CG Weather Update: Chhattisgarh में कुछ घंटे बाद होगी बारिश, सरगुजा संभाग में हीट वेव की चेतावनी, बिलासपुर में बारिश से सड़कें हुआ तरबतर

CG Weather Update: रायपुर. मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो सरगुजा संभाग में अगले दो दिन हीटवेव की भी चेतावनी दी है. वहीं बुधवार की शाम बिलासपुर में जमकर बारिश हुई, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली.

इन जिले में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानिकों ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जिले के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं बालोद, राजनांदगांव और बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं राजधानी रायपुर में मानसून की एंट्री 15 जून तक होने के आसार हैं.

CG Weather Update
CG Weather Update

ऐसा रहा Chhattisgarh का मौसम

Chhattisgarh में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी के हालात हैं, बीते दिन यानि बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री कोरबा में दर्ज किया गया वहीं नारायणपुर में 19 डिग्री सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया. CG Weather Update बता दें प्रदेश के मध्य और उत्तरी संभागों में अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य से ऊपर यानि 40 डिग्री के आसपास है. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, बलरामपुर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

CG Weather Update बिलासपुर में लगभग 45 मिनट की बारिश के बाद के पुराना बस स्टैंड, विनोबा नगर, हंसा विहार, सरकंडा, तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों और सड़कों पानी भर गया. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान बीजापुर में करीब 50 मिमी, उसूर में 43, ओरछा, नारायणपुर और कटेकल्याण में 30, भोपालपट्टनम और पखांजूर में 20, दंतेवाड़ा में 21, कोंडागांव में 17, लोहंडीगुड़ा में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी हल्की बारिश हुई.

अगले 48 घंटों में ऐसा होगा मौसम

CG Weather Update मौसम विभाग के अनुसार Chhattisgarh में मानसून ने बस्तर संभाग के सुकमा के बाद बीजापुर में एंट्री कर ली है और अगले 2 से 3 दिनों में पूरे संभाग में मानसून पूरी तरही एक्टिव होने के आसार हैं.  वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 10 दिनों में प्रदेसभर में मानसून सक्रीय हो जाएगा. बंगाल की खाड़ी में सक्रीय सिस्टम के चलते अरब सागर से नमी युक्त हवाएं पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश कराएगी.

महासमुंद के किसान की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

https://www.facebook.com/webmorcha

नीति आयोग की महानिदेशक महासमुंद में अफसरों की ली बैठक, दिए निर्देश

महासमुंद 13 जून 2024/ नीति आयोग की महानिदेशक (वि.अ.मु.का.) व राज्य नोडल अधिकारी आकांक्षी विकास कार्यक्रम एवं जिले के प्रभारी सचिव निधि छिब्बर ने आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आकांक्षी सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रभारी सचिव श्रीमती छिब्बर ने आकांक्षी जिला के विभिन्न सूचकांकों, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, कौशल एवं वित्तीय समावेश, बुनियादी ढांचे सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की तथा रैंकिंग में सुधार के लिए और बेहतर प्रदर्शन करते हुए कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Weather: आग उगल रहा सूर्य! 48 पारा, जानें मॉनसून का हाल

श्रीमती छिब्बर ने समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों की प्रगति सूचकांकों के अनुरूप तीव्र गति से होनी चाहिए। इसके लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में जागरूकता बहुत जरूरी है। सिकल सेल जैसे बीमारी को रोकने के बेहतर प्रयास किए जा रहे है इसकी पहचान करने अभियान चलाकर कार्य किया जाए। कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में सघन मॉनिटरिंग की जाती है,

नीति आयोग की महानिदेशक महासमुंद
नीति आयोग की महानिदेशक महासमुंद

परंतु स्कूल में प्रवेश के पश्चात मॉनिटरिंग धीमी पड़ जाती है। इसके लिए शिक्षक भी आवश्यक प्रयास करें। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विभिन्न सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारम्परिक व्यवसाय जैसे कमार के द्वारा बांस और बसना क्षेत्र में बुनकरों द्वारा संबलपुरी साड़ी का निर्माण किया जाता है उसे कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ जोड़ा जाए तथा उत्पादों को बेचने के लिए भी विशेष प्रयास किया जाए।

श्रीमती छिब्बर ने कहा कि आकांक्षी जिलों के लिए विभिन्न विभागों के लिए सूचकांक निर्धारित किए गए है। उन सूचकांकों के अनुरूप लक्ष्यों की उपलब्धि हासिल की जानी है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विशेष रूप से प्रयास करें। साथ ही डाटा एंट्री के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि एंट्री सही तरीके से हो सके।

उल्लेखनीय है कि जिले में पिथौरा विकासखण्ड को आकांक्षी जिला के रूप में चयन किया गया है। श्रीमती छिब्बर ने सूचकांकों के सुधार के लिए जन्म के समय बच्चों के कम वजन को ध्यान में रखते हुए एनआरसी में भर्ती कराने और पोषण ट्रेकर के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करने कहा है। साथ ही महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और मितानिनों का बैठक लेने के निर्देश दिए।

Sex का अड्‌डा, इस आइलैंड में मनभर कर सकते हैं अय्याशी

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया कि टीबी मुक्त पंचायत के लिए 292 ग्राम पंचायतों का चयन कर टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। यह आंकड़ा राज्य में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिकल सेल जांच अभियान में 366801 सिकल सेल परीक्षण किए गए है। जिसमें से 539 मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए है यह भी राज्य में सर्वाधिक है। किशोरी एवं महिलाओं का लगातार

एनीमिया जांच किया जा रहा है। जिले में स्वयं के भवन पर 1699 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में २ात प्रतिशत विद्युतीकरण और गर्मी से बचने के लिए पंखा और कुलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस व चूल्हा से खाना पकाया जाता है।

महासमुंद के किसान की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

मरीजों को रिपोर्ट सीधे उनके मोबाईल नम्बर के माध्यम से भेजा जा रहा है। प्रतिदिन 200-250 ई-लैब रिपोर्ट मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य सूचकांक के संदर्भ में भी चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आलोक ने विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रगति एवं लक्ष्य के संबंध में पावर पाइंट प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजूपत, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास एवं जिले के विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद के किसान की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

महासमुंद-रायपुर हाईवे में पेट्रोलियम टैंकर ने महासमुंद के किसान की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया है। यह घटना रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में हुआ। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि टैंकर का टायर मृतक के कंधे के ऊपर से गुजरा। जिससे बॉडी टैंकर के निचले हिस्से में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस (Police)  ने स्थानीय लोगों की मदद से बॉडी को बाहर निकाल लिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

ये हादसा गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। मृतक की पहचान परस निषाद(50) के तौर पर हुई है। वो बरबसपुर महासमुंद का रहने वाला है। वह खेती-किसानी का काम करता था। बाइक से वह अकेले आरंग से वापस अपने घर महासमुंद की ओर जा रहा था। इस दौरान आरंग के पारागांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोलियम टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर का अगला टायर परस के कंधे को कुचलते हुए आगे निकल गया।

इससे लाश टैंकर के निचले हिस्से में फंस गई। ब्रेक लगाने के बावजूद टैंकर ने 100 मीटर तक लाश को घसीट दिया इस दौरान मृतक की बाइक भी चकनाचूर होकर टैंकर के सामने हिस्से में फंसी रही। इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरंग पुलिस (Police) ने मृतक की लाश को आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। फिर उसे CHC आरंग भेज दिया गया।

Weather: आग उगल रहा सूर्य! 48 पारा, जानें मॉनसून का हाल

https://www.facebook.com/webmorcha

इन हैवानों का पुलिस को दें सूचना मिलेंगे ₹20 लाख, 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए

जम्मू. जम्मू-कश्मीर पुलिस (Police) ने बुधवार को डोडा जिले में हुए दो हमलों में शामिल 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए और उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. मंगलवार को आतंकवादियों ने भद्रवाह के चतरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की. जबकि बुधवार को जिले के गंडोह इलाके में तलाशी दल पर हमला किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस (Police) ने 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में मौजूद हैं और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि हर आतंकी के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी और आवाजाही के बारे में सूचना देने की अपील जारी की है.

वहीं मंगलवार की रात पुलिस (Police) ने रियासी जिले में यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया और उसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की, जब वह शिव खोरी मंदिर से पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई. जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए.

इंजीनियर बनने US गया मुंबई का युवक…इंडिया के लिए भी खेला, आज रोहित-विराट को दिन में दिखाए तारे, जानें नेत्रवलकर की स्टोरी

https://www.facebook.com/webmorcha

इंजीनियर बनने US गया मुंबई का युवक…इंडिया के लिए भी खेला, आज रोहित-विराट को दिन में दिखाए तारे, जानें नेत्रवलकर की स्टोरी

T20 world cup सौरभ नेत्रवलकर: US के खिलाफ मुकाबला शुरू हुआ तो हर कोई इंडिया को फेवरेट के तौर पर देख रहा था. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि अमेरिका जैसी नई टीम के आगे विश्‍व चैंपियन भारत की कोई तुलना हो भी नहीं सकती. भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netrawalkar) जब गेंदबाजी अटैक पर आए तो उन्‍होंने कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिन में तारे दिखा दिए. सौरभ भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर हिटमैन को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. तीसरे ओवर में फिर गेंदबाजी अटैक पर आए सौरभ ने इसके बाद विराट कोहली को भी चलता कर दिया.

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा को आउट करना हर बड़ी टीम के बॉलर का सपना होता है. अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहे मुंबई के लड़के सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netrawalkar) ने टी20 वर्ल्‍ड कप जैसे मंच पर न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह कारनामा करके दिखाया. इससे पहले नेत्रवलकर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की थी, जिसके चलते सुपर ओवर में अमेरिका ने उनके खिलाफ जीत दर्ज की. अब मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह नेत्रवलकर कौन हैं, जो अमेरिका में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं.

सौरभ नेत्रवलकर
सौरभ नेत्रवलकर

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने पहुंचे अमेरिका…

मूल रूप से मुंबई के रहने वाले सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netrawalkar) सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए अमेरिका गए थे. भारत में क्रिकेट में करियर बनाते वक्‍त बात नहीं बनी तो उन्‍होंने फील्‍ड चेंज करते हुए अपना करियर सेट करने की योजना बनाई. भारतीय क्रिकेट में इतना अधिक कंपटीशन के चलते सौरभ ने हार मान ली थी. वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इससे पहले वो मुंबई के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेले. वो ठीक ठाक बैटिंग भी कर लेते हैं.

अमेरिका को दिलाया वनडे स्‍टेटस

अमेरिका पहुंचकर भी सौरभ नेत्रवलकर की क्रिकेट खेलने की ललक कम नहीं हुई. वो अमेरिका की टीम के लिए क्रिकेट खेलने लगे. यहां प्रतिस्‍पर्धा कम होने के चलते उन्‍हें आसानी से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेलने का मौका मिल गया. उनके लिए बड़ा ब्रेक तब आया जब उन्हें वेस्टइंडीज में सुपर 50 टूर्नामेंट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स टीम में चुना गया. बाद में वो अमेरिकी टीम में लीडरशिप की भूमिका में भी आए. उन्होंने देश को अप्रैल 2019 में वनडे का दर्जा दिलाया.

Weather: आग उगल रहा सूर्य! 48 पारा, जानें मॉनसून का हाल

https://www.facebook.com/webmorcha

Weather: आग उगल रहा सूर्य! 48 पारा, जानें मॉनसून का हाल

IMD Weather Update Heatwave alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में भी लोगों का हाल बेहाल है. वहीं गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू (Weather Update) से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही.

देश के सबसे गर्म शहरों की बात करें तो बठिंडा एयरपोर्ट (पंजाब) में बुधवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. दूसरे नंबर पर UP का कानपुर जिला रहा जहां 47.5 डिग्री सेल्सियस, तीसरे नंबर पर प्रयागराज में 47.0 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ. वहीं राजस्थान के गंगानगर में 46.7 डिग्री और पिलानी में 46.2 डिग्री सेल्सियस के हिसाब से गर्मी रही.

दिल्ली के मौसम का हाल

IMD Weather Update बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस से 48 डिग्री के नजदीक तक रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से कहीं ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ, वो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा. आज दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट है. अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रह सकता है.

इसी तरह पश्चिमी यूपी, दक्षिणी बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रही. वहीं गुरुवार 13 जून को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है.

जानें गुरुवार का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, आज समय

मॉनसून अपडेट IMD Weather Update

मॉनसून अपडेट की बात करें तो आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं. जम्मू और कश्मीर के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला है.

13 जून को एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर है. एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर बना हुआ है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिणी असम होते हुए नागालैंड तक एक माहौल बना है. वहीं उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

CG Weather: प्री मानसून
CG Weather: प्री मानसून

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?

IMD Weather Update IMD के मुताबिक दिल्ली में मॉनसून 27 जून को पहुंच सकता है. दिल्ली बीते 15 दिन से लू की चपेट में है. बीते 12 दिनों में यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हुआ है. ऐसे में लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है.

बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

‘स्काईमेट वेदर’ के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हुई.

जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है.

https://www.facebook.com/webmorcha

 

जानें गुरुवार का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, आज समय

13 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

 

अंक  1

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। Ank Jyotish आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। प्रोग्राम, पार्टी आदि में जा सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। करियर में उतर चढ़ाव रहेगा। बहसबाजी से बचें। बॉस के दिए टारगेट मुश्किल से पूरे होंगे।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक – 2

आज रूका हुआ काम पूरा होगा। कुछ सरकारी मुलाज़िम को ख़ुशी की खबर मिल सकती है। Ank Jyotish परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। विवाह का रिश्ता आ सकता है। मन पसन्द जगह पर धूमने जाएंगे।

शुभ अंक – 29

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक – 3

व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नये मित्र बनेंगे। Ank Jyotish सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति मिलेगी। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गुलाबी

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक – 4

आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। Ank Jyotish आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसन्द करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बितायेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक – 5

आज नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। प्रॉपर्टी में नुकसान हो सकता है। सरकारी पॉलिसी बदलने की वजह से जिससे अधिक फायदा नहीं होगा। किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लगने के चांस हैं। Ank Jyotish अपमान और बदनामी का भय है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। धीरज रखे ।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – बैंगनी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक – 6

प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनाव मुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाये। धन का अपव्यय होगा मां के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। Ank Jyotish बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज नौकरी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक – 7

जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लायेगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप भावनात्मक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। Ank Jyotish किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो रिजल्ट समान्य रहेगा संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक – 8

किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। अचानक कही से पैसों का इंतज़ाम हो सकता है। Ank Jyotish नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को पूरी कुशलता से निपटायेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन कार्यक्रम को खराब कर सकती है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सिल्वर

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक – 9

शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्राओं में स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। Ank Jyotish जल्दबाजी में लिया गया निर्णय असफलता ला सकता है कामयाबी मिलेगी मेहनत रंग लाएगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गोल्डन

https://www.facebook.com/webmorcha

एक माह के भीतर औसत 15 प्रतिशत बढ़े आवश्यक वस्तुओं के दाम: विनोद

महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने आवश्यक वस्तुओं के आसमान छूती कीमतों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें महंगाई मैन की संज्ञा देते हुए कहा कि लोग कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं और सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। पिछले 10 साल के मोदी कार्यकाल में दाल, चावल, हरी सब्जियों, पेट्रोल-डीजल, गृह निर्माण साग्रियों के दामों में बेतहाशाा वृद्धि से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई मैन मोदी के तीसरे कार्यकाल में महंगाई और बढ़ने का प्रबल संभावना है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है, लेकिन सरकार महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दाैरान अपनी एक भी सभा में महंगाई का जिक्र नहीं किया। जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल हिंदू-मुस्लिम खेलते रहे। आज परिणाम ये है कि मोदी के तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण करते ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही है।

महासमुंद बागबाहरा के किसान ने सूधखोर से परेशान की आत्महत्या

श्री चंद्राकर ने कहा कि खाने पीने के सामान का वजन घटाकर उनकी कीमत बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, सरकार चाहे तो उत्पाद शुल्क कम कर जनता को बड़ी राहत दे सकती है। डीजल का दाम घटेगा तो यातायात की लागत घटेगी और सब्जियां तथा जरूरी चीजें सस्ती होंगी। खाने- पीने के सामानों की कीमत ज्यादा और वजन कम करके देश की जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। आज अति आवश्यक वस्तु दूध में प्रति लीटर 3 रूपए वृद्धि के 70 रु, आलू में 43% वृद्धि के साथ 35 रू. किलो, प्याज में 46% वृद्धि के साथ 40 रू. किलो, टमाटर 36% वृद्धि के साथ 40 रु. किलो, दाल 28% वृद्धि के साथ 180 रू. किलो बिक रहा है।

गरीब व मध्यम वर्ग परिवार सीमित आय के साथ परिवार चलाते हैं। जिस तरह से महंगाई दर में वृद्धि हो रही है, उस हिसाब से मजदूरों की मजदूरी व मध्यम वर्ग के इनकम में बढ़ोत्तरी नहीं होती। जिससे घर का पूरा बजट बिगड़ रहा है। पहले पांच रुपये में 80 ग्राम बिस्कुट मिलता था जो अब 50 ग्राम कर दिया गया है। इसी तरह से पहले चायपत्ती 50 रुपये में 200 ग्राम मिलती थी, जो अब 57 रुपये हो  गई है। नमकीन अब 10 रुपये में 32 ग्राम मिल रहा, जो पहले 65 ग्राम मिलता था।

https://www.facebook.com/webmorcha

Video: कौन है ये लेडी जिसे अमित शाह ने भरे मंच पर लगा दी फटकार, अन्नामलाई से है 36 का आंकड़ा!

Tamilisai Soundararajan Video: मौका था N चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के CM के रूप में शपथ लेने का. समारोह अब खत्म हो चुका है लेकिन उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस Video में कुल जमा तीन लोग हैं- पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन. Video में दिखता है कि तमिलिसाई दोनों सीनियर नेताओं को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए आगे बढ़ती हैं.

शाह पहले तो हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं. फिर तमिलिसाई वेंकैया नायडू से मुखातिब होती हैं, नायडू ‘हां, हां, ठीक है…’ वाली मुद्रा में हाथ हिलाते हैं. तमिलिसाई आगे बढ़ जाती हैं, पीछे से शाह आवाज देकर बुलाते हैं. अगले 14 सेकेंड में शाह की भाव-भंगिता एकदम बदल जाती है. वह कड़े शब्दों में तमिलिसाई को किसी बात के लिए मना करते हैं. शाह के चेहरे पर गुस्सा साफ झलकता है. वह तमिलिसाई की कोई बात नहीं सुनते. बगल में बैठे नायडू सारा घटनाक्रम देखते रहते हैं.

एक्टर से राजनेता अब आंध्र के बनेंगे डिप्टी CM, आज से चंद्रबाबू सरकार, PM मोदी की मौजूदगी में चौथी बार ली CM पद की शपथ

कहीं अन्नामलाई से तो नहीं इस डांट का कनेक्शन!

करीब 18 सेकेंड का यह Video अब सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को यह फटकार के. अन्नामलाई के साथ उनकी खटपट के चलते तो नहीं पड़ी. हालिया लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु के भीतर BJP एक भी सीट जीत नहीं पाई. इसके बाद राज्य इकाई के प्रमुख अन्नामलाई पर ठीकरा फोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ.

यहां देखें वीडियो…

BJP तमिलनाडु सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘यह अमित शाह जी की ओर से तमिलिसाई अक्का को कड़ी चेतावनी जैसा लगता है. लेकिन इस “सार्वजनिक” चेतावनी का कारण क्या हो सकता है? अनुचित सार्वजनिक टिप्पणियां?’ डीएमके के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, ‘यह किस तरह की राजनीति है? क्या तमिलनाडु की एक प्रमुख महिला राजनेता को सार्वजनिक रूप से फटकारना शिष्टाचार है? अमित शाह को पता होना चाहिए कि हर कोई इसे देखेगा. एक बहुत ही गलत उदाहरण!’

तमिलिसाई vs अन्नामलाई का विवाद

तमिलनाडु में BJP की हार के बाद तमिलिसाई के बयानों से विवाद पैदा हुआ. तमिलिसाई का कहना था कि अगर BJP ने AIADMK से हाथ मिला लिया होता तो पार्टी कई सीटें जीत सकती थी. उन्होंने ‘आपराधिक इतिहास वाले लोगों’ को पद दिए जाने का सवाल भी उठाया था. अन्नामलाई चुप रहे लेकिन उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तमिलिसाई के समर्थकों से झगड़ा शुरू कर दिया.हालिया चुनाव में तमिलिसाई और अन्नामलाई, दोनों ही हार गए. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जो तमिलनाडु के प्रभारी थे, ने राज्य में बीजेपी की कोर कमिटी से आंतरिक कलह पर रिपोर्ट तलब की है.

https://www.facebook.com/webmorcha

Monsoon CG: छत्तीसगढ़ में मानसून एंट्री करते ही सुकमा में फंसा, 48 घंटे बाद मचाएगा कोहराम

Monsoon in CG: सुकमा में Monsoon तीन दिनों से अटका हुआ है। इसके चलते बिलासपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

Monsoon का आगमन छत्तीसगढ़ में तो हो गया है, पर 3 दिनों से सुकमा क्षेत्र में ही अटका हुआ है,यहां से आगे न बढ़ पाने की वजह से बिलासपुर जिले में मानसून फिलहाल टल गया है। हालांकि अगले 48 घंटों में मौसम पलट जाएगा और फिर मानसून पकड़ेगा तेजी। बिलासपुर में 15 जून के बाद Monsoon प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सुकमा से निकलने के बाद Monsoon रौद्र रूप ले लेगा और कई जगहों में भयंकर बरसात होगी।

मंगलवार को दिन भर धूप-छांव (Monsoon) की स्थिति रही, इससे कड़ी धूप से राहत जरूर मिली, पर उमस भर्गी गर्मी से नहीं। छाया में रहने के बाद भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग दिन हो या रात पंखे, कूलर, एसी के सामने ही डटे रहे। सोमवार की तुलना में ऐ ओर अधिकतम तापमान में बढ़ातरी तो न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई।

अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon
अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेंटीग्रेट था, मंगलवार को बढ़ कर 41.8 डिग्री सेंटीग्रेट हो गया। यानी करीब 2 डिग्री बढ़ गया। इसी तरह न्सूनतम तापमान सोमवार को 29.4 डिग्री था, घट कर 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी HP चंद्रा के अनुसार तीन दिन अभी तापमान बढ़ सकता है। अरब सागर से आ रही हवा में नमी कम होने से पूर्व की हवा का असर बढ़ने लगेगा। जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। हालांकि बुधवार को जिले के एक-दो स्थानों में अंधड़ व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

बलौदाबाजार में हिंसा करने वाले बिलासपुर में छिपे थे, गिरफ्तार

https://www.facebook.com/webmorcha