महासमुंद, जंगली सूअर के 3 शिकारी पकड़ाए, तीन फरार

महासमुंद। वन विभाग की टीम ने वन्य प्राणी का शिकार करने वाले एक शिकारी (Hunter) एवं वन्य प्राणी का मांस खाने आए तीन लोगों समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकार में शामिल तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

महासमुंद वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम कोलपदर में कुछ लोग जंगली सूअर का मांस पका रहे हैं. सूचना पर वन टीम ग्राम कोलपदर पहुंची और शिकारी भीखम कमार (52 वर्ष) के घर से जंगली सूअर (wild boar) का मांस और एक मरा हुआ नेवला बरामद किया.

इस दौरान मांस खाने आये जिवतरा निवासी गंगू राम कमार (27), बल्दाकछार निवासी चमरु कमार (28 वर्ष) और कोलपदर निवासी लोभिन कमार (28) को पकड़ा. वहीं तीन शिकारी जितेन्द्र कमार, डाक्टर कमार एवं लव कुमार फरार हैं.

पाकिस्तान कान खोलकर सुन ले, सेना ने भर दी हुंकार, अगले मिशन के लिए भी तैयार

महासमुंद वन विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी भीखम से पूछताछ किया तो उसने बताया कि ग्राम कोलपदर के आसपास वन विकास निगम के जंगल से 10 मई को दोपहर में शिकार किये थे.

महासमुंद वन अमले ने मुख्य आरोपी के घर से 7 तीर , दो कमान , दो टंगिया, एक बसुला, एक तराजू, बाट, एक कत्तल, एक पहसूल, एक किलो जंगली सुअर का मांस, एक नग मरा हुआ नेवला जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 सह पठित धारा 2 (16) ( ख ), 2 (16)(क), 39 (3) (क), 39 (3) (ग) एवं 48-क के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

CCPL Season 2: इस तारीख से प्रारंभ होगी Chhattisgarh क्रिकेट प्रीमियर लीग, इस बार सुविधाओं और टेक्नालॉजी से होगा अपग्रेड

CCPL Season 2: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आगामी 15 जून से CCPL यानी Chhattisgarh क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। पिछले सीजन की तुलना में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। Chhattisgarh क्रिकेट संघ इसकी अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि आयोजन की गुणवत्ता और दर्शकों का अनुभव दोनों ही बेहतर हो।

घरेलू क्रिकेट में पहली बार DRS का इस्तेमाल

बता दें कि CCPL में इस बार अंतरराष्ट्रीय मैचों की तर्ज पर DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) सिस्टम लागू किया जाएगा। यह अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देखने को मिलता था। इस सिस्टम के तहत, प्रत्येक टीम को तीन रिव्यू मिलेंगे, जिनका उपयोग वे ग्राउंड अंपायर के फैसले को चैलेंज करने के लिए कर सकते हैं। यह पहली बार है जब घरेलू क्रिकेट लीग में इस अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे खेल के फैसले और भी निष्पक्ष और सटीक होंगे।

sitename%

BCCI पैनल के होंगे अंपायर, इंटरनेशनल कमेंटेटर करेंगे कमेंट्री

CCPL में इस बार इंटरनेशनल कमेंटेटर्स की कमेंट्री होगी, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में काम कर चुके हैं। लीग के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3 से 4 कमेंटेटरों को फाइनल किया जाएगा। इसके साथ ही, बीसीसीआई पैनल के अंपायरों को इस लीग के मैचों में अपनी अंपायरिंग सेवा देने के लिए बुलाया जाएगा, जिससे मैचों की गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

Chhattisgarh स्टेट क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का यह सीजन और बेहतर करने जा रहे हैं। इस बार डीआरएस सिस्टम, इंटरनेशनल कमेंटेटर और बीसीसीआई पैनल के अंपायर आयोजन में शामिल होंगे। दर्शकों के बैठने के लिए भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। सीसीपीएल का स्टैंडर्ड बेहतर कर इसे एक ब्रांड बनाएंगे।

इन 6 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

CCPL में पिछले सीजन की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसनस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगांव पैंथर्स शामिल हैं। पिछले सीजन के फाइनल में रायपुर राइनोस ने बिलासपुर बुल्स को हराकर CCPL का खिताब अपने नाम किया था।

02 11 sitename%

नए खिलाड़ियों का भी होगा चयन

CCPL के पिछले सीजन में टीम बनाने के लिए Chhattisgarh से 450 खिलाड़ियों को चुना गया था। इनमें से 280 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे। इसके बाद फिर इनमें से 6 टीमों के लिए 120 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन इस बार उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

TV पर होगा लाइव प्रसारण, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

गौरतलब है कि इस बार भी CCPL के सभी मैचों का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए इस बार Chhattisgarh स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी और उनकी बैठने की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के लिए एक पास सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

पाकिस्तान कान खोलकर सुन ले, सेना ने भर दी हुंकार, अगले मिशन के लिए भी तैयार

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर भले हो गया है, लेकिन नियंत्रण रेखा पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच तीनों सेना के अभियान महानिदेशक यानी DGMO, DGAO, DGNO ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान पर प्रहार को लेकर जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत पर कई ड्रोन दागे, लेकिन हमारी लेजर गन से सभी को मार गिराया.

एयर मार्शल एके भारती ने स्पष्ट शब्दों मे कहना चाहता हूं सभी मिलिट्री बेस ऑपरेशन हैं और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं.’कहा, ‘

DGAO अवधेश कुमार भारती ने कहा, ‘कल हमले डीटेल जानकारी दी थी कैसे हमने हमलों को अंजाम दिया. हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए 7 मई को उनके ठिकानों पर ही अटैक किया था. मगर पाकिस्तान सेना ने आतंकियों का साथ देना ठीक समझा और पाक मिलिटरी ने इसे अपनी लड़ाई बना ली और उसके नुकसान के लिए वो खुद जिम्मेदार हैं.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैन्य अभियान के महानिदेशक यानी DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी शामिल थे. यहां उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में लंबे समय से आतंकी हमले हो रहे थे. पहलगाम में आतंक के पाप का घड़ा भर गया था. हमने पहले से ही एयर डिफेंस सिस्टम पहले ही तैयार कर लिए थे. पाकिस्तान की वायुसेना ने हमले की कई कोशिशें कीं, लेकिन सब नाकाम रहे.’

एयरफोर्स मिशन के महानिदेशक अवधेश कुमार भारती ने कहा हमारा एयर डिफेंस अभेद्य है. पाकिस्तान ने PL15 E से हमला किया, लेकिन वह हमारे एयर डिफेंस गन को भेद नहीं पाया. वहीं भारत के मिसाइल अटैक में रहीम यार खान एयरबेस पर बड़ा गड्ढा बन गया. उन्होंने कहा कि भारतीय हमले में नूर यार और रहीम यार खान एयरबेस पूरी तरह तबाह हो गए.

इस बीच प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार को दिखी हलचल ने सबका ध्यान खींचा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल के साथ तीनों सेना प्रमुख, रॉ और आईबी चीफ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है.

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली डीजीएमओ स्तर की बातचीत भी टल गई है. इस हॉटलाइन टॉक के लिए 12 बजे का वक्त रखा गया था, लेकिन अब खबर है कि यह वार्ता शाम को होगी.

वैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान के होश ठिकाने आ गए हैं. भारतीय सेना ने बताया कि बीती रात कहीं से भी गोलीबारी की खबर नहीं. दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर यह पहली शांत रात रही.

और भी जानिए ताजा अपडेट

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर भले हो गया है, लेकिन नियंत्रण रेखा पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार को दिखी हलचल ने सबका ध्यान खींचा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल के साथ तीनों सेना प्रमुख, रॉ और आईबी चीफ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है.

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली डीजीएमओ स्तर की बातचीत भी टल गई है. इस हॉटलाइन टॉक के लिए 12 बजे का वक्त रखा गया था, लेकिन अब खबर है कि यह वार्ता शाम को होगी.

वैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान के होश ठिकाने आ गए हैं. भारतीय सेना ने बताया कि बीती रात कहीं से भी गोलीबारी की खबर नहीं. दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर यह पहली शांत रात रही.

इससे पहले तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन्स की तरफ से रविवार शाम पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर सीजफायर के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है. सेना की तरफ से पूरे ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए ये साफ कर दिया कि ये ऑपरेशन आतंक के सफाये के लिए था. यानी भारतीय सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए.

7 मई के बाद हुए सैन्य टकराव पर भी सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों ने साफ किया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी फौज को बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाया गया. भारत के हमले में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हो गए. इसके अलावा भारत के ऑपरेशन में पाकिस्तानी फौज के 35 से 40 जवानों के मारे जाने की जानकारी भी दी गई. पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर पर भी भारत के सशस्त्र बलों ने साफ कर दिया कि ये समझौता पाकिस्तान के कहने पर किया गया और भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई के कारण पाकिस्तान घुटनों पर आने के लिए मजबूर हुआ.

कोमाखान, मुंह में टेप लगे मृतक युवक ओडिशा नुआपाड़ा का रहने वाला था,  मृतक मानस रंजन त्रिपाठी ने किया था फार्मेसी की पढाई

महासमुंद। बीते 9 मई को ग्राम टोंगोपानी के एक खेत में मुंह में टेप से बंधे मिले शव की शिनाख्ती कोमाखान पुलिस (Police) ने की है। मृतक को नुआपाड़ा ओडिशा का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। पुलिस (Police) के अनुसार 9 मई को ग्राम कसेकेरा के कोटवार जीतराम सोनवानी के द्वारा थाने में आकर सूचना दी गई थी कि ग्राम टोंगोपानी अमरैय्या खार के पास आत्माराम पाडे के खेत में मेड़ किनारे एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 35 वर्ष  का शव पड़ा हुआ है, जिसके दोनों हाथ पीछे से एवं मुंह टेप से बंधा हुआ है।

कोमाखान पुलिस (Police) ने घटनास्थल जाकर मौका मुआयना प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हत्या होना प्रतीत होने से साक्ष्य संकलन हेतु वैज्ञानिक अधिकारी फॉरेसिंक मोबाईल यूनिट महासमुंद को घटनास्थल बुलाया गया। अज्ञात मृतक के शव की पहचान हेतु जिले के समस्त थानों एवं समीपस्थ राज्य ओडिशा के निकट के थानों में मृतक की फोटो भेजकर गुम इंसान से मिलान करने हेतु कहा गया।

अज्ञात युवक की लाश मिली
अज्ञात युवक की लाश मिली

10 मई को थाना नुआपाडा ओडिशा से सूचना मिली कि 8 मई को शाम के समय शिवशक्ति नगर नुआपाडा ओडिशा निवासी मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी उम्र लगभग 35 वर्ष गुमशदा है, जिसकी सूचना गुमशुदा के पिता के द्वारा 9 मई को थाना नुआपाडा में देने के बाद गुम इंसान दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान हेतु परिजनों को CHC बागबाहरा बुलाया गया, जिस पर शिनाख्ती के लिए आए सरोज कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी, अजय कमार तिवारी सभी निवासी ओडिशा को अज्ञात मृतक के शव को दिखाया गया, जिन्होंने मृतक के चेहरे, पहने हुए कपडे़ एवं उंगलियों में पहने अंगुठियों को देखकर उसकी पहचान मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी शिवशक्ति नगर नुआपाडा ओडिशा के रूप में की।

रायपुर सड़क हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 घायल, मिनी ट्रक और ट्रेलर में भिंड़त

कोमाखान पुलिस (Police) की पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मानस रंजन त्रिपाठी ने फार्मेसी की पढाई की हुई थी और, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी व्यक्ति को आवश्यकता होने पर घर जाकर इलाज कर देता था। वहीं मृतक का विवाह 23 अप्रैल को पिथौरा में हुआ था।

8 मई की शाम अपने TVS मोटरसायकल क्र OD 26 A2064 से दवाईयों को अपने बैग में रखकर इलाज करने हेतु ग्राम मौहाभांठा, साल्हेभांठा गया था, मृतक के मोबाईल नंबर में शाम 7.30 बजे तक संपर्क हुआ, उसके बाद संपर्क नहीं होने पर अगले दिन थाना नुआपाडा ओडिशा में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराना बताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में कोमाखान पुलिस ने धारा 103(1),238 क BNS अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

रायपुर सड़क हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 घायल, मिनी ट्रक और ट्रेलर में भिंड़त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में 13 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 14 अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज  जारी है। जानकारी के अनुसार, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

इस मामले में रायपुर के SP लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 रायपुर
रायपुर

सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा

रायपुर। सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा CM साय ने की है, X पोस्ट में साय ने दुःख जताते हुए लिखा, खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

महासमुंद, जब WT तीन युवक ट्रेन से कूदे, एक की मौत, दो गंभीर, सभी रायपुर राजधानी निवासी

महासमुंद, जब WT तीन युवक ट्रेन से कूदे, एक की मौत, दो गंभीर, सभी रायपुर राजधानी निवासी

महासमुंद. पिटियाझर रेलवे ट्रैक के पास मिले एक मृत और दो घायल युवकों के मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस (Police) के अनुसार टिकट चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से ये युवक चलती ट्रेन से कूद गए थे जिसमें एक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। मामला 8 मई का है।

कोतवाली पुलिस (Police) ने थाना महासमुंद मर्ग क्रमांक 74/25 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक आदित्य सोना उर्फ मोंटी सोना पिता घनिष्टो सोना (उम्र 22 वर्ष) निवासी मां काली नगर वाल्टेयर गेट ओम कांप्लेक्स के पास फाफाडीह रायपुर की मृत्यु के संबंध में जांच किया गया। पुलिस ने बताया कि 8 मई को  थाना महासमुंद अंतर्गत पिटियाझर रेलवे ट्रैक के पास तीन व्यक्तियों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद मौके पर पहुंचकर तीन व्यक्तियों के घायल एवं अचेत अवस्था में पड़े होने के बाद इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में  भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा आदित्य सोना उर्फ मोंटी सोना को मृत होना बताया, वहीं शेष दो युवक अजय बघेल उर्फ खिरसिंधु बघेल पिता शंकर बघेल (20 वर्ष) निवासी जागृतिनगर आरबीएच कॉलोनी फाफाडीह रायपुर एवं विक्की साहू पिता अश्विन साहू (21 वर्ष) निवासी जागृतिनगर आरबीएच कालोनी फाफाडीह रायपुर को इलाज हेतु अस्पताल दाखिल किया गया।

महासमुंद पुलिस (Police) ने जांच के दौरान दोनों घायलों से पूछताछ की जिस पर उन्होंने 7 मई को शाम करीब 04 बजे मृतक मोंटी सोना के साथ ट्रेन से रायपुर से कांटाबांजी जाना स्वीकार किया। कांटाबांजी रेलवे स्टेशन के पास मोंटी सोना के परिचित व्यक्ति से मृतक ने 600 रुपए में गांजा एवं  नाइट्रोसुन 10 टेबलेट खरीदा, जिसका सेवन तीनों के द्वारा किया गया। इसके बाद मृतक के मामा द्वारा रायपुर घर वापस जाने हेतु कहने पर वापस लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट के बैठ कर वापस आने के दौरान टिकट चेकर को देखकर पकड़े जाने के भय से चलती ट्रेन से कूदना बताया।

भिलाई के स्पा सेंटर में Sex रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

भिलाई के स्पा सेंटर में Sex रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

रायपुर. भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पुलिस (Police) ने एक स्पा सेंटर में छापा मारा है। बता दें कि, स्पा सेंटर के नाम पर वहां जिस्मफरोशी Sex का धंधा चल रहा था। मौके से 1 महिला और 4 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी का बताया जा रहा है, जहां एक स्पा सेंटर में पुलिस (Police) ने छापा मारा है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल नंबर भी जब्त किए गए हं। वहीं, एक महिला और 4 पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Weekly Rashiphal 12 to 18 May 2024: इन राशियों का इस सप्ताह सुधरेगी आर्थिक हालत

12 May Ank Jyotish: सोमवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish: आज बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, 2025 को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रीष्म ऋतु का पूर्वार्ध काल है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं अंक के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है…

अंक 1 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन और दृष्टिकोण बदलने का संकेत दे रहा है। आप स्वभाव से नेतृत्वकर्ता होते हैं, लेकिन इस समय आपको सुनना भी सीखना होगा। अगर आपने हाल में कोई निर्णय जल्दबाज़ी में लिया है, तो उसे आज दोबारा सोचने का समय है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

सोमवार आज भावनाओं का प्रवाह आज तेज़ रहेगा। कोई पुरानी बात या स्मृति आपको विचलित कर सकती है, लेकिन वही आपके अंदर की संवेदनशीलता को उभार कर रखेगी। आज आपकी कल्पना शक्ति और रचनात्मकता अपने चरम पर हो सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आपके लिए सोमवार आज का दिन ज्ञान, संवाद और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकी सोच को गहराई देगा या किसी समस्या का समाधान सुझाएगा। भाग्य का साथ मिलने वाला है, लेकिन प्रयास आपको ही करना होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार थोड़े अनिश्चितता भरे हालात बन सकते हैं, लेकिन यही आपको कुछ नया सोचने और करने के लिए मजबूर करेंगे। आज आप किसी पुरानी समस्या का प्रैक्टिकल हल खोज सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तकनीकी या प्रणालीगत बदलाव लाभकारी होंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार तेजी, चतुराई और संप्रेषण की कला आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। कोई छोटी यात्रा या अचानक बदलाव आपको नई प्रेरणा दे सकता है। आज का दिन संवाद और सौदेबाज़ी के लिए अच्छा है। यदि आप पत्रकारिता, मार्केटिंग, ट्रैवल या कारोबार से जुड़े हैं, तो विशेष लाभ संभव है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

Weekly Rashiphal 12 to 18 May 2024: इन राशियों का इस सप्ताह सुधरेगी आर्थिक हालत

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आपका आकर्षण आज और अधिक बढ़ेगा, लोग आपकी ओर खिंचेंगे। कला, फैशन, या प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता संभव है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी तारीफ़ कर सकता है या सरप्राइज़ दे सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज आप गहराई से सोचने और आत्मनिरीक्षण करने के मूड में रहेंगे। कुछ सवाल जो मन में काफी समय से हैं, उनका उत्तर आपको किसी छोटी घटना या व्यक्ति के ज़रिए मिल सकता है। यह समय आध्यात्मिक विकास और रचनात्मक ऊर्जा को दिशा देने का है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

सोमवार आपके प्रयासों के परिणाम मिलने का समय आ गया है, लेकिन धीरे-धीरे। अगर आप धैर्य रखेंगे, तो बड़ा लाभ मिल सकता है। कुछ सरकारी या कानूनी मामलों में प्रगति होगी। आज दूसरों की आलोचना को व्यक्तिगत न लें। कर्म पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज आप ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। जोश तो होगा, लेकिन ज़रूरत है इसे सही दिशा देने की। कोई पुराना लक्ष्य आज दोबारा सामने आ सकता है। यदि आप नेतृत्व या संघर्ष वाले पेशे में हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में जा सकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Weekly Rashiphal 12 to 18 May 2024: इन राशियों का इस सप्ताह सुधरेगी आर्थिक हालत

Weekly Rashiphal12 to 18 May 2024: नया सप्ताह प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मीन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह बहुत अहम रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी? जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल।

webmorcha.com
मेष

मेष Weekly Rashiphal

इस सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जीवन में बहुत अच्छा करेंगे। इससे आपको जीवन में वह सराहना और पहचान मिलेगी जिसके आप हकदार हैं। आपकी सलाह एवं योजनाओं से उनको लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतर छवि बनेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करके उस पर किसी तरह का दबाव बनाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

webmorcha.com
वृषभ

वृषभ Weekly Rashiphal

इस सप्ताह आपका व्यावसायिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है और आप कई नए प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और वे आपको बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट भी दे सकते हैं। दीर्घकालिक सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह समय आपके करियर के लिए उत्तम है। इस हफ्ता आपको अपने लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी।

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन Weekly Rashiphal

इस सप्ताह जीवन को गंभीरता से लें ताकि आप दीर्घकालिक सफलता प्राप्त कर सकें। यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन आपको जोखिम लेने और दूसरों से आगे रहने की जरूरत है। हफ्ता के उत्तरार्ध में आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हुए नजर आएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी

webmorcha.com
कर्क

कर्क Weekly Rashiphal

आपको अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता हासिल होने की संभावना है। इस उपलब्धता का उपयोग अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने और अपने स्थान पर स्थायी पद सुरक्षित करने के लिए करें। आपके सहकर्मी आप पर गर्व करेंगे और आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ता जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रेम संबंध में दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। घर-परिवार में प्रेम और शांति को बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

webmorcha.com
सिंह

सिंह Weekly Rashiphal

इस सप्ताह समय में आप भी अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपको लाभ मिलेगा। एक समय आएगा जब आप अपने बारे में थोड़ा गलत महसूस करेंगे। हालाँकि, आपको आगे के जीवन में सफल होने के लिए खुद को इकट्ठा करने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की विशेष सफलता से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप सिंगल हैं तो इस हफ्ता आपको पसंदीदा लव पार्टनर मिल सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेमी युगल के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।

webmorcha.com
कन्या

कन्या Weekly Rashiphal

आपको अपने पेशेवर जीवन को गंभीरता से लेने और अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। तभी आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे और आपको जल्द से जल्द नया पद प्रदान करेंगे। हफ्ता के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभदायी रहेगा। इस दौरान आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। जिसका आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

webmorcha.com
तुला

तुला Weekly Rashiphal

यदि आप अपने ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित करेंगे तो इससे मदद मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। इस हफ्ता परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य में कमी देखने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ भी किसी गलतफहमी के चलते तकरार होने की आशंका है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक Weekly Rashiphal

इस सप्ताह के अंत में आराम करने के लिए अपने कार्यस्थल पर अपने बचे हुए कार्यों को पूरा करें। इस सप्ताह काम के सिलसिले में यात्रा की भी संभावना है। हफ्ता के उत्तरार्ध में आर्थिक मामलों में कुछेक बाधाओं एवं परेशानी महसूस हो सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता और भागादौड़ी के कारण अपनी लव लाइफ अथवा मैरीड लाइफ को समय न देने के कारण भी मन खिन्न रहेगा।

webmorcha.com
धनु

धनु Weekly Rashiphal

आपका व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन महत्वपूर्ण रूप से व्यवस्थित हो जाएगा। इतना ही नहीं, आप अपने बारे में उन बातों का भी एहसास कर पाएंगे जिन्हें जल्द से जल्द समझने की जरूरत है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य की विशेष उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

webmorcha.com
मकर

मकर Weekly Rashiphal

अभी अपने करियर पर ध्यान दें। अवसर को सफलता के साथ हाथ से जाने दें। उच्च अधिकारियों को अपनी योग्यता दिखाने के लिए अपने कौशल पर काम करना फायदेमंद रहेगा। यह सप्ताह कला जगत से जुड़े एवं लेखन कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उनके कार्यों को सराहा जाएगा। कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। वित्तीय दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति से भी लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ Weekly Rashiphal

एक समय आएगा जब आपको कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के सामने खुद को और अपनी क्षमताओं को साबित करना होगा। कृपया इसे सकारात्मक रूप से लें और इसके बारे में अच्छा बनने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके चोटिल होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं और जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आपको अपने माता-पिता का से पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसंगिनी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

webmorcha.com
मीन

मीन Weekly Rashiphal

इस सप्ताह अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को गंभीरता से लेंगे तो यह आपके लिए मददगार साबित होगा। सुनिश्चित करें कि आप अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने के लिए अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर रहे हैं। आय में निरंतरता तो बनी रहेगी लेकिन खर्च की उससे कहीं ज्यादा अधिकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ता जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रेम संबंध में दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। घर-परिवार में प्रेम और शांति को बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

Now the battle: अब होगी रण, पाक की जल गई रस्सी लेकिन ऐठन नहीं, फिर दे रहा गिदड़भभकी!

Now the battle: पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की गुहार लगाए जाने और उसके बाद दोनों देशों के आगे किसी तरह के हमला नहीं करने पर सहमति बनने के बाद भी पाकिस्तान ने अपनी चाल से बाज नहीं आ रहा है. पहले तो सीजफायर लागू होते ही उसने कई जगहों पर इसे तोड़ दिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार और असीम मुनीर की सेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. (Now the battle) इसके साथ ही राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में शरीफ ने फिर वही गिदड़भभकी शुरू कर दी, जो पाकिस्तान बीते 70 सालों से दे रहा है. शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में जमकर भारत के खिलाफ जहर उगले. ऐसे में सवाल उठता है कि शहबाज शरीफ एक तरफ भारत से सीजफायर की गुहार लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ वह क्यों ऐसा भाषण दे रहे हैं.

पाकिस्तान ने किया जबर्दस्त प्रतिरोध’

Now the battle:  शहबाज शरीफ एक काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं और पाकिस्तान के असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. अपने भाषण में उनका यह कहना कि इस संघर्ष में पाकिस्तान जीत गया और उसने जबर्दस्त प्रतिरोध किया. पूरी तरह गलत है. अगर पाकिस्तान के पास प्रतिरोध की ऐसी क्षमता थी तो आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइलों से हमले और फिर उसके शहरों में भारत की ओर से जो ड्रोन हमले किए गए, वो कैसे हो गए.

कश्मीर पर फिर गलत दावा

उनका कहना कि भारत अब पाकिस्तान से बात करेगा और कश्मीर मुद्दा खत्म नहीं हुआ है. यह पाकिस्तान की जनता को गलत संदेश दे रहा है. भारत ने साफ कहा है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और वह पाकिस्तान से इस पर बात नहीं करेगा. जो बात होगी वह पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर को लेकर होगी.

अमेरिका राष्ट्रपति का बिग दावा, भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार, अब समाप्त होगी युद्ध?

03 4 sitename%

भारत की रणनीति

Now the battle:  भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए है. इसमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया. भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जो पाकिस्तान की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका है. यह निलंबन अभी भी लागू है. भारत ने आतंकवाद को पानी साझा करने से जोड़ा, ताकि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए.

पाकिस्तान की स्थिति

Now the battle : पाकिस्तान की सेना घरेलू स्तर पर वैधता के संकट का सामना कर रही है. जनता राजनीतिक दखल और आर्थिक अस्थिरता से नाराज है. ऐसे में मुनीर भारत के साथ तनाव चाहते हैं. वहीं राजनीतिक नेतृत्व संयम बरतना चाहता है. क्योंकि उसको पता है कि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है.

पाकिस्तान की गिदड़भभकी

Now the battle: पाकिस्तान ने भारत के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, लेकिन भारत ने संयमित जवाब दिया. पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का दावा विश्वसनीय नहीं है और सिर्फ अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचने के लिए है. शहबाज शरीफ की जीत के दावे लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं. भारत ने आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि सैन्य ठिकानों को.

तीसरे पक्ष की भूमिका

पाकिस्तान ने अमेरिका, सऊदी अरब और तुर्की की मध्यस्थता की तारीफ की, लेकिन भारत ने किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को नकार दिया है. भारत ने चीन, मलेशिया जैसे देशों के मध्यस्थता प्रस्ताव ठुकरा दिए थे और द्विपक्षीय बातचीत पर जोर दिया. अमेरिका ने सिर्फ संवाद में मदद की कोई औपचारिक मध्यस्थता नहीं की.

वर्तमान स्थिति

Now the battle: सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने LoC पर गोलीबारी और ड्रोन हमले शुरू कर दिए. भारत की सेना हाई अलर्ट पर है और पाकिस्तान के सीजफायर पालन पर संदेह जता रही है. पाकिस्तान के जीत और कूटनीतिक बदलाव के दावे सिर्फ दिखावटी हैं. असल तनाव अभी भी बरकरार है.

India-Pakistan War
India-Pakistan War

भारत का फोकस

Now the battle: भारत का मकसद आतंकी ढांचे को नष्ट करना. द्विपक्षीय नियंत्रण बनाए रखना है. ये सारी बातें दिखाती हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रुख अपना रहा है और पाकिस्तान के दावे हकीकत से कोसों दूर हैं.