महासमुंद में डेढ़ करोड़ से ज्यादा के एलपीजी घोटाले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के दामाद समेत 4 हिरासत में

महासमुंद। पंकज चंद्राकर समेत चार लोगों को पुलिस ने करीब 1.5 करोड़ रुपए से अधिक के एलपीजी घोटाले में हिरासत में लिया है। मामले में प्लांट मैनेजर, खाद्य अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी की भूमिका भी सामने आई है। पंकज चंद्राकर भाजपा नेता के दामाद बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच के मुताबिक, मार्च के अंतिम सप्ताह से 6 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से एलपीजी की कालाबाजारी को अंजाम दिया गया। आरोप है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव, सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव, पंकज चंद्राकर और प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव ने मिलकर 6 गैस कैप्सूल अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल को सौंपे थे। वहां कैप्सूल से गैस निकालकर अलग-अलग टैंकरों के जरिए बाजार में खपाई गई।

sitename%

GPS ट्रैकिंग से खुला पूरा खेल

जांच में कैप्सूल वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम ने अहम सुराग दिए। पुलिस के अनुसार 31 मार्च को दो कैप्सूल, 1 अप्रैल को एक, 3 अप्रैल को एक और 5 अप्रैल को दो कैप्सूल से गैस निकाली गई। कुल 6 कैप्सूल से करीब 90 मीट्रिक टन एलपीजी अवैध रूप से खाली की गई।

रिकॉर्ड में सामने आई भारी गड़बड़ी

जांच के दौरान जब्त दस्तावेजों में भी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। रिकॉर्ड के मुताबिक अप्रैल में केवल 47 टन गैस खरीदी गई थी और शुरुआती स्टॉक शून्य था। इसके बावजूद 107 टन से ज्यादा गैस की बिक्री दर्ज की गई। खरीद और बिक्री के आंकड़ों में भारी अंतर मिलने से कालाबाजारी और चोरी की पुष्टि हुई।

कर्मचारियों ने खोले राज

पूछताछ में प्लांट कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि वे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर काम कर रहे थे। गैस को पहले प्लांट के बुलेट टैंक में खाली किया जाता था, फिर निजी टैंकरों के जरिए अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। जांच में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में 4 से 6 टन गैस कच्चे चालान के जरिए सप्लाई किए जाने की बात भी सामने आई है।

दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने अब तक निखिल वैष्णव, अजय यादव, मनीष यादव और पंकज चंद्राकर को हिरासत में लिया है। वहीं संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

महासमुंद में सक्रिय ‘छड़-सिमेंट गैंग’ का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा के जेवर बरामद

महासमुंद जिले में लंबे समय से सक्रिय ‘छड़-सिमेंट गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर निर्माण करवा रहे लोगों को सस्ते में छड़ और सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घर में घुसता था और मौका मिलते ही सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंचु निषाद निवासी चंदली, जिला सक्ती के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न जिलों के थानों में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।

ऐसे बनाता था लोगों को निशाना

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी घर के बाहर रखी ईंट, गिट्टी और निर्माण सामग्री देखकर समझ जाता था कि मकान बन रहा है। इसके बाद वह ऐसे घरों को निशाना बनाता था जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों। सूने मकानों में वह कभी चोरी नहीं करता था।

आरोपी कम कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने की बात कहकर घर में घुसता और अलमारी की चाबी ढूंढकर जेवर चोरी कर लेता था।

CCTV और तकनीकी जांच से पकड़ाया

महासमुंद जिले में लगातार एक जैसे तरीके से चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कोमाखान, सांकरा, तेंदूकोना, सरायपाली, पिथौरा और बुंदेली क्षेत्रों में चोरी करना कबूल किया।

यहां पढ़ें: देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला: CCTV वीडियो से बढ़ा बवाल, बागबाहरा के कर्मचारी से कथित पिटाई पर गरमाई राजनीति


32 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न ज्वेलरी दुकानों से चोरी के जेवर बरामद किए हैं।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • 163.310 ग्राम सोने के आभूषण
  • 2 किलो 585.94 ग्राम चांदी के आभूषण
  • एक मोटरसाइकिल
  • एक मोबाइल फोन

बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹32.38 लाख बताई गई है।

जेल से भी हो चुका था फरार

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले जांजगीर-चांपा जिले के चोरी के मामलों में जेल भेजा गया था। इलाज के बहाने जिला अस्पताल से फरार होने के बाद वह पंजाब भाग गया था। बाद में वापस लौटकर महासमुंद जिले में फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला: CCTV वीडियो से बढ़ा बवाल, बागबाहरा के कर्मचारी से कथित पिटाई पर गरमाई राजनीति

इंजीनियर समेत चार पर FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; “सरकारी कर्मचारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित?”

गरियाबंद। देवभोग नगर पंचायत कार्यालय के भीतर हुई मारपीट की घटना अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बनती जा रही है। इस मामले में न केवल पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है, बल्कि घटना का कथित CCTV वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। वहीं स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताया है।

क्या है पूरा मामला?

देवभोग नगर पंचायत में सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत संदीप चन्द्राकर, जो मूल रूप से बागबाहरा के निवासी बताए जा रहे हैं, ने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 7 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे वे नगर पंचायत कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे।

पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की और बाद में CMO कक्ष में ले जाकर मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डंडे और हाथ-पैर से हमला किए जाने से उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के समय कार्यालय में अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद थे।

FIR में क्या दर्ज?

देवभोग थाना में दर्ज FIR क्रमांक 0141/2026 के अनुसार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CCTV वीडियो आने से मचा हड़कंप

घटना के बाद अब नगर पंचायत कार्यालय का कथित CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार्यालय परिसर के भीतर विवाद और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

इस घटना को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “साय सरकार पर काला धब्बा” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही मारपीट, अपराध और दबंगई की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस: बहुमत से 2 कदम दूर विजय, सरकार गठन पर संकट गहराया

अंकित बागबाहरा ने आरोप लगाया कि “जब सरकारी कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन मौन नजर आ रहा है।”

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं बल्कि दबंगों का राज दिखाई दे रहा है और अपराध को खुला संरक्षण मिल रहा है।

कर्मचारियों में नाराजगी

घटना के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों में भी नाराजगी का माहौल बताया जा रहा है। सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।


छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर! 50 KM की रफ्तार से चलेगा अंधड़, कई जिलों में बारिश-तूफान का येलो अल

यहां देखें CCTV फूटेज

कर्मचारी संघ भी आया सामने, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के बाद अब कर्मचारी संगठनों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संघ के प्रदेश सचिव राजेश सोनी द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगरीय निकाय कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन का कार्य करते हैं। ऐसे में कार्यालय के भीतर कर्मचारी के साथ मारपीट होना कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान पर सीधा हमला है। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस: बहुमत से 2 कदम दूर विजय, सरकार गठन पर संकट गहराया

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में जबरदस्त सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार गठन की राह अब भी आसान नहीं दिख रही। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से दो विधायक कम होने के कारण विजय की ताजपोशी फिलहाल अधर में लटक गई है।

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया है। कांग्रेस के 5 विधायकों और CPI-CPI(M) के समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 116 विधायक हो गए हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक विजय ने शुक्रवार को तीसरी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन राजभवन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक 118 विधायकों का लिखित समर्थन नहीं मिलता, तब तक शपथ ग्रहण का न्योता नहीं दिया जाएगा।

VCK की मांग से फंसा मामला

सियासी पेच उस वक्त और बढ़ गया जब विदुथलाई चिरुथाईगल काची (VCK) ने समर्थन के बदले डिप्टी सीएम पद की मांग रख दी। पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन के लिए उपमुख्यमंत्री पद की शर्त सामने आने के बाद गठबंधन वार्ता अटक गई है। माना जा रहा है कि शनिवार को VCK अपनी अंतिम रणनीति तय करेगी।

वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी फिलहाल समर्थन देने से दूरी बना ली है, जिससे विजय की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

शपथ ग्रहण पर मंडराया संकट

9 मई की सुबह 11 बजे विजय के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा तेज थी। समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कार्यक्रम पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

अब तमिलनाडु की राजनीति में सबकी नजर अगले 24 घंटों पर टिकी है। सवाल यही है कि क्या विजय बहुमत का जादुई आंकड़ा जुटा पाएंगे या फिर मुख्यमंत्री बनने का सपना फिलहाल टल जाएगा।

09 मई 2026 शनिवार का राशिफल, आज किस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत दैनिक राशिफल

09 मई 2026 शनिवार का राशिफल: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर आपके दांपत्य जीवन, करियर, व्यापार, सेहत और आर्थिक स्थिति पर साफ दिखाई देगा। जानिए 09 मई 2026 का शनिवार आपके लिए कितना शुभ रहेगा, कौन सा रंग और अंक भाग्य चमकाएगा, साथ ही पढ़ें दैनिक उपाय, मंत्र और शुभ रत्न।

मेष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में किसी शुभ चर्चा की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
सेहत: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: रुका धन मिलने के योग हैं।
सावधानी: गुस्से में निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
दैनिक उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः
रत्न: मूंगा


वृषभ राशि

आज घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

दांपत्य: साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
सेहत: पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: निवेश में लाभ संभव है।
सावधानी: अनजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
दैनिक उपाय: माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
रत्न: हीरा


मिथुन राशि

आज आपके विचारों की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

दांपत्य: रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी।
सेहत: मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत बनेंगे।
सावधानी: जल्दबाजी में कोई दस्तावेज साइन न करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
रत्न: पन्ना


कर्क राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
सेहत: मानसिक तनाव से बचें।
आर्थिक स्थिति: खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।
सावधानी: उधार लेन-देन से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ सोम सोमाय नमः
रत्न: मोती


सिंह राशि

आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
सेहत: आंखों में जलन या थकान हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग हैं।
सावधानी: अहंकार से रिश्तों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
दैनिक उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
रत्न: माणिक्य


कन्या राशि

आज योजनाओं पर काम करने का सही समय है। व्यापार में सुधार होगा। परिवार में किसी मांगलिक चर्चा की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

दांपत्य: रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
सेहत: कमर दर्द परेशान कर सकता है।
आर्थिक स्थिति: बचत बढ़ेगी।
सावधानी: किसी की बातों में आकर निर्णय न लें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
दैनिक उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
रत्न: पन्ना


तुला राशि

आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभ दे सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

दांपत्य: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
सेहत: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सावधानी: दिखावे में अधिक खर्च न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
दैनिक उपाय: गरीबों को मीठा दान करें।
मंत्र: ॐ शुक्राय नमः
रत्न: ओपल


वृश्चिक राशि

आज आत्मबल मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई योजना सफल हो सकती है।

दांपत्य: साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
सेहत: रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: अचानक लाभ मिल सकता है।
सावधानी: कटु वाणी से बचें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
दैनिक उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः
रत्न: लाल मूंगा


धनु राशि

आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।

दांपत्य: साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
सेहत: खानपान का ध्यान रखें।
आर्थिक स्थिति: धन आगमन के योग हैं।
सावधानी: जल्दबाजी में वाहन न चलाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
रत्न: पुखराज


मकर राशि

आज मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में नई उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं।

दांपत्य: रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
सेहत: घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
आर्थिक स्थिति: खर्च और आय में संतुलन रहेगा।
सावधानी: विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
दैनिक उपाय: पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
रत्न: नीलम


कुंभ राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं।
सेहत: नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: निवेश लाभ देगा।
सावधानी: अनावश्यक बहस से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
दैनिक उपाय: जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय
रत्न: अमेथिस्ट


मीन राशि

आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से लाभ होगा।

दांपत्य: साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सेहत: पैरों में दर्द या थकान हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के संकेत हैं।
सावधानी: किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी
दैनिक उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मंत्र: ॐ गुरुवे नमः
रत्न: पुखराज

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच नई सरकार के गठन मूहर लग गई। बता दें, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है. चुनाव के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से हिंसक टकराव की घटनाएं सामने आई हैं. CM पद के प्रबल दावेदारों में शामिल बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निकट सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने माहौल को और गरमा दिया था. इन सबके बीच बंगाल में नई सरकार के गठन पर मूहर लग गई।

पार्टी का नया मंत्रिमंडल अनुभवी नेताओं और राजनीति में नए चेहरों का मिश्रण हो सकता है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदारों के रूप में पहले से ही रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को कोलकाता में हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुने गए। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी मौजूद रहे। चुनाव में जीत के बाद अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंचे हैं।

एंबुलेंस में हो रही थी गांजा तस्करी, कोमाखान पुलिस ने पकड़ा

77 किलो गांजा समेत 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो गांजा को जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और मोबाइल समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।


उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से महासमुंद की ओर एक एंबुलेंस में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एंबुलेंस वाहन क्रमांक MH 13 CU 0707 और पायलेटिंग कार क्रमांक MH 12 NB 5277 को रोका गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान एंबुलेंस में छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गांजा को बालीगुडा (उड़ीसा) से सोलापुर (महाराष्ट्र) ले जाने की तैयारी थी।


तीसरी बार फेल हुआ एंबुलेंस से तस्करी का प्लान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांजा तस्करों द्वारा एंबुलेंस का इस्तेमाल कर तस्करी करने की कोशिश पहले भी की जा चुकी है। इस बार भी आरोपी एंबुलेंस में गांजा छिपाकर पुलिस को चकमा देना चाहते थे, लेकिन सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से योजना विफल हो गई।


गिरफ्तार आरोपी

एंबुलेंस चालक

  • आकाश उर्फ अक्षय जाधव (27 वर्ष)
    निवासी – खड़की, जिला धाराशिव, महाराष्ट्र

पायलेटिंग कार में सवार आरोपी

  • लिंबाजी जाधव (33 वर्ष)
  • धनंजय लोखंडे (25 वर्ष)
  • प्रथमेश पिंगले (20 वर्ष)
  • अजय काले (25 वर्ष)

सभी आरोपी महाराष्ट्र के धाराशिव और शोलापुर जिले के निवासी हैं।


जब्त संपत्ति

पुलिस ने आरोपियों से:

  • 77 किलो गांजा (कीमत लगभग 38.50 लाख रुपये)
  • एंबुलेंस वाहन
  • पायलेटिंग कार
  • 5 मोबाइल फोन

जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोमाखान थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C) और 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


चार महीने में 60 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार पिछले चार महीनों में जिले में कुल 84 मामलों में 6093 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इन मामलों में 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 54 आरोपी छत्तीसगढ़ और 167 अन्य राज्यों के निवासी हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर! 50 KM की रफ्तार से चलेगा अंधड़, कई जिलों में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और धमतरी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर और बिलासपुर में सुबह से ही धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


अगले 5 दिन मौसम रहेगा बिगड़ा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में सक्रिय ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

हालांकि बारिश के बावजूद गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी दिन में उमस और गर्मी बनी रहेगी, जबकि शाम के समय अचानक मौसम बदल सकता है।


बिजली गिरने और नुकसान की आशंका

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों को खेतों में खड़ी फसलों, फलों के बागानों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। तेज हवाओं से बिजली के खंभे और कमजोर पेड़ गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान:

  • खुले मैदान में न जाने
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने
  • बच्चों को घर के अंदर रखने
  • पुरानी और कमजोर इमारतों से दूरी बनाने

की अपील की है।

रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी शुरू होते ही कई लोगों को सड़क किनारे रुककर सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी।


मौसम विभाग लगातार रख रहा नजर

मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अलर्ट को और बढ़ाया जा सकता है। मई महीने में इस तरह का मौसम बदलाव सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार अंधड़ और तूफान की तीव्रता चिंता बढ़ाने वाली है।

महासमुंद में सक्रिय ‘छड़-सिमेंट गैंग’! सस्ते दाम में सामान दिलाने का झांसा देकर घरों को बना रहे निशाना, बच्चों और बुजुर्गों को टारगेट कर रहे शातिर

महासमुंद जिले में “सस्ते दाम में छड़-सिमेंट दिलाने” और “सामान का पैसा देने” का झांसा देकर चोरी करने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय होने की आशंका गहरा गई है। हाल ही में कोमाखान थाना क्षेत्र के चंदरपुर और उखरा गांव में सामने आए मामलों का तरीका ठीक वैसा ही है, जैसा बसना और सांकरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में देखने को मिला था।

पुलिस FIR के अनुसार बसना-सांकरा क्षेत्र में चार अलग-अलग घरों में इसी पैटर्न पर चोरी हुई थी। अब कोमाखान क्षेत्र में भी उसी तरीके से वारदात होने के बाद लोगों में दहशत है।


ऐसे काम करता है ‘छड़-सिमेंट गैंग’

सभी मामलों में आरोपियों का तरीका लगभग एक जैसा मिला है। आरोपी गांवों में पहुंचकर:

  • खुद को सप्लायर या परिचित बताते हैं
  • कहते हैं कि “छड़-सिमेंट का पैसा देना है”
  • परिवार के सदस्य का नाम लेकर भरोसा जीतते हैं
  • मोबाइल पर बात कराने का नाटक करते हैं
  • बच्चों और बुजुर्गों को बातचीत में उलझाते हैं
  • मौका मिलते ही आलमारी, पेटी या बक्से से नकदी और जेवर पार कर देते हैं

बसना-सांकरा क्षेत्र में 4 घर बने थे निशाना

सांकरा थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग मामलों में चोरी दर्ज हुई थी। आरोपियों ने घर में अकेले मौजूद बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया।

प्रमुख मामलों में:

  • अंसुला गांव में नगदी और जेवर सहित लगभग 64 हजार रुपये की चोरी
  • लोहरिनडोंगरी गांव में 40 हजार रुपये नकद पार
  • झगरनडोंगरी में नगदी और आभूषण चोरी
  • एक अन्य मामले में प्रधानमंत्री आवास के लिए रखी रकम और जेवर गायब

इन सभी घटनाओं में आरोपी “छड़-सिमेंट का पैसा” और “सामान पहुंचाने” जैसी बातें कर घर में घुसे थे।


कोमाखान में भी वही पैटर्न

चंदरपुर गांव

राजमिस्त्री चैनलाल साहू के घर आरोपी ने “3 क्विंटल छड़ का पैसा देने” की बात कहकर घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद आलमारी से 12 हजार नकद और करीब 80 हजार रुपये के जेवर गायब मिले।

उखरा गांव

भोजराम ठाकुर के घर आरोपी ने बच्ची से कहा कि “तुम्हारे पिता ने छड़-गिट्टी मंगवाया है।” मोबाइल पर बात कराने का नाटक करते हुए आरोपी ने आलमारी और बक्से से करीब 91 हजार रुपये के नगदी और जेवर पार कर दिए।


बच्चों और बुजुर्गों को बना रहे आसान टारगेट

सभी घटनाओं में एक बात समान है — आरोपी उन घरों को चुन रहे हैं जहां:

  • परिवार का मुख्य सदस्य बाहर हो
  • घर में केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों
  • लोग मजदूरी या निर्माण कार्य से जुड़े हों

इससे साफ है कि गिरोह पहले रेकी कर लोगों की स्थिति समझ रहा है।


पुलिस को संगठित गिरोह होने का शक

लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक जैसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस को किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।


ग्रामीणों के लिए जरूरी सावधानी

⚠️ किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें

परिवार के सदस्य का नाम लेने पर भी तुरंत पुष्टि करें।

⚠️ बच्चों को जागरूक करें

किसी अजनबी को घर के अंदर न आने दें।

⚠️ नकदी और जेवर सुरक्षित रखें

अलमारी की चाबी खुले में न रखें।

⚠️ गांव में संदिग्ध दिखे तो सूचना दें

तुरंत पुलिस और ग्राम पंचायत को जानकारी दें।

⚠️ मोबाइल पर नकली बातचीत से सावधान रहें

फोन पर बात कराने का नाटक कर आरोपी भरोसा जीतते हैं।


जनजागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

ग्रामीण इलाकों में बदलते अपराध के तरीके अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। सतर्कता, जागरूकता और समय पर सूचना ही ऐसे गिरोहों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

थलापति विजय का बड़ा दांव! TVK के सभी विधायक देंगे इस्तीफा अगर DMK-AIADMK ने बनाई सरकार, तमिलनाडु में नया सियासी ट्विस्ट

थलापति विजय: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को अब तक सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला है, जबकि पार्टी खुद को सबसे बड़ी ताकत बता रही है। इसी बीच DMK और AIADMK के संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने माहौल और गरमा दिया है। अब विजय ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए ऐलान किया है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं, तो TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे। इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नया भूचाल आ गया है।

सरकार गठन को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

दो बार राज्यपाल से मिल चुके हैं विजय

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। विजय दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक TVK को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला है।

राज्यपाल का कहना है कि सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत जरूरी है और इसी वजह से उन्होंने विजय से समर्थन पत्र पेश करने को कहा है।


DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा तेज

TVK को सत्ता से दूर रखने की आशंका

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि दोनों दल मिलकर सत्ता का नया समीकरण तैयार कर सकते हैं।

TVK को डर है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जाएगा। यही वजह है कि पार्टी ने विधायकों के इस्तीफे वाला बड़ा दांव खेला है।

थलापति विजय के साथ खेल? राज्यपाल के फैसले पर मचा सियासी बवाल


चुनाव में TVK ने किया था बड़ा उलटफेर

108 सीटें जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती थीं। पार्टी का दावा है कि उसके पास 107 विधायक हैं और संवैधानिक परंपरा के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सरकार बनाने का पहला मौका उसे मिलना चाहिए।

हालांकि, राज्यपाल ने विजय से 118 विधायकों के समर्थन पत्र देने की मांग की है।


राज्यपाल के फैसले पर उठे सवाल

विपक्ष ने कहा- फ्लोर टेस्ट ही असली बहुमत

राज्यपाल के रुख पर विपक्षी दलों और कई नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बहुमत का फैसला राजभवन में नहीं, बल्कि विधानसभा के फ्लोर पर होना चाहिए।

कई नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया है।


एमके स्टालिन का बड़ा बयान

“TVK सरकार बनाए तो 6 महीने तक दखल नहीं देंगे”

उधर, निवर्तमान मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने कहा है कि अगर TVK सरकार बनाती है, तो DMK छह महीने तक बिना हस्तक्षेप स्थिति को देखेगी।

स्टालिन के इस बयान के बाद DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलों पर कुछ हद तक विराम लगा है।


अब सबकी नजर राज्यपाल के अगले कदम पर

क्या विजय जुटा पाएंगे बहुमत?

तमिलनाडु की राजनीति में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय जरूरी समर्थन जुटाकर सरकार बना पाएंगे या फिर राज्य में नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों में राज्यपाल का फैसला तमिलनाडु की सियासत की दिशा तय कर सकता है।