छत्तीसगढ़ बजट, chhattisgarh budget, View Live Budget

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मिनिस्टर ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं। ओपी चौधरी इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है।

इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।OP चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में आईआईएम भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।

बजट
बजट

बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल मखमली बैग लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।

टैबलेट से डिजिटल बजट पेश कर रहे हैं। इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CM विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किया। इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। चौधरी ने कहा था कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

14 लाख खर्च कर हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, इस अनोखे शौक के हजारों लोग बने साक्षी

भोजपुर. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर (helicopter) से पहुंचा, तो इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. यह भव्य शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई. गांव वालों के अनुसार, ब्रह्मपुर नगर पंचायत निवासी संजय महतो के पुत्र अमित कुमार की शादी कृष्णाब्रह्म थाना के सोवा गांव निवासी शिवाजी सिंह की पुत्री सोनी कुमारी से तय हुई थी.

विवाह 1 मार्च को संपन्न होना तय था, लेकिन इस शादी को खास बनाने के लिए दूल्हे अमित कुमार ने अनोखा फैसला लिया. उन्होंने अपनी बारात को भव्य और यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर (helicopter) से जाने का निर्णय लिया. इस खास इंतजाम के लिए उन्होंने लगभग 14 लाख रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगवाया.

देखने के लिए लोगों की लग गई भीड़

शनिवार की शाम हेलीकॉप्टर (helicopter) से बारात ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान से उड़ान भरकर सोवा गांव पहुंची. इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी, जिसके बाद ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में हेलीपैड का निर्माण कराया गया. इसी तरह, जहां बारात को उतरना था, यानी सोवा गांव में भी एक हेलीपैड तैयार किया गया. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के आसमान में पहुंचा, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई इस अनोखी बारात का गवाह बनने के लिए मैदान में एकत्रित हो गए.

हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर

दूल्हा अमित कुमार वर्तमान में मुंबई में कारोबार करता है, जबकि उनके पिता संजय महतो गांव में अपना व्यवसाय संभालते हैं. अमित ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लाने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने साकार किया. इस अनोखी शादी ने पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है. लोग इस भव्य आयोजन की सराहना कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह शादी चर्चा में बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, यह पहला मौका था जब किसी गांव में हेलीकॉप्टर (helicopter) से बारात आई हो. इस शादी ने एक नई मिसाल कायम कर दी और इसे देखने वाले लोग लंबे समय तक इस अनुभव को याद रखेंगे.

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

रोहतकः Himani Narwal: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है. गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है. हत्यारा बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है. प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसने हिमानी (Himani Narwal) की हत्या उसके घर पर ही की थी और फिर उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया था.

इसके अलावा उसने यह भी बताया कि वह हिमानी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था. हत्यारोपी ने खुद को हिमानी (Himani Narwal) का ब्वॉयफ्रेंड बताया है. उसने आरोप लगाया है कि हिमानी उसको ब्लैकमेल करती थी. इस दौरान उसने हिमानी को कई बार पैसे दिए भी थे. लेकिन वह बार-बार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी की हत्या कर दी. बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव एक सूटकेस से बरामद हुआ था. वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी. हिमानी कानून की पढ़ाई कर रही थी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी थी.

हिमानी नरवाल (Himani Narwal) हत्याकांड में गठित की गई SIT के चीफ DSP रजनीश कुमार ने कहा है कि हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. मोबाइल फोन भी रिकवर हो चुका है. खासतौर पर जिस सूटकेस में डेड बॉडी मिली, वह परिवार का ही। पुलिस इस मामले में कई एंगल से कर रही है जांच. जल्द करेंगे खुलासा. बता दें कि आज हिमानी (Himani Narwal) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आएगी, जिससे उसकी हत्या के तरीकों का पता चलेगा. हिमानी की हत्या को लेकर राजनीतिक बवाल भी मचा हुआ है, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी.

Somwar ko kya kare: शिव जी नहीं सुन रहे आपकी आवाज, तो इस दिशा में खड़े होकर चढ़ाएं जल, जल्द होगी हर मन्नत पूरी!

Somwar ko kya kare: शिव जी नहीं सुन रहे आपकी आवाज, तो इस दिशा में खड़े होकर चढ़ाएं जल, जल्द होगी हर मन्नत पूरी!

Somwar ko kya kare: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन अधिकांश लोग शिव मंदिर जाते हैं और शिव जी पूजा कर उन्हें जल अर्पित करते हैं. शिवपुराण के मुताबिक शिवलिंग पर श्रृद्धाभाव से जल चढ़ाने मात्र से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा क्या होती है? यदि नहीं तो जान लें कि भोलेनाथ पर जल चढ़ाते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि यदि आप गलत दिशा में खड़े होकर जल अर्पित करते हैं तो इससे आपको पूजा का फल नहीं मिल पाता है.

इस दिशा में खड़े होकर शिव पर अर्पित करें जल

Somwar ko kya kare शास्त्रों के अनुसार, शिव लिंग पर हमेशा दक्षिण दिशा में खड़े होकर जल चढ़ाना चाहिए. इसके आपको बता दें कि जल कभी भी पूर्व दिशा की तरफ मुख करके जल नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में शिव जी का मुख्य प्रवेश द्वार होता है. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जब आप दक्षिण दिशा में खड़े होकर जल अर्पित कर रहे हैं तो आपका जल उत्तर दिशा की तरफ जाए. यह उत्तम माना जाता है.

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

शिव लिंग पर जल चढ़ाने के नियम

शिव लिंग की पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. जैसे कभी भी शिवलिंग पर पुराना, या गंदा जल नहीं चढ़ाना चाहिए.

शिव लिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे, पीतल या फिर चांदी के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए.

शिव लिंग पर जब भी जलाभिषेक करें तो कभी भी सीधे खड़े होकर ना करें बल्कि झुककर या फिर बैठकर करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि जल या दूध की धारा पतली रहे.

जलाभिषेक के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें. इन नियमों का पालन करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए WebMorcha उत्तरदायी नहीं है।

Ank Jyotish: सोमवार 03 मार्च को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

03 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

कोई घरेलू समस्या दूर होने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात चल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

सोमवार आज कारोबार में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। अन्यथा कोई आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि संबंधी व्यवसाय में अभी मंदी की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। आपके गुस्से और जल्दबाजी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं और दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। कार्यों को तेजी से पूरा करने की इच्छा होगी, लेकिन जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को समझना जरूरी होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे बड़ी चुनौतियों को पार करने की क्षमता मिलेगी। किसी योजना को अमल में लाने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। बहस या विवाद में शामिल होने से बचें, क्योंकि आवेश में आकर बोले गए शब्द किसी को आहत कर सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आज किसी नए अवसर की ओर बढ़ने का समय है, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार या संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन की दिशा में बदलाव आ सकता है। जो लोग सेना, पुलिस या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन साहसिक निर्णय लेने का होगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज शुरुआत में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। शत्रु परेशान करेंगे और आय कम होने के साथ व्यय भी होगा। आपके नजदीकी लोग धोखा दे सकते हैं। दिन के मध्य में विरोधी स्वर शांत होंगे और परिवार से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

सोमवार आज आय में वृद्धि के साथ सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। शाम के समय साहस में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज सुबह के समय आय में वृद्धि के साथ ही अटका हुआ धन मिलेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। समय पर काम होंगे और सहयोग मिलेगा। दिन में व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। आय में कमी आएगी और काम में रुकावटें आएंगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

धान में शॉटेज से जूझ रहे खरीदी प्रभारी इधर, बीच रास्ते से ही गायब हो रही धान की बोरी!

महासमुंद। जिले में धान खरीदी संपन्न हो चुकी है, तकरीबन जिले के किसानों को उनके धान का पैसा भी उनके खाते में आ चुका है। लेकिन, राज्य शासन की इस व्यवस्था को जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहे धान खरीदी प्रभारियों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है। इसलिए कि धान खरीदी केंद्र से धान उठाव होने के बाद उन्हें शॉटेज की समस्या से जुझना पड़ रहा है। इसी तारतम्य में आज बसना-पिथौरा ब्लॉक से एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जहां धान उठाव के बाद बीच रास्ते में ही धान की बोरी गायब हो रही है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के साथ ही इस क्षेत्र के खरीदी प्रभारियों ने लिखित शिकायत थाने में दी है।

बता दें, बसना ब्लॉक के किरचुंडी से सरकारी धान लोड कर महासमुंद संग्रहण केंद्र के लिए निकला था। लेकिन ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ट्रक को रोक दी और पिथौरा के मेमरा गांव के होटल संचालक चमरू यादव के होटल में ट्रक चालक ने सरकारी धान को विक्रय कर रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसकी जानकारी लोगों ने पिथौरा SDM को भी दी है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक से बेधड़क धान उतार रहे हैं। इसकी शिकायत धान खरीदी प्रभारियों ने पिथौरा पुलिस को दी है, इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

खरीदी प्रभारियों ने पुलिस को ेदिया लिखित शिकायत
खरीदी प्रभारियों ने पुलिस को दिया लिखित शिकायत

धान खरीदी प्रभारी हैं परेशान

जिले के धान खरीदी केंद्र प्रभारी इस समय परेशान हैं, इसलिए कि धान खरीदी केंद्र से उठाव होने के बाद प्रति ट्रक 5 से 6 क्विटल धान की शॉटेज लगातार मिल रही है। जबकि प्रभारियों का कहना है कि धान में बराबर नमी चेक कर धान खरीदी की गई है लगातार शॉटेज की समस्या से वे बेहद परेशान हैं। खरीदी प्रभारियों ने बताया कि उन्हें पहले ही शक था कि बीच रास्ते में ट्रक चालाक धान गड़बड़ी कर रहे हैं इस खुलासे के बाद उन्हें अब पूर्ण वि्रश्वास हो चला है कि इन्हीं लोगों द्वारा शॉटेज की समस्या को सामने ला दिए हैं।

यहां उतरता है चोरी का माल

ग्रामीणों के अनुसार मेमरा गांव के होटल में लंबे समय चोरी का माल खपाने यहां ट्रकों का रूकना होता है। लोगों ने इसकी कड़ी जांच की मांग की है।

मेमरा गांव के होटल संचालक
मेमरा गांव के होटल संचालक

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Aaj Ka Panchang 03 March 2025: चतुर्थी, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 03 March 2025: को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 -12:56 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 08:13 − 09:40 मिनट तक है। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। Aaj Ka Panchang 03 March 2025: पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang 03 March 2025:

तिथि     चतुर्थी    18:05 तक

नक्षत्र     अश्विनी  28:31 तक

प्रथम करण        वणिजा  07:31 तक

द्वितीय करण       विष्टि      18:05 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       सोमवार

योग       शुक्ला   08:50 तक

सूर्योदय  06:47

सूर्यास्त  18:18

चंद्रमा    मेष

राहुकाल            08:13 − 09:40

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      फाल्गुन

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           12:09 − 12:55

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

पंचांग के पांच अंग

तिथि Aaj Ka Panchang 03 March 2025:

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।

तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

 

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च की नई सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। जानें आपके लिए  कारोबार, करियर, और लव लाइफ कैसी रहेगी, जानें मेष से कन्या राशि तक 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

मेष Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी उर्जा, कार्यक्षमता का पूरी तरह से सदुपयोग कर पाएंगे। नतीजतन आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। इस सप्ताह छात्रों का मन अध्ययन और लेखन आदि के प्रति बढ़ेगा। लेखक, शोध कार्य करने वालों तथा मीडियाकर्मियों के लिए समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धर्म-अध्यात्म के प्रति भी लगेगा।

वृष Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनमुताबिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने इष्टमित्रों और परिजनों आदि का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर-कारोबार के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको मनचाहा लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। साथ ही साथ अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखें।

कर्क Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य को खूब समझदारी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अभिमान और अपमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र किसी से बेवजह उलझने से बचें और अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। इस सप्ताह आपको उन लोगों से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है जो आपसे ईष्या रखते हैं और आपका काम हर समय बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं।

सिंह Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में यदि आप चाहें तो अपनी कड़ी मेहनत और प्रयास से मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने कार्य को बगैर किसी आलस्य के समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें तो आपको मान-सम्मान के साथ धन एवं पद में बढ़ोत्तरी का लाभ भी प्राप्त होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी कुछेक चुनौतियां आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती हैं। इस दौरान अवसर आपके हाथों से फिसलते हुए महसूस होंगें। अनचाही जगह पर तबादले अथवा जिम्मेदारी का बोझ आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कुछ कुछ भी नया शुरू करने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए।

Acidity से हैं परेशान? जानें विशेषज्ञ के 5 देसी उपाय, छूमंतर होगा एसिडिटी

तुला Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन इसे सफलता और लाभ में परिवर्तित करने के लिए उन्हें आलस्य छोड़कर अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी नई चीज शुरूआत करना चाहते हैं या फिर कुछ योजनाएं आपके दिमाग में हैं और आप इसके लिए पर्याप्त धन व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, तो यह अवधि उसका इंतजाम भी हो जाएगा।

वृश्चिक Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से संभव है। इस दौरान आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। व्यक्ति विशेष के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार कार्य में सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।

धनु Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली साबित होंगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना साकार हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा। सप्ताह के पूवार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।

मकर Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके मन में किसी कार्य विशेष में नुकसान को लेकर लेकर एक भय बना रहेगा। जिससे दूर करने में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। इस सप्ताह आपको अपने आराध्य और अपनी कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा करते हुए अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते के लिए भी आपको सकारात्मक रहते हुए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

कुंभ Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह हफ्ता थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिनकी मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। घर-परिवार में भी परिजनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने पिता से विशेष लाभ एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। छात्रों की पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी।

मीन Weekly Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों अथवा वस्त्र, आभूषण आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ और विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र अथवा व्यापार में आप अपने कौशल और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने में सक्षम होंगें।

विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली, आज रच देंगे हिस्ट्री!

Virat Kohli Record: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (CC Champions Trophy 2025) में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला होगा. दोनों देशों के बीच यह महामुकाबला इंडिया समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी. इस दौरान महान बल्लेबाज कुमार संगकारा का महारिकॉर्ड खतरे में होगा. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इसे ध्वस्त कर हिस्ट्री रच सकते हैं.

वनडे में संगकारा के महारिकॉर्ड पर बड़ा खतरा

विराट कोहली (Virat Kohli) अभी तक 299 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 14085 रन बना चुके हैं. अगर विराट कोहली आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 150 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वे श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ऐसे में वनडे इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अपने 15 साल के लंबे वनडे करियर के दौरान कुमार संगकारा ने श्रीलंका और ICC के लिए 404 मैच खेले और 14,234 रन बनाए थे.

Today’s horoscope: रविवार आज इनके उपर सूर्यदेव की कृपा रहेगी, पढ़े दैनिक राशिफल

विराट कोहली (Virat Kohli) रच देंगे इतिहास

विराट कोहली (Virat Kohli) का वनडे क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर विराट कोहली 150 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके वनडे क्रिकेट में 14,235 रन हो जाएंगे. विराट कोहली इसके बाद कुमार संगकारा से आगे निकल जाएंगे. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली 14,235 रन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो जाएंगे. बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाने का महारिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है.

ODI में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन
  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन
  3. विराट कोहली (भारत) – 14,085 रन
  4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन
  5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन
  3. विराट कोहली (भारत) – 27503 रन
  4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन
  5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन
  6. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन
  7. राहुल द्रविड़ (भारत) – 24208 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
  2. विराट कोहली (भारत) – 82 शतक
  3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
  4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
  5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक
  6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 55 शतक

ODI में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली (भारत) – 51 शतक
  2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49 शतक
  3. रोहित शर्मा (भारत) – 32 शतक
  4. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 30 शतक
  5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28 शतक

छत्तीसगढ़ इन संभागों में आज बारिश का अलर्ट, मौसम हो सकती है शुष्क, महासमुंद सबसे गर्म  

छत्तीसगढ़: प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन Chhattisgarh के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दक्षिणी भाग में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मध्य Chhattisgarh में हल्की गर्मी

मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इसके बाद, तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है.

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर रहेगा

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. महासमुंद में सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे ठंडा. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ.

Today’s horoscope: रविवार आज इनके उपर सूर्यदेव की कृपा रहेगी, पढ़े दैनिक राशिफल

02 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा

मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के अनुसार, आसमान मुख्यतः साफ रहेगा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी और मध्य भागों में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है.

छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में आज का संभावित तापमान

आज रविवार 02 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ संभाग में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहेगा. बस्तर संभाग (जगदलपुर) में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा, जबकि सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 15°C के करीब रहने की संभावना है. बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 2 मार्च से 4 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.