17 May ka Ank Jyotish: आज शनिवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

17 May ka Ank Jyotish 2025: आज शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शनिवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आपके लिए शानदार हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम में भी आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि अहंकार से बचें। संतान या परिवार से जुड़े मामलों में भी आनंद मिलेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आज शनिवार आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी असमंजस की स्थिति आ सकती है, लेकिन बातचीत से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, खासकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आपके लिए आज शनिवार का दिन अच्छे अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में भी समझदारी और संतुलन रहेगा। यदि सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपसी संवाद पर ध्यान दें। कार्य में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझ से उन समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान रखें, खासकर नींद और मानसिक तनाव पर।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज शनिवार आपके लिए शुभ दिन रहेगा। काम में सफलता और खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यदि सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने आहार पर ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

17 May Ka Panchang: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार आज प्रेम और रिश्तों में खुशी का माहौल रहेगा। आपके संबंधों में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, और आप नए अवसरों का सामना करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज शनिवार का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी से बिताने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनिश्चितताएँ हो सकती हैं। रिश्तों में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार आज आपके लिए थोड़ी चुनौतियां हो सकती हैं। कार्यों में विघ्न आ सकते हैं, लेकिन आप कठिन परिश्रम से उन्हें पार कर सकते हैं। रिश्तों में सतर्क रहें और किसी भी बहस से बचें। स्वास्थ्य में यदि कोई पुरानी समस्या चल रही है, तो इलाज में लापरवाही न करें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

आज शनिवार का दिन आपके लिए संघर्ष और मेहनत का रहेगा। रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन अगर आप संयम से काम लेंगे, तो स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के बावजूद थोड़ी मेहनत और योजना की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

17 May Ka Panchang: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

17 May 2025 Ka Panchang: पंचांग अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त 11:51 am से 12:45 pm तक रहेगा। ज्येष्ठ महीना चल रहा है और इस महीने में गुड़, जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्हमुहूर्त में पीपल को जल दें। सायंकाल पीपल तले दीपक जलाकर उनकी सात परिक्रमा करें। शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। श्री कृष्ण उपासना करें।

17 मई 2025 पंचांग (17 May Ka Panchang)

संवत— विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष

तिथि -पंचमी

पर्व- ज्येष्ठ पंचमी

दिवस -शनिवार

17 May Ka Panchang

सूर्योदय- 05:08 am

सूर्यास्त-7:05pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 05:43 pm तक फिर उत्तराषाढ़ा

चन्द्र राशि – धनु,स्वामी-गुरु

17 May Ka Panchang

सूर्य राशि- वृष

करण– कौलव 05:41 pm तक फिर तैतिल

योग-साध्य 07:11 am तक फिर शुभ

17 मई 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:51 am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त–06:26pm से 07:24pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

अमृत काल-06:02am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात

17 May Ka Panchang

संध्या पूजन-06:20pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त–राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

IPL 2025: कल शनिवार फिर से मजा ले पाएंगे आईपीएल का, यहां देखें लाइव

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त होने के बाद IPL 2025 (IPL 2025) का आयोजन एक बार फिर से किया जा रहा है. 8 मई को घर्मशाला में मैच रद्द किए जाने के बाद IPL को दोबारा 17 मई से शुरू किया जा रहा है. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने सामने होगी. आइए जानत हैं आप मैच को कब, कितने बजे और किस चैनल पर देख पाएंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 17 मई को शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में आमने सामने होगी. आईपीएल 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग वहीं पर होगी जहां पहले हुआ करती थी. यानी की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा जो यूजर ऑनलाइन इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं उन्हें जियो हॉटस्टार पर जाना होगा.

RCB और KKR ने IPL में 35 मैचों में एक दूसरे का सामना किया है. इन 35 मैचों में से आरसीबी ने 15 जीते हैं जबकि केकेआर 20 बार जीतने में कामयाब रहा है. यानी कि केकेआर आरसीबी से आगे रहा है. प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम फिलहाल 11 मैचों में 8 जीतकर दूसरे स्थान पर हैं. उनके 16 अंक हैं. वहीं, केकेआर का प्रदर्शन अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है. वह 12 मैचों में 5 जीतकर छठे स्थान पर हैं.

IPL 2025
IPL 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

रायपुर तेलीबांधा में युवती की दर्दनाक मौत, ट्रक ने रौंदा

रायपुर। तेलीबांधा हाइवे रिंग रोड पर आज शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क घटना हो गई। एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, इससे उसकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाइवे जाम हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके से फरार वाहन चालक को भी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यहां देखें CCTV वीडियो

 

अभी तो ट्रेलर, दिखाएंगे पूरी पिक्चर, भुज से गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अभी तो ट्रेलर, दिखाएंगे पूरी पिक्चर, भुज से गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को कड़ा संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भुज में एयरफोर्स बेस पर पहुंचे. उन्होंने अपने दौरे के दौरान सेना के हौसले को सलाम किया. उन्होंने कहा कि गुरुवार को वह जम्मू-कश्मीर में थे और आज यहां हैं. दोनों फ्रंट पर सेना का हौसला देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor’) के दौरान सेना के जवानों की कुशलता की भी तारीफ की. साथ ही उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम किसने दिया था.

रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘Operation Sindoor’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. भारतीय वायुसेना के लिए, पाकिस्तान की सरज़मीं पर पल रहे आतंक के अजगर को कुचलने के लिए, सिर्फ 23 मिनट काफी थे. मैं यह कहूं तो गलत नहीं होगा कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों का निपटारा कर दिया. आपने दुश्मन की सीमा के भीतर जाकर जो मिसाइल गिराए, उसकी गूंज पूरी दुनिया ने सुनी और वास्तव में वह गूंज सिर्फ मिसाइल की ही नहीं थी, वह गूंज आपके शौर्य और भारत के पराक्रम की थी.

सैनिकों को नमन

उन्होंने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor’) के दौरान सेना के हौसले की तारीफ करते हुए कहा, ‘आप सभी ने ऑपरेशन सिन्दूर में बहुत अच्छा काम किया.’ साथ ही उन्होंने पहलगाम में आतंकी नरसंहार के दौरान मारे गए निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को और ‘Operation Sindoor’ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सैनिकों को नमन करता हूं. मैं हमारे घायल सैनिकों के साहस को भी नमन करता हूं, और ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूं, कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों.’

ऑपरेशन सिंदूर का नाम पीएम मोदी ने दिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor’) का नाम सिंदूर नाम किसने दिया. जी हां… इसका नाम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने दिया था. उन्होंने संबोधन में सेना को देश का मजबूत भुजा बताया. उन्होंने कहा आपको बता दूं हमारे देश की मज़बूत भुजा भुज में, आप सबके बीच आकर मुझे बड़ा गर्व हो रहा है. यह भुज, 1965 में पाकिस्तान के ख़िलाफ हमारी जीत का साक्षी रहा है. यह भुज, 1971 में पाकिस्तान के ख़िलाफ हमारी जीत का साक्षी रहा है और आज एक बार फिर यह भुज, पाकिस्तान के ख़िलाफ हमारी जीत का साक्षी बना है. इसकी मिट्टी में देशभक्ति की खुशबू है. यहां के जवानों में भारत की सुरक्षा का अडिग संकल्प. मैं आप सभी Air warriors समेत, Armed forces और BSF के सभी जांबाजों को सलाम करता हूं.

ऑपरेशन निपटा दिया

राजनाथ सिंह ने कहा कि जितने देर में आदमी नास्ता पानी निपटाता है, उतनी देर में आपने ऑपरेशन निपटा दिया. आपके इस हौसले को सलाम है. साथ ही उन्होंने बीते दिन श्रीनगर के दौरे की चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘अभी कल ही, मैं श्रीनगर में था. सेना के अपने वीर जवानों से मिलकर लौटा हूं. और आज, मुझे आपके बीच आने का अवसर मिला है. कल मैं भारत के उत्तरी भाग में जवानों से मिला. आज मैं भारत के पश्चिमी भाग में Air warriors और जवानों से मिल रहा हूं.

Chhattisgarh गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ समेत 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather: रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड हवाओं के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है. प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश के साथ आंधी की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बस्तर समेत दक्षिण इलाकों में गरज-चमक के साथ माध्यम से हल्की  बारिश की गतिविधि जारी रहने के आसार है. गुरूवार को सबसे ज्यादा दिन का तापमान रायपुर में दर्ज 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पिछले 24 घंटों के दौरान Chhattisgarh के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया.

Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक द्रोणिका उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल और उससे सटे सिक्किम से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से Chhattisgarh में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं. आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है. साथ ही, 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 19 मई तक मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, इसके बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है.

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather

19 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में Chhattisgarh सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Chhattisgarh इसी प्रकार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

रायपुर में आज का मौसम

Chhattisgarh राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्रदेव, धन का होगा आगमन, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 May 2025: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार है। पंचांग के मुताबिक आज चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज सिद्ध, साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज धन के दाता शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जानें आज शुक्रदेव की विशेष कृपा से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख बना रहेगा। यात्रा के योग हैं।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज धन संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में सुखद समय बिताएंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। फालतू बहसों से दूर रहें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश से लाभ संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज कार्यों में विलंब हो सकता है। फिजूल के तनाव से बचें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज ध्यान और आत्मनिरीक्षण का दिन है। अकेले रहने का मन करेगा। करियर में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन में उलझनें रह सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज कामकाज में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में कुछ असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

Ank Jyotish 16 मई 2025: आज शुक्रवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

Ank Jyotish 16 मई 2025: आज शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज गुरुवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज सितारे आपके पक्ष में हैं जिससे कार्यस्थल में आपकी स्थिति सुधरेगी और आपके काम को मान्यता मिलेगी। अपने पेशे का सम्मान करें क्योंकि यही आपकी आजीविका का साधन है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

अच्छी योजना अच्छे निर्णयों को आकार देती है यही कारण है कि अब समय को नियोजित करने की जरूरत है। आज आप अपने साथी या किसी प्रियजन से मिलने जा सकते हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान आपको लाभ पहुंचाएगा। यह दुनिया संभावनाओं से भरी हुई है, उनका पूरा फायदा उठाएं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

अनावश्यक यात्रा करने से बचें।  सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन अधिकारी या पिता की तरह कोई व्यक्ति इसमें आपकी मदद करेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 16 May 2025: शुक्रवार चतुर्थी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

अंक 5 Ank Jyotish

उच्च शिक्षा के लिए लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोचें और यह पता करें कि आपके भविष्य या करियर में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

आज दूसरों के सुझावों के साथ-साथ उनकी इच्छाओं पर भी ध्यान दें। सही समय पर और सही जगह पर अपना विचार व्यक्त करना ही जीवन की असली चुनौती है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा जो आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। अपनी मानसिक शक्तियों को नजरअंदाज न करें आप किसी भी मुश्किल को आसानी से हल कर सकते हैं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

आज आप स्पेशल की तरह महसूस करेंगे और लोग भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे। अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले योजना बना लें। आप कुछ रोचक लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को एक नयी दिशा दे सकते हैं।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

अपनी नौकरी या प्रयास में सफलता पाने के लिए अपने तर्क और कर्तव्यों का सही तरह से प्रयोग करें। अपनी दिनचर्या या व्यक्तित्व में परिवर्तन करके आप अपने जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang 16 May 2025: शुक्रवार चतुर्थी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 16 May 2025: आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी और शुक्रवार व्रत है. आज के दिन गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी, मूल नक्षत्र, सिद्ध योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. Aaj Ka Panchang एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत और गणेश पूजन से कष्ट मिटते हैं, दुख दूर होते हैं और संकट खत्म होते हैं. गणेजी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गणेश जी की पूजा फूल, अक्षत्, सिंदूर, दूर्वा, चंदन, हल्दी, फल, नैवेद्य, मोदक आदि से करें. गणेश चालीसा का पाठ करें और संकष्टी चतुर्थी की कथा सुनें. उसके बाद गणपति महाराज की आरती करें. रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करें और व्रत पूरा करें.

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग, 16 मई 2025

आज की तिथि- चतुर्थी – 05:13 ए एम, मई 17 तक, फिर पंचमी

आज का नक्षत्र- मूल – 04:07 पी एम तक, ​उसके बाद पूर्वाषाढा

आज का करण- बव – 04:41 पी एम तक, बालव – 05:13 ए एम, मई 17 तक, कौलव

आज का योग- सिद्ध – 07:15 ए एम तक, उसके बाद साध्य

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- शुक्रवार

चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:30 ए एम

सूर्यास्त- 07:06 पी एम

चन्द्रोदय- 10:39 पी एम

चन्द्रास्त- 07:51 ए एम

Aaj Ka Panchang

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:48 ए एम

अमृत काल: 09:11 ए एम से 10:55 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:28 पी एम

निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 17

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:30 ए एम से 07:12 ए एम

लाभ-उन्नति: 07:12 ए एम से 08:54 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 08:54 ए एम से 10:36 ए एम

शुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

चर-सामान्य: 05:24 पी एम से 07:06 पी एम

Aaj Ka Panchang

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:41 पी एम से 10:59 पी एम

शुभ-उत्तम: 12:17 ए एम से 01:35 ए एम, मई 17

अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:53 ए एम, मई 17

चर-सामान्य: 02:53 ए एम से 04:11 ए एम, मई 17

Aaj Ka Panchang

अशुभ समय

राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:18 पी एम

यमगण्ड- 03:42 पी एम से 05:24 पी एम

गुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:54 ए एम

दुर्मुहूर्त- 08:13 ए एम से 09:07 ए एम, 12:45 पी एम से 01:39 पी एम

दिशाशूल- प​श्चिम

Aaj Ka Panchang

शिववास

कैलाश पर – 05:13 ए एम, मई 17 तक, उसके बाद नंदी पर.

पिथौरा कोल्दा गाज गिरने से ग्रामीण की मौत, इस समय जिले में बारिश के साथ चमक रही बिजली

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम कोल्दा में गाज  (आकाशीय बिजली) गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सदानंद चक्रधारी (55 वर्ष) अपने घर के पास महुआ पेड़ के समीप खड़ा था। उसी समय जोरदार बिजली कड़कने की आवाज के साथ पेड़ के समीप बिजली गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम 4 से 5 बजे के बीच बताई जा रही है।

बता दें, गुरुवार सुबह से ही मौसम में बादल देखा गया, दोपहर के बाद से जिले के कई क्षेत्र में आंधी-तुफान और बारिश के साथ बादल की गर्जना का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। खासकर जिले के बागबाहरा और पिथौरा क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की बात कही जा रही है।

जानें आकाशीय बिजली से बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

भारी बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की अधिकतर संभावनाएं रहती है. ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आता कि वो क्या करे क्या न करे. आकाशीय बिजली से बचने के लिए आप भी इन खास टिप्स को अपनाकर अपनी जान बचा सकते हैं.

आकाशीय बिजली से बचने के टिप्स

यदि आप घर या ऑफिस में हैं तो क्या करें: आसमान के बदलते रंग और बढ़ती हवा के वेग पर नजर रखें. यदि आप गड़गड़ाहट सुनते हैं, तो सावधान रहें. आकाशीय बिजली के संर्पक में आने से बचें.बारिश की चेतावनी मिलने के बाद घर के अंदर रहें. यदि संभव हो तो यात्रा से बचें. खिड़कियां और दरवाजे बंद करें. अपने घर के बाहर की वस्तुओं को सुरक्षित करें. यदि बच्चे और पालतू जानवर घर के अंदर हैं तो बिजली उपकरणों को अनप्लग करें.

क्या न करें: आकाशीय बिजली गिरने के दौरान स्नान या शॉवर लेने से बचें. बहते पानी से दूर रहें. ऐसा इसलिए है क्योंकि धातु के पाइप के साथ आकाशीय बिजली प्रवाहित हो सकती है. दरवाजे, खिड़कियां, फायरप्लेस, स्टोव बाथटव या किसी अन्य विद्युत कंडक्टर से दूर रहे. कॉर्डेड फोन और अन्य बिजली के उपकरणों के उपयोग से बचे, जो बिजली का संचालन कर सकते हैं.

यदि आप घर के बाहर खुले मैदान पर हैं तो: अगर आप घर के बाहर खुले मैंदान में हैं तो तुरंत सुरक्षित आश्रय पर जाएं. धातु से बनें निर्माण आश्रय से बचें. अपने आप को एक छोटा बनाने के लिए पैरों को एक साथ रखें. सिर नीचे रखें. आपकी गर्दन को पीछे खड़े बाल संकेत कर सकते हैं कि आकाशीय बिजली पास ही है. जमीन पर सपाट खड़े न रहें. यह एक बड़ा लक्ष्य बना देगा. सभी उपयोगिता लाइनों (फोन,पावर, आदि), धातु की बाडी, पेड़ और पहाड़ी से दूर रहें. इन आचरण विद्युत के रूप में पेड़ों के नीचे शरण न लें.

यदि आप यात्रा पर हैं तो: अगर आप यात्रा पर हैं तो साइकिल, मोटरसाइकिल या खेत के वाहनों से दूर रहें, जो आकाशीय बिजली को आकर्षित कर सकता है. सुरक्षित जगह पर रहें. यदि नौका विहार या तैराकी कर रहे हो तो जितनी जल्दी हो सके उतरें और सुरक्षित जगह में जाएं. तूफान के दौरान अपने वाहन में तब तक रहें, जब तक कि मदद नहीं आती है या तूफान गुजर नहीं जाता है. वाहन की खिड़कियां बंद होनी चाहिए. पेड़ों/बिजली लाइनों से वाहन दूर पार्क करे.

ऐसे करें इलाज: अगर आप आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए हैं तो ऐसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं, जो बेसिक प्राथमिक उपचार दे. आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले लोगों को कोई विद्युत आवेश नहीं होता है. उन्हें सुरक्षित रूप से संभाला जा सकता है. टूटी हुई हड्डियों, सुनने और आंखों की रोशनी कम होने की जांच करें. आकाशीय बिजली का शिकार व्यक्ति अलग-अलग डिग्री तक जल सकता है. प्रभावित शारीरीक स्थान चोट की जांच करें.