां 1,500 से ज्‍यादा लोगों को हिरासत में लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर में पूछताछ कर रही हैं.

श्रीनगर और पहलगाम का दौरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्‍ली पहुंच गए हैं. वो इस वक्‍त पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर हैं. पीएम आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक हो रही है, जिसमें पाकिस्‍तान पर हमले को लेकर एक्‍शन प्‍लान तैयार हो सकता है. इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बिना कहा कि पर्दे के पीछे जो भी लोग छुपे हैं, उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा. सेना ने उरी में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर दो आतंकियों को मार गिराया है.

Pahalgam Terror Attack: मंहगा पड़ेगा पाकिस्तान को, होगा तगड़ा झटका!

Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान (india pakistan)  दो ऐसे पड़ोसी मुल्क हैं जो पहले कभी एक थे. 1947 में अलग होने के बाद से ही इन दोनों देशों के बीच खटास का रिश्ता बना हुआ है. कश्मीर घाटी में आतंकी अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी हैं और पाकिस्तान को यह हमला भारी भी पड़ सकता है. पाकिस्तान आज भी कई चीजों के लिए भारत पर ही निर्भर है. यदि भारत सरकार पाकिस्तान को ये चीजें भेजना बंद कर दें तो उनको तगड़ा नुकसान भी हो सकता है.

भारत की स्ट्रेट फॉर्वर्ड पॉलिसी

साल 2019 में मोदी सरकार (Modi government) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया था. पाकिस्तान से होने वाले व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया था. फिर कोरोना महामारी के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार और भी कम हो गया. इस मामले में भारत का रुख साफ रहा कि आतंकवाद और व्यापार संबंध एक साथ-साथ नहीं चल सकते हैं. भारत की स्ट्रेट फॉर्वर्ड पॉलिसी ने बिना बम गिराए ही पाकिस्तान की रीढ़ तोड़कर रख दी. इसके बाद भारत ने वहां से आयात होने वाली चीजों पर कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी तक बढ़ा दी. इसका असर इतना गंभीर था कि जनवरी से लेकर मार्च के बीच पाकिस्तान से होने वाला आयात 91% गिर गया था. वहीं 2019 में 547.47 मिलियन डॉलर से घटकर 2024 में केवल 0.48 मिलियन डॉलर रह गया.

भारत से पाकिस्तान जाता है ये समान

भारत पाकिस्तान (india pakistan) को कई तरह के फूड आइटम्स भेजता है. इनमें अलग-अलग किस्म के मसाले, चावल और फल शामिल है. भारत पाक को मिर्च, हल्दी, जीरा, बासमती चावल और कई तरह के फल जैसे आम, केला, मौसमी फल भी भारत से पाकिस्तान एक्सपोर्ट किए जाते हैं. भारत के चाय की महक दुनियाभर में मशहूर है. खासतौर पर असम और दार्जिलिंग की चाय को खूब चाव से पाकिस्तान के लोग चुस्कियां लेकर पीते हैं. फलों के अलावा प्याज, लहसुन और आलू भी पाकिस्तान भेजे जाते हैं. इतना ही नहीं… दाल, छोले, चने भी भारत से पाकिस्तान जाते हैं.

पाकिस्तान से भारत आता है ये समान

जैसे भारत से चीजें पाकिस्तान जाती है वैसे ही पाकिस्तान से भी चीजें भारत आती है. उसमें- ड्राई फ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल, सीमेंट,सेंधा नमक,पत्थर, चूना, चश्मों का ऑप्टिकल्स, कॉटन,स्टील, कार्बनिक केमिकल्स और मेटल कंपाउंड, चमड़े का सामान पाकिस्तान से भारत आता है.

भारत और पाकिस्तान की GDP

यदि बात बीते 25 सालों की करें तो इस समय में भारत की इकोनॉमी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज के समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रही है. आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि India’s GDP (PPP) का साइज साल 2000 में 2.2 ट्रिलियन डॉलर था, जो अब 2025 में 17 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है. अब बात अपने पड़ोसी मुल्क की करें तो 25 साल पहले पाकिस्तान की जीडीपी, करेंट प्राइस 390 अरब डॉलर था, जो इन 25 सालों में अब तक बढ़कर महज 1.66 ट्रिलियन डॉलर हो सका है. मतलब खस्ताहाल इकोनॉमी वाला पाकिस्तान भारत से कहीं पीछे है.

भारत और पाकिस्तान के बीच का व्यापार

अप्रैल 2022 से दिसंबर 2022 के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 1.35 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था. साल 2018-19 की बात करें तो भारत से कुल 2066.56 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट हुआ था. जबकि पाकिस्तान से कुल 494.87 करोड़ रुपए की वस्तुएं आयात की गई. दोनों देशों के बीच कुल 2561.44 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ. जो पिछले साल यानी 2017-18 में हुए कुल 2412.83 करोड़ रुपए के व्यापार से 6 प्रतिशत ज्यादा था.

रॉबर्ट वाड्रा का शर्मनाक बयान, बोलें- देश में मुसलमानों को दबाने के कारण हुआ पहलगाम आतंकी हमला!

नई दिल्ली। गांधी परिवार के दामाद व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने इस आतंकी हमले को सांप्रदायिकता से जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू-मुसलमान के बीच दरार पड़ गई है। मुसलमान खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं, इसलिए पहलगाम में हिंदुओं का नाम पूछकर गोली मारी गई है।

व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा (robert vadra) ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकवादी कृत्य में मारे गए लोगों के प्रति हैं। हमारे देश में हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है। इनकी राजनीति से अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं।

वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? आप इस आतंकवादी घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे, तो पता चलेगा कि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है।

इससे इस तरह के संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। उनकी पहचान को देख हत्या प्रधानमंत्री को एक संदेश देने के लिए की गई है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रॉबर्ट वाड्रा को खरी-खरी सुना रहे लोग

एक यूजर रवि व्योम ने लिखा कि ऐसा लगता है कि रॉबर्ट वाड्रा (robert vadra) इस्लामी आतंकवादियों के आधिकारिक प्रवक्ता हैं! कृपया उसे समझाएं कि इस्लामी आतंकवादियों के लिए उनका धर्म सबसे पहले आता है। वे हर उस काफिर को मारने के लिए तैयार रहते हैं, जो उनकी मान्यताओं को नहीं मानते हैं। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक जैसा है।

दूसरे यूजर रिषी बागरी ने लिखा कि रॉबर्ट वाड्रा (robert vadra) ने इस्लामिक आतंकवादियों के हमले को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा “पहचान देखकर किसी की हत्या कर देना, यह प्रधानमंत्री के लिए संदेश है, क्योंकि मुसलमान खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं।” यह बेतुका है।

जहां हुआ आतंकी हमला, वह जगह है धरती का स्वर्ग, देखें तस्वीर

भीषण गर्मी, रायपुर में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: लू की चेतावनी

भीषण गर्मी : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण का दौर जारी है। इससे लोगों का दिनचर्या बदल गई है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना न के बराबर जताई है. मंगलवार को रायपुर का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते 10 वर्षो का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं.

लू की लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की संभावना जताई है. खासकर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है.

जहां हुआ आतंकी हमला, वह जगह है धरती का स्वर्ग, देखें तस्वीर

अगले 48 घंटों के लिए

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के एक दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

भीषण गर्मी
भीषण गर्मी

रायपुर का तापमान सबसे अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है. बिलासपुर, दुर्ग और अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है.

बागबाहरा ASI ने जहर खाकर की आत्महत्या

महासमुंद। बागबाहरा थाना में पदस्थ ASI ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उनकी लाश बागबाहरा के महावीर कॉप्लेक्स स्थित किराए के भवन मिली है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दशरथी साहू (60) है। बागबाहरा थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है थाने में डयूटी के बाद अपने किराए के मकान में पहुंचा जहां पर जहर खुरानी कर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है ASI दशरथी साहू अकेले रहते थे, उनकी मौत को परिजन हार्टअटेक से होना बता रहे थे, जबकि बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार जहर खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

6 माह पहले हुआ था प्रमोशन

जानकारी के मुताबिक दशरथी साहू महासमुंद जिले के अलग-अलग थाने में आरक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने मुंशी के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। फिर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुए थे। उनका रिटायरमेंट में 2 साल का समय बचा था।

समय पर ड्यूटी नहीं आते थे

महासमुंद पुलिस के अनुसार, वे बीमार रहते थे, समय पर ड्यूटी नहीं आते थे। पिछले 6 माह से लगातार छुट्टी पर रहने लगे थे, SHO ने उन्हें इसके लिए समझाइश भी दी थी। उसके 10 घंटे बाद यह घटना होना बताया जा रहा है।

जहां हुआ आतंकी हमला, वह जगह है धरती का स्वर्ग, देखें तस्वीर