Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: मीन, वृष, कर्क, सहित 6 राशि वालों को मिलेगा गोल्डन चॉस, ये राशि के लोग रहे सावधान

Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: साल का पांचवा माह मई ये सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के मुताबिक, अतिशुभ होने वाला है, इस सप्ताह नौकरी व कारोबार के कारक ग्रह बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो पिता और प्रशासन के कारक ग्रह सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। मई के इस सप्ताह वृष, कर्क, मीन, सहित 6 राशियों को बढ़िया फायदा मिलेगा. इन राशियों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और किस्मत का भी साथ मिलेगा. वहीं कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है.

मेष (Saptahik Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए मई का यह हफ्ता लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरी पेशा जातकों को इस हफ्ता कार्यक्षेत्र में थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है. इस हफ्ता आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी बनी रहेगी. माता से आपको मदद तथा फायदा मिलेगा. इस हफ्ता किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें. धन का लाभ मिल सकता है.

वृषभ (Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि वालों को मई के इस हफ्ता कामकाज के क्षेत्र में कुछ बढ़िया तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं. इस हफ्ता दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़िया बना रहेगा. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.

मिथुन (Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि वालों को मई के इस हफ्ता कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कत परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़-भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. धन लाभ के लिए आपको नए मार्ग मिल सकते हैं. संतान से लाभ मिल सकता है. इस हफ्ता अपने खर्च पर नियंत्रण रखें.

कर्क (Saptahik Rashifal)

कर्क राशि वालों को मई के इस सप्ताह जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हफ्ता की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है. इस हफ्ता व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरी वर्ग वालों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी और उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य अच्छा बना रहेगा. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.

सिंह (Saptahik Rashifal)

सिंह राशि वालों को मई के इस हफ्ता धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है. यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की संभावना बन रही है. इस हफ्ता आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है लेकिन इससे आपको फायदा मिलेगा. इस हफ्ता धन का खर्च पूर्ण सोच-विचार के साथ करें. दान-धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है.

कन्या (Saptahik Rashifal)

कन्या राशि वालों को मई के इस हफ्ता कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं. इस हफ्ता आप संतान की सेहत और पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ी परेशानी देने वाला हो सकता है. आय को लेकर इस हफ्ता आपके लिए नई स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहें.

Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

तुला (Saptahik Rashifal)

तुला राशि वालों को मई के इस हफ्ता नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस सप्ताह अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत बढ़िया बना रहेगा, जिसकी वजह से कई कार्य पूरे होंगे. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी. माताजी की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं और थोड़ी दौड़ भाग भी हो सकती है. इस हफ्ता भाग्यवश आपके लिए कुछ बढ़िया स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यर्थ के खर्चों से बचने की सलाह रहेगी.

वृश्चिक (Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों इस हफ्ता रोजाना कामकाज को लेकर आलस्य से परेशान हो सकते हैं. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता कुछ लाभ दे सकता है. सामाजिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है और कई खास लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. सप्ताह के मध्य में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. सेहत अच्छी बनी रहेगी.

धनु (Saptahik Rashifal)

धनु राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं मिल सकती हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इस हफ्ता आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है. लव लाइफ के मामलों में मई का यह सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा. सुख-सुविधाओं में आपकी वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है, पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता बढ़ेगी. संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा.

मकर (Saptahik Rashifal)

मकर राशि वालों को मई के इस हफ्ता जीवनसाथी का बढ़िया सहयोग मिलेगा. कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा. नौकरी पेशा जातकों का अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आसानी से टारगेट पूरा कर पाएंगे. इस हफ्ता धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी और किसी अच्छी जगह निवेश करने का अवसर भी मिलेगा. इस हफ्ता आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस सप्ताह उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा.

कुंभ (Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए मई का यह हफ्ता थोड़ा भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है. इस सप्ताह आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है. दोस्तों या भाई-बहन के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. मन इस सप्ताह किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. इस सप्ताह दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. नौकरी पेशा जातकों को मई के इस हफ्ता कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इस सप्ताह वाद-विवाद से बचने की सलाह रहेगी.

मीन (Saptahik Rashifal)

मीन राशि वालों को मई के इस हफ्ता धन लाभ के बढ़िया योग रहेंगे और अधूरे सरकारी कार्य भी पूरे होंगे. इस सप्ताह आपको निवेश द्वारा बढ़िया लाभ मिल सकता है. कामकाज को लेकर इस सप्ताह किसी पर अधिक विश्वास ना करें अन्यथा आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं. इस सप्ताह संतान के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह आप दांपत्य जीवन को बढ़िया बनाने के लिए प्रयासरत बने रह सकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पटपरपाली पंचायत में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

पटपरपाली (कोमाखान)।  हाल ही में 22 अपैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना जिसमे 26 हिन्दू पर्यटकों की क्रूर हत्या कर दी गयी थी, के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’  के द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमले करके उनका खात्मा कर दिया गया था। उसी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के समर्थन में आज 17 मई को पूरे देश एवं प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से शामिल हुए.

यात्रा की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। भारत माता के पूजा अर्चना कर ग्राम पंचायत परिसर से प्रमुख मार्ग से तिरंगा यात्रा की रैली निकाली गई और पूरे मार्ग पर ”भारत माता की जय”, ”वंदे मातरम्” और ”जय जवान,जय किसान” के नारों से जोश और गर्व का माहौल बना रहा.

पटपरपाली
पटपरपाली

यात्रा में शामिल ग्राम पंचायत पटपरपाली की सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा एजेंसियों का एक सशक्त जवाब है. खासतौर पर जिस बहादुरी से महिला ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ ने इस मिशन को अंजाम दिया, वह सराहनीय है. हमें उन पर गर्व है.

इस तिरंगा यात्रा में बच्चे भी तिरंगा लिए हुए दिखे. बुजुर्गों में भी जोश की कोई कमी नहीं थी.

यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन का प्रतीक बनी और दिखाया कि देश की आम जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. हर चेहरे पर गर्व, हर कदम पर देशभक्ति और हर आवाज में भारत के लिए सम्मान था।

पटपरपाली
पटपरपाली

यह तिरंगा यात्रा एक साफ संदेश लेकर निकली कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है और देश की जनता हर कदम पर अपनी सेना और सरकार के साथ है।

कार्यक्रम में पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, पंचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, पंच प्रमुख थलेश्वरी साहू, चेतन साहू, हवन्त साहू, हेमलता साहू, सुनिता साहू, रामचन्द्र यादव, धान बाई साहू, मनोज साहू, गमला यादव, मीना साहू, प्रेमलता साहू, मोतीलाल तिवारी, सुरित साहू, दशरथ साहू, धनमुखिया यादव, बालकुमार साहू साथ ही महिला समूह एवं ग्राम प्रमुख सम्मिलित हुए।

तुर्की और अज़रबैजान पर मोदी सरकार द्वारा लगाये जा रहे कड़े प्रतिबंधों का समर्थन : स्वप्निल तिवारी

पिथौरा। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने आतंकवादियों के सरपरस्त देश पाकिस्तान को सहयोग करने वाले मुस्लिम राष्ट्रों क्रमशः तुर्की और अज़रबैजान पर मोदी सरकार द्वारा लगाये जा रहे कड़े प्रतिबंधों का समर्थन करते हुवे कहाँ है कि जिस तुर्की ने पाकिस्तान को युद्ध में हथियारों की मदद की है नरेंद्र मोदी जी की सरकार बिना हथियारों के ही उसकी कमर तोड़ने जा रही है। तुर्की पर भारत के बायकाट का गंभीर असर होने जा रहा है और आने वाले समय में पाकिस्तान की तरह ही तुर्की और अजरबैजान की आर्थिक रूप से कमर टूटने वाली है।

भाजयुमो नेता श्री तिवारी ने याद दिलाते हुवे कहा कि तुर्की को उन दिनों को नहीं भूलना चाहिये जब वहाँ विनाशकारी भूकंप ने कहर बरपाया था तब सबसे पहले भारत ने तुर्की के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया था और आपरेशन दोस्त के तहत तुर्की को तात्कालिक सहायता मुहैया कराया था लेकिन तुर्की के रगो में भी पाकिस्तान की तरह ही विश्वासघाती ख़ून बह रहा है उसे इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी क्योकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है जो विश्व में एक नयी सामरिक शक्ति बनकर उभर रहा है।

श्री तिवारी ने विज्ञप्ति के माध्यम से युवा वर्ग से अपील की है कि जिस तरह देश के बड़े उद्योगपतियों ने तुर्की से व्यापार बंद कर दिया फ़िल्म वालो ने फ़िल्म की शूटिंग बंद कर दी उसी तरह युवा वर्ग को भी चाहिये की अगर वे पर्यटन पर तुर्की जा रहे हो तो उसे तत्काल रद्द करे। हमारे देश के युवा व अन्य पर्यटक बड़े पैमाने में तुर्की को पर्यटन में आर्थिक लाभ पहुचाते आ रहे थे । और दुश्मन देश का सहयोग करने वाले किसी भी राष्ट्र को बर्दास्त नहीं किया जाना चाहिये।

छत्तीसगढ़ ओडिशा में कालबैसाखी तूफान का अलर्ट, अगले 7 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

कालबैसाखी तूफान का अलर्ट: मई में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में आंधी-तूफान और थोड़ी देर की मूसलाधार बारिश से ऐसा ही अंदाजा लगाया जा सकता है. दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही दक्षिण पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान जताया था. साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई थी. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब से उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में गड़बड़ी हो सकती है. इसके अलावा, प्रायद्वीपीय भारत में मानसून के अनुकूल स्थिति बन रही है.

छत्तीसगढ़ ओडिशा अगले 7 दिन अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले सात दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल सिक्किम झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी-तूफान के बारिश के साथ बिजली तड़पने और गिरने की संभावना जताया है. पूर्वी भारत के राज्यों में कालबैसाखी तूफान की वजह से मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर और उससे सटे राज्यों में अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी और उससे सटे राज्यों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों में अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन सागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में मानसून के अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है.

आंधी-तूफान और बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में अगले सात दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में भी आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 18 से 23 मई के बीच तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है.

18 May Ka Rashifal: इन राशियों की चमकेगी भाग्य, जानिए आज का राशिफल

18 May Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ राहु-केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष (18 May Ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का फल मिलने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। मानसिक रूप से आप खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे।

वृषभ (18 May Ka Rashifal)

आज रविवार का दिन थोड़ा भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें, खासकर अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन (18 May Ka Rashifal)

रविवार आज आपके लिए नई सोच और नए अवसरों का दिन है। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है, नए ग्राहक मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष मान्यता मिल सकती है। छात्रों के लिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है।

18 May ka Ank Jyotish: आज रविवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

कर्क (18 May Ka Rashifal)

रविवार आज आप थोड़ा असमंजस में रह सकते हैं, किसी निर्णय को लेकर। पारिवारिक मामलों में संयम बरतें और बिना वजह की बहसों से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु पुराने रोग फिर उभर सकते हैं। मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

सिंह (18 May Ka Rashifal)

रविवार का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत सबको प्रभावित करेगी। नए संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। यदि आप नौकरी में हैं तो प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

कन्या (18 May Ka Rashifal)

आज रविवार थोड़ी थकावट और आलस्य महसूस हो सकता है। काम में मन न लगने से Productivity कम रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

तुला (18 May Ka Rashifal)

रविवार का यह दिन आपके लिए कई मामलों में संतुलन बनाए रखने का है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृश्चिक (18 May Ka Rashifal)

आज रविवार धन लाभ के अच्छे योग हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्राओं से भी लाभ संभव है।

धनु (18 May Ka Rashifal)

रविवार  आज धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। भाग्य आपका साथ देगा। करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।

मकर (18 May Ka Rashifal)

आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। करियर में स्थिरता रहेगी लेकिन नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहना होगा। फालतू खर्चों पर काबू रखें। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है, ध्यान व योग से राहत मिलेगी।

कुंभ (18 May Ka Rashifal)

आज रविवार आप रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट में गति आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मीन (18 May Ka Rashifal)

रविवार आज का दिन इन राशियों के लिए शुभ हो सकता है। निजी और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

18 May ka Ank Jyotish: आज रविवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

18 May ka Ank Jyotish 2025: आज रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज रविवार (Ank Jyotish)  यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

रविवार आज सफलता और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मेहनत का परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में समझ और सामंजस्य रहेगा, पार्टनर से अच्छे संबंध बनेंगे। सेहत में हल्का तनाव हो सकता है, ध्यान और आराम से शांति मिलेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

रविवार आज पुरानी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता और सामंजस्य बनाए रखें। पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत में हल्की थकावट हो सकती है, इसलिए आराम करें और ऊर्जा को संजोएं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज नई दिशा और सफलता मिलेगी, लेकिन योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताएंगे और रिश्ते में नयापन आएगा। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, खुद को ताजगी महसूस कराएं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

रविवार आज मेहनत का परिणाम मिलेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। सफलता के रास्ते में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं और तनाव से बचने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज को नई शुरुआत के संकेत हैं और आप नए अवसरों की ओर बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में नयापन और रोमांस होगा। सेहत में हल्की थकावट महसूस हो सकती है, थोड़ी विश्राम की आवश्यकता होगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Panchang: रविवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का वक्त

अंक 6 Ank Jyotish

रविवार आज अच्छे परिणाम मिलेंगे, कठिनाईयों के बावजूद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। सेहत में हल्की थकान हो सकती है, ध्यान और आराम से खुद को तरोताजा करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज को सही निर्णय से सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी कशमकश हो सकती है, संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें और खुद को मानसिक शांति के लिए समय दें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज पहचान और सफलता मिलेगी, अपने कार्यों में दृढ़ता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में गहरी समझ और संवेदनशीलता रहेगी। शारीरिक व्यायाम से ऊर्जा मिल सकती है, ताजगी महसूस होगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज किस्मत का साथ मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम जीवन में संतुलन और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य में बढ़िया संकेत हैं, लेकिन संतुलित दिनचर्या अपनाएं और खुद को स्वस्थ रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang: रविवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang 18 May 2025: सनातन धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर प्रारंभ किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी सहायता से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ वक्त के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की सहायता से आज 18 मई 2025, दिन रविवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके कामों में बिना रूकावटों के संपन्न हो सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 18 May 2025:

18 मई 2025 का पंचांग

वारः रविवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास- कृष्ण पक्ष.

तिथि: पंचमी सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी.

चंद्र राशि: मकर राशि रहेगी.

Aaj Ka Panchang 18 May 2025:

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा.

योग: शुभ योग सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा.

अभिजित मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक.

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .

सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा.

राहूकालः शाम 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक.

तीज त्योहार: बाबा जयगुरूदेव पुण्य तिथि.

भद्रा: नहीं है.

पंचक: नहीं है.

Aaj Ka Panchang 18 May 2025:

रविवार का दिशाशूल

रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है. यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.

Aaj Ka Panchang 18 May 2025:

आज का चौघड़िया मुहूर्त

चर चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक

अमृत चौघड़िया- दोपहर 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक

शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक

Aaj Ka Panchang 18 May 2025:

रात के चौघड़िया मूहर्त

शुभ चौघड़िया – रात 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक

अमृत चौघड़िया – रात 08 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक

चर चौघड़िया – रात 9 बजकर 36 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – रात 1 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक

शुभ चौघड़िया – अगली सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

CG शराब घोटाला मामले में फिर पड़ा छापा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में दर्जन भर ठिकानों पर टीम की दबिश

रायपुर। CG शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा और उनके नजदिकियों के ठिकानों पर SCB-ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है. सूत्रों के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में 2 ठिकानों को मिलाकर कुल 15 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर स्थित प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर स्थित नहाटा परिवार के अलावा अम्बिकापुर के बड़े कपड़ा व्यापारी व सरकारी विभागों में सप्लायर धजाराम इंटरप्राजेज के मालिक अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सुबह तकरीबन 6 बजे एंटी करप्शन के अधिकारी व कर्मचारियों ने दबिश दी.

बता दें कि इससे पहले ED ने 28 दिसंबर को पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी के घर छापा मारा था. 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया था. 21 जनवरी से लखमा रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं.

पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के करीबी प्रेम मिगलानी के जगदलपुर धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की ज्वाइंट टीम की छापेमारी

लखमा को थी शराब घोटाले की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने कवासी लखमा के खिलाफ 3773 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है. चालान में बताया गया है कि पूर्व आबकारी मिनिस्टर लखमा को इस घोटाले की पूरी जानकारी थी. यही नहीं वे शराब घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट के प्रमुख थे.

इसके साथ ही पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा की शराब नीति में बदलाव करने में भी भूमिका अहम थी. इसके अलावा चालान में शराब दुकान में निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेने का भी जिक्र है.

शराब घोटाले मामले में ये हैं आरोपी

ED के चालान में बताया गया है कि शराब घोटाले में अब तक कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

शनिवार 17 मई का Rashifal, जानें दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal, 17 मई 2025: सनातन पंचांग के मुताबिक, शनिवार (17 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के मुताबिक, शनिवार (17 मई) का दिन कैसा रहेगा?

मेष (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आपको सेहत संबंधित बीमारियों से मुक्ति मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें। कुछ नए दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिताना आपके लिए सही रहेगा। जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करें।

वृष (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आप अपने आप को आत्मविश्वास से भरे पाएंगे। पैसे खर्च हो सकते हैं, इसपर ध्यान रखने की जरूरत है। गोपनीय जानकारी किसी से शेयर करने से बचें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। तनाव आपका दूर होगा। जल्दी से जल्दी पैसे कमाने जैसी स्कीमों से दूर रहें। लालच से बचें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। इससे बचें। शत्रु भी हावी होने का प्रयास करेंगे।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आप पहले की अपेक्षा काफी खुशी महसूस करेंगे। जिसमें आपके आस-पास के भी साथ देंगे। प्रेम जीवन सुखदायी बीतेगा। किसी की बुराई करने से बचें। लंबे समय के बाद आपको कुछ खुशखबरी मिल सकती है।

17 May ka Ank Jyotish: आज शनिवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार सेहतमंद और तंदुरुस्ती बनाए रहने के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ चीजें आपको आज आकर्षित कर सकती हैं। रचनात्मक विचारों के साथ करें। कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेमी आपके ऊपर काफी विश्वास करेगा।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आपको पारंपरिक निवेश के जरिए अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार इसमें आपका भरपूर साथ देंगे। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करना है। प्रेम जीवन अच्छा गुजरेगा। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि मिलेगी।

तुला (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आपको लंबी यात्राओं से बचना है नहीं तो शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पैसे कमाने के नए अवसर आपको मिलेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर कार्यों को समय पर पूरा करें। प्रेम जीवन उम्मीदों भरा बीतेगा।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कार्यों के बीच अपने लिए भी समय निकालें। सेहत का ख्याल रखें। कहीं दूर आज आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। जिसमें पैसे खर्च होने की संभावना है। परिवार में आज सुखद सरप्राइज आने की संभावना है।

धनु (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार कार्यस्थल पर आज लोड बढ़ सकता है। तनाव लेने से बचें। वित्तीय लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थानों पर परिवार के साथ जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी के साथ धैर्य के साथ पेश आएं। मानसिक रूप काफी एक्टिव नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन गर्मजोशी भरा बीतेगा।

मकर (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार आपका स्वाभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। व्यवसायियों को काफी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। दोपहर के समय कुछ चुनौतियां आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन शाम तक सब कुछ सही हो जाएगा।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार कार्यस्थल पर दबाव की वजह से तनाव न लें। इससे बचें। बल्कि और ऊर्जा के साथ कार्य करने का प्रयास करें। सामाजिक समारोह में अचानक किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी काफी मजबूत होगी।

मीन (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार पूरे दिन ऊर्जावान बने रहने के लिए सुबह-सुबह योग करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक थकान से दूर होंगे। सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनेगा। शाम के समय पार्टी में जा सकते हैं। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

बसना, अवैध कब्जा हटा रहे JCB से महिला टकराई, जेसीबी पर अवैध कब्जाधारियों ने किया पथराव

महासमुंद। बसना ब्लॉक के ग्राम चोरभट्ठी सराईपाली में आज शनिवार को राजस्व टीम पुलिस दल-बल के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। साथ टीम ने बेदखली करने JCB मशीन भी लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बेदखली कार्रवाई के दौरान एक महिला जेसीबी के सामने जबरदस्ती कूद पड़ी और चोटिल हुई। महिला के JCB से टकराने से घायल हो गई। जिन्हें डायल 112 से अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण बच्चे JCB पर पथराव कर कांच तोड़ डाले।

अवैध कब्जा

अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम

न्यायालय तहसीलदार बसना से जारी कब्जा वारंट के तहत उक्त भूमि तेजराम पिता शशिधर की है। जिसमें गंगाधर, श्वेत, तथा सत्यानंद द्वारा खसरा नंबर 601/2 रकबा 0.10 हेक्टेयर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा पाया गया है। जिसमें बेदखली आदेश पारित किया गया है। लेकिन, न्यायालय के आदेश को अवहेलना कर दिए थे। इसके बाद प्रार्थी को कब्जा दिलाने वारंट जारी किया गया था। जिसके तहत बेदखली किया जा रहा था। लेकिन, अवैध कब्जाधारियों ने काफी उपद्रव मचाई। उपद्रवियों ने जेसीबी पर पथराव किया, जो वीडियो में दिख रहे हैं।

न्यायालय तहसीलदार बसना से जारी कब्जा वारंट
न्यायालय तहसीलदार बसना से जारी कब्जा वारंट

यहां देखें वीडियो

https://www.youtube.com/shorts/W_hsosgmFyk