CBI ने भूपेश बघेल के घर से 3 मोबाइल समेत संदिग्ध डिजिटल और कागजी दस्तावेजों जब्त किया!  

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 प्रदेशों में 60 स्थानों पर दबिश दी। इसमें सीबीआई की 10 से अधिक टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल हैं। CBI की रेड के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि PM मोदी आने वाले हैं। उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापेमारी की गई है। CBI की टीम भूपेश बघेल के घर से 3 मोबाइल फोन लेकर गई है। साथ ही डिजिटल और कागजी दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांधकर ले गई है।

CBI
CBI

भूपेश बघेल के घर से दबिश के बाद CBI की टीम 3 गाड़ियों में निकली। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकली। वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी रेड हुई। साथ ही ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी। इसके अलावा प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की।

कांग्रेस शासन के काले-चिट्ठे की पोल इस पत्र ने खोला, CBI रेड के साथ BJP नेता का यह लेटर चर्चा में!

Aaj Ka Rashifal 27 मार्च गुरुवार, इनके लिए आज होगा शानदार, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal: 27 मार्च 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपको अपने कार्यो पर थोड़ा ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी कार्य को आप किस्मत के भरोसे ना छोड़े। प्रॉपर्टी में यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील अटक सकती है। आपका बिजनेस में भी पार्टनरशिप से आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों में आगे बढ़ें। आपको कामों को समय से पूरा न होने के कारण टेंशन बनी रहेगी।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत होगी।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों से आज उनकी एक नई पहचान बनेगी। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी संतान को किसी सरकारी काम में नंबर आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से धन का लेनदेन भी सोच विचारकर करना होगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके सुख साधनों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

Aaj Ka Panchang 27 March: त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सेहत के मामले में आपको कुछ उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा इंश्योरेंस प्लान दे सकते हैं। आपको अपनी किसी जरूरी जानकारी को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी नए घर के खरीदारी करना भी बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। कोई पैतृक समस्या भी लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने से उनके मन में खुशियां रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन दानपुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थीयो को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें बड़ों से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए गुरुवार आज का दिन धन की दृष्टिकोण से बढ़िया रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेंगी। आपका बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। आप बिना वजह किसी काम को लेकर यात्रा पर ना जाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। आपको कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस को आपकी दी गई सलाह खूब काम आएगी।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कोई सरकारी टेंडर मिलने से काफी खुश रहेंगे

कांग्रेस शासन के काले-चिट्ठे की पोल इस पत्र ने खोला, CBI रेड के साथ BJP नेता का यह लेटर चर्चा में!

छत्तीसगढ़। महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप मामले में CBI ने बुधवार को प्रदेश में पूर्व CM भूपेश बघेल, MLA देंवेंद्र यादव, वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों के ठिकानों समेत देश में 60 स्थानों पर छापेमारी की है. प्रदेश की सियासत में गर्मी पैदा करने वाले इस छापेमारी के साथ प्रदेश के BJP नेता और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता की CBI डायरेक्टर को लिखी गई चिट्ठी चर्चा में है. इस पत्र में पैसों के लेन-देन का काला चिट्ठा खोलते हुए मामले की जांच करने की मांग की गई थी.

अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता ने CBI डायरेक्टर को घोटाले को लेकर लिखी पांच पन्नों की चिट्ठी में बताया कि यह घोटाला छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के प्रभावशाली अधिकारियों के एक संगठित सिंडिकेट द्वारा कुछ राजनेताओं के साथ मिलीभगत करके किया गया है. इस अपराध के अंतरराष्ट्रीय आयाम हैं, और इसका संबंध आतंकवाद और नार्को-फंडिंग नेटवर्क से होने का संदेह है.

महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप घोटाले नरेश गुप्ता ने दुबई स्थित प्रमोटर शुभम सोनी की ओर से छत्तीसगढ़ के तत्कालीन CM  भूपेश बघेल को ₹508 करोड़ की सुरक्षा राशि के भुगतान का आरोप लगाया. वहीं इस पैसे के तार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े आतंकवाद के वित्तपोषण से जोड़ते हैं. इसमें एएसआई चंद्रभूषण वर्मा ने अवैध संचालन को सक्षम करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए हवाला चैनलों के माध्यम से ₹81 करोड़ प्राप्त करने की बात स्वीकार की.

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

उच्च अफसरों की संलिप्तता

पत्र में अधिवक्ता एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के बयान में आनंद छाबड़ा (IG), प्रशांत अग्रवाल (SP) और शेख आरिफ (SP) सहित वरिष्ठ अधिकारियों पर अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों के लिए संरक्षण देने का आरोप है. मई 2022 के बाद, CM के ओएसडी विनोद वर्मा ने कथित तौर पर बड़ी रिश्वत के बदले पुलिस सुरक्षा की सुविधा दी.

ED की अदालती फाइलिंग और एसीबी छत्तीसगढ़ के साथ संचार दुबई से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को बड़े पैमाने पर फंड ट्रांसफर की पुष्टि करते हैं. प्रमोटर शुभम सोनी के हलफनामे में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित विशिष्ट पुलिस अधिकारियों के नाम हैं.

प्रभावशाली राजनीतिक संलिप्तता

ED के बार-बार अनुरोध के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में जानबूझकर देरी की गई, अंतिम एफआईआर “अज्ञात अधिकारियों” के खिलाफ दर्ज की गई, जबकि उनकी पहचान ज्ञात थी. मुख्य संदिग्ध रवि उप्पल के पूर्व राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जिन्हें कथित तौर पर घोटाले की आय से ₹5 करोड़ मिले थे.

अतिरिक्त संदिग्धों में मजबूत राजनीतिक और व्यावसायिक संबंध रखने वाले व्यक्ति शामिल हैं, जैसे विजय भाटिया और ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर. अपराध की आय का कथित तौर पर नौकरशाहों और राजनेताओं के लिए संपत्ति खरीदने/निर्माण करने में इस्तेमाल किया गया, कई रियल एस्टेट लेनदेन अभी भी अज्ञात हैं.

इसके साथ BJP नेता नरेश गुप्ता ने घोटाले के अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पहलुओं की CBI के नेतृत्व में व्यापक जांच करते हुए इस मामले से जुड़ी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की तत्काल कुर्की करने की गुजारिश की थी. इसके अलावा घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों, राजनेताओं और बिचौलियों की पहचान और अभियोजन के अलावा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख गवाहों की सुरक्षा की मांग की थी.

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल हिमशैल का सिरा है, जिसमें कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में जटिल वित्तीय मामले शामिल हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थों को देखते हुए, हम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्वजनिक हित में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का आग्रह करते हैं. हम न्याय और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए आपकी ओर से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद करते हैं.

Aaj Ka Panchang 27 March: त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 Aaj Ka Panchang: 27 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:02 − 12:51 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 13:58 − 15:29 मिनट तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang हिंदू पंचांग को ज्योतिष पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

27march Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang

तिथि     त्रयोदशी            23:00 तक

नक्षत्र     शतभिषा            24:23 तक

प्रथम करण        गारा      12:24 तक

द्वितीय करण       वणिजा  23:00 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       गुरुवार

योग       साध्य     09:16 तक

सूर्योदय  06:20

सूर्यास्त  18:32

चंद्रमा    कुंभ

राहुकाल            13:58 − 15:29

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           12:02 − 12:51

27march Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

27 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए विशेष रूप से सफलता का दिन है। अपने आत्मविश्वास का प्रयोग करें और नए अवसरों को अपनाएं। किसी पुराने प्रोजेक्ट या कार्य में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। संवाद का अभाव आपकी समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए सच्चाई और समझदारी से काम लें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज के दिन भाग्य आपके साथ है। किसी नए प्रोजेक्ट या यात्रा का लाभ मिल सकता है। अपने कार्य में मनोबल बनाए रखें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज कोई नई स्थिति आपके सामने आ सकती है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। अपने निर्णयों में धैर्य रखें और किसी भी जल्दबाजी से बचें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकता है। आपकी संचार क्षमता मजबूत होगी और रिश्तों में भी समृद्धि आएगी। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके व्यक्तिगत संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। कोई अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन आपके लिए सबसे अच्छा रास्ता शांत और सोच-समझ कर कदम उठाना होगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, और अधिक जोखिम न लें। जीवन में संतुलन बनाए रखें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए एक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने का समय आ सकता है। कार्यक्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Chhattisgarh तहसीलदार ने मांगा 5 लाख रिश्वत! जमीन की रजिस्ट्री के लिए सौदेबाजी, देखें वायरल Video…

Chhattisgarh: रायपुर। दंतेवाड़ा के एक तहसीलदार का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तहसीलदार से किसी कंपनी का आदमी जमीन की रजिस्ट्री करने डील कर रहा है। दरअसल, दंतेवाडा में पंजीयन विभाग का अधिकारी नहीं है। जहां पंजीयन विभाग के अधिकारी पोस्ट नहीं होते, वहां तहसीलदार या डिप्टी कलेक्टर को पंजीयन का प्रभार दे दिया जाता है।

Chhattisgarh दंतेवाड़ा तहसीलदार के पास किसी कंपनी का कोई नुमाइंदा आया है। उसकी जमीन सुकमा में है मगर वह दंतेवाड़ा में रजिस्ट्री कराना चाहता है। Video में तहसीलदार बोल रहे…आप सुकमा ही चले जाओ, आपका 25 हजार बच जाएगा। ज्ञात हो कि सरकार ने जिस तहसील क्षेत्र में जमीन या घर है, उसी क्षेत्र के पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने का नियम बना दिया है। इससे बाहर कराने पर 25 हजार रुपए अतिरिक्त लगता है।

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

रजिस्ट्री के लिए सौदे के दौरान क्लायंट की आवाज सुनाई पड़ रही कि पांच लाख बहुत ज्यादा हो जाएगा, इतना तो नहीं हो पाएगा। इस वायरल Video की Webmorcha पुष्टि नहीं करता। लेकिन, सोशल मीडिया में यह तेजी से वायरल हो रहा है।

Dream11 में छत्तीसगढ़ के इस युवक ने जीता 1 करोड़, जानें किस मैच में जीत हासिल किया

छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के पत्थलगांव के छोटे से ग्राम गोढ़ीकला में इन दिनों चर्चा में है। कारण भी खास है, गांव के एक साधारण कृषक  के बेटे जगरनाथ सिंह सिदार ने फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म Dream11 में 1 करोड़ रुपए जीत दर्ज की है।

बता दें,  23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान जगरनाथ ने अपनी क्रिकेट समझ और सूझबूझ का उपयोग करते हुए एक शानदार टीम बनाई। उन्होंने जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को उपकप्तान चुना। उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट्स हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और 1 करोड़ रुपये के इनाम के हकदार बने।

क्षेत्र में खुशी की लहर

जगरनाथ की इस बड़ी जीत से उनके गांव में उत्सव जैसा माहौल है। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है, मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जगरनाथ ने बताया कि उन्होंने अब तक 7 लाख रुपये अपने खाते में विड्रॉ कर लिए हैं, और बाकी रकम भी जल्द ही मिल जाएगी।

जीत के बाद क्या हैं जगरनाथ की योजनाएं?

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद जगरनाथ का सपना है कि वह अपने परिवार की जिंदगी को बेहतर बना सकें। उन्होंने बताया, “हमारा घर PM आवास योजना में पास हुआ था, अब हम उसे और बड़ा और पक्का बनाएंगे। पिताजी के इलाज पर ध्यान देंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे ताकि काम आसान हो सके।”

गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बने जगरनाथ

जगरनाथ की यह जीत सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उनके गांव के युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा बन गई है। अब गांव के कई लोग भी Dream11 में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। यह कहानी साबित करती है कि छोटे गांवों में रहने वाले लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और सही मेहनत व सूझबूझ से उन्हें पूरा भी कर सकते हैं।

डिस्कमलेर: WebMorcha फैंटसी क्रिकेट लीग का समर्थन नहीं करता। यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।)

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर CBI ने प्रदेश में बड़ी कार्रवाई जारी है. इस दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके करीबियों और कई अफसरों के रायपुर, भिलाई सहित 24 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. CBI की छापेमारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भिलाई पहुंचे, जहां वे पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास पर जाकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. भूपेश बघेल के घ रके बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.

इन स्थानों पर CBI की रेड

CBI की टीम ने बुधवार आज सुबह  रायपुर, भिलाई सहित 24 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें पूर्व CM भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, KPS ग्रुप के निशांत त्रिपाठी, पूर्व OSD मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापे की खबर है.

ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील

राजनांदगांव के VIP कॉलोनी सन सिटी में स्थित बघेल सरकार में प्रभावशाली अधिकारी रहे अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक महेश्वरी के घर पर CBI की टीम पहुंची, जहां उनके घर को सील कर दिया गया है. सीबीआई की टीम जब महेश्वरी के घर पहुंची तो वहां वे मौजूद नहीं थे.

भूपेश बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में

भिलाई स्थित आवास में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से टीम पूछताछ कर रही है. वहीं बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के बीच परिवार के साथ अपने निवास पर मौजूद हैं.

कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी

CBI की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुरानी भिलाई निवास में कार्रवाई के दौरान बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. सीबीआई दबिश के दौरान सीएसपी हरीश पाटिल के साथ 4 थानों के टीआई और 100 पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान कांग्रेस पार्षद के पति लाभेश मन्दरकर और जामुल TI कपिल देव पांडेय के बीच झूमाझटकी हुई.

सौम्या चौरसिया के घर में छान-बीन, मिले अहम दस्तावेज

बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की टीम छान-बीन कर रही है. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज घर से बरामद किए जाने की चर्चा है.

जानें क्या है मामला (CBI Raid in CG)

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग एप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

CG सीबीआई रेड: पूर्व CM भूपेश, विनोद, देवेंद्र यादव समेत 1 पूर्व IAS और 4 IPS के ठिकानों पर छापेमारी

CG सीबीआई रेड: पूर्व CM भूपेश, विनोद, देवेंद्र यादव समेत 1 पूर्व IAS और 4 IPS के ठिकानों पर छापेमारी

CG सीबीआई रेड: रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज बुधवार सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है सूत्रों के मुताबिक, पूर्व CM भूपेश बघेल, नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले से जुड़ी है.

भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब सीबीआई आई है. उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.

बेहद निंदनीय – टीएस सिंहदेव

पूर्व उप CM टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है. ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है. प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है. पहले ED फिर सीबीआई – जांच एजेंसियों को भाजपा की बी टीम बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है. अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है. भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है.

भूपेश के घर ED पहले कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि बीते 10 मार्च को भी ED की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा मारा था. ईडी के अफसरों ने पूर्व CM और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान दस्तावेजों, सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की गई. साथ ही परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की गई. ED ने भूपेश बघेल के घर से 33 लाख रुपये नगद बरामद किए थे.

Aaj Ka Rashifal 26 मार्च बुधवार, इन राशियों बुध की बनेगी कृपा, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ अर्जित वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके घर के कुछ काम यदि पेंडिंग थे, तो आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

वृष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मानसिक तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

26 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता शानदार  रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी वाद-विवाद को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किस्मत के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आप परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करने होगी।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझें। आपको किसी से पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।