india pak war: भारत-पाक जंग में अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. दिल्ली को दहलाने की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है. पाकिस्तान ने शनिवार तड़के दिल्ली पर फतह 2 (Pakistani Fatah-II Missile) मिसाइल से हमला किया. पर दिल्ली पहुंचने से पहले ही भारत ने पाकिस्तान के फतह 2 मिसाइल को मार गिराया. जी हां, हरियाणा के सिरसा में ही पाकिस्तानी फतह 2 मिसाइल को नाकाम कर दिया गया. सरकारी सूत्र का कहना है कि दिल्ली अब पूरी तरह सेफ है.
india pak war दरअसल, पाकिस्तान को भारत अब लगातार चोट दे रहा है. भारत के ड्रोन से पाकिस्तान धुआं-धुआं हो रहा है. उसके कई एयरबेस तबाह हो चुके हैं. ऐसे में भारत को जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस चलाया. इस ऑपरेशन में पूरे भारत में कई ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. इसी बुनयान उल मरसूस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने दिल्ली पर फतह 2 मिसाइल दागी.
कैसे भारत ने पाक के हमले को किया नाकाम
india pak war सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की फतह 2 मिसाइल दिल्ली की ओर बढ़ रही थी. तभी हरियाणा के सिरसा के पास एयरबेस से ही फतह 2 मिसाइल को मार गिराया गया. दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूरी पर ही पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फिर गया. फिलहाल, गृह मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि दिल्ली पूरी तरह सेफ है.
कितनी है फतह की रेंज
india pak war रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान की फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है. इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक में पाकिस्तान ने बमबारी शुरू कर दी है. भारत के कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है. इधर, भारत ने श्रीनगर एयरबेस से पाकिस्तान पर पांच मिसाइलें दागी हैं. इस में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट तबाह हो चुका है.
इधर, भारत ने भी पाकिस्तान के तीन एयरबेस को उड़ा दिया है. खुद पाकिस्तानी सेना ने कन्फर्म किया है कि उसके कुल तीन एयरबेस पर हमला हुआ है.
महासमुंद। सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले कोमाखान विप्र भवन में 30 वें उपनयन संस्कार में 1015 बटुकों को अब तक संस्कारित करते हुए समाज सेवा के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व ब्रह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बसंत पंडा पूर्व सांसद उड़ीसा, प्रांतीय युवा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, संरक्षक डा विश्वनाथ पाणिग्रही, गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, बागबाहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रो हरीश पाण्डे कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव उपाध्याय द्वारा की गई।
कोमाखान
स्वागत भाषण में सचिव डॉ विजय शर्मा ने बताया की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किस तरह समाज को एकत्र कर ब्राह्मण के महत्वपूर्व संस्कार को निरंतर 30 वर्षों से सम्पन्न कराते आ रहे है, अब तक 1015 बटुकों को संस्कारित कर ब्राह्मणत्व कर्म उपासना के साथ चारित्रिक निर्माण करते हुए सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सामूहिक उपनयन विवाह संस्कार का आयोजन प्रयोजन के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा समाज के लिए किए जा रहे षड्यंत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा ब्राह्मण अपनी रक्षा के लिए सक्षम है, हम शास्त्र में भी निपूर्ण है और शास्त्र में , हमें कोई चुनौती देता है तो धोखे में न रहे, हम पहले भी सक्षम थे, हैं और रहेंगे, उन्होंने जय घोष के साथ शंखनाद किया।
कोमाखान
विशिष्ट अतिथि बसंत पंडा ने कोमाखान उड़ीसा तटवर्ती सांझा संस्कृति में कोमाखान ब्राह्मण समाज द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए ब्राह्मणों को दस संकल्प याद दिलाए जिससे समाज में वसुदेव कुटुंबकम् की भावना से मानव कल्याण हो सके। उन्होंने दो छोटी कहानियों के माध्यम से समाज की त्याग तपस्या को उद्धृत किया। स्वप्निल तिवारी ने समसामयिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सामाजिक कर्तव्यों ,सामाजिक एकता अखंडता से राष्ट्रीयता पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कोमाखान विप्र समाज
संरक्षक , पर्यावरण प्रेमी डा विश्वनाथ पाणिग्रही.ने भगवान परशुराम के शौर्य , साहस ,वीरता एवं नीति का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि अन्याय आतंक एवं अत्याचार को समूल नष्ट करने के लिए परशुराम नीति जानी जाती है 22 मार्च को पहलगाम में घटित दुर्दांत आतंकवादी घटना में लिप्त आतंकवाद , आतंकवादी ,.एवं उनके आकाओं को जड़ समेत नष्ट करने परशुराम नीति के तहत कार्यवाही करने की बात आई तथा चरितार्थ भी हुई हमारी वीर सेना ने पूरे सूझबूझ ,साहस एवं पराक्रम के साथ आतंकवाद को उनके घर में घुसकर मारा। यह हमारे लिए गर्व की बात है । हम सेना की वीरता एवं अदम्य साहस का अभिनंदन करते हैं ।
कोमाखान विप्र समाज
बाल पत्रकार कु ऐश्वर्या ने दो दिवसीय कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मेघावी विद्यार्थी सम्मान पत्र, मेडल से सम्मानित किया गया बाल पत्रकार कु ऐश्वर्या, लक्ष्य तिवारी 96% , प्रियांशी तिवारी 95%, आदेश राज्यस्तरीय कुश्ती,आयुष बाजपेई बांसुरी वादक,आर बी उपाध्याय 96%,मनीषा मिश्रा,तनीषा मिश्रा, अंजलि तिवारी ,कथा वाचिक कु सुधा शर्मा, हिरेंद्र उपाध्याय उपसरपंच, जितेंद्र खरे पंच पत्रकार दिलीप शर्मा, पत्रकार भास्कर राव, योगेश शर्मा, दुर्गा मिश्रा, मदन मिश्रा, प मोतीलाल तिवारी, नितिन शास्त्री, सुरेन्द्र तिवारी, चंचल तिवारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कोमाखान विप्र समाज
पंडित कीर्ति शर्मा एवं सहायक आचार्य अनिल द्विवेदी,क्रांति तिवारी, टिकेश्वर उपाध्याय,जितेंद्र खरे, राजा शर्मा ,देव प्रसाद तिवारी, चेतन पांडे द्वारा 14 बटुकों के संस्कार के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। डा. अरूण शुक्ला के मार्गदर्शन पर बुजुर्गों कर्णधार पंडित हलधर मिश्रा, श्री मती शारदा पांडे, श्रीमती, रेखा उपाध्याय, श्रीमती लता तिवारी, प हरिभल्लभ शर्मा, दानवीर शर्मा, रामगोपाल दीवान राजेंद्र शर्मा को सम्मानित ,किया गया। कार्यक्रम के सफलता के लिए महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती सीमा बाजपेई, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवव्रत शर्मा की पूरी टीम, सतीश बाजपेई की टीम ने सफल बनाया। अध्यक्ष शिव उपाध्याय द्वारा आभार प्रदर्शन किया, कार्यक्रम का शानदार संचालन प रूपेश तिवारी एवं भास्कर राव ने किया।
Aaj ka Rashifal : आज शनिवार 10 मई 2025 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 10 मई 2025 का राशिफल।
मेष (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। इसके साथ-साथ आपको अपने घर की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन खत्म होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह झड़प हो सकती है। आपको आज अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
वृषभ (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमाएंगे। यदि आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने काम को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
कर्क (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
सिंह (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप किसी को सलाह देने से बचें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें।
कन्या (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की याद सताएगी। आप अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचे।
शनिवार आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भाई व बहनों से आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद में उलझ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कानूनी मामला आज आपको खुशी दे सकता है। आप किसी परिजन से धन उधार लेने से बचे।
धनु (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए आज पछतावा होगा।
मकर (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों व सगे संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई इनकम का सोर्स भी बढ़ सकता है। सिंगल लोग जिसे प्यार करते हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में पूरा ध्यान देकर ही कामों को करना होगा। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कुंभ (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुराने किए गए कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
मीन (Aaj ka Rashifal)
शनिवार आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
Ank Jyotish अंक ज्योतिष शनिवार 10 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
शनिवार आज आपमें खुद पर विश्वास और ऊर्जा का अनुभव होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का बेहतरीन समय है, लेकिन अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें और दूसरों की राय भी सुने।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2 Ank Jyotish
शनिवार आज आपकी संवेदनशीलता आज कुछ ज्यादा हो सकती है। परिवार और रिश्तों में कुछ छोटी-सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से समस्याओं का समाधान होगा। खुद को शांत रखें और बिना किसी घबराहट के आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3 Ank Jyotish
शनिवार आज आपको प्रगति और सफलता के मौके मिलेंगे। खासतौर पर रचनात्मक या शैक्षिक क्षेत्रों में कुछ नया शुरू करने का अवसर है। अपने विचारों को व्यक्त करने में आत्मविश्वास रखें और ध्यान से काम करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4 Ank Jyotish
शनिवार आज काम में थोड़ी रुकावटें और तनाव हो सकता है, लेकिन ये अस्थायी हैं। धैर्य बनाए रखें और घबराए बिना अपने लक्ष्य पर फोकस करें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें।
आपका मन शनिवार आज नए विचारों और योजनाओं में व्यस्त रहेगा। यह समय खुद को व्यक्त करने और नए संपर्क बनाने के लिए उपयुक्त है। हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और हर पहलू को ध्यान से देखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6 Ank Jyotish
शनिवार आज संपर्कों में मिठास और समझदारी का तत्व रहेगा। प्रेम और परिवारिक जीवन में सुखद समय बिता सकते हैं। यदि कला या सौंदर्य से जुड़ा कोई कार्य है, तो उसमें सफलता की पूरी संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7 Ank Jyotish
शनिवार आज आपकी आध्यात्मिकता और आत्म-विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी शांत स्थान पर समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने अंदर की आवाज़ सुनें और गहरी सोच से निर्णय लें। थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह मानसिक शांति का समय है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
शनिवार आज आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। पिछले कामों का परिणाम मिल सकता है और आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत अब रंग ला रही है। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9 Ank Jyotish
शनिवार आज आपमें जोश और उत्साह की कमी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और मेहनत से सफलता पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कभी-कभी गुस्से या आवेग से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।
Aaj Ka Panchang 10 May 2025: सनातन धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 10 मई 2025, दिन शनिवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.
महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत टोगोंपानी क सेकेरामार्ग पहाड़ के पीछे वाला अमरिया के पास एक आात युवक की लाश मिली है। युवक की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की लाश के चेहरे और मूंह पर टेप चिपका हुआ है। संदिग्ध हालत में मिले लाश पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अज्ञात युवक की लाश मिली
आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने युवक को नहीं पहचान पाया है। बताया जा रहा है, घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के साथ आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
हत्या कर फेंके जाने की शंका
ग्रामीणों के मुताबिक जिस तरह युवक मृत पाया गया है साथ ही उनके चेहरे पर टेप चिपका दिया गया है उससे हत्या कर फेकें जाने की शंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
महासमुंद 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तृतीय चरण के तहत आज जिला महासमुंद के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुचंकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने यहां मेल वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान वे मेल वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय मरीज गंगाराम से भी मिले और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन चार दिन के उपचार के पश्चात अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने यहां की व्यवस्था, उपचार और चिकित्सकों के व्यवहार की भी सराहना की।
महासमुंद
मुख्यमंत्री श्री साय ने डायलिसिस वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से मुलाक़ात की और उनके इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किडनी पीड़ित मरीज अतुल चंद्राकर से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछा। जब अतुल चंद्राकर ने किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में मदद मांगी तो मुख्यमंत्री ने कहा कि डोनर की व्यवस्था होने के बाद सारा खर्च हम उठाएंगे। उन्होंने भर्ती सभी 6 मरीजों से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पताल स्टाफ व विभिन्न मरीज मौजूद थे।
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. युद्ध की आधिकारिक घोषणा भले न हुई हो, लेकिन पाकिस्तान की हरकतें ‘एक्ट ऑफ वॉर’ ही कही जाएंगी. वह रात के अंधेरे में सीमावर्ती इलाकों का निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है.
India Pakistan War News LIVE: कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या बताया?
MEA की ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8 से 9 मई के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर कुल 36 लोकेशन पर करीब 300 से 400 ड्रोन भेजे गए, जिनमें तुर्की निर्मित UAV शामिल थे.
हमलों की रेंज लेह से श्री क्रीक तक फैली रही. भटिंडा मिलिट्री स्टेशन पर भी एक UAV डिटेक्ट किया गया जिसे तुरंत खत्म कर दिया गया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में अधिकतर ड्रोन मार गिराए, लेकिन इस दौरान एलओसी पर कुछ जवान हताहत और घायल भी हुए हैं. पाकिस्तान की ओर भी भारी नुकसान की खबर है. कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान का गैर-जिम्मेदाराना रवैया एक बार फिर सामने आया है, और वह अपने नागरिक विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का घोर उल्लंघन है.
खुफिया जानकारी लेने आए थे PAK के ड्रोन’
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हेवी कैलिबर वेपंस का यूज किया. एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी हमलों की रिपोर्ट्स हैं. सिंह के मुताबिक, इतने बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का मकसद हथियारों की टेस्टिंग और इंटेलिजेंस गैदरिंग हो सकता है.
PAK ने एयरस्पेस का उल्लंघन किया
विदेश मंत्रालय की स्पेशल ब्रीफिंग शुरू हो गई है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने सीमा पर उल्लंघन किया. कर्नल ने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए ड्रोन अटैक किया. पाक ने 300-400 ड्रोन्स यूज किए जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया.
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को BCCI ने कैसिंल करने का निर्णय ले लिया है. शुक्रवार को हुई आपातकालिन बैठक में इस अहम फैसले को लिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बोर्ड की तरफ से यह फैसला लिया गया है. BCCI ने गुरुवार को ही धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मुकाबले को बीच में बंद करने का कड़ा कदम उठाया था.
BCCI ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा पैदा हालात को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन को स्थगित करने का फैसला लिया है. शुक्रवार को हुई बैठक के बाद बोर्ड ने इस अहम जानकारी को सबके साथ साझा किया. बीसीसीआई की तरफ से एक अधिकारी ने PTI से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.”
IPL इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह महज दूसरी बार है जब चलते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है. इससे पहले साल 2021 में जब कोराना महामारी ने भारत में दस्तक दी थी तो टीम बबल में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. 9 अप्रैल 2021 को शुरू हुए टूर्नामेंट को 4 मई को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. IPL के 60 में से बचे हुए 31 मुकाबलों का आयोजन सितंबर- अक्टूबर में यूएई में कराया गया था.
देश से बाहर हो चुका है IPL
साल 2009 के IPL इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से BCCI साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया जाएगा. 2014 में भी ऐसा ही हुआ. चुनावों की तारीखें आईपीएल की शुरुआत से टकरा गईं और संयुक्त अरब अमीरात ने पहले 20 मैचों की मेजबानी की.
IPL suspended: इंडियन प्रीमियर लीग को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबलो को रद्द कर दिया गया था. शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया. पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को बीच में ही रद्द कर दिए जाने के बाद से चल रहे संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे.
BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.” उन्होंने लीग के निलंबन की पुष्टि की, जिसका समापन 25 मई को कोलकाता में होना था.
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था।
इससे पहले दिन में पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। पीटीआई बीएस एएच पीएम एमआरएम एएच पीएम पीएम
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था।
इससे पहले दिन में पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। पीटीआई बीएस एएच पीएम एमआरएम एएच पीएम पीएम