26 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

26 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज आपका दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कोई नया अवसर मिलने की संभावना है, खासकर करियर और व्यक्तिगत मामलों में। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर किसी भी चुनौती का सामना करें, सफलता आपके पास होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके मन में कुछ उलझनें या भ्रम हो सकते हैं। अपने आप से संवाद करें और समस्याओं को शांतिपूर्वक हल करने की कोशिश करें। रिश्तों में थोड़ी नाजुकता हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर होगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और नए कनेक्शन्स के लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ खास लोगों से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। अपने विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने से फायदा होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपने प्रयासों में थोड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम शानदार होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, और कोई बड़ा निर्णय लेने का समय आ सकता है। धैर्य रखें और संतुलित तरीके से काम करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च बुधवार, द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन यात्रा या नए अनुभवों के लिए उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण सूचना का आदान-प्रदान हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रिश्तों में भी सुधार होगा, लेकिन अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज प्रेम और परिवार के मामलों में अच्छा समय मिलेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ ख़ास पल बिताएंगे। घर या कार्यस्थल पर भी शांति और सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने रिश्ते में नयापन और ताजगी आएगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको कुछ गहरे विचारों और अध्यात्मिकता की ओर झुकाव महसूस हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति और ज्ञान पर भरोसा रखें। कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का दिन रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश के बारे में सोच-समझ कर निर्णय लें। कुछ कठिनाई आ सकती है, लेकिन अपनी मेहनत और धैर्य से आप उसे पार कर लेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में संघर्ष और चुनौती का दिन हो सकता है। किसी विवाद से बचने के लिए शांत और संतुलित रहें। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी, और भविष्य में लाभ होगा। मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च बुधवार, द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च 2025 बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं रहेगा। राहुकाल 15:29 − 17:00 मिनट तक है। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     द्वादशी   25:40 तक

नक्षत्र     धनिष्ठा   26:19 तक

प्रथम करण        कौवाला 14:44 तक

द्वितीय करण       तैतिल    25:40 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       बुधवार

योग       सिद्ध     12:15 तक

सूर्योदय  06:21

सूर्यास्त  18:31

चंद्रमा    मकर

राहुकाल            12:26 − 13:58

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

महासमुंद तुमाडबरी में अवैध बोर खुदाई, बोरवेल वाहन जब्त

महासमुंद 25 मार्च 2025/ महासमुंद तहसील के ग्राम तुमाडबरी में बिना अनुमति के बाडी में बोरवेल खुदाई करते एक बोरवेल वाहन एवं एक स्पोर्ट वाहन को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम हरिशंकर पैंकरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बोरवेल वाहन क्रमांक सीजी04पीजे 2316 एवं सपोर्ट वाहन सीजी 04 एम जेड 0649 को जब्त किया गया।

तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम तुमाडबरी के खेमाराम साहू के बाडी में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य को रुकवाया। जांच में यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास बोर खुदाई की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद एसडीएम के निर्देशानुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार कर महासमुंद थाने में वाहनों को सुपुर्द किया गया।

महासमुंद रेलवे स्टेशन में लूट की कोशिश, यात्री ने चैन पुलिंग कर बचाया बैग, आरोपी फरार

गौरतलब है कि बिना अनुमति के बोरवेल खुदाई करना वर्तमान में कानूनन प्रतिबंधित है। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने और अवैध खुदाई को रोकने के लिए प्रशासन समय-समय पर सख्त कार्रवाई करता रहा है। प्रावधानों के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी नलकूप खनन की आवश्यकता होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेगें। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही की जाएगी।

कोई भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अवैध खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

महासमुंद रेलवे स्टेशन में लूट की कोशिश, यात्री ने चैन पुलिंग कर बचाया बैग, आरोपी फरार

महासमुंद। यहां आज रेलवे स्टेशन में एक चोर ने एक यात्री का पूरा बैग चोरी करते हुए एक्सप्रेस से नीचे उतार लिया। महासमुंद रेलवे आरपीएफ के अनुसार पुरी अजमेर ट्रेन से ओडिशा का युवक गुजरात जाने ट्रेन पर सवार था। महासमुंद स्टेशन में पानी लेने उतरा तब उसका बैग कोई ले जा रहा था। ट्रेन पर चढ़ा तो पता लगा कि बैग लेकर कोई भाग रहा है, इसी बीच ट्रेन चल पड़ी, उसने चैन पुलिंग किया। और दौड़कर लड़के के पीछे भागा, लड़के ने बैग छोड़ दिया और भाग निकला। अब ओडिशा के युवक पर चैन पुलिंग करने और चोरी मामले को लेकर रेलवे पुलिस जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैन पुलिंग के बाद ट्रेन रेलवे क्रासिंग के पास जाकर रुकी। यहीं से बैग काले रंग की टी शर्ट पहना युवक इसे लेकर भाग रहा था। रेलवे पुलिस स्टेशन में लगे सभी सीसीटीवी की तस्दीक कर ऐसे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

युवक को मिला अपना बैग

बताया जा रहा है एक्सप्रेस के चैन पुलिंग के बाद यहां मौजूद रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई, इधर, एक्सप्रेस के रूकने के बाद बैग लेकर भाग रहे चोर डर गया और बैग को बीच रास्ते ही छोड़कर भाग निकला, तब तक रेलवे पुलिस एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करने वाले युवक तक पहुंच गया। तब युवक ने चैन पुलिग करना स्वीकारते हुए वजह बताई, इसके बाद पुलिस ने बैग को जब्त करते हुए युवक से पूछताछ कर रही है।

अब सीधे रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए indigo तैयार, किराया होगा इतना

ज़िंदगीनामा में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार डॉ नीरज गजेंद्र का लिखा- विफलता को अवसर में बदलने की कला ही है जीवन का सार

अब सीधे रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए indigo तैयार, किराया होगा इतना

रायपुर से विशाखापट्टनम : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए विशाखापट्टनम अब नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है. बजट एयरलाइंस indigo ने रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. छत्तीसगढ़ के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे.

हफ्ता में 5  दिन उड़ान सेवा

indigo की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है. इससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा. शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं.

बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है. इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

यपुर से इंदौर, भोपाल, प्रयागराज के लिए भी नई उड़ानें

indigo एयरलाइंस ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है. इन उड़ानों के शुरू होने से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के फेयर भी सस्ते होंगे.

इंदौर-रायपुर-इंदौर फ्लाइट 30 मार्च से प्रतिदिन चलेगी.

रायपुर-प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट 30 मार्च से शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी.

भोपाल-रायपुर-भोपाल फ्लाइट 30 मार्च से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी.

उड़ानों का शेड्यूल (Raipur to Visakhapatnam Flight)

रायपुर-विशाखापट्टनम

इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से सुबह 8:50 बजे, विशाखापट्टनम 10:20 बजे.

इंडिगो 6E 7296 – विशाखापट्टनम से 11:00 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-इंदौर

indigo 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे.

इंडिगो 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे.

रायपुर-प्रयागराज

indigo 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे.

इंडिगो 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-भोपाल

इंडिगो 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे.

indigo 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे.

Aaj Ka Rashifal 25 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज बेहतरीन होगा, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की  पापमोचनी एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार जिंदगी का शानदार आनंद लेने का प्रयास करें। अपने से छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ संभव है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृषभ Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आप किसी कार्य को लेकर बहुत खुश रहेंगे। दोस्त भी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेमी के खास पलों का लुफ्त उठाएं। खुशियां के साथ दिन बीतेगा।

मिथुन Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार बच्चों के साथ आपका बेहतरीन दिन बीतेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कोई आपको पीठ पीछे धोखा देने की प्लानिंग कर सकता है। धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

25 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आपकी चिंता दूर होगी। आप बहुत ही सकारात्मक रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति भी आपके फेवर में रहेगी। यदि आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।

सिंह Aaj Ka Rashifal

आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन शाम का वक्त आपके फेवर में होगा। भागदौड़ भरे दिन के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आर्थिक स्थिति पर फोकस रखें। दोस्तों या रिश्तेदारों से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे। निवेश पर फोकस रखें। निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन उसका आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाई के साथ मिलकर किसी चीज की योजना बना सकते हैं। लाभ मिलेगा।

तुला Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आर्थिक मामलों को लेकर आज चिंता हो सकती है लेकिन आपको धैर्य के साथ काम करना है। नौकरी में वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने लिए समय निकालें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार काम को समय पर निपटाने का कोशिश करेंगे। बचे समय का उपयोग प्रेमी के साथ खरीदारी में बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिन आपका काफी बढ़िया गुजरेगा। निवेश के अवसर आपके सामने आएंगे। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

धनु Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। पैसे खर्च होंगे। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना दिख रही है। कोई आपको आज पसंद कर सकता है। प्रेम के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।

मकर Aaj Ka Rashifal

आपका विनम्र और दयालु व्यवहार सबको खुब पसंद आएगा। कोई आपको आज उपहार भी दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खूबसूरत पलों बिताने का प्रयास करेंगे।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आपका आत्मविश्वास जोरदार रहेगा। नए वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएं। कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मीन Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार जीवनसाथी के साथ दिन को बेहतरीन बिताने के लिए खरीदारी करें, यात्रा पर जाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। समय का लाभ उठाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं।

25 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

25 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज मंगलवार का दिन आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आया है। साथी से प्यारी नोकझोंक के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति और प्यार रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 2 Ank Jyotish

आज मंगलवार व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर में किसी नए वाहन को आज लेकर आ सकते हैं। समाज में प्रभाव बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गोल्डन

Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर कर लें ये सरल उपाय, चमक उठेगी सोई हुई भाग्य, धन प्राप्ति के बनेंगे योग

अंक 3 Ank Jyotish

आज मंगलवार निवेश करने के लिए किसी योजना में अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपके व्यवहार के चलते मित्र मंडली में इजाफा होगा। कोर्ट के मामलों में राहत प्राप्त होगी। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आज मंगलवार पुरानी बातों को लेकर जीवन में तनाव बना रहेगा। यदि पहले निवेश में आपको घाटा हुआ था, तो अभी और धन न लगाएं। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय लाभदायक साबित होगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

अंक 5 Ank Jyotish

आज मंगलवार आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा। कार्यक्षेत्र में साथी से बहस हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत अगर करना चाहते थे, तो आज उसकी योजना आप बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 6 Ank Jyotish

आज मंगलवार परिवार में किसी बुर्जुग के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अगर पहले धन का नुकसान हुआ था, तो आज लेन-देन सावधानी से करें। खुद को सेहतमंद रखने में सफल होंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 7 Ank Jyotish

आज मंगलवार का दिन ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका वेतन और पद दोनों ही बढ़ सकता है। अचानक से धन लाभ के सुनहरे योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक 8 Ank Jyotish

आज मंगलवार सेहत में चल रही परेशानी आज समस्या का कारण बन सकती हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आज किसी भी तरह का लेनदेन न करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 9 Ank Jyotish

आज मंगलवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नए मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 60

शुभ रंग- नीला

Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर कर लें ये सरल उपाय, चमक उठेगी सोई हुई भाग्य, धन प्राप्ति के बनेंगे योग

Papmochani Ekadashi 2025 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष योग होता है। प्रत्येक माह दो एकादशी आती हैं—एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मनुष्य जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। अगर आप भी इस व्रत को करना चाहते हैं, तो जान लीजिए इसकी सही तारीख और कुछ आसान उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

25 मार्च 2025 को है पापमोचनी एकादशी

Ekadashi 2025वैदिक पंचांग के मुताबिक, पापमोचनी एकादशी 25 मार्च 2025, मंगलवार को है। एकादशी तिथि 25 मार्च की सुबह 5:05 बजे शुरू होगी और 26 मार्च को सुबह 3:45 बजे खत्म होगी। व्रत का पारण 26 मार्च की सुबह 9:14 बजे तक किया जा सकता है। इस व्रत को करने से इंसान के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं और उसका मन शांत रहता है।

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

तुलसी पूजन से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Ekadashi 2025 भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करने और शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है। अगर किसी को आर्थिक परेशानियां आ रही हैं, तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ

Ekadashi 2025 इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए। अगर आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। अगर पाठ करना संभव न हो, तो ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भी बहुत शुभ फल मिलता है।

धन की बरकत के लिए

Ekadashi 2025 यदि आप चाहते हैं कि घर में कभी धन की कमी न हो, तो पापमोचनी एकादशी के दिन दीपक जलाते समय उसके नीचे चावल के कुछ दाने रखें। जब दीपक बुझ जाए, तो उन चावलों को लाल रंग की पोटली में बांधकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है और कभी आर्थिक तंगी नहीं आती।

बेहतरीन वैवाहिक जीवन के लिए

Ekadashi 2025 यदि दांपत्य जिंदगी में तनाव चल रहा है या आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस दिन पति-पत्नी को मिलकर तुलसी का पूजन करना चाहिए और तुलसी के पौधे में कलावा (मौली) बांधनी चाहिए। इससे आपसी प्यार और समझ बढ़ती है और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबमोर्चा उत्तरदायी नहीं है।

छत्तीसगढ़ में मुन्नाभाई, छात्र के स्थान पर स्वीपर ने दिया 5वीं का परीक्षा, अब कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मुन्नाभाई फिल्म की तर्ज में एक स्वीपर (चपरासी) दूसरे का परीक्षा देने पहुंच गया। शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का नतीजा कि इस तरह के मामला सामने आया है। बता दें, लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला के आश्रित ग्राम सुगाआमा शासकीय प्राथमिक शाला में पांचवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थी की जगह अंशकालीन स्वीपर ने परीक्षा दिया. यह मामला मीडिया के कैदरे में कैद हो गया है.

बता दें कि आज सुबह 9 से 11 बजे तक 5वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित थी. सुगाआमा के प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थी की जगह अंशकालीन स्वीपर ने एग्जाम दिलाया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कितने लापरवाह हैं. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने कहा, लापरवाह परीक्षा केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़, लूटेरों ने तहसीलदार को लूटा, 4 बदमाश गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, लूटेरों ने तहसीलदार को लूटा, 4 बदमाश गिरफ्तार

छत्तीसगढ़. बालोद। लूटेरों का हौसला देखिए तहसीलदार से खुलेआम लूट लिया। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने अब पकड़ लिया है। बता दें, बालोद के जय स्तंभ चौक के पास हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी. टीम ने 2 दिन लगातार आरोपियों की खोजबीन करने के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई ऑटो, 1 धारदार हथियार और 5500 रुपए कैश भी जब्त कर लिया है.

ऐसे दिया लूट को दिए थे अंजाम

घटना 22 मार्च 2025 की है, जब यहां तहसीलदार जय स्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे. तभी चार लोग एक ऑटो में सवार होकर आए और तहसीलदार से स्टेट बैंक का रास्ता पूछने लगे. इसके बाद, उन्होंने तहसीलदार को ऑटो में बिठा लिया और चाकू दिखाकर उनके पर्स से रकम लूट ली. आरोपी लूट की रकम लेकर भाग निकले थे।

इस घटना के बाद, SDOP बालोद देवांश सिंह राठौर और SDOP राजेश बागडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के साथ पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी.

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 23 मार्च 2025 को बालोद बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में चार आरोपियों को पकड़ा. इन आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर बालोद आए थे और लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी अन्य जिलों में इसी तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

सोमनाथ शुक्ला (28 वर्ष), निवासी मंगल बाजार, जामुल, जिला दुर्ग

हरदीप सिंह (35 वर्ष), निवासी अटल आवास, जामुल, जिला दुर्ग

वाय जानकी राव (48 वर्ष), निवासी आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

मुकेश चंद्रवंशी (18 वर्ष), निवासी ग्राम लिटिया जालबांधा, जिला दुर्ग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पहले भी राजनांदगांव में लूट के मामले में जेल जा चुके हैं.

जप्त की गई वस्तुएं:

नगदी रकम 5500 रुपये

एक चाकू

घटना में प्रयुक्त एक ऑटो