Home Blog Page 647

Chhattisgarh: हो जाए अलर्ट! ठंड के साथ इस दिन से बारिश के आसार

0
webmorcha.com
Alert

रायपुर Chhattisgarh । राजधानी रायपुर में छह डिग्री अधिक हो चुके रात के तापमान में आगामी 3 दिनों में गिरावट आने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना हैं. शुष्क हवा के आगमन से उत्तरी इलाके में ठंड का असर ज्यादा होगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण से बस्तर में रात का तापमान और मध्य इलाके में तापमान में कम गिरावट आएगी. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ H पी चंद्रा के मुताबिक, 8 दिसंबर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल-बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा।

2 दिन तक हल्की बारिश के आसार

Chhattisgarh  पहले बस्तर में, फिर दो दिन तक मध्य हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम में बदलाव होने की वजह से तापमान में उस अवधि में फिर से बढ़ोत्तरी होगी. अभी प्रदेश में सरगुजा संभाग में उत्तर की शुष्क हवा का प्रवेश हो रहा है, वहां बस्तर के हिस्से में पूर्व की नमीयुक्त हवा आ रही है. नमी के प्रभाव से मध्य और दक्षिण में ठंड का अधिक प्रभाव नहीं होगा. मगर उत्तर में ठंड का आगामी चार दिन प्रभाव ज्यादा महसूस होगा. अनुमान है कि सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 5 से छह डिग्री, मध्य भाग में तीन से चार डिग्री और बस्तर संभाग के जिलों में एक से दो डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्य जिलों का तापमान

Chhattisgarh  मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में आंकड़ें जारी किए, जिसमें सूरजपुर का 29.4 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 28.3 डिग्री, कोरिया का 29.2 डिग्री, सरगुजा का 29 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 29.8 डिग्री, कोरबा का 30.8 डिग्री, बिलासपुर का 32.2 डिग्री, रायपुर का 32.4 डिग्री, दुर्ग का 31.4 डिग्री, बालोद का 32.9 डिग्री, नारायणपुर का 30.2 डिग्री, बस्तर का 31.4 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish गुरुवार 05 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish गुरुवार 05 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज गुरुवार को आपके अधिकारों में विकास या परिवर्तन हो सकते हैं। Ank Jyotish आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करते हैं और आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया या धन सम्बन्धी इनाम देने के लिए भी तैयार हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

गुरुवार आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से करते हैं और यह आपका बेहतरीन गुण है। Ank Jyotish कई बार उत्साह की जगह नीरसता ले लेती है जिससे जीवन असहनीय हो जाता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

बाज दिलचस्प नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। Ank Jyotish आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जाएंगे ।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

गुरुवार आज बातचीत अभी महत्वपूर्ण है इसलिए सबके संपर्क में रहना न भूलें। Ank Jyotish नौकरी में अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए आज का दिन योग्य है। लगातार प्रयास करते रहें और सबसे पहले खुद पर विश्वास करें इससे जीत आपकी होगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

नौकरी में आगे बढ़ने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। Ank Jyotish पैसा शायद आपके लिए अभी बड़ी ज़रूरत है। उधार संबंधी समस्याओं को सुलझाएं और खर्च करने की बजाय पैसा बचाएं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में आराम महसूस करेंगे। Ank Jyotish आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अभी आप अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन कर रहे हैं, क्योंकि आपको कुछ नए मौके मिलने वाले हैं। Ank Jyotish दादा या दादा जी जैसे किसी व्यक्ति का समर्थन मिलेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

कूटनीतिज्ञ सम्बन्ध आपको समझदारी और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मौका देंगे। Ank Jyotish अपने धन और समय को किसी सार्थक काम में लगाएं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएँ तो अपना हौंसला न छोड़ें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

दादा दादी या किसी करीबी रिश्तेदार की मृत्यु आपको घर वापस जाने के लिए प्रेरित करेगी। Ank Jyotish माता-पिता और प्रियजनों के साथ होने से अकेलेपन या दुःख से राहत मिलेगी। उज्जवल सपने आकर्षक दृश्य दिखाते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Life Innovation : बेहतरीन जिंदगी के लिए अपनाएं ये 11 टिप्स

0
Life Innovation
Life Innovation

Life Innovation : जिंदगी एक खुबसूरत प्रकृति का धरोहर है। हमारी मुस्कान सबसे अधिक जरूरी है, क्योंकि कई बार हमें खुश देखकर सामने वाली की नाराज़गी हमसे खत्म हो जाती है और ज़िन्दगी की हर मुश्किल आसान लगने लगती है। खुश रहने का सबसे अच्छा मूल मंत्र खुद पर और दूसरों पर विश्वास करना सीखे, हर किसी को घृणा की नज़रों से न देखें। क्योंकि सामने वाला व्यक्ति आपका बुरा चाहता हो, ये कोई जरूरी नहीं।

Life Innovation
Life Innovation

Life Innovation : इन टिप्स को अपनाओं, खुशी आपके पास होगी

01 सिर्फ काम के बारे में सोचों, समस्या आटोमेटिक खत्म हो जाएगी।

02 जो मिल जाए उसे अपनी मेहनत की कृपा समझ लो।

03 कुछ समय के लिए दूसरों के साथ झूठी हंसी हंस कर देखो कुछ समय बाद आप अपना दुख भूल जाओगे उनके साथ सच में हंसने लगोगे

04 कभी भी किसी का कभी दिल मत दुखाओ। इससे आपकों आत्मबल मिलेगा।

05 अपना खुशी स्वयं की जिम्मेदारी है, खुश रहना आपकी बुनियादी जिम्मेदारी है।

06 हमारे आसपास की समाज की सेवा का अवसर मिले तो इसे जिम्मेदारी से निभाओं।

07 लोग हमारे बारे मे क्या सोचते है , यह सोचना बंद करों।

08 आपके पास जीवन मे जो भी है जितना भी है उसके लिए अपना आभार प्रगट करना कभी मत भूलिए

09 अपनी दिन की प्रायोरिटी लिस्ट तैयार कीजिये और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कीजिये।

10  सबसे पहले बुरे लोगों और बुरी चीजों से हमेशा दूर रहें, तभी आप खुश रह पाएंगे।

11 दूसरों पर दोष लगाने से पहले अपने गलतियों को सुधारें और एक तरीके से जिंदगी की शुरुआत करें।

Aaj Ka Panchang : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2024

0

Aaj Ka Panchang : आज का दैनिक पंचांग, दिन की शुरुआत के शुभ मुहूर्त तिथि और समय के बारे में जानकारी आपके लिए रोजाना WebMorcha द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रह और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर…

Raipur, Chattisgarh, IN

तिथि     शुक्ल पंचमी

नक्षत्र     श्रावण

करण    बव

पक्ष       शुक्ल पक्ष

योग       ध्रुव till 10:43:46 AM, 06 दिसम्बर

दिन       गुरुवार

सूर्य एवं चन्द्र गणना

सूर्योदय

सूर्यास्त  06:19:20 AM

04:55:37 PM

चंद्र उदय

चन्द्रास्त 09:53:42 AM

08:37:23 PM

चंद्र राशि            मकर

ऋतु      हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक संवत्          1946

विक्रम संवत्       2081

माह-अमान्ता      मृगशिरा

माह-पुर्निमान्ता   मृगशिरा

Aaj Ka Panchang अशुभ मुहूर्त- नहीं

राहु कालं           12:57:001 PM to 02:16:32 PM

यंमघन्त कालं     06:19:20 AM to 07:38:53 AM

गुलिकालं           08:58:25 AM to 10:17:56 AM

शुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang

अभिजीत मुहूर्त   11:16:00 AM to 11:58:00 AM

छत्तीसगढ़ बर्खास्त महिला जज ने हाई कोर्ट में खुद की बहस, मिली जीत, महासमुंद में मिली पुनर्नियुक्ति

0
540 करोड़ के अवैध कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा—

बिलासपुर छत्तीसगढ़। बर्खास्त की गई महिला जज (Judge) ने अपने केस में खुद बहस कर हाईकोर्ट में बड़ी जीत हासिल की। दरअसल स्थायी समिति की अनुशंसा पर 7 साल पहले उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने याचिका लगाई थी। इसके बाद विधि एवं विधायी विभाग और हाईकोर्ट ने अपील की थी. उनके पक्ष में फैसला आने पर हाई कोर्ट ने उन्हें नियुक्ति भी दे दी है।आपको बता दें कि बिलासपुर के सरकंडा में रहने वाली आकांक्षा भारद्वाज का चयन वर्ष 2012-13 में परीक्षा के जरिए सिविल जज के पद पर हुआ था। 12 दिसंबर 2013 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया। जिसके बाद उन्होंने 27 दिसंबर 2013 को ज्वाइन किया।

इस दौरान एक सीनियर मजिस्ट्रेट ने उसने अनुचित व्यवहार किया, लेकिन नई ज्वाइनिंग होने से उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद उन्हें अगस्त 2014 में अंबिकापुर में प्रथम सिविल जज वर्ग-2 के पद का स्वतंत्र प्रभार दिया गया। हाई कोर्ट (high court) की सिंगल बेंच ने मई 2024 में उनके पक्ष में फैसला देते बैक वेजेस के बगैर सिविल जज-2 के पद पर वरिष्ठता के साथ बहाल करने के आदेश दिए थे।

सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट (high court) और विधि एवं विधायी विभाग ने अपील की थी। महिला सिविल जज ने सिंगल बेंच के फैसले के एक हिस्से को चुनौती दी थी। इस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई, और हाई कोर्ट ने अपील मंजूर की थी। इसके बाद 3 दिसंबर 2024 को उनकी पोस्टिंग कर दी गई है. उन्हें महासमुंद में पदस्थ किया गया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

महासमुंद, किसान के घर नगद 6 लाख की चोरी, पिथौरा क्षेत्र में चोरों के दहशत में हैं लोग

0
webmorcha
महासमुंद। पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा

महासमुंद। पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा में बीती रात एक किसान के घर चोरों ने धावा बोल दिया। आलमारी में रखें नगद 5 लाख 95 हजार रुपए उड़ा ले गए। बताया जा रहा है किसान लोकनाथ नायक ने धान विक्रय किया था, जिसके एवज में बीते दिन ही उन्होंने बैंक से राशि निकाली थी। लेकिन, चोरों की उस पर नजर रही होगी, और रात होते ही घर में धावा बोलकर राशि उड़ा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ पहुंची है। दूसरी ओर पिथौरा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग सहमें हुए हैं। अभी हाल ही में पिथौरा थाना के गांव कसहीबाहरा का रहने वाले अवध राम पटेल के यहां 28 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने कमरे के आलमारी में रखे सोने के आभूषण एवं दो नग विवो कम्पनी का मोबाईल चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़, हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान, CM साय

0
WEBMORCHA
CM साय

रायपुर, 04 दिसम्बर 2024। CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है। CM श्री विष्णु देव साय ने नए आवासों की मंजूरी के लिए PM नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

CM श्री विष्णु देव साय ने शहरों के लिए 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और उप CM तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की कोशिशों से राज्य के सभी शहरों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गए हैं।

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत 15 हजार नवीन आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति के साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी उल्लेख है। राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी सूची भी भेजी है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में श्सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में योजना को सभी नगरीय निकायों में लागू करते हुए भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।

उप CM श्री अरुण साव ने नए आवासों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को आवास दिलाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने वर्तमान में चल रहे हितग्राही सर्वेक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित परिवारों को पर्याप्त समय देने के साथ ही नगरीय निकायों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करने को कहा है। उप CM श्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।

छत्तीसगढ़: टंगिया से मारकर छोटे भाई ने की बड़े की मर्डर, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Takshak Nag: झारखंड में मिला तक्षक नाग, जो हवा में उड़ती है, अब तक किसी ने नहीं देखा था इतना अति-दुर्लभ सांप, विशेषज्ञ बोले आश्चर्य

2
webmorcha.com
Takshak Nag

Takshak Nag : रांची। देश के झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित हेल्थ केंद्र में दवा का बड़ा कार्टून खोलते ही खलबली मच गया. कार्टून के भीतर से एक बेहद दुर्लभ प्रजाति का सांप निकला, जो सामान्य तौर पर कभी नहीं देखा गया है।  विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इस सांप का संबंध महाभारत काल के राजा परीक्षित से भी है. बहरहाल, इस नाग सांप के मिलने से झारखंड के वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

झारखंड वन्यजीव विशेषज्ञ रमेश का कहना है कि यह सांप बहुत ही दुर्लभ है. इसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसे बिरसा जूलॉजिकल पार्क के स्नेक हाउस में रखा जाएगा. वहां पर इसकी अच्छी देखभाल होगी. बहरहाल, यह मेरे संरक्षण में है और कल इसे स्नेक हाउस में शिफ्ट कर दिया जाएगा. झारखंड में पहली बार इस सांप को देखने के बाद लोग हैरान है. लोग इसके बारे में जानने को उत्सुक हैं।

तक्षक नाग का वंशज..

Takshak Nag:  पौराणिक कथाओं के मुताबिक, द्वापर युग के अंत में राजा परीक्षित को तक्षक नाग ने डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी. इस सांप की प्रजाति उसी तक्षक नाग से मिलती-जुलती है. कहा जा सका है कि ये तक्षक नाग का वंशज है. वैसे इसे ऑरनेट फ्लाइंग स्नेक कहा जाता है, जो अब दुर्लभ है. यह सांप बहुत कम जगहों पर पाया जाता है. इसकी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के कारण यह सांप आकर्षण का केंद्र है।

100 फीट की ऊंचाई तक छलांग

Takshak Nag:  एक्सपर्ट रमेश ने बताया, ये सांप 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने में महारत रखता है. यह सांप हवा में उड़ता है और ज्यादातर घने जंगलों में ही पाया जाता है. मुख्य रूप से सांपों की ये प्रजाति कीड़े-मकौड़े और छिपकली का शिकार करती है. यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है, जिसे आमबोल चाल की भाषा में हवा में उड़ने वाला सांप कहते हैं. इस प्रजाति का सांप देश मे रेयर कैटेगरी में आता है. हालांकि, यह सांप नाग की प्रजाति से जुड़ा है, लेकिन बहुत जहरीला नहीं होता।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़: टंगिया से मारकर छोटे भाई ने की बड़े की मर्डर, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

0
webmorcha
छत्तीसगढ़: टंगिया से मारकर

छत्तीसगढ़। जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने टंगिया से मारकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा और खून से सनी टंगिया लेकर थाने पंहुचकर सरेंडर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही.

यह घटना सोमवार रात की है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बिरगहनी का रहने वाला भोज राम साहू शराब पीकर अपने छोटे भाई बलराम साहू से विवाद करता था. इसके कारण बलराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखता था. सोमवार की रात दोनों भाइयो में फिर से विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई बलराम साहू ने अपने बड़े भाई भोजराम साहू पर टंगिया से हमला कर मर्डर कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चांपा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CM in Maharashtra Fadnavis: फडणवीस होंगे महाराष्‍ट्र के CM, चुने गए MLA दल के नेता

0
webmorcha.com
CM in Maharashtra? फडणवीस

CM in Maharashtra Fadnavis:  देवेंद्र फडणवीस को BJP कोर कमेटी की बैठक के बाद CM के रूप में चुन लिया गया है. फिलहाल MLA दल की बैठक जारी है. ऐसे में महाराष्‍ट्र के अगले CM के तौर पर उनके नाम पर अब मुहर भी लग गई है. एकनाथ शिंदे के CM बनने के ख्‍वाब पर अब पानी फिर गया है.

फडणवीस कल यानी गुरुवार को CM मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे को डिप्‍टी CM पद से ही संतोष करना होगा. बीजेपी के महाराष्‍ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि महाराष्‍ट्र का अगला सीएम BJP से ही होगा.

आज महाराष्‍ट्र में बीजेपी के MLA दल की बैठक है. माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के अरमानों पर आज पूरी तरह से पानी फिर सकता है. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज विधायक अपनी मुहर लगा सकते हैं. दूसरी और बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्‍व एकनाथ शिंदे की ताकत को जानता है. भले ही बीजेपी को महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट की जरूरत ना हो लेकिन केंद्र सरकार में शिंदे के पास सात सांसद हैं. मोदी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है. ऐसे में वो शिंदे को पूरी तरह से नाराज करने की गलती नहीं करेगी.

MLA दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्‍ट्र का तीसरी बार CM बनने का रास्‍ता देवेंद्र फडणवीस के लिए अब साफ हो गया है. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्‍या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं. वो जमकर ढोल नगाड़े बजा रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र का अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन इसका लगातार विरोध कर रहा था. यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के इस नारे पर चलकर महाराष्‍ट्र में भी बीजेपी को काफी फायदा हुआ. फडणवीस ने इस दौरान मोदी हैं तो मुम्‍किन हैं नारे की भी बात कही.

महाराष्‍ट्र सरकार के लिए पर्यवेक्षक बनाई गई वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाविकास अगाड़ी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वाली सरकार नहीं आती तो हमारी बुलेट ट्रेन में रुकावट नहीं आती. जापान से हमें इतना फाइनेंशियल हैल्‍प मिला लेकिन पिछली सरकार के दौरान इसे रोक दियाा गया. रुकावट पैदा करने वाले लोगों को जनता ने देख लिया. इसलिए हमें इतना बड़ा बहुमत दिया है.

महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: महाराष्‍ट्र के नए सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. आज फडणवीस के नाम पर मुहर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक और बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद लग गई है. महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.