Home Blog Page 635

मोहताज है पद्मविभूषण तीजन बाई, 8 महीने से नहीं मिली पेंशन.. तो लिखी भावुक पत्र

0
तीजन बाई

Teejan Bai: पंडवानी गायन से छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन करने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित लोकगायिका तीजन बाई Teejan Bai  पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारियों और लकवाग्रस्त स्थिति का सामना कर रही हैं. 78 वर्षीय तीजन बाई शारीरिक अस्वस्थताओं से जूझ रही हैं, साथ ही इन दिनों मुफलिसी के दौर से भी गुजर रही हैं. हाल ही में वे चर्चा में आईं जब उन्होंने संस्कृति विभाग रायपुर में एक आवेदन सौंपा. इसमें उन्होंने अपनी बीमारी के इलाज के लिए 88,000 रुपए की सहायता राशि और पेंशन जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है.

आर्थिक संकट और पेंशन की अड़चन

असल में तीजन बाई Teejan Bai ने बताया कि उनका स्वास्थ्य इतना खराब है कि वे न चल पाती हैं और न बोलने में सक्षम हैं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वे अपने इलाज और दवाइयों के लिए भी संघर्षरत हैं. उनके बहू ने उनकी ओर लिखे आवेदन पर उनके अंगूठे से हस्ताक्षर करवाए और फिर इस आवेदन को आगे बढ़ाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि तीजन बाई की पेंशन में खाता संबंधित समस्या आई थी, जिसे जल्द ही हल कर दिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

पिछले आवेदन भी विभाग तक नहीं पहुंचे?

यह भी रिपोर्ट में बताया गया कि तीजन बाई ने 13 सितंबर को भी कलेक्टर को सहायता राशि और पेंशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वह संस्कृति विभाग, रायपुर तक नहीं पहुंचा. उन्होंने उस आवेदन में अपनी गंभीर स्थिति और परिजनों की आर्थिक असमर्थता का जिक्र किया था.

संस्कृति विभाग के नियमों के तहत ख्यात लोक कलाकारों को 2,000 रुपए मासिक पेंशन और इलाज के लिए 25,000 से 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. लेकिन तीजन बाई का यह हक भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

लाइव, छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूर्ण होने पर CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 2028 तक प्रदेश का GDP 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य

0
CM
CM

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी BJP की सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए CM विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ नाम से जनता के लिए संदेश जारी किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक छत्तीसगढ़ की जीडीपी 10 लाख करोड़ करने का है. हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है

BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूदगी में CM विष्णु देव साय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मैं अपने मंत्रिमंडल के सभी साथियों को बधाई देता हूँ. संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता. जनता का आभार जताता हूँ, जिन्होंने ऐतिहासिक जनादेश देकर हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है. इस एक साल को हमने विश्वास का साल दिया है

CM साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अविश्वास का माहौल था. लोकतंत्र पर खतरा मंडरा गया था. लेकिन हमारी सरकार में लोकतंत्र को कायम करने, संविधान की रक्षा करने का काम किया है. मोदी की गांरटी में जो हमने वादें किये थे, उसे हमने एक साल में पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त किया है.

उन्होंने कहा कि एक साल में सुशासन की सरकार जनता के सामने हमने पेश किया है. भ्रष्टाचार पर लगाम, गुनहगारों पर कार्रवाई, किसानों के साथ न्याय, धान का कटोरा भरा हुआ है, महतारियों का वंदन, गरीबों को पीएम आवास, पीएससी के युवाओं के साथ न्याय यह सब हमारी सरकार के एक साल में हुआ है.

उप मुख्यमंत्री ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

CM साय के पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले विष्णुदेव साय सरकार का गठन हुआ था. जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था. इस एक साल में मोदी की गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया. हमारा नारा था हमने बनाया, हम ही सवारेंगे. यह नारा आज साकार हो रहा है. मैंने मुख्यमंत्री सहित अपने सभी साथियों के उपलब्धियों भरे एक साल के लिये बधाई देता हूं.

यहां देखिए वीडियो –

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh : प्रेमी जोड़ी एक साथ दे दी जान, घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है

0
प्रेमी जोड़ी loving couple
प्रेमी जोड़ी loving couple

Chhattisgarh कोरबा। प्रेमी जोड़ी की खेत में पेड़ पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश की सूचना Police को दी. उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है.

प्रेमी जोड़े की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित

0
छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषित कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।

छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ से मानिक साहू संगठन सचिव पद पर मनोनित

0
मानिक साहू
मानिक साहू

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू  संघ को यह गर्व की अनुभूति हो रही है कि युवा प्रकोष्ठ श्री मानिक साहू जी को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके अद्वितीय नेतृत्व कौशल, निष्ठा, एवं संगठन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

श्री मानिक साहू ने विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यगण, शुभचिंतक एवं सहयोगी उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा एवं समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। द्वारिका साहू,जितेंद्र साहू,भोजराम साहू,धनेश्वर साहू,लेखराज साहू, आनंद साहू,ललित साहू एवं सामाजिक परिवार जन,मित्र मंडल,सहयोगियों ने नए जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh में एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

0
webmorcha.com
Chhattisgarh

रायपुर. Chhattisgarh पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर की 341 पदों पर भर्ती होगी. यह पहली बार है जब एसआई की भर्ती CGPSC के माध्यम हो रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए थे. कैबिनेट में फैसले के बाद अब ऊंचाई व सीने के माप को लेकर एसटी उम्मीदवारों को छूट दी गई है. इसके अनुसार फिर से आवेदन का अवसर दिया गया है.

इसकी प्र​क्रिया शुरू हो गई है. 25 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. सभी वर्ग के युवा जो पहले आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे भी फॉर्म भर सकते हैं. इसी तरह जो आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है.

Chhattisgarh Police में कुल 341 पदों पर भर्ती होगी. इसमें सबसे अधिक 278 पद एसआई के हैं. इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल है. सूबेदार, एसआई, एसआई (विशेष शाखा) और प्लाटून कमांडर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. इसी तरह एसआई (अंगुल-चिन्ह), एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के लिए गणित, भौतिकी, रसायन के साथ बीएससी या समकक्ष। एसआई (कंप्यूटर) और एसआई (साइबर क्राइम) के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या समकक्ष योग्यता जरूरी है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

टेमरी में टूटा ताला, अलमारी से सोने-चॉदी की जेवरात पार

0
Komakhan Tehsil
Komakhan Tehsil

कोमाखान तहसील। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में विगत दिन चोरों ने एक घर में धावा बोलकर सोने-चॉदी के जेवरात चोरी कर ले गए। कोमाखान पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

टेमरी निवासी मनोज कुमार साहू पिता रूपलाल साहू ने पुलिस को बताया कि 10 दिसबंर की सुबह 9.30 बजे से देापहर 2.50 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का ताला तोडकर मेरे घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को बलपूर्वक खोलकर एवं लाकर मे रखे जेवरात को चोरी कर ले गए।

इन समानों की हई चोरी

01.डेढ तोला सोने का पुराना हार कीमती लगभग 23300 रू

  1. चांदी के लगभग 12, 12 तोला के 02 नग पायल कुल कीमती 22286 रू,
  2. चांदी का चैन एवं रिंग कीमती 6147 रू,
  3. एक नग पायल कीमती 5000 रू,
  4. चांदी का ब्रेसलेट कीमती 2788 रू,
  5. चांदी की गणेश जी की मुर्ती कीमती 1350 रू एवं घर मे रखे कुछ नगदी रकम व अन्य कुछ सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

प्रार्थी ने बताया कि वे खरियार रोड के सपना लाज में काम करते हैं। ग्राम टेमरी में राधेश्याम कोल्ड स्टोरेज के बाजू में मेरा घर है जहां मैं और मेरी पत्नी गितांजली साहू निवास करते हैं। मेरे बच्चे बाहर हास्टल मे रहकर पढाई करते है।

चोरी घटना के दिन वे कोसरंगी हास्टल में रह रहे हमारे बच्चे भुपेन्द्र से मिलने चली गई थी। दोपहर लगभग 02.50 बजे घर वापस आई तो देखी कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तब फोन के जरिये मुझे सूचना दी। मैं और मेरी पत्नी घर के अंदर जाकर चेक किये तो देखा कि हाल के तरफ से बाहर जाने का दरवाजा भी खुला हुआ था एवं घर के अंदर का पूजा कमरा जिसके दरवाजे में मेरी पत्नी ताला लगा के गई थी ताला टूटा हुआ वहीं पडा था कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को भी बलपूर्वक खोला गया था।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

राजस्थान के पूर्व MLA को छत्तीसगढ़ में मिली सजा, 14 वर्ष पूर्व करोड़ों ठगी कर हुआ था फरार

0
मिली सजा, 14 वर्ष पूर्व करोड़ों
मिली सजा, 14 वर्ष पूर्व करोड़ों

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा। चांपा में करीब 14 वर्ष पूर्व एक चिटफंड कंपनी के माध्यम से हुई ठगी के मामले में CGM जांजगीर ने 5 वर्ष चली सुनवाई के बाद राजस्थान के पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा को जुर्माना सहित 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कंपनी ने निवेशकों से 5 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ 68 लाख रुपये ठगे थे। मामले में 4 अन्य आरोपी फरार हैं।

जिला अभियोजन अधिकारी नंद कुमार पटेल के मुताबिक, वर्ष 2010 में चांपा के लायंस चौक पर गरिमा होम एंड रियल स्टेट कंपनी खोली गई थी। इस कंपनी (company) ने 5 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से 2 करोड़ 68 लाख रुपए जमा कराए। इसके लिए बाकायदा एजेंटों की नियुक्ति भी की गई थी। जब कंपनी द्वारा दी गई 5 साल की अवधि खत्म होने को आई, तो सभी कर्मचारी कंपनी के कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गए।

पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा
पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा

जब निवेशकों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने चांपा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में सामने आया कि कंपनी के हेड बनवारी लाल कुशवाहा इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। कुशवाहा पहले राजस्थान की धौलपुर (Dholpur) विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद Police ने बनवारी लाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया और अभियोग पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट में सभी गवाहों का बयान लिया गया और रकम के एवज में दिए गए बांड पेपर का अवलोकन किया गया, जिससे ठगी की पुष्टि हुई।

5 साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट का फैसला

5 साल चली सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर, सर्व विजय अग्रवाल ने पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाहा को दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल के कारावास और 30-30 हजार रुपये, कुल 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त चिटफंड अधिनियम के तहत 3 साल के कारावास और 3 हजार रुपए, जुर्माने की सजा भी दी। कोर्ट ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए police को निर्देशित किया है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Siyaram Baba: संत सियाराम बाबा का 110 साल में निधन, बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था

0
Siyaram Baba
Siyaram Baba

Siyaram Baba: देश और निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने आज तड़के सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। बाबा के निधन से मतलब एक धर्म और आस्था के केंद्र का एक युग समाप्त हो गया है। बाबा के निधन से देश में शोक की लहर छा गई। शाम 4 बजे आश्रम के सामने मन्दिर के पास बाबा का अंतिम संस्कार किया गया, उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे और बाबा श्रंद्धाजलि दी।

वही बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए निमाड़ के लाखों श्रदालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी, और हर कोई बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए 5 किलो मीटर पैदल चलकर उनके आश्रम पहुच रहे थे। खरगोन जिले के रेवा खण्ड में स्थित ग्राम तेली भट्टयान में नर्मदा किनारे संत श्री सियाराम बाबा का आश्रम है। श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से निमोनिया होने से अस्वस्थ्य चल रहे थे ओर उनका उपचार चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है।

वही सियाराम बाबा Siyaram Baba के निधन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा को पूरे देश में सियाराम बाबा के नाम से जानते थे और बाबा के निधन से बहुत दुखी हूं बाबा केवल 10 रूपये ही लेते थे। बाबा के चरणों मे पूरी सरकार की ओर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

शाम को नर्मदा किनारे होगी अंत्येष्टी

सियाराम बाबा Siyaram Baba की अंत्येष्टी बुधवार शाम को आश्रम के समीप नर्मदा नदी किनारे की जाएगी। उनके निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव की बाबा के अंतिम दर्शन के लिए  आएंगे। बता दें कि बाबा को निमोनिया हो गया था, लेकिन वे अस्पताल में रहने के बजाए आश्रम में रहकर अपने भक्तों से मिलना चाहते थे। इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था।

12 वर्षों तक मौन धारण किया

संत सियाराम बाबा Siyaram Baba ने नर्मदा किनारे अपने आश्रम बनाया। उनकी उम्र 110 साल से ज्यादा थी। बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था। जो भक्त आश्रम में उनसे मिलने आता है और ज्यादा दान देना चाहता थे तो वे इनकार कर देते थे। वे सिर्फ दस रुपये का नोट ही लेते थे। उस धनराशि का उपयोग भी वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते थे। बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे तपस्या की थी और बारह वर्षों तक मौन रहकर अपनी साधना पूरी की थी। मौन व्रत तोड़ने के बाद उन्होंने पहला शब्द सियाराम बाबा कहा तो भक्त उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। हर माह हजारों भक्त उनके आश्रम में आते है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish: 8 और 6 अंकों के लिए दिन होगा अतिशुभ

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish गुरुवार 12 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक-1 Ank Jyotish

आज दिमाक में बेचैन रह सकती है। परिवारिक जिंदगी में कठिनाईंयों का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल आज संयमित रखें। अन्यथा आपको अनावश्यक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पिंक

अंक – 2  Ank Jyotish

आज गुरुवार को किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। प्रतस्पर्धा रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय अधिक व्यतीत होगा।

शुभ अंक – 42

शुभ रंग – पीला

अंक- 3 Ank Jyotish

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – नीला

अंक-4 Ank Jyotish

गुरुवार आज संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ चिंतित रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। पुत्र से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोजी

अंक-5 Ank Jyotish

आज नए मित्रों से भेंट संभव है। निर्यात की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सिल्वर

अंक -6 Ank Jyotish

गुरुवार आज छात्रों के लिए दिन शुभ है। इस साल छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगें। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करें।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – हरा

अंक-7 Ank Jyotish

आज परिजनों में किसी बात को लेकर अशांति छायी रह सकती है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

अंक-8 Ank Jyotish

आज किस्मत आपका साथ देगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक-9 Ank Jyotish

आज आपके पैरों में दर्द रह सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लाल

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए