Lok Sabha Speaker Chunav 2024: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है. आज अर्थात बुधवार को PM मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है. BJP सांसद ओम बिरला और के. सुरेश… दोनों के बीच चुनाव संपन्न हुआ।
BJP सांसद ओम बिरला सर्वसम्मति से स्पीकर चुने गए।
संसद की पहली अग्निपरीक्षा में मोदी सरकार पास हो गई है. एनडीए के कैंडिडेट ओम बिरला स्पीकर चुन लिए गए हैं. संसद में ध्वनिमत से ओम बिरला को नया स्पीकर चुन लिया गया है. ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर होंगे. इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे.
संसद सत्र का आज तीसरा दिन है. 18वीं लोकसभा के संसद सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनाने के लिए सबसे पहले भाजपा की ओर से कई प्रस्ताव रखे गए. सबसे पहले पीएम मोदी ने पहला प्रस्ताव रखा. इसके बाद चिराग पासवान ने प्रस्ताव रखा. अमित शाह और जीतन राम मांझी ने ओम बिरला के लिए सदन के पटल पर प्रस्ताव रखा.
रायपुर। रायपुर राजधानी से मंदिर हसौस के पास सड़क दुघर्टना में दो डाक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में आज बुधवार सुबह की घटना है। यहां दो कार आमने-सामने टकरा गई। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो डाक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई हैं।
यह पूरा हादसा मंदिर हसौद के जिंदल मोड़ में सामने आया है। इस टक्कर के बाद एक गाडी सड़क किनारे जा पलटी जिसमे सवार दो लोगों की साँसे थम गई बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। इस हादसे में किस कार ड्राइवर ने लापरवाही बरती इसकी जाँच की जा रही हैं। मरने वाले दोनों RIMS अस्पताल के डॉक्टर बताए जा रहे है। वहीं लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है।
राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसाहो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह छह बजे यह सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दो कारों में आपस जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों मृतक रिम्स के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खरियाररोड। ओडिशा में अब भाजपा की सरकार बन गई है। सबसे बड़ी चुनौती यहां बिकने वाली अवैध शराब है। यहां की स्थिति ये है कि यहां किराना दुकान, पान सेंटर में शराब की अवैध बिक्री होती है। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नुवापाड़ा जिले के खरियारोड छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हर जगहों पर शराब की अवैध बिक्री होती है। यहां बकायदा प्रशासन की छत्रछाया में बिकती है। छत्तीसगढ़ पुलिस इसलिए कार्रवाई नहीं कर पाती कि ओडिशा सीमा बेखौफ शराब की बिक्री होती है।
उम्मींद है BJP सरकार करेगी कार्रवाई
यहां के लोगों को अब उम्मींद है कि सरकार यहां से बदल गई है। अब BJP सरकार इस पर लगाम लगाएगी। बतादें यहां सरकार द्वारा चलाई जा रही लाइसेंसी शराब दुकान तो है लेकिन आप यहां के शहरों में किसी भी चौक चौराहों में आसानी से शराब खरीद सकते हैं।
रायपुर। जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में एक बार फिर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। भ्रष्टाचार के आरोप में समिति के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 2 का डिमोशन किया गया है। यह कार्रवाई जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के स्टाफ उपसमिति की बैठक के बाद की गई।
बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं और सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा उपस्थित थे। सहकारी बैंक के जिन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इन पर धान खरीदी में गड़बड़ी, बैंक से फर्जी तरीके से पैसे का आहरण सहित अनेक मामले दर्ज किए गए थे। गड़बड़ी सामने आने के बाद सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इस कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मच गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
करुणेश कुमार चंद्राकर कनिष्ठ, लिपिक ने सेवा सहकारी समिति कोरबी, बैंक बलौदा में लघु कृषक रामकुमार को शीर्ष कृषक के रूप में अधिक केसीसी लोन दे दिया। जांच में पाया गया कि 1 करोड़ 53 लाख 82 हजार 902 रुपए की गड़बड़ी की गई है। विरेन्द्र कुमार आदित्य ने संस्था प्रबंधक शाखा सीपत शाखा में 95 हजार रुपए का जो आहरण पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा के संयुक्त खाते से हुआ इसके लिए ब्रांच मैनेजर को भी जिम्मेदार माना गया। आरोप प्रमाणित पाए गए।
प्रवीण कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक ने पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा के संयुक्त खाता जो सीपत सहकारी शाखा में संचालित है, से अलग-अलग तिथियों में 95 हजार रुपए निकाल लिए। प्रकाश चंद कुभंज, लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ खाताधारकों/ बैंक के अनपोस्टेड खातों से अनियमित तरीके से नकद एवं ट्रांसफर द्वारा गड़बड़ी के संबंध में जांच कराई गई। शशांक शास्त्री, भृत्य प्रधान कार्यालय: भृत्य मई 2018 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित था। विभागीय जांच कराई गई।
Lok Sabha Speaker 2024: लोकसभा का स्पीकर की कुर्सी किसे मिलेगा? पोलटिकल में रुचि रखने वालों के दिमाक में अभी यही सवाल उठ रहा होगा. इस प्रश्न पर सियासी गलियारों में भी मंथन लगातार जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष तिकड़म लगा रहे हैं कि उनका उम्मीदवार इस पद की जिम्मेदारी संभाले. इस रेस में दो नाम आगे चल रहे हैं. वो दो नाम ओम बिरला और के सुरेश हैं.
ओम बिरला से आप परिचित होंगे ही… फिर भी नहीं जानने वालों को बता दें कि वे NDA के उम्मीदवार हैं और इससे पहले वाली सरकार में लोकसभा स्पीकर रह चुके हैं. दूसरा नाम के सुरेश का है, जो इंडिया अलायंस के उम्मीदवार हैं. अब आपको लोकसभा के नंबर गेम के बारे में समझाते हैं..
NDA को स्पष्ट बहुमत..
543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं, क्योंकि केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है. सदन में 293 सांसदों वाले NDA को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है. वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं. वहीं अन्य दल जो न NDA का हिस्सा हैं और न इंडिया ब्लॉक के उनके 16 सांसद हैं. इनमें कुछ निर्दलीय भी शामिल हैं. यदि ये 16 सांसद इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तब भी उसकी संख्या 249 तक पहुंचेगी. जबकि चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की जरूरत होगी.
बीजेपी के 240 सांसद
एनडीए में शामिल प्रमुख दलों में अकेले BJP के 240 सांसद हैं, टीडीपी के 16, जदयू के 12, शिवसेना के 7, लोजपा के 5, रालोद के 2, अपना दल और NCP के 1-1 सांसद शामिल हैं. इसके अलावा 1-1 सांसदों वाले अन्य दल भी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हैं. वहीं इंडिया ब्लॉक में शामिल प्रमुख दलों में कांग्रेस के 99 सांसद हैं. इसके बाद समाजवादी पार्टी 37 सांसदों के साथ दूसरा सबसे बड़ा विपक्षी दल है. टीएमसी के 29, डीएमके के 22 सांसद हैं. शिवेसना UBT के 9, एनसीपी (शरद पवार गुट) के 8 सांसद, आम आदमी पार्टी के 3 सांसद, जेएमएम के 3 सांसद इंडिया ब्लॉक के साथ हैं
इंडिया ब्लॉक को बाहर से समर्थन दे रहीं ममता बनर्जी ने स्पीकर पोस्ट के लिए उम्मीदवार चयन के निर्णय में खुद को शामिल नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. अगर उनकी पार्टी TMC के सांसदों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया तो इंडिया ब्लॉक के लिए 29 सांसदों का समर्थन कम हो जाएगा और उसकी संख्या 204 पर सिमट जाएगी. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर के लिए के. सुरेश की उम्मीदवारी को लेकर कहा कि हमसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया गया, कोई बात नहीं हुई. दुर्भाग्य से ये एकतरफा फैसला है. इस स्थिति में एनडीए का पलड़ा भारी है. फिर भी इंडिया अलायंस लोकसभा स्पीकर पद के लिए पूरा जोर लगा रहा है.
लोकसभा में 1976 के बाद पहली बार होगा अध्यक्ष का चुनाव
लोकसभा स्पीकर कौन बनेगा यह आज तय हो जाएगा. यह तय होने से पहले आपको बता दें कि 1976 के बाद इस तरह का यह पहला मौका है. स्वतंत्र भारत में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए केवल तीन बार 1952, 1967 और 1976 में चुनाव हुए. वर्ष 1952 में कांग्रेस सदस्य जी वी मावलंकर को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. मावलंकर को प्रतिद्वंद्वी शांताराम मोरे के खिलाफ 394 वोट मिले, जबकि मोरे सिर्फ 55 वोट हासिल करने में सफल रहे.
साल 1967 में T. विश्वनाथम ने कांग्रेस उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा. रेड्डी को विश्वनाथम के 207 के मुकाबले 278 वोट मिले और वह अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद पांचवीं लोकसभा में 1975 में तत्कालीन PM इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने के बाद पांचवें सत्र की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी. तत्कालीन अध्यक्ष GS ढिल्लों ने एक दिसंबर, 1975 को इस्तीफा दे दिया था.
कांग्रेस नेता बलिराम भगत..
कांग्रेस नेता बलिराम भगत को पांच जनवरी, 1976 को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था. इंदिरा गांधी ने भगत को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जबकि कांग्रेस (ओ) के प्रसन्नभाई मेहता ने जनसंघ नेता जगन्नाथराव जोशी को चुनने के लिए प्रस्ताव पेश किया था. भगत को जोशी के 58 के मुकाबले 344 वोट मिले.
तेलुगू देशम पार्टी के सदस्य जी एम सी बालयोगी..
वर्ष 1998 में तत्कालीन कांग्रेस नेता शरद पवार ने पी ए संगमा को अध्यक्ष चुनने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था. पवार के प्रस्ताव के अस्वीकार किए जाने बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तेलुगू देशम पार्टी के सदस्य CMC बालयोगी को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. वाजपेई द्वारा रखा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया.
और भी जानें लोकसभा
आजादी के बाद से, केवल एम ए अय्यंगार, जी एस ढिल्लों, बलराम जाखड़ और GMC बालयोगी ने अगली लोकसभा में इस प्रतिष्ठित पद को बरकरार रखा है. जाखड़ सातवीं और आठवीं लोकसभा के अध्यक्ष थे और उन्हें दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र पीठासीन अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है.
बालयोगी को उस 12वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जिसका कार्यकाल 19 महीने का था. उन्हें 13वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था, हालांकि बाद में उनकी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई.
26 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…
Ank Jyotish अंक ज्योतिष
अंक 1
आपके अधिकारी या मालिक आप पर अभी पूरी तरह से मेहरबान हैं और आपको जल्द ही पदोन्नति मिलेगी। Ank Jyotish कार्य या उच्च शिक्षा के लिए आपको यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
पहचान बनाने की लालसा आपको शीर्ष तक ले जाएगी बस धन के लेनदेन में सावधान रहें। Ank Jyotish आप आप अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish आज
अंक 3
अधिक बात करने व बहस से बचें और सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। Ank Jyotish अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
अगर आप अपने काम या पेशेवर जीवन से संतुष्ट नहीं हैं तो उसमे भी बदलाव ला सकते हैं। Ank Jyotish पड़ोसियों की समस्याएं या भाई बहन की परेशानियाँ आज आपके लिए चिंता का विषय रहेंगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5
बुधवार को आज अपने आपको आज़ाद करें और अपने आपको मार्ग में आने वाले अवरोधों से दूर रखें। Ank Jyotish लोगों के साथ मिलने जुलने की ज़रूरत महसूस हो सकती।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
Ank Jyotish आज
अंक 6
इस समय आप आज लोगों से बातचीत करने और नेटवर्किंग में दिलचस्पी दिखाएंगे। Ank Jyotish अपनी मेहनत और प्रयास से आप बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
बेकार का वाद-विवाद आपकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। Ank Jyotish आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे जिनमे से आधिकारिक मामले आपका अधिक समय लेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8
मौजूदा आर्थिक माहौल और अन्य परिस्थितयों में आपको आत्मविश्वास की ज़रूरत है। Ank Jyotish एक विशिष्ट और लाभ प्रदान करने वाली योजना आपके प्रदर्शन को बेहतरीन बनाएगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आप अभी अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं। Ank Jyotish नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता और कल्पना की तारीफ करेंगे।
महासमुंद 25 जून 2024/ जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में 40 हाइवा को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जप्त किया गया है। महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश साहू ने बताया कि ग्राम बरबसपुर, बड़गांव और सिरपुर क्षेत्र से अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते 40 हाइवा पकड़ी गई है। बीती देर रात से जारी कार्रवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की।
32 गाड़ियां रेत घाट पर खड़ी की गई है जबकि 2 गाड़ियों को कोतवाली में खड़ा किया गया है। परिवहन के दौरान बाकि गाड़ी रास्ते में खड़ी की गई है। मौके पर हाइवा के 9 चालकों को पूछताछ के लिए महासमुंद कोतवाली भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए मामले को खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है।
महासमुंद, रेत अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 40 हाइवा जप्त
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने अपने निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। राजस्व अधिकारी श्री उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे।
इस दौरान राजस्व टीम निरीक्षण के सदस्य व प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार श्री टिकेन्द्र नुरूटी, श्री मोहित अमिला, आरआई श्री मनीष श्रीवास्तव, पटवारी श्री तरुण चंद्राकर तथा पुलिस विभाग से एसडीओपी श्री यूलंडन यार्क जे, डीएसपी श्री मिलिंद पांडेय एवं लाइन टीआई श्री अजय कार्रवाई में शामिल थे।
महासमुंद 25 जून 2024/ नए शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही जिले के 333 स्कूलों को नए कलेवर और आकार मिला है। इन स्कूलों में मरम्मत और जीर्णोद्धार के पश्चात नए कलेवर और साज-सज्जा के साथ बच्चे उत्साह के साथ पढ़ने आयेंगे। स्कूल भवन छात्रों के शैक्षिक अनुभव को आकार देने और उनके समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसके मद्देनजर महासमुंद जिले में स्कूल खुलने के पूर्व छात्र-छात्राओं को प्रभावी शिक्षण और सीखने के लिए आवश्यक अन्य संसाधनों से सुसज्जित स्थान प्रदान करने लोक शिक्षण मद से मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्कूल भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिले में लोक शिक्षण मद से स्कूलों के मरम्मत कार्य अंतर्गत कुल 518 कार्य स्वीकृत किया गया था। जिसमें से 333 निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शालाओं में मरम्मत कार्य प्रगतिरत है।
महासमुंद नए कलेवर के साथ 26 जून से खुलेंगे स्कूल
नवीन शिक्षा सत्र 26 जून से प्रारम्भ हो रहा है। जिसमें बच्चों को नए कलेवर और रंग-रोगन के साथ सुसज्जित २ालाओं में प्रवेशोत्सव कराया जाएगा। इससे बच्चों के मन में स्कूलों के प्रति लगाव और पढ़ाई के प्रति आकर्षण पैदा होगा। महासमुंद जिले में ऐसे 333 स्कूलों भवनों का मरम्मत और रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया गया है। २ोष स्कूलों में कार्य भी पूरा किया जा रहा है। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक २ाला सिरबोड़ा को नवीन भवन मिल गया है। यहां के बच्चे स्कूल जाने उत्साहित है। खपरैल और जर्जर वाले स्कूल भवन अब पक्के और छत वाले आकर्षक स्कूल में तब्दील हो गया है। इसी तरह बागबाहरा ब्लॉक के प्राथमिक २ाला ठोंगा में भी २ाला भवन जर्जर स्थिति में था जिसे नया रूप दिया गया है।
ज्ञात है कि महासमुंद जिले में कुल २ासकीय प्राथमिक २ाला 1278, मिडिल स्कूल 493, हाई स्कूल 62 और हायर सेकेण्डरी 126 २ासकीय २ालाएं संचालित है। जिसमें लगभग 1 लाख 62 हजार 303 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। प्राथमिक २ाला में 71 हजार 36 बच्चे, मिडिल में 46 हजार 964, हाई स्कूल में 25 हजार 178 और हायर सेकेण्डरी में 19 हजार 125 बच्चे अध्ययनरत् है।
छत्तीसगढ़ रायपुर। मौसम विभाग IMD ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।
जानें सम्पूर्ण भारत का जून 25, 2024 का मौसम पूर्वानुमान
skymetweather.com के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल हैं। और अगले 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड।
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में बना रहता है।
उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है। राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ बनी हुई है। असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक अपतटीय ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से केरल तट तक फैली हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण गुजरात और तटीय आंध्र प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई पूर्वोत्तर भारत,
सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। , जम्मू कश्मीर, राजस्थान और दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान,
बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।
25 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है। Ank Jyotish अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…
Ank Jyotish अंक ज्योतिष
अंक 1
आज कोई भी काम जल्दबाज़ी में न करें। Ank Jyotish अपने अनुभव का प्रयोग करें, इसके साथ ही आत्मनिरीक्षण के लिए भी यह सही समय है। ध्यान रहे कि सोच विचार के बिना तुरंत कार्यवाही करने से नतीजे सकारात्मक नहीं होते।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
आज आपके जीवन की सारी परिस्थितियां बदलने वाली है। Ank Jyotish आपको कुछ जोखिम और पेशेवर संकट का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके तर्क और व्यवहार से आपका काम पूरा होगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish आज
अंक 3
पेशे और कर्मचारियों से सम्बन्धित मामले आपकी प्राथमिकता रहेगी। Ank Jyotish सफलता का स्वाद लेने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करें और अपनी नजरिये को विस्तृत करें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish आज
अंक 4
अपने विचारों में बदलाव आपके जीवन को बदल सकता है। Ank Jyotish अपनी जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने के बाद कोई आर्थिक निर्णय लें। यह आपके लिए और आपकी इंडस्ट्री लिए फायदेमंद है।
आप बहुत ही भावुक हैं और अचानक किसी रिश्ते के टूटने से उदास होना स्वाभाविक है। Ank Jyotish पेशेवर कठिनाईयां या संघर्ष आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
अगर आप मेहनत करने से नहीं डरते तो सब्र रखें क्योंकि अच्छे परिणाम आपका इंतज़ार कर रहे हैं। Ank Jyotish जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप नए आयामों के बारे में जानते है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
आज का अंक ज्योतिष आज
अंक 8
आज आपकी ऊर्जा का स्तर भीअधिक है और आप इसका प्रयोग सही दिशा और सही उद्देश्य के लिए कर रहे है। Ank Jyotish अपने हर एक प्रयास का मूल्यांकन करें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
अधूरे को पूरा और कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। Ank Jyotish कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।