Home Blog Page 637

छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट पर कार्रवाई, 5 महिलाएं गिरफ्तार

1
सेक्स रैकेट
सेक्स रैकेट

बिलासपुर। शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्होर गार्डन के पास सेक्स रैकेट में संलिप्त महिलाओं ने अपना ठिकाना बना लिया था। इसकी लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। सोमवार की सुबह महिला थाने की टीम ने तीनों जगह पर पहुंचकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट
chhattisgarh sex racket

महिला थाना टीआई भारती मरकाम ने बताया कि शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूर्व महिलाओं का थाने लाकर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी महिलाओं की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। पुलिस की टीम ने शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास दबिश देकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh इस तारीख के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा संभव

Chhattisgarh इस तारीख के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा संभव

0
Chhattisgarh
Panchayat elections 2025

रायपुर। Chhattisgarh में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होना है। वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार दोनों ही चुनावों को एक साथ करवाने की तैयारी कर रही है। वहीं, त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही लोग ये जानने के लिए आतूर हैं कि त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव कब होगा। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा।

Panchayat elections 2025
Chhattisgarh

मिली जानकारी के अनुसार Chhattisgarh नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की वजह से इस बार रायपुर मेयर समेत वार्डों का नए सिरे से आरक्षण होगा। बसे महत्वपूर्ण मेयर का रिजर्वेशन होगा। आरक्षण प्रक्रिया में राजधानी को अनारक्षित सामान्य, अनारक्षित महिला, ओबीसी और ओबीसी महिला के चार विकल्प मिलेंगे।

बात करें Chhattisgarh रायपुर विधानसभा क्षेत्र की तो यहां दो रायपुर और बीरगांव नगर निगम आते हैं। लेकिन भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए रायपुर नगर निगम का अलग ही रूतबा है। रायपुर नगर निगम के मेहर का राजनीति में अलग ही ओहदा होता है। वैसे पिछले तीन निकाय चुनाव की बात करें तो रायपुर निगम में कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। हालांकि इस बार नगर सरकार की सत्ता कांग्रेस के लिए इतना आसान नहीं होगा।

खौफनाक एक्सीडेंट: कुल्लू में 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, ड्राइवर समेत कईयों की मौत

0
कुल्लू
कुल्लू

खौफनाक एक्सीडेंट: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित आनी में दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई है। बस के गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। जिसमें  कईयों की मौत की आशंका है। इस बस में 25 से 30 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, यह हादसा आनी के शकेलहड़ के पास यह घटीत हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर निजी बस हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 लोग सवार थे। जो करसोग से आनी आ रहे थे। लेकिन ये लोग अपनी मंजिल तक पहुंचते, उसे पहले ही ये हादसा हो गया। बता दें, हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. कई घायल यात्री बस के आसपास गिरे नजर आए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।

बताया जा रहा है कि ये  बस 25 से 30 लोग लोगों को लेकर बस करसोग से आनी की तरफ जा रही थी। धटना घटना सुबह साढ़े 11 बजे के करीब धटी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कुल्लू DC का बयान

घटना की जांच करते हुए कुल्लू DC तोरुल एस. रवीश का एक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया ‘बस चालक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ‘उन्होंने आगे हताया कि बस में कुल 25 से 30 यात्री सवार थे.

उन्होंने आगे बताया कि घटना के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोड से यह बस सीधे 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस सीधे नीचे जा पहुंची और इसके परखच्चे उड़ गए।

चाइना ने तैयार किया धांसू प्लान! 2030 तक आसमान में उड़ेंगी 1,00,000 कारें, एशिया होगा फ्लाइंग कारों का बड़ा बाजार

1
चाइना
चाइना

नई दिल्ली। चाइना कंपनियों के ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में दबदबे से कई बड़ी वाहन कंपनियां हैरान हैं. वहीं अब चाइना की अगली तैयारी फ्लाइंग कार मार्केट में भी ग्लोबल लीडर बनने की है. दरअसल, चीन ने साल 2030 तक 1,00,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कारों, फ्लाइंग टैक्सी और ड्रोन को लाॅन्च करने का प्लान तैयार किया है.

इसके तहत चीन ने ‘लो-एल्टीट्यूड इकोनाॅमी’ में मार्केट लीडर बनने का खाका तैयार कर लिया है. दरअसल, चीन, जापान, कोरिया और अमेरिका जैसे देश भविष्य में यातायात और परिवहन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से फ्लाइंग कारों पर रिसर्च और डेवल्पमेंट को प्रोत्साहित कर रहे हैं. ये कारें सड़क पर गाड़ियों के ट्रैफिक से अलग सतह से कम ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होंगे. इससे दुनियाभर में लो-एल्टीट्यूड इकोनामी के विकसित होने की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं. इसके लिए कई देशों में वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) करने वाली फ्लाइंग व्हीकल के लिए नियम बनाए जाने लगे हैं.

कई तरह की सेवाएं देंगे eVTOL

वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग करने की क्षमता के कारण eVTOL वाहनों का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. ये वाहन किसी व्यक्ति को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के साथ-साथ, सामान की डिलीवरी, इमरजेंसी सर्विस, कार्गो और लाजिस्टिक्स के भी काम आ सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में eVTOL वह सभी काम करने में सक्षम होंगे जो अभी सड़क पर चलने वाले वाहन करते हैं. बैटरी पर ऑपरेट होने के वजह से इनसे प्रदूषण फैलने का भी खतरा नहीं होगा.

eVTOL के लिए संसाधनों की होगी जरूरत

हालांकि, eVTOL वाहनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इनके लिए अलग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है. बता दें कि उड़ने वाली कारों के लिए अलग ट्रेनिंग और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ इन्हें ऑपरेट करने के लिए विमान सेवाओं जैसी मैनेजमेंट और फायदेमंद बिजनेस माॅडल की जरूरत पड़ेगी. जापान और कुछ खाड़ी देशों में फ्लाइंग कारों को ट्रायल मोड में चलया जा रहा है.

चाइना बनेगा एक्सपोर्ट हब

चीन की योजना फ्लाइंग कारों को धरेलू बाजार में बेचने के साथ-साथ साउथ कोरिया, मिडिल ईस्ट, अमेरिका और जापान जैसे विकसित देशों में भी एक्सपोर्ट करने की है. ऑटोफ्लाइट और ई-हैंग जैसी कंपनियां बैटरी से चलने वाली फ्लाइंग कारों की मैन्युफैक्चरिंग और टेस्ट सर्टिफिकेशन पर तेजी से काम कर रही है.

इस 8 रुपए वाले शेयर को खरीदने लंबी कतार, बोर्ड के एक फैसले से तेजी

1
शेयर बाजार
शेयर बाजार

Share: गिरते बाजार के बीच निवेशक वोडाफोन आइडिया (वोडाफोन आइडिया) के शेयरों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. बीते कुछ समय से वोडाफोन आइडिया के शेयर फोकस में बने हुए हैं. मंगलवार सुबह वोडाफोन-आइडिया के शेयर 2 फीसदी कर चढ़ गए.  मंगलवार, 10 दिसंबर को 8 रुपए वाले इस शेयर को खरीदने के लिए निवेशकों में होड़ दिखी. दरअसल से होड़ कंपनी के बोर्ड के फैसले के बाद आई.

बोर्ड के फैसले के बाद उछल गए शेयर

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिली है.  सोमवार को कंपनी के बोर्ड के एक फैसले की बाद से इस शेयर को खरीदने की होड़ मच गई है. मंगलवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर BSE पर 8.25 रुपए के लेवल पर खुले और कुध ही देर में 2 फीसदी की तेजी के साथ 8.29 रुपए तक पहुंच गए, हालांकि बाजार में आई गिरावट के चलते शेयर में गिरावट देखने को मिला.  सुबह 11.30 बजे तक शेयर 8.08 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

क्यों आई शेयर में तेजी

दरअसल वोडाफोन-आइडिया के बोर्ड ने फैसला किया है कि  वो 1980 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि, बोर्ड की बैठक में 10 रुपए फेस वैल्यू के 1,755,319,148 इक्विटी शेयर 1.28 रुपए प्रति इक्विटी प्रीमियम समेत 11.28 रुपए प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी करने की मंजूरी दी है.  यानी कपल 1980 करोड़ रुपये के शेयर तरजीही आधार पर वोडाफोन और प्रमोटर्स को ओमेगा टेलीकॉम होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को और ऊषा मार्टिन टेलीमैटिक्स लिमिटेड को जारी किए जाएंगे.  इस फैसले के बाद से कंपनी के शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में होड़ मची है.

हाल ही में  सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देते हुए उनके लिए बैंक गारंटी को माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.  जिसका फायदा वोडाफोन आइडिया को भी मिला. सरकार पर वोडाफोन का 20 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है.   अगर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें को साल 2024 उसके लिए कुछ खास नहीं रहा. सालभर में वोडाफोन आईडिया के शेयरों की कीमतों में 37% से ज्यादा की गिरावट आई है. इस साल कंपनी के शेयर 52% तक टूट गए. हालांकि पिछले 5 साल में शेयरों में महज 23% की तेजी दी.  बता दें कि शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. शेयर में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

भिलाई के थियेटर में चल रहा था पुष्पा-2, पहुंच गए लूटेरे और लूट ले गए टिकट कलेक्शन की राशि, CCTV कैमरों का DVR भी ले गए

1
पुष्पा-2
पुष्पा-2

भिलाई। छत्तीसगढ़ की सभी सिनेमा टॉकीज पुष्पा 2 (Pushpa 2) की वजह से हाउस फुल चल रहे हैं. भीड़ का फायदा उठाकर दो नकाबपोश लुटेरे भिलाई के मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल से पुष्पा 2 फिल्ट की कमाई का सारा पैसा 1 लाख 17 हजार लूटकर फरार हो गए. अपने साथ CCTV कैमरों का DVDR भी ले गए. बदमाशों ने गार्ड से मारपीट की और गर्दन पर चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज केस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Pushpa 2 रविवार-सोमवार देर रात 2 बजे तक लास्ट शो छूटा. इसके बाद वहां का स्टाफ टॉकीज को बंद कर घर चला गया. वहां सुरक्षा के लिए एक गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी. सोमवार तड़के करीब 4 बजे बाइक पर 2 नकाबपोश लड़के आए. इस दौरान दोनों सीधे सिनेमा घर के अंदर घुस गए. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसकी पिटाई कर दी. फिर उसकी गर्दन पर चाकू अड़ाया और उसके पास से लॉकर की चाबी ली. वहां से 1 लाख 17 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए.

मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद सुबह जब टॉकीज का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो देखा की सिनेमा हॉल का दरवाजा खुला है. फिर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर से गार्ड चिल्लाते हुए निकला. उसने पूरी हकीकत बताई। इसके बाद स्टाफ ने मैनेजर दीपक कुमार को फोन कर बुलाया. मैनेजर ने पुरानी भिलाई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. छावनी CSP हरीश पाटिल ने बताया कि लुटेरे टॉकीज में लगे CCTV कैमरों का DVR निकालकर ले गए हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

महाकुंभ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
webmorcha
प्रयागराज

रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा से श्रद्धालुओं को मिलेगी लाभ. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियां समेत 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलाई जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. (Maha Kumbh 2025)

महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है. (Maha Kumbh 2025)

यहां देखें टाइम-टेबल

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

रायगढ़, अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे युवक की मौत, जानकारी नहीं देने पर, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी

0
अग्निवीर
अग्निवीर

रायगढ़. सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए एक युवक की मौत हो गई. देर रात भर्ती टेस्ट के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया. आज सुबह स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया. इधर घटना को लेकर कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करने की तैयारी में है.

मृतक मोहन साहू उम्र 20 साल रायपुर के ग्राम खोरपा का निवासी है. घटना के बादरे में जिला प्रशासन और पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही. अग्निवीर भर्ती रैली में युवक की मौत पर कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय घेरने की तैयारी में है.

बता दें, बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील – अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया।

अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी। अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया।

जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित ईलाज किया गया। परंतु अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण दिनांक 09 दिसंबर 2024 को रात्रि 11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था।

दिनांक 10 दिसंबर 2024 को प्रातःकाल में परिजनो की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Odisha Weather: ओडिशा के 11 जिले में आज बारिश के संकेत

0
webmorcha.com
Odisha Weather

Odisha Weather: भुवनेश्वर. ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर सहित कई जिलों में सुबह का मौसम कोहरे और बारिश के साथ शुरू हुआ. कटक और भुवनेश्वर में हल्की से मध्यम रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि खोरधा, कटक, ढेंकानाल, पुरी और जाजपुर जैसे इलाकों में कोहरे और बादल छाए रहे. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने दिन के दौरान 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. यह मौसम चक्रवातीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से सटे भारतीय महासागर में मौसम संबंधी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

Odisha Weather: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शरत साहू ने मीडिया को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बादल ओडिशा के तट से गुजर रहे हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है. सर्दियों में सुबह और शाम के समय आमतौर पर कोहरे की स्थिति रहती है, लेकिन वर्तमान में निचली ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही से बूंदाबांदी और घना कोहरा हो रहा है. साहू ने यह भी कहा कि इस मौसम प्रणाली के कारण तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी.

Odisha Weather: उन्होंने कहा कि “राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, लेकिन पारा चढ़ने की संभावना कम है. अधिकतम 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडलीय परिसंचरण इसका कारण है,”

Odisha Weather: हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी एक पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकती है और 12 दिसंबर तक श्रीलंका-तमिलनाडु के तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकती है. इससे ओडिशा के तटीय इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कोहरे जैसी स्थिति बनी रहेगी.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

छत्तीसगढ़ भरी सिंदूर और फिर झूल गए फांसी में प्रेमी जोड़ी

0
प्रेमी जोड़ी
प्रेमी जोड़ी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की एक प्रेमी जोड़ी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी कर ली. आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरी थी। बता दें, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी छा गई. पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर सुबह-सुबह लोगों ने प्रेमी जोड़े की लटकते हुए प्रेमी जोड़ी को देखा गया. सूचना के बाद परिवार और पुलिस भी पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस जांच में जुट गई है और पंचनामा कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही मामले में देखने वाली बात है कि प्रेमी जोड़ी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है इसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया.

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है तो वही प्रेमी जोड़ों के द्वारा फांसी लगाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हो रहे हैं आखिर मौत से पहले विवाह हुई तो साथ में जीने की बजाय मौत को गले क्यो लगाया ? पुलिस (Police) इस मामले में पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha