महासमुंद, सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी, भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कांग्रेसियों ने किया

महासमुंद। देश की जांबाज बेटी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री एवं भाजपा के नेता विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना के कर्नल जो कि एक महिला भी हैं के खिलाफ शर्मनाक अपमानजनक टिप्पणी की गई।जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के आव्हान पर महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में आज महासमुंद कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया।

भाजपा पार्टी के नेता हमेशा *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* के नारे देते हैं एवं बेटियों के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी करते हैं एवं बेटियों के अस्मिता से खेलने का कार्य करते हैं आज जब सारा राष्ट्र कर्नल सोफिया कुरैशी के हौसलों का गुणगान कर रहा है तब भाजपा के नेता उसे जातिवाद के कीचड़ में घसीट कर शर्मनाक तरीके से अपमान करने में लगे हैं।

भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कांग्रेसियों ने किया
भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कांग्रेसियों ने किया

भाजपा एवं एवं उसके मंत्री प्रायः महिलाओं के अपमान करने का ही कार्य करती हैं समर्थन में आज तक बात नहीं की है इस कारण भाजपा के नेताओं के बोल हमेशा महिला विरोधी ही रहता है भारतीय जनता पार्टी बोलते कुछ है और उसके मन में रहता कुछ है जिसका उदाहरण कभी-कभी उनके नेताओं के बड़बोले पन से उजागर हो जाता है विजय शाह के द्वारा सेना के खिलाफ बयान देने के बावजूद भाजपा शासन में उनके खिलाफ रिपोर्ट नहीं की गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई यह दर्शाता है की रस सब भाजपा महिला विरोधी पार्टी है।

01 71 sitename%

आज जब सारा विश्व भारत के महान सेना के गुणगान कर रहा है तब भाजपा के नेता सेना के एक महिला कर्नल के खिलाफ भाषण बाजी कर रहे हैं ऐसे मतिभ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए विजय शाह जैसे नेता के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में पुतला दहन किया है एवं सेना के समर्थन में वा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में आवाज बुलंद किया है।

भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कांग्रेसियों ने किया
भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कांग्रेसियों ने किया

इस पुतला दहन कार्यक्रम में महासमुंद की जिला अध्यक्ष विधायक प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकर,खिलावन बघेल पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन वा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष,लक्ष्मी देवांगन सदस्य छत्तीसगढ़ शासन, पार्षद सूरज नायक, प्रदीप चंद्राकर, गुरमीत चावला, नितेंद्र बैनर्जी, सोनम रामटेक,ममता चंद्राकर,मिंदर चावला,प्रकाश अजमानी,तबरेज खान,टोमन सिंह कागजी, बबलू महानंद, मेहुल सूचक, मनोहर ठाकुर, बसंत चंद्राकर, सन्नी महानंद, आरिफ बेग, नुकेश महंत, आकाश निषाद, गोपीचंद तारक, अनुराग चंद्राकर, दुष्यंत होता, पिंटू सोनी, भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

मृत्युभोज करवा चुके, 270 दिन वापस आई युवती, लोग हुए हैंरान

गरियाबंद। नौ माह पूर्व आर्श्चय तरीके से लापता हुई एक नाबालिग युवती एकाएक घर वापस लौट आई। यह वही मामला है जिसमें पुलिस ने अपहरण और हत्या की आशंका में जांच के दौरान एक कब्र तक खोद डाली थी. अब युवती बालिग हो चुकी है और उसने पुलिस को बताया है कि वह बालोद जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी. अगस्त 2024 में ग्राम चलना पदर में अपनी बुआ के घर रह रही नाबालिग अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को गांव के ही एक 40 वर्षीय पड़ोसी से बातचीत का सुराग मिला, जिसे 31 जनवरी 2025 को हिरासत में लिया गया. थाने में FIR संदेही युवक से पूछताछ में गोलमोल जवाब मिलने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई. संदेही की निशानदेही पर गांव के श्मशान में एक कब्र खुदवाई गई. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब कब्र खोदी गई, तो उसमें से एक कंकाल बरामद हुआ जो करीब 10 साल पुराना निकला.

इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी थी. मंगलवार की रात लापता युवती अपने माता-पिता के पास पुरनापानी स्थित कुरलापारा पहुंच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि युवती अब बालिग हो चुकी है, और उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा.

बागबाहरा, पत्नी, पुत्र की गला दबाकर हत्या कर खुद लटक गया फांसी पर!  

बागबाहरा, पत्नी, पुत्र की गला दबाकर हत्या कर खुद लटक गया फांसी पर!  

महासमुंद। बागबाहरा एक ही परिवार के चार लोगों की सामुहिक मौत पर नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने खुलासा करते हुए बताया है कि, बसंत पटेल की पत्नी भारती पटेल और बेटे की मूंह गला दबाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या की इसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दे दी होगी?

इधर बसंत पटेल ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने लिखा है कि मै लोगों के ताने सुन-सुनकर परेशान हो गया था, मै कोई गलत काम नहीं किया मेरा काम अच्छा से चल रहा था।

बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बता दे, बीते बुधवार को बागबाहरा हाउसिंग कॉलोनी में दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई थी, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ शव मिले थे। इस घटना में जहां पत्नी, बेटे, बेटी की शव बिस्तर में मिला वहीं पति फांसी पर लटकता हुआ मिला था।

हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से फोरेसिंक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन प्रारंभिक शव परीक्षण में पोटमार्टम करने वाले डाक्टर ने परिजनों का मूंह और गला दबाने से मौत होना बताया है।

Rain Alert: आज से 5 दिनों तक बारिश अलर्ट, छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी प्री-मानसून की होगी फूहार

Rain Alert: देश के अनेक प्रदेशों में झमाझम बारिश इस समय हो रहा है। कई क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश प्रारंभ हो गई है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र सहित उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में बारिश के आसार है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. IMD  के अनुसार आने वाले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उससे सटे मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि अगले 3-4 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में और अगले 3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Rain Alert:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

महाराष्ट्र में प्री-मानसून की बौछार (Rain Alert:)

महाराष्ट्र राज्य में अगले एक हफ्ते तक प्री-मानसून मौसम गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मई के महीने में विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र मानसून से पहले तूफानी गतिविधियां और ओलावृष्टि हो सकती है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में मई महीने की शुरुआत में ही मौसम के तेवर तल्ख हैं. अधिकांश हिस्सों में मई की शुरुआत में पहले ही गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बारिश देखने को मिली है. अब एक बार फिर मौसम का मूड बदल रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक नंदुरबार, धुले, नासिक, पुणे से लेकर सांगली, सतारा, कोल्हापुर और सोलापुर में 15-16 मई और फिर 19 से 23 मई के बीच दो बार तेज बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंशिक बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ

यहां बारिश हो सकता है.

15 से 18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकता है.

14 और 15 तारीख को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और तेज हवा का दौर दिख सकता है.

पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी

14-18 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति

 तेज हवाएं चल सकती है.

14 और 15 मई को गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

14 और 15 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का संभावना है.

15 मई को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

14 और 15 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकता है.

15 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है.

Aaj Ka Rashifal 15 May: इन राशियों को रहना होगा आज सतर्क इनके लिए कामयाबी का दिन, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 May: गुरुवार 15 मई, है, ज्येष्ठ माह का गुरुवार आज दिन शुभ योग के चलते कई राशि वालों को लिए दिन शुभ रहेगा। लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 मई गुरुवार का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप अपने आपको शांतिप्रिय और खुशमिजाज रखने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपको शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलने की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गर्मजोशी भरा दिन बिताने का प्रयास करें। काम के बोझ के बावजूद, आप अपने आप को खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज किसी भी ऐसी चीज का उपयोग करने से बचें, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक रूप से आज आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। प्रियजनों का साथ मिलेगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप अपने काम को जल्दी समाप्त करने का प्रयास करेंगे। बची हुई समय प्रेमी के साथ बिताएंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होने की संभावना है। नए विचार आएंगे। उसपर आपको सोच-समझकर ही फैसला लेना है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, नहीं तो इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें भविष्य में काफी नुकसान की संभावना है। किसी कारणवश आज आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज परिवार के कुछ लोगों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपके परिवार में किसी कारणवश दरार आ सकती है। प्यार के मामलों में धैर्य रखने का प्रयास करें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आप चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तो इसमें विजय निश्चित है।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज शराब पीने से बचें, रुपए का सही स्थानों पर उपयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। खुद को रोमांटिक मूड में पाएंगे। शाम के समय आपको पैसे कमाने के कई अवसर आ सकते हैं।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज सेहत को तंदुरुस्ती भरा बनाए रखने के लिए बाहर का भोजन करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ की संभावना दिख रही है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनसे आपको कोई सलाह मिल सकती है। जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

आपका गुरुवार आज विनम्र और शालीन व्यवहार लोगों को काफी बढ़िया  लगेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। आज आपको कुछ अलग कार्य करने की जरूरत है। प्रियजनों को चोट पहुंचाने से बचें। सामंजस्य बनाकर रहें।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज दूसरों को खुशी में शामिल होने का कोशिश करें। किसी से भी जलन की भावना न रखें। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी मामलों में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्यार को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपको शारीरिक और मानसिक आराम करने का समय है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय आपका बीतेगा। ईमानदारी से कार्य करें। विवादों से बचें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।

15 May Ank Jyotish: गुरुवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार 15 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपकी इच्छाशक्ति की परीक्षा ले सकता है। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें दृढ़ता और आत्मविश्वास झलकेगा। अगर कोई महत्वपूर्ण काम हाथ में लेना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि आप किसी के सुझाव को नकारें नहीं । लीडर बनने के साथ सुनना भी उतना ही अहम है। सरकारी काम या उच्च अधिकारियों से जुड़े मसलों में प्रगति के संकेत हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, लेकिन दिन को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको खुद को केंद्रित रखना होगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन छोटी बातों को लेकर मन दुखी न करें। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपकी भावनात्मक स्थिति को बेहतर बना सकती है। कला, संगीत, लेखन या मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

आपका आकर्षण और आत्मविश्वास गुरुवार आज दूसरों को आपकी ओर खींचेगा। सार्वजनिक जीवन, शिक्षा या सलाह देने वाले क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन फलदायक रहेगा। दूसरों को प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। कुछ नया सिखने या सिखाने की संभावना है। यात्रा या किसी आयोजन में भागीदारी से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप धैर्य रखेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में मुड़ेंगी। अव्यवस्थित कामों को सुधारने का अवसर मिलेगा। आज कार्य में अनुशासन, नियमितता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना जरूरी है। अचानक आए खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति या दस्तावेज से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 15 May 2025: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

ग्रहों की चाल गुरुवार आज आपके पक्ष में है । नए संपर्क बनेंगे, और पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। संवाद कौशल से आप कई चीजें अपने पक्ष में कर पाएंगे। व्यापार या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छोटी यात्राओं के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। हालांकि, फैसले जल्दबाजी में न लें और गपशप से दूरी बनाएं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन सौंदर्य, प्रेम और परिवार से जुड़ी बातों में बीतेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात या बातचीत दिल को सुकून देगी। जो लोग कला, फैशन, संगीत, डिजाइन या अभिनय से जुड़े हैं, उन्हें कोई रचनात्मक उपलब्धि मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में संतुलन और तालमेल रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें, किसी भी खर्च से पहले सोच-विचार करें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज अंदर से एक अलग ही अनुभव या सोच आज आपको घेर सकती है। यह आत्म-विश्लेषण का दिन है, जब आप खुद को गहराई से समझ पाएंगे। तकनीकी, शोध, रहस्य, आध्यात्म या गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। अगर आप किसी मानसिक उलझन में हैं, तो आज उत्तर मिल सकते हैं। कुछ समय एकांत में बिताना लाभकारी होगा। व्यर्थ की बहसों से दूर रहें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके अंदर जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा सामर्थ्य है। आपकी गंभीरता और परिपक्व सोच से लोग प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, या कोई कर्ज/बकाया राशि वापस आ सकती है। न्याय या प्रशासन से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे। हालांकि, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर कमर और जोड़ से संबंधित दिक्कतें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

आज आपके भीतर जबरदस्त ऊर्जा और जोश रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या कार्य आरंभ करने के लिए दिन उत्तम है। सामाजिक रूप से आपकी पहचान मजबूत होगी। जो लोग खेल, सेना, पुलिस या प्रतिस्पर्धी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सम्मान और सफलता मिलेगी। हालांकि, क्रोध या हठ की प्रवृत्ति को काबू में रखें, नहीं तो कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang 15 May 2025: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 15 May 2025: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का खास महत्व है, जो सूर्य, चंद्रमा, नक्षत्रों और तिथियों के आधार पर शुभ-अशुभ वक्त की जानकारी देता है। आज गुरुवार के दिन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

Aaj Ka Panchang : सुबह 04:02 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी प्रारंभ हो जाएगी। वहीं, दोपहर 02:07 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, फिर मूल नक्षत्र का संयोग बनेगा। जानिए आज के सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण समय की पूरी जानकारी।

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति:

सूर्योदय: 05:39 AM

सूर्यास्त: 06:55 PM

चंद्रोदय: 09:31 PM

चंद्रास्त: 07:13 AM

तिथि और नक्षत्र: Aaj Ka Panchang

तिथि: कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथी (04:02 AM तक), फिर चतुर्थी

नक्षत्र: ज्येष्ठा (02:07 PM तक), फिर मूल

शुभ मुहूर्त: Aaj Ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 AM – 04:56 AM

अभिजीत मुहूर्त: 11:50 AM – 12:43 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:53 PM – 07:15 PM

अशुभ समय Aaj Ka Panchang

राहुकाल: 01:56 PM – 03:36 PM

यमगंड: 05:39 AM – 07:19 AM

चंद्र राशि: वृश्चिक (02:07 PM तक), फिर धनु

सूर्य राशि: वृषभ

घोटलेबाज, सूर्यकांत तिवारी समेत 4 आरोपियों की जमानत खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने आज पूर्व IAS रानू साहू, पूर्व CM के उप सचिव सौम्या चौरसिया, NGO संचालक मनोज कुमार और बिचौलिया सूर्यकांत तिवारी की स्थाई जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले में FIR और केस डायरी में उपलब्ध सामग्री का अवलोकन करने बाद आवेदक की धारा 7 और 12 के तहत अपराध करना प्रतीत होता है. प्रथम दृष्टया PC एक्ट के तहत आर्थिक अपराध परिलक्षित होता है. FIR और रिकॉर्ड में रखी गई अन्य सामग्री को देखते हुए, प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि आवेदक का संबंधित अपराध में संलिप्तता है. कोर्ट ने कहा कि इस विचार से कि आवेदक को नियमित जमानत देना सही नहीं है. यह कहते हुए कोर्ट ने सभी आवेदनों को खारिज किया है.

जानें क्या है DMF घोटाला:

छत्तीसगढ़  सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, ED की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120 B 420 के तहत केस दर्ज किया है. केस में यह तथ्य सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है. टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया. जांच रिपोर्ट में यह पाया गया है कि टेंडर की राशि का 40% सरकारी अफसर को कमीशन के रूप में दिया गया है. प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर 15 से 20% अलग-अलग कमीशन सरकारी अधिकारियों ने ली है. ED ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि IAS अफसर रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया.

बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। बागबाहरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है, पति-पत्नी और दो बच्चे इस घटना में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, प्यून का नाम बसंत पटेल उम्र 40 वर्ष जो अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई है, जो जांच में जुटी हुई है।

बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गई। मौत एक साथ हुई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है, प्यून फांसी पर लटक रहा था वहीं उनकी पत्नी और बच्चे की भी मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है पहले परिवार को मौत का नींद सुलाया होगा इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया होगा।

जानकारी के अनुसार, प्यून बसंत पटेल की पत्नी भारती के 11 वर्षीय बच्ची तथा 4 साल लड़का जो मृत होना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पहले पत्नी बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुलाया गया होगा इसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दी होगी, ऐसा माना जा रहा है हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा।

कोमाखान, युवक की हत्या, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बसंत पटेल आदिवासी छात्रावास में प्यून के पद पर कार्यरत था। पति की लाश फंदे पर लटकी मिली है, वहीं पत्नी और बच्चे नीचे बिस्तर पर मृत पड़े पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक की टीम मामले की जाँच करने में जुट गई है। एक ही परिवार के चार लोगों की आत्महत्या की खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई है। इस दुखद खबर के सामने आते ही शहर में शोक की लहर छा गई है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल, मौसम मेहरबान, झमाझम बारिश के संकेत, जानें देशभर मौसम का ताजा हाल

बंगाल की खाड़ी में हलचल मौसम: देश की राजधानी दिल्ली में पारा लगातार 40 के ऊपर रह रहा है. बिहार, यूपी, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा जैसे राज्य के अधिकांश जिलों में प्रचंड गर्मी का आलम है. कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है. भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत की बारिश की है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कृषि और देश की इकोनोमी के लिए काफी महत्‍वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले एक्टिव हो गया है.

छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी, विदर्भ और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना भी जताई गई है. आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

जानें देश में कब आएगा मानसून? IMD ने बता दी तारीख

IMD Monsoon Predictions 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार (14 मई) को बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर के कुछ क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है. आईएमडी ने कहा कि ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान समुद्र में मानसून का आगे बढ़ना जारी रह सकता है.

IMD ने बताया, “दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है. आईएमडी भारत में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है जब यह केरल में पहुंचता है, जहां सामान्य रूप से मानसून के आने की तिथि 1 जून है.

अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में बढ़ोतरी

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में बढ़ोतरी हुई है.  समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर हवा की गति 20 समुद्री मील से अधिक हो गई है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में 4.5 किलोमीटर तक बढ़ गई है.

दिल्ली-NCR में कब मिलेगी गर्मी से राहत?

आईएमडी ने कहा, “‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है जो बादल छाए रहने का संकेत देता है.” राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लोगों को अभी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग द्वारा जारी 7-दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 मई से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बनी रह सकती है. वहीं, 16 मई को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव

दक्षिण अंडमान सागर में यह सक्रिय हो चुका है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी इस वजह से हलचल देखी जा रही है. दूसरी तरफ, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में 13 मई की शाम को मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिली. आंधी-तूफान के साथ छींटे पड़ने से गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, बुधवार 14 मई 2025 को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार रहने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्‍तर भारत के साथ ही सेंट्रल और साउथ इंडिया में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस वजह से पारा नीचे आ सकता है. IMD की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अंडमान और निकोबार आईलैंड, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ ही सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

यहां भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

इसके अलावा असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी, विदर्भ और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना भी जताई गई है. आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. भीषण गर्मी से जूझ रहे तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है.

यूपी-झारखंड में हीट-वेव

मानसून पर IMD ने सुनाई गुड न्यूज, बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा,दिल्ली में दस्तक कब

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उससे सटे मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले 3 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश में 14-19 मई, पश्चिमी राजस्थान में 15-17 मई के दौरान और पश्चिम बंगाल और झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 14-15 मई 2025 के दौरान हीट-वेव चलने की चेतावनी दी गई है.