Aaj ka raashiphal: इन राशियों के लिए रविवार का दिन खास रहेगा, जानें मेष से मीन राशि का हाल

Aaj ka raashiphal:  आज 11 मई 2025 रविवार वैशाख मास शुक्ल पक्ष है। आइए जानते है आज का राशिफल मेष राशि को जल्दबाजी से बचना चाहिए, वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता अधिक देखने को मिलेगी। वहीं मीन राशि के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जानते हैं मेष से मीन का आज का राशिफल..

मेष (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी से बचना चाहिए। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को विदेशों तक फैलाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी।आपको किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करनी होगी।

वृषभ (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे। आप किसी काम को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आप बेवजह के कामों को लेकर क्रोध न करें। आपके कामों में यदि रुकावट आ रही थी, तो वह आपकी मेहनत से दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेंगे। काम को लेकर यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तब वह भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी की और आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने आप पड़ोस में हो रहे हैं वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपका धन खर्च अधिक करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा।

सिंह (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपको किसी के कहने में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। लॉटरी आदि में निवेश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई बात को लेकर जीवनसाथी से बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने कामों को पूरा करने में एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। आपके घर कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें और कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है, वह उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें।

तुला (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। कारोबार में यदि कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपकी कोई बात माताजी को बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकती हैं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करने की योजना आप बना सकते हैं। आप किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

वृश्चिक (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको काम को लेकर कोई लोन आदि लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है और आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा।

धनु (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी का स्वास्थ्य का प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान को किसी नए कोर्स में आप दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए शुभ-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान करेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकते हैं।

कुंभ (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती स्थान की सुरक्षा अवश्य करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। निजी कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई बात कहेंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

मीन (Aaj ka raashiphal)

रविवार आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक है। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं और रोमनी दिन व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। आपके करीबी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

11 May Ank Jyotish: रविवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष रविवार 11मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। रिश्तों में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप उन्हें सुलझा सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन मेहनत से सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए थोड़ा आराम और ध्यान की जरूरत होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

रविवार आज आपके लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशी और संतुलन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपको संतुष्टि देगा। कार्य में सकारात्मक बदलाव होंगे और पुरानी योजनाओं से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कोई छोटी बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है और किसी नए अवसर का लाभ प्राप्त होगा। रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति सजग रहें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ अवरोध आ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत से स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में तनाव हो सकता है, लेकिन समाधान निकाला जा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज प्रेम संबंधों में नयापन और खुशियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने काम में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang: रविवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

अंक 6 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन परिवार और प्रेम संबंधों में  सुख और संतुलन लेकर आएगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, और पुराने कार्यों से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता और नई योजनाओं में लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए थोड़ी देर के लिए ध्यान करें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन यह जल्दी हल हो जाएगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयासों से समस्याओं का समाधान निकलेगा। रिश्तों में समृद्धि आएगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: रविवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

Aaj Ka Panchang: ज्योतिष गणना के मुताबिक, रविवार आज 11 मई 2025 को दिशाशूल पश्चिम दिशा में प्रभावी रहेगा. अगर यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें. जानें आज का पंचांग, दिशाशूल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang:

11 मई 2025 का पंचांग

वारः रविवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास- शुक्ल पक्ष.

तिथि: चतुर्दशी रात 8 बजकर 01 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी.

चंद्र राशि: तुला राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र रहेगा.

Aaj Ka Panchang:

योग: व्यतिपात योग रहेगा. रवि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 3 बजकर 09 मिनट तक.

अभिजित मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक.

दुष्टमुहूर्त: चतुर्दशी में कोई शुभ कार्य न करें.

सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 54 मिनट पर होगा.

राहूकालः शाम 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक.

तीज त्योहार: श्री नरसिंह जयंती, गुरु अमरदास जयंती, मदर्स डे.

भद्रा: रात 8 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ.

पंचक: नहीं है.

Aaj Ka Panchang:

रविवार का दिशाशूल

रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है. यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.

आज का चौघड़िया मुहूर्त

चर चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक

अमृत चौघड़िया- दोपहर 10 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक

शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक

Aaj Ka Panchang:

रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

शुभ चौघड़िया – सायं 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक

अमृत चौघड़िया – रात 08 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक

चर चौघड़िया – रात 9 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – रात 1 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक

शुभ चौघड़िया – अगली सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

अमेरिका राष्ट्रपति का बिग दावा, भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार, अब समाप्त होगी युद्ध?

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी दखलंदाजी के चलते भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि ना तो भारत ने किया है और ना ही पाकिस्तान ने.

India-Pakistan War: भारत सरकार का बड़ा फैसला, अब पाक की अंत समीप!

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी दखल अंदाजी के चलते भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गया है. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट कर सीजफायर पर सहमति जताई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि भारत ने नहीं की है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों को कॉमन सेंस और ग्रेट नॉलेज का उपयोग करने के लिए बधाई. इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!’

महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी हटाए गए, अब जगदलपुर में होंगे पदस्थ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। आज शनिवार जारी तबादला आदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन को आधार बनाते हुए महासमुंद (Mahasamund) के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) MR सावंत को पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। एमआर सावंत की जगह अब प्राचार्य (ई-संवर्ग) विजय कुमार लहरे को महासमुंद का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।

10वी और बारहवीं बोर्ड एक्जाम में खराब प्रदर्शन बनी वजह

जान लें  कि बीते दिनों स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी DEO की मीटिंग ली थी, जहां पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट खराब रहने वाले जिले के डीईओ से जवाब मांगा गया था। महासमुंद (Mahasamund)  जिले की बात करें तो 2024 में दसवीं में 84.17 प्रतिशत और बारहवीं में 91.61 प्रतिशत था। जो इस बार 2025 के बोर्ड में घटकर और कम हो गया। दसवीं में 78.33 प्रतिशत और बारहवीं में 84.08 प्रतिशत परिणाम आया है। पिछले साल की तुलना में 6 से 7 प्रतिशत की कमी आई है।

MR सावंत और विजय कुमार लहरे के अलावा नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत भूपेन्द्र कुमार कौशिक को भी स्थानांतरित कर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यहां देखें आदेश

महासमुंद

India-Pakistan War: भारत सरकार का बड़ा फैसला, अब पाक की अंत समीप!

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग जैसे हालात में भारत सरकार ने एक बड़ा अहम फैसला लिया है. सरकार ने तय किया है कि भविष्य में अब कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसे एक्ट ऑफ वार यानी जंग माना जाएगा. ऐसे में आने वाले वक्त में भारत पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अब और शख्ती से निपटेगा.

India-Pakistan War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 हिंदुओं के नरसंहार की घटना के बाद भारत सरकार की नीति में यह बड़ा बदलाव हुआ है. इस घटना के जवाब में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नौ ठिकानों पर बम बरसाए हैं. इसमे सैकड़ों की संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं. भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है. वह बार-बार भारतीय सैन्य ठिकानों और अन्य जगहों पर मिसाइलों से हमले की कोशिश कर रहा है. लेकिन, भारत का मजबूत रक्षा कवच उन हमलों को विफल कर दे रहा है.

India-Pak War: भारत ने मिट्टी में मिला दिया इन 5 हिंसक आतंकी को, ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ दी जैश-लश्कर की कमर

पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत की ओर से 7 अप्रैल को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में कई हिंसक आतंकवादी खाक गए थे. सूत्रों के हवाले से इनकी सूची आ गई. ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 9 ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर इलाके में थे. इसमें मुदस्सर खदियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील , मोहम्मद यूसुफ अजहर जैसे कई दुर्दांत आतंकवादी मारे गए हैं.

मुदस्सर खदियान

इसमें सबसे अहम नाम मुदस्सर खदियान खास का है. यह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था. यह मुरिदके में मार्कज तैबा का प्रभारी था. इसके अंतिम संस्कार में पाकिस्तान सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान और सेना के बीच का सांठगांठ कितना मजबूत है. मुदस्सर खदियान खास के जनाजे पर पाकिस्तान सेना प्रमुख और पंजाब की CM मरियम नवाज की ओर से फूलमाला चढ़ाई गई. उसके जनाजे की नमाज एक सरकारी स्कूल में हुई, जिसे जम्मात-उद-दावा (JuD) के आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ ने पढ़ाया. जनाजे की नमाज में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और पंजाब पुलिस के आईजी वहां मौजूद थे.

हाफिज मुहम्मद जमील

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हाफिज मुहम्मद जमील (Hafiz Muhammad Jameel) किसी दैत्य से कम नहीं है. यह बहावलपुर में मार्कज सुभान अल्लाह का प्रभारी था. यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था. युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश के लिए फंड जुटाने में इसकी सक्रिय भूमिका रहती थी

मोहम्मद यूसुफ अजहर

यह भी जैश का एक सबसे दुर्दांत आतंकवादी था. इसकी जिम्मेदारी जैश के आतंकवादियों को हथियार चलाने प्रशिक्षण देना था. यह भी मौलाना मसूद अजहर का साला था. यह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था.यह 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड IC-814 हाईजैक मामले में भी शामिल था.

खालिद

खालिद लश्कर का एक बड़ा आतंकवादी था. इसका काम जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले करवाना था. यह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था. इसका फैसलाबाद में दफनाया गया. इसके जनाजे की नमाज में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर मौजूद थे.

मोहम्मद हसन खान

यह आतंक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा. यह जैश का बड़ा नाम है. इसकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रचने में अहम भूमिका रहती थी.

छत्तीसगढ़ यहां नरबलि की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप!  

रायपुर। मुंगेली जिले में तकरीबन 1 माह पूर्व घर से लापता हुई मासूम बच्ची के अपहरण मामले में भयभीत करने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस अब तक बच्ची का पता नहीं लगा सकी थी, लेकिन अब इस मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। दरअसल, कोसाबाड़ी से सटे श्मशान घाट के पास पुलिस को एक नरकंकाल और उसके पास बच्चियों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है।

यहां के स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला नरबलि का हो सकता है। मामले को लेकर SP भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को शमशान घाट पर नरकंकाल और कपड़े मिले हैं, इन अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या वे उसी मासूम बच्ची के हैं जो 12 अप्रैल की रात से लापता है। एसपी ने यह भी माना कि ये अवशेष इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

नरबलि’ अर्थात खून-खौफ और अंधविश्वास की अंधी दुनिया

Pakistan, you are in trouble now: पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं अब कर दो सरेंडर!

Pakistan, you are in trouble now: पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं, लगातार भारत के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे पाकिस्तान पर अब आफत आने वाली है। पाकिस्तान की जुर्रत देखिए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर मिसाइल दागने की साजिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नकाम कर दिया है। आइए जानते हैं आज की हालत में ताजा अपडेट क्या है…

sitename%

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया ने क्या-क्या कहा?

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया, भारत ने दुनिया के सामने खोली पोलकर्नल सोफिया ने पाकिस्तान के नापाक हरकतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत पर गोलीबारी की. हम पाकिस्तान को करारा जबाब दे रहे हैं. पाकिस्तान आम नागरिकों वाले विमानों का आड़ ले रहा है और लाहौर से उनकी आड़ में हमला बोल रहा है. बताते चलें कि पाकिस्तान लडाकू विमान से हमला किया. यूएवी और फाइटर जेट से हमला कर रहा है.  विदेश सचिव ने कहा कि ये पाकिस्तानी गतिविधियां है जो Escalatory और provocative है.

पठानकोट में रेड अलर्ट, कश्मीर में अलर्ट

Pakistan, you are in trouble now: पंजाब के पठानकोट में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. सभी बाजार बंद करा दिए गए हैं. साथ ही कश्मीर में कई जगहों पर एहतियात के तौर पर लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है. कुछ पेट्रोल पंप और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं.

सेना की तरफ से कुछ ही पलों में साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. इसमें जंग से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देश की जनता को दी जाएगी. साथ ही बताया जाएगा कि पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना क्या-क्या कदम उठा रही है. इस प्रेस कांन्फ्रेस में सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम शामिल होंगे.

Pakistan, you are in trouble now : BLA ने बताया कि ‘‎हम बलूचिस्तान में 39 अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेते हैं. ये ऑपरेशन अभी भी जारी हैं. इनमें पुलिस स्टेशनों पर कब्ज़ा करना, प्रमुख राजमार्गों पर नाकाबंदी करना, मुखबिरों की गिरफ़्तारी, कब्ज़ा करने वाली पाकिस्तानी सेना पर हमले और खनिज संसाधनों की लूट में शामिल काफिलों पर हमले शामिल हैं. जल्द ही मीडिया को एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा.

Pakistan, you are in trouble now : भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग की हलचल दिल्ली में देखी जा रही है. अभी एनएसए अजीत डोवाल प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. इससे पहले देर रात पीएम नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोवाल के साथ बैठक किए थे. बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे.

 

 

एयरबेस क्या होता ये कैसे काम करता है What is an airbase and how does it work

एयरबेस (Airbase) एक ऐसा स्थान होता है जहाँ से सैन्य या कभी-कभी नागरिक विमान संचालित किए जाते हैं। यह मुख्य रूप से वायु सेना (Air Force) के लिए होता है और इसमें विमानों को रखने, मरम्मत करने, उड़ान भरने और प्रशिक्षण देने की सारी सुविधाएँ होती हैं।

जानें एयरबेस के मुख्य भाग:

रनवे (Runway): जहाँ से विमान उड़ान भरते हैं और उतरते हैं।

हैंगर (Hangar): विमान खड़ा करने और उसकी मरम्मत करने की जगह।

एटीसी (Air Traffic Control): जो विमानों की उड़ानों का नियंत्रण करता है।

ईंधन स्टेशन: विमान में फ्यूल भरने की सुविधा।

रडार और निगरानी प्रणाली: सुरक्षा और दुश्मन की निगरानी के लिए।

रहने की जगह: पायलटों और स्टाफ के लिए बैरक, हॉस्पिटल आदि।

जानें एयरबेस कैसे काम करता है?

फ्लाइट ऑपरेशन: यहां से फाइटर जेट्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट या हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।

ट्रेनिंग: पायलटों और तकनीकी स्टाफ को विमान उड़ाने और उनका रखरखाव सिखाया जाता है।

सुरक्षा: देश की हवाई सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

मरम्मत और रखरखाव: विमानों की नियमित जांच और रिपेयर की जाती है।

आपातकालीन सेवाएं: किसी दुर्घटना या हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था होती है।

एक वायुसेना एयरबेस का उदाहरण:

हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद, भारत) — भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख बेस है जहाँ से कई तरह के विमान संचालित होते हैं।