कांग्रेस सरकार की तर्ज पर पंचायत में भी ‘ढाई-ढाई साल’ का फॉर्मूला!

0
ग्राम पंचायत कोमाखान
ग्राम पंचायत कोमाखान

– कोमाखान में उपसरपंच पद को लेकर हुआ अनोखा समझौता, हिरेंद्र उपाध्याय और हुमेश यादव आधे-आधे कार्यकाल के लिए करेंगे नेतृत्व

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में ‘ढाई-ढाई साल का सत्ता साझेदारी फॉर्मूला भले ही धराशायी हो गया हो, लेकिन अब इसकी छाप ग्रामीण राजनीति में दिखने लगी है। महासमुंद जिले के कोमाखान ग्राम पंचायत में ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया, जहां उपसरपंच पद को लेकर ‘समझौते की राजनीति’ देखने को मिली।

8 मार्च को हुए पंचायत चुनाव में हिरेन्द्र उपाध्याय निर्विरोध उपसरपंच चुने गए, लेकिन इसके साथ ही नवनिर्वाचित पंच हुमेश यादव को भी बराबरी का सम्मान दिया गया। दरअसल, यहां गुप्त समझौता हुआ कि हिरेन्द्र उपाध्याय पहले ढाई साल उपसरपंच रहेंगे, और फिर शेष कार्यकाल के लिए हुमेश यादव पद संभालेंगे। ग्रामीण राजनीति में यह ‘सत्ता का बंटवारा’ चर्चा का विषय बन गया है।

– गांव की सियासत में कांग्रेस मॉडल की झलक

राज्य की राजनीति में ढाई-ढाई साल का सत्ता फॉर्मूला 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद देखने को मिला था। मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच समझौता हुआ था कि पहले ढाई साल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे और फिर सत्ता टीएस सिंहदेव को सौंपी जाएगी। हालांकि, यह फॉर्मूला कांग्रेस सरकार में सफल नहीं हुआ और टीएस सिंहदेव को इंतजार ही करना पड़ा। अब यही प्रयोग पंचायत स्तर पर होता दिख रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘बंटवारे की राजनीति’ की यह नई परंपरा लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हो सकती है। पंचायत स्तर पर भी यदि सत्ता के लिए समझौते होने लगे, तो क्या यह भविष्य में ‘राजनीतिक लाभ के लिए साठगांठ’ का रास्ता खोल सकता है।

समझौते की बुनियाद पर निर्विरोध चुनाव!

कोमाखान ग्राम पंचायत में निर्वाचित पंचों ने सर्वसम्मति से हिरेन्द्र उपाध्याय को उपसरपंच चुना, जिसमें मनोज चौधरी, ज्योति हेमंत ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, नाजीरा खान, त्रिवेणी सिंह ठाकुर, शबनम बानो, जितेन्द्र कुमार खरे, शकुंतला देवांगन चंद्राकर, हुमेश यादव, अनीता सुनील जैन, खेमराज जैन, संध्या यादव और उमा सोनी शामिल हैं।

– पंचायत चुनावों की नई दिशा

पंचायत चुनावों में सत्ता साझेदारी के इस ‘नए ट्रेंड’ ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कुछ इसे आपसी सहमति और भाईचारे की राजनीति कह रहे हैं, तो कुछ इसे गांवों में राजनीतिक जोड़तोड़ की शुरुआत मान रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि क्या यह समझौता सफल होगा या फिर राज्य की राजनीति की तरह यह भी केवल ‘कहने भर’ का रहेगा।

हंगामा के बीच बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव, सिर्फ एक वोट के अंतर से जीते BJP प्रत्याशी

0
बिलासपुर
बिलासपुर

बिलासपुर Bilaspur। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया.

जान लें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और BJP  के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार BJP के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में BJP के 9 और कांग्रेस व निर्दलीय के साथ 8 सदस्य थे. वोट भी इसी संख्या के हिसाब से हुआ.

अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की टक्कर हुई. BJP की ललिता कश्यप कांग्रेस की स्मृति त्रिलोक श्रीवास को महज एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष बनीं. ललिता कश्यप को 9 वोट मिले, वहीं स्मृति श्रीवास को 8 सदस्यों का ही समर्थन मिला.

नवरात्र में हाथी पर सवार आएंगी मॉ दुर्गा,! जानें शुभ- अशुभ संकेत?

कोमाखान में हिरेंद्र उपाध्याय बनें उपसरपंच, पटपरपाली में चैतराम साहू

0
ग्राम पंचायत कोमाखान
ग्राम पंचायत कोमाखान

कोमाखान। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत आज उपसरपंच के लिए निर्वाचन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत कोमाखान में सर्वसम्मति से हिरेंद्र उपाध्याय उपसरपंच नियुक्त हुए। बता दें, यहां एक मात्र उपसरपंच के लिए दावेदारी के रूप में हिरेंद्र उपाध्याय ने नामांकन भरा था। वहीं ग्राम पंचायत पटपरपाली में भी निर्विरोध चैतराम साहू को पंचों ने उपसरपंच मनोनित किया।

नवनिर्वाचित पंचों ने निर्विरोध चुना

कोमाखान ग्राम पंचायत सरपंच उमा कुमार सिंह ठाकुर एव पंचगण मनोज चौधरी,  ज्योति हेमंत ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, नाजीरा खान, त्रिवेणी सिंह ठाकुर, शबनम बानो, जितेन्द्र कुमार खरे, शकुंन्तला देवज्ञ चंद्राकर, हुमेश यादव, अनीता सुनील जैन, खेमराज जैन, संध्या यादव, एवं उमा सोनी ने हिरेन्द्र उपाध्याय को निर्विरोध उपसरपंच चुना है।

ग्राम पंचायत कोमाखान
ग्राम पंचायत कोमाखान

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमाखान पूर्व सरपंच गोरखनाथ यादव, खिलावन ठाकुर, वरूण उपाध्याय, दिनेश चंद्राकर, अक्षत अग्रवाल, गोलू जैन, राधे यादव, हाजीलाल साहू समेत यहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत पटपरपाली
ग्राम पंचायत पटपरपाली

पटपरपाली में चैतराम बने निर्विरोध उपसरपंच

ग्राम पंचायत पटपरपाली में चैतराम साहू को निर्विरोध उपसरपंच बनाया गया है। यहां के सभी पंचों ने सर्वसम्मति से चुना है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में महिला अंतर्राष्टीय दिवस के अवसर पर यहां महिला सरपंच लता कमलेश टाण्डेय और पंचों को श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि के अलावा पंडित ज्वाला प्रसाद दुबे, सुरीत साहू, राजु तिवारी, चेतन साहू, लक्ष्मण साहू, गौरव उपाध्याय के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सचिन तेंदुलकर आज रायपुर में खेलेंगे क्रिकेट, IML का होगा आगाज, अगले सात दिन होगा रोमांचक

0
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

रायपुर सचिन तेंदुलकर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आगामी 7 दिन बहुत ही खास होने वाली है।  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के बचे हुए मुकाबले आज, 8 मार्च से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले चरण के मैच 22 फरवरी से शुरू हुए थे, जिनमें लीग के शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए गए। अब शेष 7 मुकाबलों की मेजबानी रायपुर करेगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया के कई महान क्रिकेटर चौकों-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे, जिनमें सचिन तेंदुलकर (इंडिया मास्टर्स), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज मास्टर्स), युवराज सिंह, कुमार संगकारा, जैक्स कैलिस, शेन वॉटसन, जोंटी रोड्स जैसे कई दिग्गज शामिल हैं

रायपुर में आज पहला मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों को सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों का आमना-सामना देखने को मिलेगा। इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के सभी खिलाड़ी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। IML टूर्नामेंट का शुरुआती 7 मुकाबले नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए। 6 मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा चुके हैं। अब आज से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे।

नवरात्र में हाथी पर सवार आएंगी मॉ दुर्गा,! जानें शुभ- अशुभ संकेत?

चुनाव एक बार फिर टला: बागबाहरा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का

0
बागबाहरा
बागबाहरा

महासमुंद। बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर टल गया है। जिलेभर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह चुनाव पहले 4 मार्च को होना था, जिसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। अब नई तिथि के अनुसार मतदान 12 मार्च को होगा। लगातार बदल रही तिथियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। जिले के अन्य चार जनपदों महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में पूर्व निर्धारित तिथि में चुनाव संपन्न हुए और इन सभी जनपदों में BJP समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है। बागबाहरा में समीकरण उलझे हुए नजर आ रहे हैं।

कलेक्टर द्वारा 7 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि 8 मार्च को जिलेभर में ग्राम पंचायतों में उपसरपंचों के चुनाव होने के कारण बागबाहरा जनपद पंचायत का मतदान 12 मार्च को कराया जाएगा। हालांकि, इस तिथि परिवर्तन को लेकर विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों के अपने-अपने तर्क हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि बागबाहरा में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अन्य जनपदों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था, लेकिन बागबाहरा में समीकरण चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा को यहां समर्थन जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं और इस तिथि परिवर्तन से समीकरण अनुकूल बनाने की कोशिश हो सकती है।

बागबाहरा में मतदान टलने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि नव निर्वाचित जनपद सदस्यों के रिश्तेदार शिक्षकों के तबादले और मतदान की तिथि में बदलाव यह दर्शाता है कि भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने इसे चुनावी धांधली का प्रमाण बताया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही भाजपा नेताओं के सुझाव को अनसुना करने वाले दो जनपद सदस्यों के परिजनों का तबादला किया गया था। बिंद्रावन जनपद क्षेत्र की लता कुम्हार के शिक्षक पति जनकराम पांडे और मधुलिका चंद्राकर की सास अन्नपूर्णा चंद्राकर को सरायपाली स्थानांतरित कर दिया गया था। कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष की दबाव नीति करार दिया है।

राजनीतिक गलियारों के विश्लेषकों का मानना है कि बागबाहरा का चुनाव सत्ता संतुलन के लिहाज से अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। यदि भाजपा की रणनीति सफल होती है, तो जिले में उसका वर्चस्व और मजबूत होगा। अब 12 मार्च को होने वाले मतदान के नतीजे तय करेंगे कि राजनीतिक समीकरण किस ओर झुकेंगे, क्या भाजपा अपनी रणनीति में सफल होगी या फिर बागबाहरा जनपद के सदस्य कोई नया सियासी मोड़ लाएंगे।

आज प्रेस मीटिंग

इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल है। बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज प्रेस वार्ता आयोजित है। खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी केशव नायक राम चंद्राकर पत्रकार वार्ता में मौजूद रहेंगे।

Today’s horoscope: 08 मार्च शनिवार आज इनका खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 08 मार्च 2025। आज शनिवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिससे आपका मन काम करने में भी कम लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही टेंशनों से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।

वृष (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका व्यवसाय भी पहले से बेहतर रहेगा, उसमें आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिलने की संभावना है। आप अपने कर्ज को उतारने की भी कोशिश में लगे रहेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आप अपने पिताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े और किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी योजना में धन लगा सकते हैं। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कर्क (Today’s horoscope)

शनिवार आज आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। कोई काम समय से पूरा न होने के कारण बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कन्या (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन मे किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को किसी नए स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।

तुला (Today’s horoscope)

शनिवार आज वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और पारिवारिक मामले आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।

08 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

वृश्चिक (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने परिजन से मुलाकात हो सकती हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत करने पर भी ध्यान देना होगा। कानूनी मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।

धनु (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। संतान को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। भाई व बहनों से किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी से धन उधार सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना है।

कुंभ (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। आप अपने खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करने की कोशिश करें और दिखावे के चक्कर में न आएं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी गलत जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाएं आपको नुकसान दे सकती हैं।

मीन (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में पूरी सक्रियता दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

08 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

08 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

कोई क़ानूनी मामला या शायद एक योजना, अनुबंध, खरीद या शादी समारोह आपके विचारों में हैं।  आपको किसी व्यपारिक डील की मीटिंग  के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। ऐसे प्रियजन के साथ रहें जिन्हे आपसे कुछ उम्मीद है। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने का योग है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

अच्छे अवसर मिलने का समय है और किसी कार्य की शुरुआत भी आज की जा सकती है। तानाशाह बनने या अपनी इच्छा दूसरे पर थोपने से बचे। आपका जीवन केवल दिन काटने के लिए नहीं,परंतु कुछ महान कार्य करने के लिए है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

यात्रा में जटिलता जैसे दुर्घटना या चोट से आप कानूनी चिंताओं का सामना करेंगे। उस रहस्य को शेयर करें जो आपको परेशान कर रहे हैं। मेहनत करें जिससे आपको अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 2025: शनिवार नवमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल

अंक 5 Ank Jyotish

आप अभी दुश्मनों के साथ अकेला महसूस कर सकते हैं, ऐसे में परिवार का समर्थन याद रखें। आज आपको अनियोजित काम करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से आपका समय इस तरफ अधिक व्यतीत होगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6 Ank Jyotish

अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। अपने सहकर्मियों या अन्य लोगों के साथ यात्रा या कैम्पिंग का मज़ा लें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7 Ank Jyotish

बीमारी के कारण आप घर पर कुछ अतिरिक्त समय बिताएंगे। परिवार के साथ रहने के मौकों का फायदा उठायें। आप काम में मुकाबले और शत्रुता से छुटकारा पा सकते हैं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

आज व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलें मुख्य आकर्षण रहेंगे। आपकी वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित अनुभव इस समय मार्मिक हो सकते है। रिश्तों को लेकर भावुकता का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

यह समय आपके लिए शुभ है। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षक या सलाहकार यात्रा में आपको कंपनी देंगे। यह अपने विश्वासों का मूल्यांकन करने और नई संभावनाओं को देखने का शानदार अवसर है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang 2025: शनिवार नवमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल

0

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 8 मार्च 2025: आज रवि योग में शनिवार व्रत है. यह योग पूरे दिन रहेगा. आज फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, आयुष्मान् योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. शनिवार को कर्मफलदाता शनि देव की पूजा करते हैं. सुबह में स्नान के बाद शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा का संकल्प करें. उसके बाद शनि देव के मंदिर में जाकर विधिपूर्वक पूजन करें.

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 8 मार्च 2025

आज की तिथि- नवमी – 08:16 ए एम तक, उसके बाद दशमी

आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 11:28 पी एम तक, फिर पुनर्वसु

आज का करण- कौलव – 08:16 ए एम तक, तैतिल – 07:56 पी एम तक, उसके बाद गर

आज का योग- आयुष्मान् – 04:24 पी ए तक, फिर सौभाग्य

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- शनिवार

चंद्र राशि- मि​थुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:39 ए एम

सूर्यास्त- 06:25 पी एम

चन्द्रोदय- 12:45 ए एम

चन्द्रास्त- 03:34 ए एम, मार्च 09

आज के शुभ योग और मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 ए एम से 05:50 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम

अमृत काल: 01:30 पी एम से 03:05 पी एम

रवि योग: पूरे दिन

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:07 ए एम से 09:35 ए एम

चर-सामान्य: 12:32 पी एम से 02:00 पी एम

लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:29 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 03:29 पी एम से 04:57 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:25 पी एम से 07:57 पी एम

शुभ-उत्तम: 09:28 पी एम से 11:00 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 11:00 पी एम से 12:31 ए एम, मार्च 09

चर-सामान्य: 12:31 ए एम से 02:03 ए एम, मार्च 09

लाभ-उन्नति: 05:06 ए एम से 06:38 ए एम, मार्च 09

अशुभ समय

राहुकाल- 09:35 ए एम से 11:04 ए एम

गुलिक काल- 06:39 ए एम से 08:07 ए एम

यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:29 पी एम

दुर्मुहूर्त- 06:39 ए एम से 07:26 ए एम, 07:26 ए एम से 08:13 ए एम

दिशाशूल- पूर्व

शिववास

गौरी के साथ – 08:16 ए एम तक, फिर सभा में.

बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला का मास्टर माइंड एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पासपोर्ट जमा कर हर हफ्ता ED के सामने पेश होने के दिए निर्देश

0
शराब घोटाला
शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले  में आरोपी एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. एपी त्रिपाठी को अपना पासपोर्ट ED के अफसरों के पास जमा करना होगा और हर सप्ताह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा. बता दें कि पूर्व आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को मई 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था.

जानें क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. (Chhattisgarh liquor scam) महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

ED  की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे .

आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान युवक की मौत

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायपुर। राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है. चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान एकाएक तबीयत बिगड़ी, इसके बाद उसे उपचार  के लिए हॉस्पीटल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29 वर्ष) के रूप में हुई है. बेटे को मां पुलिस (Police) की वर्दी में देखना चाहती थी लेकिन बेटे की मौत के बाद उनका सपना अधूरा रह गया.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में राजेश कोसरिया अन्य अभ्यर्थियों के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के तहत दौड़ रहा था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई. प्रशिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

CM के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को CM विष्णुदेव साय के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था. लेकिन ट्रेनिंग के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि इस घटना की सही कारण सामने आनी चाहिए.

बागबाहरा मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापा, लिए गए सैंपल