छत्तीसगढ़ यहां डस्टर कार सिर्फ 98 हजार में खरीदें, 32 हजार रुपए में लग्जरी कार Police कर रही नीलामी

0
डस्टर कार
डस्टर कार

जगदलपुर। जगदलपुर (Jagdalpur) में नारकोटिक्स और आबकारी मामले में जब्त वाहनों की 26 मार्च को नीलामी की जाएगी। साइकिल से लेकर डस्टर कार तक कुल 21 वाहनों की नीलामी की होगी। 500 रुपए में साइकिल से लेकर 32 हजार रुपए तक लग्जरी कार (luxury car) ले पाएंगे। हालांकि, इसके लिए जिला आबकारी कार्यालय में निर्धारित राशि का 2 प्रतिशत जमा करना होगा।

डस्टर कार
डस्टर कार

बता दें, ये वाहनें बस्तर जिले के अलग-अलग इलाके में नारकोटिक्स और आबकारी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़ी थी। अब प्रशासन इसकी नीलामी करवा रहा है। जो भी वाहनों को लेना चाहता है उसे डीडी बनवाकर जमा करवानी होगी। 26 मार्च की सुबह 11 बजे से नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Weekly Horoscope (10 to 17 march): इन राशियों के लिए शानदार होगा सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशियों का हाल

Weekly Horoscope (10 to 17 march): इन राशियों के लिए शानदार होगा सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशियों का हाल

0
Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope (10 to 17 march):  10 मार्च से 17 मार्च 2025 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए विशेष होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) राशियों का साप्ताहिक राशिफल…

मेष Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको आलस्य और अभिमान से तौबा करना होगा, अन्यथा आपको बाद में पछताने के सिवा कुछ भी नहीं मिलने वाला है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है अथवा उनकी पढ़ाई में कुछ एक बड़ी अड़चनें आ सकती हैं।

सप्ताह के प्रारंभ में पुराने दोस्तों से मिलने-जुलने के योग बनेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की चुनौती आपके सामने रह सकती है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब हो जाएंगे।

वीक के उत्तरार्ध में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ता जोखिम भरी डील करने से बचना चाहिए। हालांकि विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अधिक भागदौड़ या काम की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।

उपाय: रोजाना बजरंग जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते भय भंजनाय, सुखं कुरु फट् स्वाहा’ का जप करें।

वृषभ Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि जान है तो जहान है। ऐसे में इस सप्ताह भूलकर भी किसी शारीरिक समस्या को इग्नोर करने की गलती न करें अन्यथा उसके इलाज के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस हफ्ता आपको काजकाज की थकान, मौसम जनित बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से कष्ट मिल सकता है।

वीक के आरंभ से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी अथवा सीनियर के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है अथवा आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

लाभ की दृष्टि से इस हफ्ता कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्ते का बेवजह का प्रदर्शन अथवा उतावलापन आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है। एक छोटी सी गलती के रिशतों मे खटास का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य दें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

मिथुन Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों की इस हफ्ता बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ बेहद सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। हफ्ता के प्रारंभ में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर और कारोबार को आगे में बढ़ाने काफी मददगार साबित हो सकता है।

वीक के मध्य में किस्मत के सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी। अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान धार्मिक आयोजन में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान परिवार के संग तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता नजर आएगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग बना रहेगा।

उपाय: रोजाना गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।

कर्क Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रह सकता है लेकिन पूवार्ध में आपको अपने किसी भी कार्य को करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको कामकाज में अचानक से आने वाली समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान बहुत धैर्य और शांति के साथ अपना कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना लाभप्रद रहेगा।

हफ्ता उच्चाधिकारियों एवं घर-परिवार के सदस्यों को मिलाकर चलें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और आपको हफ्ता के उत्तरार्ध में आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।

अगर आप किसी के सामने अपने प्रेज का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर पर शक करने से बचें और उसके साथ अच्छी तरह से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह जीवनसाथी की स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय- रोजाना देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

सिंह Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों को इस हफ्ता ‘हारे न हिम्मत और बिसारिए न राम’का महामंत्र हमेशा याद रखना होगा। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है लेकिन इतना भी नहीं कि आप जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का समाधान न खोज सकें। सिंह राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने इष्टमित्रों और अपने वरिष्ठ लोगों को मिलाकर चलते और उनकी उचित सलाह को इग्नोर नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से वे अपनी सभी चुनौतियों को पार करते हुए किसी भी कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

हफ्ता के पूर्वार्ध में किसी भी काम को करते और धन आदि का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। इस दौरान कोई भी कार्य जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागज संबंधित कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

वीक के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी या किसी अन्य कार्य में धन का अपव्यय होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बातों को बेहतर बनाने के लिए वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: रोजाना श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पीले पुष्प और पीले फल अथवा मिठाई का भोग लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों को इस हफ्ता किसी भी कार्य को जल्दबाजी या लापरवाही से करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें लाभ की जगह बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोग इस दौरान किसी गलती के कारण अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। इन मामलों के निबटारे के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

हफ्ता के मध्य में सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति अथवा पड़ासियों आदि से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। अनावश्यक खर्च के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान अपने करियर अथवा कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला भावनाओं में बहकर अथवा क्रोध में लेने से बचें। अपने शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करके ही निर्णय लेना श्रेयस्कर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

वाहन खूब सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं न करें और किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। खट्टी मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना तुलसी जी की सेवा करें तथा दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें।

तुला Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और फलप्रद रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिसके चलते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आपका डंका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बजता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को शिकस्त देते हुए अपेक्षित परिणाम को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं।

सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और उनकी मदद से बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे। जिससे उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में दबदबा बना रहेगा। व्यवसायियों के लिए भी समय अनुकूल है। बाजार में फंसा धन आसानी से निकल आएगा और व्यापार में होने वाले लाभ से आप संतुष्ट रहेंगे।

हफ्ता के उत्तरार्ध में आप व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर विशेषज्ञों की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पाटर्नर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह के खर्च और कामकाज में आने वाली अड़चनों के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान आपकी भाई-बहन अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ता बेवजह के झमेलों से दूर हटकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए सकारात्मकता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको जहां करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नये अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं दूसरी ओर किसी सरकारी निर्णय अथवा कोर्ट-कचहरी के फैसले से राहत का अनुभव भी होगा।

इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग समर्थन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों इस हफ्ता अपने सभी कार्य को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की देरी अथवा लापरवाही के चलते न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा पर आंच सकती है, बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आपकी योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति है और आप इस सप्ताह अपनी उर्जा और समय का प्रबंधन करते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको अपने कार्यों में अपेक्षित सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

नौकरीपेशा लोगों को हफ्ता के मध्य में आन्तरिक राजनीति के चलते कार्यक्षेत्र में कुछ एक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अंतत: प्रबंधन एवं उच्चाधिकारियों की मदद से सभी परेशनियों से उबर जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कारोबारी मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

अचानक से किसी तीर्थ अथवा पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद अचानक मुलाकात संभव है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगी। इस सप्ताह पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना केले के पेड़ पर जल अर्पित करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह के प्रारंभ में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी उलब्धि में बतौर टीम मेंबर आपका बड़ा योगदान रहेगा, जिसके लिए सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के कद एवं पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मनचाहे जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। चूंकि समय अनुकूल चल रहा है इसलिए न करियर बल्कि कारोबार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

इस हफ्ता व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं कारोबार में प्रगति और बड़े लाभ दिलाने वाली रहेंगी। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर  होंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। हफ्ता के उत्तरार्ध में आप घर की साज-सज्जा अथवा वाहन आदि के क्रय पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस दौरान उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।

राजनीति से जुड़े लोगों का पार्टी के भीतर कद और पद बढ़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा। माता-पिता की तरह से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।

कुंभ Weekly Horoscope

इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने घर की मरम्मत अथवा अन्य कार्यों में अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कुछ एक घरेलू चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी खटाई में पड़ सकते हैं।

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम हैं, इस दौरान उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

जातकों को इस हफ्ता  के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद अथवा अन्य किसी मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। कुंभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में बहुत सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़ें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना हनुमान उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल अथवा काले जूते का दान करें।

मीन Weekly Horoscope

मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह में इस राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शानदार होने वाला है। इस सप्ताह आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। आपके छोटे से प्रयास से बड़े से बड़ा काम पूरा होता नजर आएगा। इष्ट-मित्र तन-मन-धन से अपना सहयोग प्रदान करेंगे। किसी बड़े निर्णय को लेते समय पिता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। हफ्ता के मध्य में सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी, जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है।

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी और आपका व्यय भार घटेगा। किसी नई योजना से जुड़कर आपको कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार के किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ होने के योग बन रहे हैं। मसलन, यदि आपने किसी कांट्रैक्ट को पाना चाह रहे थे तो आपको वह मिल जाएगा।

कारोबार आदि के लिए  यदि आपने लोन अप्लाई किया था तो वह पास हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना रसोई में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Dream11: आज के क्रिकेट में 2 करोड़ जीतने का अवसर! ऐसे  बनाएं टीम! 17 बनेंगे ‘लखपति’, इस 11 खिलाड़ी बनाएंगे लोगों को करेंगे मालामाल?

0
Dream11: आज के क्रिकेट
Dream11: आज के क्रिकेट

IND vs NZ Dream11 Prediction: ICC आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी को किया गया था, अब इसका आखिरी मुकाबला 9 मार्च 2025 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड शामिल थे। वहीं, ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने दमखम दिखाया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर (IND vs NZ Dream11 Prediction)

भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में बेस्ट टीमें रही हैं और फाइनल में अंतिम बार अब ये दोनों टीमें टकराएगी। भारत ने लीग चरण में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया और दुबई में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 264 रनों के लक्ष्य को कुछ ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। विराट कोहली 84 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Vastu Tips: बर्तनों को रखने ऐसे 3 गलतियां मत करना, रूठ जाती लक्ष्‍मी

ग्रुप स्टेज में भारत ने जीता था मैच

Dream11 दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड ने लाहौर में खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका को 50 रनों से हराया। रचिन रविंद्र ने ICC इवेंट में अपना 5वां शतक बनाया और अपनी टीम को 362 रन बनाने में मदद की और फिर गेंदबाज़ों ने आसानी से उसका बचाव किया। रविंद्र मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। भारत और न्यूज़ीलैंड पहले ही ग्रुप स्टेज मैच में भिड़ चुके हैं, जहां भारत 249 रन के कुल स्कोर का बचाव करते हुए 44 रन से विजयी हुआ था।

करोड़ों जीतने का मौका

भारत और न्यूजीलैंड के इस मैच के दौरान आप ड्रीम 11 पर टीम बनाकर मालामाल हो सकते हैं। ड्रीम 11 पर पहला ईनाम दो करोड़ का है जबकि 17 लोग इस फाइनल मैच में लखपति बनने वाले हैं।

बेस्ट ड्रीम 11 टीम Dream11

विकेटकीपर: केएल राहुल

बल्लेबाज: शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), रचिन रवींद्र (उपकप्तान), केन विलियमसन

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, विल ओ’रूर्के।

ये रहा पूरा टीम का लिस्ट

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

Vastu Tips: बर्तनों को रखने ऐसे 3 गलतियां मत करना, रूठ जाती लक्ष्‍मी

0
Vastu Tips kitchen

Vastu Tips kitchen: परिवार में उन्नति, प्रगति और लक्ष्‍मी सभी चाहते हैं. लक्ष्‍मी (Laxmi) माता की कृपा हो जो जिंदगी का हर ऐश्‍वर्य आप तक खुद चलकर आता है. यही कारण है कि माता लक्ष्‍मी को प्रसन्न रखने के लि‍ए हम घर में कई काम करते हैं. चाहे घर की सफाई करना हो या फिर झाड़ू से जुड़े नियम हों, बड़े-बुजुर्ग अक्‍सर हमें इससे जुड़ी सलाह देते हैं. लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हमारे घर में वास्‍तु दोष पैदा हो जाता है.

‘कई लोगों की शिकायत होती है कि वो खूब पैसा कमाते हैं लेकिन पैसा उनके घर में रुकता नहीं है. दरअलस ऐसा आपके घर में बन रहे वास्‍तु दोष की वजह से होता है. हम अपनी रसोई (Rasoi) में कुछ गलतियां करते हैं. जिनसे हमें बचना चाहिए. हमें रसोई के ये तीन बर्तन कभी भी उल्‍टे नहीं रखने चाहिए.

  1. Vastu Tips kitchen: तवा – कई बार महिलाएं धुला हुआ तवा (Tava) या फिर रोटी बनाने के बाद तवा उल्‍टा कर के रख देती हैं. ऐसा कभी भी करना नहीं चाहिए. इससे धन हानि का प्रबल योग बनता है. इतना ही नहीं, इससे कुंडली में काल सर्प दोष तक उत्पन्न हो जाता है.

2) पतीला / कुकर- कई बार महिलाएं कुकर (Kookar) धोकर उसे उल्‍टा कर के ही रैक में रख देती हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. ऐसा करने से भी बचना चाहिए.

3) कढ़ाई – कढ़ाई मां अन्नपूर्णा का सबसे प्रि‍य बर्तन माना जाता है. Vastu Tips kitchen: यही वजह है कि हर उत्सव या त्‍योहार या खुशी के मौके पर घर में चूल्‍हे पर कढ़ाई चढ़ाने की मान्‍यता सदियों से चली आ रही है. यही वजह है कि घर में कढ़ाई कभी भी उल्टी नहीं रखनी चाहिए. इससे मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो जाती है.

नहीं देखा होगा कभी Mahindra Thar का ऐसा रूप, AI ने दिखाई आने वाले भविष्य में कैसी दिखेगी ये धाकड़ ऑफरोडर

https://www.facebook.com/webmorcha

Today’s horoscope: 09 मार्च रविवार इन पर सूर्य की रहेगी खास कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

0
horoscope रविवार
horoscope रविवार

Today’s horoscope: 09 मार्च 2025। आज रविवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि 9 मार्च के अनुसार राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, रविवार का दिन परोपकार के कार्यों में बितेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा जो कार्य आप करना चाह रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी।

वृष (Today’s horoscope)

आज का राशिफल वृषभ राशि 9 मार्च के अनुसार रविवार को लंबे समय से चल रहे विवाद शांत होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। नए दोस्त बनेंगे, अपने क्रोधी व्यवहार को शांत करें, आर्थिक निवेश से पूर्व अच्छी तरह से सोच लें।

मिथुन (Today’s horoscope)

आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 9 मार्च को आर्थिक लाभ होगा, आय के नए साधन स्थापित होंगे। संतान से संबंधित चिंता रहेगी, विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है, करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव है।

09 march Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

कर्क (Today’s horoscope)

दैनिक राशिफल कर्क राशि रविवार के मुताबिक 9 मार्च को पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, सकारात्मक सोच रखें, तभी जीवन में सफल बनेंगे। अपनी संगत समय रहते बदल लें वर्ना बड़ी कीमत चुकानी होगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

सिंह (Today’s horoscope)

दैनिक राशिफल सिंह राशि रविवार के मुताबिक 9 मार्च को दिन की शुरुआत में कार्य रुकावटें आएंगी, अपनी सूझबूझ और अनुभव से कार्य संपादित करेंगे। नौकरी में अधिकारियों का व्यवहार सुखद रहेगा, यात्रा टालें।

कन्या (Today’s horoscope)

दैनिक राशिफल कन्या राशि रविवार के मुताबिक 9 मार्च को अपने हुनर और आत्मविश्वास से कार्य को पूरा करेंगे, कार्य में उन्नति होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।

तुला (Today’s horoscope)

रविवार राशिफल तुला राशि के मुताबिक 9 मार्च को काम की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा, नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 9 मार्च के मुताबिक आर्थिक निवेश के पूर्व सोच विचार करें, जल्द किसी पर विश्वास ना करें। व्यावसायिक उन्नति होगी, वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर सहमति बनेगी।

धनु (Today’s horoscope)

रविवार राशिफल धनु राशि के मुताबिक 9 मार्च का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा, कई दिनों से रूके कार्य रविवार को पूरे हो सकते हैं, आर्थिक लाभ होगा। जमीन जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा रहेगा।

मकर (Today’s horoscope)

मकर राशिफल रविवार के मुताबिक 9 मार्च को पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति रहेगी, लोगों ने आपके साथ जो किया है, उसका जवाब समय देगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, आर्थिक उन्नति होगी, संतान सुख संभव है।

कुंभ (Today’s horoscope)

कुंभ राशिफल रविवार के मुताबिक 9 मार्च 2025 को कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में उन्नति होगी, आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा, पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है, मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मीन (Today’s horoscope)

मीन राशिफल 9 मार्च के मुताबिक अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे, कार्यस्थल पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नए मित्र बनेंगे। आर्थिक लाभ संभव है।

09 march Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish रविवार
Ank Jyotish रविवार

09 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। कार्य में सफलता मिलने के साथ-साथ कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर पेट से संबंधित समस्याओं से बचें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

रविवार आज आपको कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो आपको खुश कर देगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने शब्दों पर काबू रखें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

Surya Arghya dena: धार्मिक परंपरा नहीं है सूर्य को अर्घ्य देना, छूपा है ये गहरा विज्ञान का राज, आप भी जानें

अंक 4 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और अपने किसी पुराने कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। सेहत में भी सुधार होगा, लेकिन किसी से बहस से बचें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें पार कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और दिन को हल्के में न लें। किसी रिश्ते में विवाद हो सकता है, उसे सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

रविवार आज आप अपने कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक रूप से आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार से समर्थन मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस समय पर आराम लें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज आप थोड़े भ्रमित रह सकते हैं और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहें, हल्के-फुल्के व्यायाम से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, खासकर नौकरी से जुड़े मामलों में। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। लेकिन आपको परिवार से थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी, हालांकि थोड़ा आराम लें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj ka Panchang 09 March 2025: रविवार आज तीन शुभ योग, जानें मुहूर्त

0
रविवार
रविवार

Aaj ka Panchang 09 March 2025: आज यानी रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। प्रतिदिन विशेषकर रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। ऐसे में चलिए पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन कौन-कौन से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। साथ ही जानते हैं राहुकाल का समय।

Aaj ka Panchang 09 March 2025 पढ़िए आज का पंचांग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के मुताबिक आज के दिन रविवार 09 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के मुताबिक इस तिथि पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, आज का पंचांग (Today Panchang)।

आज का पंचांग (Panchang 09 March 2025)

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त – सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर

नक्षत्र – पुनर्वसु

वार – रविवार

ऋतु – वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 27 मिनट पर

चंद्रोदय – दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से

चन्द्रास्त – प्रातः काल 04 बजकर 25 मिनट पर

चन्द्र राशि – मिथुन

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजे से 05 बजकर 49 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 23 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 56 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक

रवि पुष्य योग – 11 बजकर 55 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग – रात 11 बजकर 55 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

रवि योग – सुबह 06 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 55 मिनट तक

Surya Arghya dena: धार्मिक परंपरा नहीं है सूर्य को अर्घ्य देना, छूपा है ये गहरा विज्ञान का राज, आप भी जानें

अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 05 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से दोपहर 04 बजकर 59 मिनट तक

विडाल योग – सुबह 06 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 5 मिनट तक

भद्रा – शाम 07 बजकर 41 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

Surya Arghya dena: धार्मिक परंपरा नहीं है सूर्य को अर्घ्य देना, छूपा है ये गहरा विज्ञान का राज, आप भी जानें

0
webmorcha
Surya Arghya dena

Surya Arghya dena:  सूर्य को जल देना पुरानी सनातन परंपरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य को जल देना केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं बल्कि इसके पीछे गहरा विज्ञान भी छिपा है. उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देने का शरीर को सेहतमंद बनाने में भी बड़ा योगदान होता है. लेकिन यह होता कैसे है और इससे हम पर कैसे असर पड़ता है. इस बारे में आज हम आपको विस्तार से बताते हैं.

शरीर के रंग का कैसे होता है निर्माण?

सत्यअन्वेषी ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रंग एक रासायनिक मिश्रण है. मानव शरीर रासायनिक तत्वों का बना है तो वहीं सूर्य देव अलग अलग रंग अलग अलग आवर्तियां उत्पन्न करते हैं. जिस अंग में जिस प्रकार के रंग की अधिकता होती है शरीर का रंग उसी तरह का होता है. जैसे त्वचा का रंग गेहुंआ, केश का रंग काला और नेत्रों के गोलक का रंग सफेद होता है.

Surya Arghya dena: शरीर में रंग विशेष के घटने-बढने से रोग के लक्षण प्रकट होते हैं, जैसे खून की कमी होना शरीर में लाल रंग की कमी का लक्षण है. सूर्य स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का भण्डार है. मनुष्य सूर्य के जितने अधिक सम्पर्क में रहेगा उतना ही अधिक स्वस्थ रहेगा. जो लोग अपने घर को चारों तरफ से खिडकियों से बन्द करके रखते हैं और सूर्य के प्रकाश को घर में घुसने नहीं देते; वे लोग सदा रोगी बने रहते हैं. जहां सूर्य की किरणें पहुंचती हैं, वहां रोग के कीटाणु स्वत: मर जाते हैं और रोगों का जन्म ही नहीं हो पाता.

असाध्य रोग हो जाते हैं दूर

सूर्य अपनी किरणों द्वारा अनेक प्रकार के आवश्यक तत्वों की वर्षा करता है और उन तत्वों को शरीर में ग्रहण करने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं. सूर्य पृथ्वी पर स्थित रोगाणुओं ‘कृमियों’ को नष्ट करके प्रतिदिन रश्मियों का सेवन करने वाले व्यक्ति को दीर्घायु भी प्रदान करता है. सूर्य की रोग नाशक शक्ति के बारे में अथर्ववेद के एक मंत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सूर्य औषधि बनाता है, विश्व में प्राण रूप है तथा अपनी रश्मियों द्वारा जीवों का स्वास्थ्य ठीक रखता है.

Surya Arghya dena: अथर्ववेद में कहा गया है कि सूर्योदय के समय सूर्य की लाल किरणों के प्रकाश में खुले शरीर बैठने से हृदय रोगों तथा पीलिया के रोग में लाभ होता है.  प्राकृतिक चिकित्सा में आन्तरिक रोगों को ठीक करने के लिए भी नंगे बदन सूर्य स्नान कराया जाता है. आजकल जो बच्चे पैदा होते ही पीलिया रोग के शिकार हो जाते हैं, उन्हें सूर्योदय के समय सूर्य किरणों में लिटाया जाता है. ऐसा करने से उनके शरीर के पिगमेन्ट सेल्स पर रासायनिक प्रतिक्रिया प्रारम्भ हो जाती है और बीमारी में लाभ होता है. डाक्टर भी नर्सरी में कृत्रिम किरणों की व्यवस्था लैम्प आदि जला कर भी करते हैं.

सूर्य को कभी हल्दी या अन्य रंग डाल कर जल दिया जाता है, जल को हमेशा अपने सर के ऊपर से सूर्य और अपने ह्रदय के बीच से छोड़ना चाहिए. ध्यान रहे कि सूर्य चिकित्सा दिखता तो आसान है पर विशेषज्ञ से सलाह लिए बिना शुरू न करें. सूर्य की रोशनी में सात रंग शामिल हैं और इन सब रंगो के अपने अपने गुण और लाभ है.

Surya Arghya dena: सूर्य किरणों के रंगों से शरीर को लाभ

लाल रंग: यह ज्वार, दमा, खाँसी, मलेरिया, सर्दी, ज़ुकाम, सिर दर्द और पेट के विकार आदि में लाभ कारक है.

हरा रंग: यह स्नायुरोग, नाडी संस्थान के रोग, लिवर के रोग, श्वास रोग आदि को दूर करने में सहायक है.

पीला रंग: चोट ,घाव रक्तस्राव, उच्च रक्तचाप, दिल के रोग, अतिसार आदि में फ़ायदा करता है.

नीला रंग: दाह, अपच, मधुमेह आदि में लाभकारी है.

बैंगनी रंग: श्वास रोग, सर्दी, खाँसी, मिर् गी ..दाँतो के रोग में सहायक है.

नारंगी रंग: वात रोग, अम्लपित्त, अनिद्रा, कान के रोग दूर करता है.

आसमानी रंग: स्नायु रोग, यौनरोग, सरदर्द, सर्दी- जुकाम आदि में सहायक है.

सूरज का प्रकाश रोगी के कपड़ों और कमरे के रंग के साथ मिलकर रोगी को प्रभावित करता है. अतः दैनिक जीवन मे हम अपने जरूरत के अनुसार अपने परिवेश एवम् कपड़ो के रंग इत्यादि मे फेरबदल करके बहुत सारे फायदे उठा सकते हैं.

सूर्य देव को अर्घ्य ज्योतिषीय दृष्टिकोण  Surya Arghya dena:

इस संसार में भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देव कहा जाता है क्योंकि हर व्यक्ति इनके साक्षात दर्शन कर सकता है. रविवार भगवान सूर्य का दिन माना जाता है और सप्तमी तिथि के देवता भी भगवान सूर्य है. अगर सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़े तो उसका अति विशेष महत्व होता है इस दिन सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है. रविवारीय सप्तमी भानु सप्तमी या सूर्य सप्तमी कहलाती है.

रविवार तथा सप्तमी तिथि को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व है. भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए तांबे के पात्र में लाल चन्दन, लाल पुष्प, अक्षत डालकर प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए उन्हें जल अर्पण करना चाहिए. श्री सूर्यनारायण को तीन बार अर्घ्य देकर प्रणाम करना चाहिए.

इस अर्घ्य से भगवान सूर्य प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर संकटों से रक्षा करते हुए उन्हें आरोग्य, आयु, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, कान्ति, विद्या, वैभव और सौभाग्य को प्रदान करते हैं. भगवान सूर्य देव कि कृपा प्राप्त करने के लिए जातक को प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व ही शैया त्याग कर शुद्ध, पवित्र जल से स्नान के पश्चात उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देना चाहिए.

सुंदरता और तेज की होती है प्राप्ति Surya Arghya dena:

भगवान सूर्य सबसे तेजस्वी और कांतिमय माने गए हैं. अतएवं सूर्य आराधना से ही व्यक्ति को सुंदरता और तेज की प्राप्ति भी होती है. ह्रदय रोगियों को भगवान सूर्य की उपासना करने से विशेष लाभ होता है. उन्हें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का नित्य पाठ करना चाहिए. इससे सूर्य भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों को निरोगी और दीर्घ आयु का वरदान देते है.

सूर्य भगवान की कृपा पाने के लिए जातक को प्रत्येक रविवार अथवा माह के किसी भी शुक्ल पक्ष के रविवार को गुड़ और चावल को नदी अथवा बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिए. तांबे के सिक्के को भी नदी में प्रवाहित करने से भी सूर्य भगवान की कृपा बनी रहती है. रविवार के दिन स्वयं भी मीठा भोजन करें एवं घर के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें. हाँ भगवान सूर्यदेव को उस दिन गुड़ का भोग लगाना कतई न भूलें .

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को राजपक्ष अर्थात सरकारी क्षेत्र एवं अधिकारियों का कारक ग्रह बताया गया है. व्यक्ति कि कुंडली में सूर्य बलवान होने से उसे सरकारी क्षेत्र में सफलता एवं अधिकारियों से सहयोग मिलता है. कैरियर एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति के लिए भी सूर्य की अनुकूलता अनिवार्य मानी गयी है.

मनोवांछित फल पाने के लिए मंत्र का उच्चारण  Surya Arghya dena:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा..

भगवान सूर्य के किसी भी आसान और सिद्ध मंत्र का जाप श्रद्धापूर्वक अवश्य ही करें.

ॐ घृणि सूर्याय नम:..

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:..

कब से शुरू करें मंत्रों का उच्चारण? Surya Arghya dena:

मंत्रों का किसी भी कृष्ण पक्ष के प्रथम रविवार से आरम्भ करे सूर्योदय काल इसके लिये सर्वोत्तम है. लाल ऊनि आसान पर सूर्याभिमुख बैठ कर मानसिक जप करना सर्वोत्तम है इसके प्रभाव से व्यक्ति में सूर्य जैसे गुण आते है, चेहरे पर कांति आती है.आकर्षण बढ़ता है नेत्र रोगों में में लाभकारी है तथा कुंडली मे सूर्य के अशुभ फलों में कमी आती है.

 IDBI ने परसकोल विद्यालय में किया शैक्षिक सामग्री वितरण

0
 IDBI

महासमुंद.  IDBI आईडीबीआई बैंक की महासमुंद शाखा ने परसकोल गांव के प्राथमिक विद्यालय में अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आशीष त्रिपाठी और शाखा प्रमुख पुष्पेंद्र सिन्हा ने विद्यालय का दौरा किया और प्रधान पाठक इंदिरा प्रधान व शिक्षकों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और छात्रों ने इस सहयोग के लिए बैंक को धन्यवाद दिया और इसकी सराहना की।

इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी ने कहा, कि बैंक का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करना और समाज के विकास में भाग लेना है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए लाभदायक होगा और उनके उज्ज्वल भविष्य में सहायक सिद्ध होगा।

IDBI शाखा प्रमुख पुष्पेंद्र सिन्हा ने कहा कि हमारा बैंक समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को बेहतर भविष्य प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय को आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे स्कूल प्रबंधन और छात्रों को सहायता मिल सके।

14 लाख खर्च कर हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, इस अनोखे शौक के हजारों लोग बने साक्षी

बागबाहरा जनपद चुनाव: BJP हार की डर से बढ़ा रही तारीख पर तारीख, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

0
बागबाहरा जनपद चुनाव
बागबाहरा जनपद चुनाव

महासमुंद। बागबाहरा जनपद चुनाव लगातार तारीख पर तारीख बढ़ने को लेकर आज खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी केशव नायक राम चंद्राकर एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर सत्ता पक्ष की को दमनकारी बताते हुए निंदा की।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा- बागबाहरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को सत्ता पक्ष ने अपनी नाकामी और हार के डर से लगातार टालने का शर्मनाक खेल शुरू कर दिया है। पहले 4 मार्च को होने वाले इस चुनाव को प्रशासन ने 8 मार्च तक टाला और अब एक बार फिर 12 मार्च की तिथि घोषित कर दी गई है। यह सीधे-सीधे सत्ता पक्ष की लोकतंत्र विरोधी साजिश है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सत्ता में बैठे लोग चुनावी प्रक्रिया को कुचलकर जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता को समाप्त करना चाहते हैं।

सत्ता पक्ष यह भलीभांति जानता है कि उनके उम्मीदवार को बहुमत का समर्थन नहीं मिल रहा है और कांग्रेस के प्रत्याशी श्री केशव चंद्राकर को अधिकांश जनपद सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। इस सच्चाई से बौखलाए सत्ता पक्ष के नेताओं ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने का कायराना तरीका अपनाया है।

जनपद सदस्यों पर अमानवीय दबाव – परिवार पर हमला

सत्ता पक्ष केवल चुनाव को ही प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि अपनी हार सुनिश्चित देखकर जनपद सदस्यों को धमकाने और उनके परिवारजनों को प्रताड़ित करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहा है।

बिन्द्रावन क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती लता कुम्हार और घुचापाली क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती मधुलिका चंद्राकर पर खुलेआम दबाव बनाने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।

लता कुम्हार के पति एवं मधुलिका चंद्राकर की सास, जो कि शिक्षक हैं, का ट्रांसफर 120 से 150 किलोमीटर दूर सरायपाली कर दिया गया है।

यह स्थानांतरण पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है, क्योंकि परीक्षाओं के दौरान शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जाता और नियमानुसार अधिकतम 8 किलोमीटर के भीतर ही स्थानांतरण किया जा सकता है।

यह साफ दर्शाता है कि सत्ता पक्ष राजनीतिक प्रतिशोध की ओछी हरकतों पर उतर आया है और प्रशासन को कठपुतली बनाकर जनपद सदस्यों को डराने का प्रयास कर रहा है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला – चुनाव को हड़पने की कोशिश

जब सत्ता पक्ष को यह महसूस हुआ कि उसके उम्मीदवार की हार निश्चित है, तो चुनाव की तारीख को बार-बार आगे बढ़ाने का षड्यंत्र रचा गया।

4 मार्च को तय चुनाव को 8 मार्च तक बढ़ाया गया। अब 8 मार्च से आगे बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया।

सत्ता पक्ष जनपद सदस्यों की खरीद-फरोख्त और दबाव की नीति अपनाकर चुनाव को प्रभावित करना चाहता है।

यह कृत्य न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह सत्ता की हताशा और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

चुनाव एक बार फिर टला: बागबाहरा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का

कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी चेतावनी

इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री केशव नायक राम चंद्राकर एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर सत्ता पक्ष की इस दमनकारी नीति की घोर निंदा की।

बागबाहरा जनपद चुनाव
बागबाहरा जनपद चुनाव

नेताओं ने दी चेतावनी

  1. चुनाव को टालने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश बंद होनी चाहिए।
  2. जनपद सदस्यों और उनके परिवारजनों को निशाना बनाने की ओछी राजनीति तुरंत रोकी जाए।
  3. प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर नाचना बंद करे और निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करे।
  4. यदि चुनाव में सत्ता पक्ष ने और बाधा उत्पन्न की या जनपद सदस्यों को दबाव में लेने की कोशिश की, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

नेताओं की माँगें

कांग्रेस पार्टी निर्णायक रूप से यह माँग करती है कि—

चुनाव निर्धारित तिथि पर निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए।

जनपद सदस्यों को धमकाने और उनके परिवार पर हमला करने की नीति तुरंत बंद हो।

ट्रांसफर किए गए शिक्षकों का आदेश तत्काल रद्द कर उन्हें पूर्व स्थान पर बहाल किया जाए।

प्रशासन निष्पक्ष रहे और लोकतंत्र की रक्षा करे।

यदि इन माँगों को तुरंत नहीं माना गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी और सत्ता के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी।

प्रेस नोट जारीकर्ता

द्वारिकाधीश यादव – विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव

डॉ. रश्मि चंद्राकर – जिला कांग्रेस अध्यक्ष

भूपेंद्र सिंह ठाकुर – शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष