Aaj Ka Rashifal 14 May: इन राशियों का आज भाग्य देगा साथ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May: बुधवार 14 मई, है, ज्येष्ठ माह का बुधवार आज दिन शुभ योग के चलते कई राशि वालों को लिए दिन शुभ रहेगा। लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 मई का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। परिवारिक जीवन में साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है। अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में ना लगने के कारण उन्हे अपने कामों को करने में समस्या आएगी. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है.

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपको समस्या देंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कल तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे.

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपको अपने बुद्धि को बढ़ाने का रहेगा. दांपत्य मामलों को आपको मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है. आपको कल घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा. भाई बहन को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे. आपको किसी बात को लेकर उलझन रहेगी.

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी कार्य को हड़बड़ी में करने से बचने के लिए रहेगा. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है. आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं और आप किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं.

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए धन के मामलों में बढ़िया रहने वाला है. आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप अपने घरेलू मामलों को घर से बाहर न जाने दें.

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. आपको यदि कोई समस्या लंबे वक्त से घेरे हुए थी, तो वह कल खत्म हो सकती है. आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई चिंता चल रही है, तो वह दूर होगी.

तुला (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा. जो जातक कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग उसमें कोई बदलाव करने की योजना बनाएंगे. आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे.

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आज कल का दिन व्यापार कर रहे जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है. राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन किसी गलत काम में फंस सकता है. आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों की बातों को महत्व देना होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने हो सकती है.

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किस्मत के दृष्टि से बढ़िया रहने वाला है. दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं.  सेहत में यदि आपने लापरवाही बरती, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें. बिजनेस कर रहे लोगों को कामों को लेकर सलाह  करना होगा.

मकर (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कुछ  उलझनों से भरा रह सकता है. आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिस कारण आपको कुछ चिंता सताएगी.

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दबाव बना रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा.

मीन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकते हैं. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा. आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की प्रयास  करेंगे, जिन्हें आपको अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देनी होगी. आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका धन संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी.

14 May Ank Jyotish: बुधवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार 14 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन अपनी ईगो और आदतों पर भी नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए दूसरों के विचारों और सुझावों को भी महत्व दें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, अधिक अड़ियल न हो जाएं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपकी संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे आपको किसी बात को लेकर थोड़ा उदास या चिंतित महसूस हो सकता है। हालांकि, यह समय आत्ममंथन का है, जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगा। कार्यों में धीमी गति से परिणाम मिलेंगे, लेकिन यदि आप धैर्य रखें, तो सफलता निश्चित मिलेगी। रिश्तों में समझ और सहयोग बढ़ेगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपकी रचनात्मकता और नए विचारों से काम में गति मिलेगी। अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी साथी के साथ अच्छे और सकारात्मक पल बिताएंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए बदलाव का दिन रहेगा। आप नई योजनाओं और विचारों को लेकर कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। इस दिन आपके लिए नई दिशा की शुरुआत होगी, जो आपके करियर में भी बदलाव ला सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तों में सतर्कता बनाए रखें, थोड़ी सी नासमझी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang, 14 May : द्वितीया तिथि जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए सामाजिक और संवाद का दिन रहेगा। बातचीत में आपकी प्रभावशीलता बढ़ेगी, और आप अपनी योजनाओं को अच्छे से पेश कर पाएंगे। व्यापार और शिक्षा में सफलता की संभावना है। व्यक्तिगत जीवन में भी, अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखने से रिश्ते में और भी सामंजस्य आएगा। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज आपका दिन रिश्तों और परिवार के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ सुकून भरे पल बिता सकेंगे। कार्यों में सुंदरता और सामंजस्य की ओर आपकी प्राथमिकता होगी, जिससे आपकी योजना में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी कोई छोटी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम में सहयोग और समझ बढ़ेगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज आप मानसिक शांति की ओर अग्रसर रहेंगे। पुराने विचारों और तनावों को पीछे छोड़कर नई दिशा में बढ़ने का यह अच्छा समय है। कार्यों में संयम रखें और ज्यादा आवेग से बचें। रिश्तों में भावनात्मक स्तर पर गहराई आ सकती है, लेकिन आपको अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए थोड़ा संघर्ष और चुनौतियों भरा दिन हो सकता है, लेकिन यही समय है जब आप अपने कड़ी मेहनत और स्थिरता से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में थोड़ा समझौतावादी दृष्टिकोण अपनाएं, ताकि कोई मतभेद न बढ़े। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ का समय आ सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए साहसिक रहेगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन होगा, लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि अत्यधिक आवेग से गलत निर्णय हो सकते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत हैं, लेकिन अपने क्रोध और आवेश पर काबू रखें। रिश्तों में कुछ तकरार हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang, 14 May : द्वितीया तिथि जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 14 May 2025 : 14 मई 2025, बुधवार को ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया है। विक्रम संवत 2082 रहेगा। सूर्य उत्तरायण में रहेगा। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ज्येष्ठ संक्रांति और नारद जयंती मनाई जाएगी।

Aaj Ka Panchang 14 may

राष्ट्रीय मिति वैशाख 24, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 01, जिल्काद 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 30 मिनट तक। उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

Aaj Ka Panchang अनुराधा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार ज्येष्ठ संक्रांति, पुण्यकाल संक्रांति अगले दिन प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक। श्री नारद जयंती, वीणा दान, गण्डमूल 11: 47 से।

Aaj Ka Panchang

सूर्योदय का समय 14 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 30 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 14 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 4 मिनट पर ।

Aaj Ka Panchang

आज का शुभ मुहूर्त 14 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।

Aaj Ka Panchang

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मई 2025 :

दोपहर में 12 बजे 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

Aaj Ka Panchang

आज का उपाय : आज गणेशजी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

रायपुर बिल्डर को 95 लाख का थमाया फर्जी चेक, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी सेक्टर-1 से एक बड़े धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है. यहां एक बिल्डर को 95 लाख रुपए के मकान सौदे में फर्जी चेक थमाकर ठगी कर ली गई. तीन महीने पहले हुई इस डील में खरीदारों ने मकान की रजिस्ट्री तो करा ली, लेकिन भुगतान के लिए दिए गए चेक बैंक में जमा करने पर फर्जी निकले. अब पीड़ित बिल्डर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, समता कॉलोनी सेक्टर-1 निवासी प्रकाश चंद जायसवाल (59 ) पेशे से बिल्डर डेवलपर हैं. उन्होंने 10 जनवरी 2025 को शांति इनक्लेव, मंजित ग्रीन सिटी के पास स्थित एक मकान बंटी रस्तोगी और मोहनीश श्रीवास्तव को 95 लाख रुपए में बेचा था. सौदे के वक्त दोनों खरीदारों ने भुगतान चेक के माध्यम से करने का दावा किया था.

लेकिन जब प्रकाश चंद ने दिए गए चेक बैंक में जमा कराए, तो बैंक ने उसे फर्जी बता दिया. इस धोखाधड़ी से आहत प्रकाश चंद ने आखिरकार DD नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 418, 420 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दी.

इस मामले में DD नगर थाना प्रभारी SN सिंह ने बताया कि बिल्डर डेवलपर से धोखाधड़ी हुई है. समता कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद जायसवाल को मकान खरीदकर 95 लाख रुपए का फर्जी चेक थमाया गया है. पूरे मामले पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

कोमाखान, युवक की हत्या, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान स्थित टोगोंपानी कसेकेरा के पास एक युवक की अज्ञात लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। खरियारोड नुआपाड़ा के फार्मासिस्ट की नृशंस हत्या मामले में एक नाबालिग समेत  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है.

ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नुआपड़ा शहर के शिवशक्ति नगर निवासी फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) का शव टोगोंपानी कसेकेरा गांव (कोमाखान थाना क्षेत्र) के एक खेत से बरामद किया था. इस मामले में आज कोमाखान पुलिस ने महुलभाटा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

कोमाखान, मुंह में टेप लगे मृतक युवक ओडिशा नुआपाड़ा का रहने वाला था,  मृतक मानस रंजन त्रिपाठी ने किया था फार्मेसी की पढाई

पुलिस के अनुसार, कोमाखान पुलिस की एक विशेष टीम ने कल नुआपड़ा शहर में तलाशी अभियान चलाया. सबसे पहले महुलभाटा गांव से परशु को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान परशु ने अन्य तीन आरोपियों  सरोज, गणपत और एक नाबालिग के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच में पता चला कि (फार्मासिस्ट की हत्या) फार्मासिस्ट मानस पहले से ही परशु और गणपत को जानता था. 8 मई 2025 की शाम परशु और गणपत ने दवा मांगने के बहाने मानस को सुखसागर रेस्टोरेंट के पास एक सुनसान स्थान पर बुलाया. फिर चारों ने मिलकर उसके चेहरे और दोनों हाथों को प्लास्टिक टेप से बांधा और एक चार पहिया वाहन (OD 26 A 2700) में जबरन अपहरण कर लिया.

उसे तान्वत रोड से कोमाखान ले जाया गया और फिर लाखों रुपये की फिरौती की मांग की गई. लेकिन मानस के बचत खाते में मात्र ₹9,000 थे. फिरौती न मिलने पर चारों आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को काशेकेरे के पास फेंक दिया.

पुलिस ने मृतक की बाइक (OD 26 A 2064) और दवाइयों से भरा बैग बरामद किया है. इसके अलावा, आरोपियों का चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. कोमाखान थाने के आईआईसी नितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है.

महासमुंद, जादू-मंतर के शक में बुजुर्ग महिला की मर्डर, पड़ोसी ही निकला आरोपी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां अंधविश्वास के कारण एक बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया। जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से मर्डर कर दी गई. आरोपी बुजुर्ग महिला का पड़ोसी ही निकला.

घटना जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम सनबहाली की है. कुछ दिन पूर्व गांव में रहने वाली एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मर्डर कर दी गई थी. घटना के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बसना थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई.

बुजुर्ग महिला

जांच के दौरान जब पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की और सुराग जुटाए, तो सामने आया कि महिला के पड़ोस में रहने वाला संतोष मांझी ही इस मर्डर के पीछे है. जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया.

आरोपी महासमुंद
आरोपी महासमुंद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि बुजुर्ग महिला जादू-टोना करती है, इसके कारण परिवार के लोग हमेशा बीमार और मानसिक रूप से परेशान रहते थे. इसी अंधविश्वास के चलते उसने अवसर देखकर महिला पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी संतोष मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट, अगले 5 दिनों तक मेघ में होगी गर्जना, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार समेत यहां येलासे अलर्ट

छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को आने वाले 5 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग ने अगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है। सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के मुताबिक, एक द्रोणिका बिहार से झारखंड तक 1.5 KM की ऊंचाई पर फैला हुआ है। इस मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी का दौर जारी रहने की संभावना है।

17 जिलों में बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें रायपुर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जहां अधिकतम 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal 13 May: इन राशियों के लिए दिन शुभ, इन्हें रहना होगा अलर्ट

Aaj Ka Rashifal 13 May: मंगलवार 13 मई, है, ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल के रूप में जाना जाता है। इस बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। आज दिन शुभ योग के चलते कई राशि वालों को लिए दिन शुभ रहेगा। लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 मई का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता रहने वाला है। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी, लेकिन यदि आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान भी आपको किसी बात के लिए धोखा दे सकती है, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ेगी। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलने में आपको समस्या आ सकती है।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्रमें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कोई बात परिवार में कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखकर कोई बात बोले।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने घर और बाहर दोनों जगहों के कामों में संतुलन बनाकर रखें, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे।  आपको पार्टनरशिप में कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपने साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे, जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए व्यतता से भरा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप यदि किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी बिजनेस में कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप अपनी किसी बात को गुप्त रखें, नहीं तो वह उजागर हो सकती है।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आपको अपने शत्रुओं से अलर्ट रहना होगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से नुकसान होगा। परिवार में यदि कोई बात भी हो तो आप उसे उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आज आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए प्रमोशन की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में भी आपकी कोई योजना यदि रुकी हुई थी, तो फिर से इसकी शुरुआत हो सकती है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपका बेवजह खर्च होगा, जो आपकी टेंशनों को थोड़ा बढ़ाएगा। आपको सेहत के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। बच्चों की सेहत के प्रति आप सचेत रहें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से बेवजह खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। कारोबार के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने सगे-संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रूप से फलदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, क्योंकि आप अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रख रखाव का भी पूरा ध्यान देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए करियर में बढ़िया मौके लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप काम के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों का यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको घर में सुख-शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई समस्या आने वाली है, क्योंकि उनकी संगति कुछ गलत लोगों में पड़ सकती है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए किसी भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर काम करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अत्यधिक फायदे के चक्कर में अधिक धन ना लगाएं, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

13 May Ank Jyotish: मंगलवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार 13 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। आपको बिजनेस में नई नीतियां शामिल करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान समस्याओं का  सामना धैर्यपूर्वक करें। रोजी-रोजगार की तालाश कर रहे लोगों के करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए खास है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। लेकिन गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है।

शुभ अंक- 38

शुभ रंग- हरा

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज पुरानी बातों को लेकर किसी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें और मानसिक थकान को कम करने का प्रयास करें। खर्चों में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, इसलिए पैसे खर्च करते समय स्थिति का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी तारीफ करेंगे। निवेश में भी लाभ मनचाहा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 5 Ank Jyotish

जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में पूजा का आयोजन करेंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

Panchang 13 May: ज्येष्ठ मास प्रारंभ, जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज यदि पहले किसी निर्णय को लेने में उलझन महसूस कर रहे थे, तो आज नया रास्ता मिल सकता है। अच्छा होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं। फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: सफेद

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। खास बात यह है कि आज सरकारी कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और प्रयास का आज फल प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 14

शुभ रंग: नीला

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज विद्यार्थी कोई स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान हो सकते हैं। दान-पुण्य में अधिक मन लगेगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। यह समय आत्म विकास का है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

Panchang 13 May: ज्येष्ठ मास प्रारंभ, जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 May Ka Panchang: 13 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 15:25 − 17:03 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Jyeshtha Month 2025: आज से ज्येष्ठ मास, जानें आपके खानपान कैसे होनी चाहिए?

तिथि     प्रतिपदा 24:35 तक

Panchang नक्षत्र           विशाखा 09:02 तक

प्रथम करण        बालवा   11:31 तक

द्वितीय करण       कौवाला 24:35 तक

Panchang पक्ष कृष्ण

वार       मंगलवार

योग       वरीघा    05:45 तक

सूर्योदय  05:39

सूर्यास्त  18:41

चंद्रमा    वृश्चिक

राहुकाल            15:25 − 17:03

Panchang विक्रमी संवत्            2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      ज्येष्ठ

Panchang शुभ मुहूर्त     अभिजीत           11:44 − 12:36