Home Blog Page 581

Ank Jyotish 2025: बुधवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

Ank Jyotish February 2025: 05 फरवरी रविवार बसंत पंचमी अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish

आज बुधवार अपने पेशेवर जिंदगी में उन्नति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अब उसे प्राप्त करने का समय आ गया है। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

आज बुधवार अपने कार्य में निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखें। यह आपको महत्वपूर्ण अवसर दिला सकता है। आपने जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम सामने आ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आज बुधवार आप एक बेहतरीन भविष्य की ओर बढ़ेंगे। समझने की कोशिश करें कि आपको किस क्षेत्र में अधिक फोकस करना है। इससे आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 5 February: अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

आज बुधवार आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। किसी तरह का लेनदेन करते समय उसकी वापसी जरूर तय कर लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज बुधवार ग्रह स्थितियां आपके किस्मत को बल प्रदान कर रही है। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से अपने अंदर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

आज बुधवार वर्तमान समय में चल रहे कारोबारिक कामों के साथ कुछ नए कामों में भी मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। कला और मीडिया से जुड़े बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार मेहनत का असर आपके जिंदगी के हर पहलू पर नजर आएगा। आपने जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम सामने आ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज बुधवार समझने की प्रयास करें कि आपको किस क्षेत्र में अधिक फोकस करना है। इससे आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। आप एक मजबूत भविष्य की ओर बढ़ेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रीन

अंक 9 Ank Jyotish

आज बुधवार अपने पेशेवर जिंदगी में उन्नति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अब उसे प्राप्त करने का समय आ गया है। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। अपने काम में निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- गोल्डन

Aaj Ka Panchang 5 February: अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 5 February Panchang 2025: 5 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल 15:14 − 16:35 मिनट तक है। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     अष्टमी   24:37 तक

नक्षत्र     भरणी    20:34 तक

प्रथम करण        विष्टि      13:33 तक

द्वितीय करण       बावा      24:37 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       बुधवार

योग       शुक्ला   21:13 तक

सूर्योदय  07:06

सूर्यास्त  17:57

चंद्रमा    मेष

राहुकाल            12:31 − 13:53

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      माघ

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

Today’s Rashiphal: मेष, मिथुन समेत 5 राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

बर्ड फ्लू नियंत्रण: रायगढ़ चिकन पकाते हुए पाए जाने पर 8 होटलों पर 65 हजार का लगाया जुर्माना

0
बर्ड फ्लू नियंत्रण: रायगढ़
बर्ड फ्लू नियंत्रण: रायगढ़

रायगढ़, 4 फरवरी 2025/ बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में जांच दल द्वारा पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्ट्री मार्केट और होटलों की औचक जांच की गई। चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमण वायरल टेस्ट कराया गया। जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘इंफेक्टेड जोन’ में डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को सर्दी बुखार की स्थिति में तत्काल उपचार लेने की सलाह दी।

नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर में आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित 8 होटलों में औचक जांच में यहां चिकन पकाते पाया गया। इस पर इन होटलों पर कुल 65 हजार का जुर्माना लगाया गया और चिकन पकाने को बंद कराते हुए सभी होटल प्रबंधन को बर्ड फ्लू के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही पोल्ट्री मार्केट की भी लगातार जांच जारी है।

बर्ड फ्लू नियंत्रण: रायगढ़
बर्ड फ्लू नियंत्रण: रायगढ़

बर्ड फ्लू नियंत्रण प्रोटोकॉल के तहत पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। जो संक्रमण वायरल टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘इंफेक्टेड जोन’ में लोगों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे कर लोगों स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी दिशा-निर्देश बताते हुए सर्दी बुखार की दशा में तत्काल उपचार लेने की सलाह दी गई है।

यहां पढ़ें: मुर्गा खाने वाले सावधान, छत्तीसगढ़ के यहां हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

सेक्स CD कांड: 7 साल पहले हुई सीडी कांड की सुनवाई होनी थी आज, लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचे आरोपी, अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी

0
सेक्स CD कांड
सेक्स CD कांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मिनिस्टर राजेश मूणत की कथित सेक्स CD कांड केस में 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे. आरोपियों ने वकील के माध्यम से जानकारी दी है कि चुनाव और अन्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाएंगे. अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी.

कथित सेक्स CD कांड केस में कोर्ट ने मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व CM के मीडिया सलाहाकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया को समन जारी किया था. इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है.

जाने क्या है CD कांड मामला

चर्चित अश्लील CD कांड की शुरूआत 27 अक्टूबर, 2017 को पूर्व सीएम और PCC अध्यक्ष भूपेश बघेल के बंगले से हुई थी. दरअसल, भूपेश बघेल ने 27 अक्टूबर की सुबह 6 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने मीडिया को एक सीडी बांटी थी. इस सीडी में एक आपत्तिजनक Video था, जिसे लेकर भूपेश ने दावा किया था कि महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला व्यक्ति मंत्री राजेश मूणत हैं. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लेकिन CD के सामने आने के बाद मंत्री राजेश मूणत ने इसका खंडन करते हुए सीडी को फर्जी बताया और तत्कालीन CM डॉ रमन सिंह से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी.

कथित CD के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद से वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व CM भूपेश बघेल के मिडिया सलाहकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि उनके निवास से इस अश्लील CD के वीडियो क्लिप की 500 सीडी और 2 लाख नगद जब्त किया था. यह कार्रवाई प्रकाश बजाज नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई थी.

Today’s Rashiphal: मेष, मिथुन समेत 5 राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Today’s Rashiphal: मेष, मिथुन समेत 5 राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s Rashiphal: 05 फरवरी 2025। आज ‘बुधवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s Rashiphal दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…)

मेष राशि
Aries

मेष राशि (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को अपने व्यवहार के कारण अपना नुकसान कर सकते हैं। कारोबार में चल रही आर्थिक परेशानी समाप्त होगी। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण बन सकता है। खर्च की अधिकता से घरेलू बजट गड़बड़ा सकता है।

वृष (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को लंबे समय से चला आ रही पारिवारिक झगड़ा समाप्त होगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है, आलस्य की अधिकता के कारण कार्य देरी से पूरे होंगे।

मिथुन (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को व्यापार में चल रहे झगड़ा यथावत रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे।

कर्क (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को मकान दुकान के निर्माण में आर्थिक व्यवस्था सुगम होगी। हालांकि भीष्म अष्टमी के दिन कर्क राशि वाले कर्मचारियों के व्यवहार से दुखी रहेंगे, दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। उधार पैसा देने से बचें, यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को बिना सोचे समझे कार्य करने से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों से मनमुटाव संभव है, तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

कन्या (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जीवनसाथी के व्यवहार में आए बदलाव से चिंतित रहेंगे। पिता से मतभेद संभव है, न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार की शुरुआत में पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। कारोबार में आ रही आर्थिक परेशानी का समाधान होगा, प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

वृश्चिक (Today’s Rashiphal)

बुधवार आज लेनदेन के वक्त सतर्क रहें, कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने के बावजूद सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में गिरावट आएगी, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु (Today’s Rashiphal)

बुधवार आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से शानदार रहेगा, संतान के करियर में आ रही समस्या का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

मकर (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को सेहत को नजरअंदाज ना करें, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था आसानी से होगी, राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा है।

कुंभ (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को अपने अधिकारों का गलत उपयोग ना करें, माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। भाइयों से चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे, संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन (Today’s Rashiphal)

आज बुधवार को मीन राशि वालों के सेहत में सुधार होगा, राजनीति से जुड़े बड़े नेताओं से भेंट संभव है। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव बढ़ेगा, घर की सजावट पर खर्च होगा।

बागबाहरा के 25 जनपद में 130 लोगों ने भरा फार्म, देखें नाम,  सबसे अधिक नर्रा से 12 प्रत्याशी  

0
पंचायत चुनाव 2025
जनपद चुनाव बागबाहरा

बागबाहरा। जनपद पंचायत के 25 सदस्य पद के लिये नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 130 लोगों के नामांकन प्रस्तुत हुए। आखिरी दो दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। सोमवार तक नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 97 थी। आज 33 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे अधिक संख्या क्षेत्र क्रं. 25 नर्रा की है। यहां 12 लोगों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।  उसके बाद बिहाझर क्षेत्र क्रं. 8 (अजा मुक्त) है। यहां 10 नामांकन दाखिल हुये हैं। इसी प्रकार बीके बाहरा क्षेत्र क्रं. 9 (अजजा मुक्त) में 9 नामांकन एवं क्षेत्र क्रं. 4 सुखरीडबरी (अनारक्षित मुक्त) से 8 नामांकन दाखिल हुये।

देखें अपने क्षेत्र में किसने भरा फार्म

1 हाड़ाबंद (अनारक्षित मुक्त) टिकेश्वरी साहू, कमल नारायण साहू चन्द्रशेखर चन्द्राकर, चोखे लाल सिन्हा, चन्द्रकला साहू, मनोज चन्द्राकर, चंदू लाल।

2 खल्लारी (अनारक्षित महिला)  भूमिका चन्द्राकर, सरिता गोस्वामी, भूमिका सिन्हा।

3 खुसरूपाली (अजजा मुक्त) ललित कुमार दीवान, भूपेन्द्र कुमार दीवान, बेनू दीवान, शत्रुहन दीवान, जीवन लाल।

4 सुखरीडबरी (अनारक्षित मुक्त) मोहन लाल साहू, भुवन लाल साहू, भारत सिंह ध्रुव, समीर चन्द्राकर, बालकृष्ण चन्द्राकर, किशुन लाल पाटले, चिन्मय चन्द्राकर, केशव राम चन्द्राकर।

5 तेन्दुकोना (अनार क्षित मुक्त) धनंजय साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर, टेनू राम चन्द्राकर।

6 सम्हर (अ.पि. वर्ग) तारेश्वरी पटेल, जानवी नायक।

7 गांजर (अनारक्षित महिला) पूरन बाई सिन्हा, गरिमा चन्द्राकर, धनेश्वरी दीवान।

8 बिहाझर (अजा. मुक्त) ईश्वर मारकंडे, नवल कुमार गायकवाड़, नरोत्तम जगत, तरूण व्यवहार मोहन भारद्वाज, संतलाल सूरमणि, चोवाराम मरकाम, टिकेश्वर कुम्हार, मुकेश कुमार, टंडन, पावन कुमार।

9 बीके बाहरा (अजजा मुक्त) जिरऊराम बरिहा, पुरनो सांवरा, नेपाल ठाकुर, बलराम ध्रुव, माखर सांवरा, बलराम ध्रुव, थानसिंग दीवान, गोपाल।

10 मामाभांचा (अनारक्षित महिला) अश्वनी दीवान, आमनी साहू, वेडा साहू, विगेश्वरी साहू, विजय लक्ष्मी साहू, कुंती साहू, धनेश्वरी साहू।

11 तुसदा (अजजा महिला) जमुना दीवान, ललिता ध्रुव, चांदनी दीवान, दिव्या दीवान।

12 खम्हरिया (अजजा महिला) फूलकुंवर ठाकुर, नीलम ठाकुर, पार्वती ठाकुर, जामिन ठाकुर, महेश्वरी ध्रुव।

13 बोकरामुड़ा कला (अजजा महिला) मानबाई मांझी, कमलेश्वरी ध्रुव।

14 घुंचापाली (अनारक्षित महिला) कुसुम चन्द्राकर, प्रेमलता पटेल, दीपिका यादव, माधुरी साहू, मधुलिता चन्द्राकर, रेशम साहू।

15 कसहीबाहरा (अजा महिला) इन्द्रा बंजारे, जयंती जगत, रेणुका मरकाम, सती बाई, निराला, संतोषी टंडन।

16 कोमाखान (अजा महिला) चेतना बेहार, देवकी गायकवाड़, प्रतिभा निराला।

17 मुनगासेर (अनार क्षित मुक्त) पारसमल सांखला, रविशंकर चन्द्राकर, भगवानी बरिहा, नारायण पटेल, टीकू चन्द्राकर

18 डोगरगाँव (अजजा मुक्त) गीता दीवान, हेमलाल दीवान, अरूण ठाकुर।

19 देवरी (अनारक्षित मुक्त) राहुल चन्द्राकर, कमलेश साहू, राजा राम साहू, राकेश कुमार चक्रधारी।

20 सिवनी कला (अना. महिला) जितेश्वरी साहू, गीतांजली उपाध्याय, सावित्री साहू, सीमा शर्मा, ममता साहू, रूखमणी साहू, छाया दुबे,

21 कसेकेरा (अनारक्षित महिला) पूर्णिमा साहू, चांदनी बाई पटेल, कल्पना यादव, पूजा साहू, कल्पना पाड़े।

22 हाथीबाहरा (अजजा मुक्त) लालाराम मांझी, विद्याधर सोनी, रायसिंग ठाकुर, तुलाराम ठाकुर।

23 भलेसर (अजजा महिला) भगवती ठाकुर, नीलेन्द्री मांझी।

24 बिन्द्रावन (अनारक्षित महिला) सरिता त्रिपाठी, लता कुमारी, दुलारी देवी राणा, फुलेश्वरी राणा।

25 नर्रा (अनारक्षित मुक्त) किरण यदु, लोचन राम पटेल, उमेश कुमार जैन, देवेन्द्र कुमार दिवाकर, पूरन लाल पटेल, पतिराम साहू, गोपाल किशन पटेल,कांशीराम यादव, रंजित लाल चक्रधारी, मोती राम पटेल, किशोर कुमार चतुर्वेदी, मेघनाथ यादव ।

Aaj Ka Rashifal 04 February: इन राशियों का लिए आज होगा बेहद खास

Aaj Ka Rashifal 04 February: इन राशियों का लिए आज होगा बेहद खास

0
webmorcha.com
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 04 February: आज मंगलवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

वृष Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे। आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ी नॉलेज लेने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर बड़े सदस्यों से बहसबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप फिट रह सकेंगे। आपका कोई करीबी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

कन्या Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप अपने किसी विरोधी की चालों को समझने की कोशिश करें।

तुला Rashifal

मंगलवार आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलने से आपको खुशी होगी। पार्टनरशिप में आपको कोई काम सोच समझकर करना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

धनु Rashifal

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे। आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। जीवनसाथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर

मंगलवार आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी लोन को यदि अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कुंभ Rashifal

मंगलवार आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने बॉस से कामों को लेकर शाबाशी मिलेगी।

मीन Rashifal

मंगलवार आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपका दिमाग कामों में खूब चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगी, लेकिन माता-पिता का प्रेम व सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन संबंधित मदद लेंगे, तब वह भी आसानी से मिल जाएगी।

किस शक्ति की बात कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र जिससे बढ़ती है बोलने, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता

नगरीय निकाय निवार्चन 2025:  अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के व्यय लेखा का हुआ मिलान

0
नगरीय
नगरीय

महासमुंद, 03 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निवार्चन 2025 के तहत आज नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के व्यय लेखा का मिलान किया गया। यह प्रक्रिया आयोग द्वारा नियुक्त व्यय लेखा प्रेक्षक श्री लक्ष्मीनारायण पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

व्यय लेखा जांच के दौरान नोडल अधिकारी श्री संजय चौधरी, जिला व्यय नोडल अधिकारी श्री गुपेश कुमार होता, सहायक कोषालय अधिकारी श्री देवेन्द्र बम्बोड़े, श्री जी.पी. चंद्राकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, प्रत्याशियों के अभिकर्ता भी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए खर्च का विस्तृत मिलान किया गया और आयोग के नियमों के तहत इसकी जांच की गई।

सावधान: ठगी का नया तरीका पढ़ लें काम की खबर, रायपुर 9.21 लाख ठगी

सावधान: ठगी का नया तरीका पढ़ लें काम की खबर, रायपुर 9.21 लाख ठगी

0
सावधान: ठगी का नया तरीका
सावधान: ठगी का नया तरीका

सावधान: ठगी का नया तरीका:  रायपुर: शहर के तरुण नगर क्षेत्र में रहने वाले वैभव सिंह पटेल के साथ टेलीग्राम और Whatsapp के माध्यम से 9,21,563 रुपये की Online धोखाधड़ी हुई है. इस मामले में उन्होंने थाना सिविल लाइन रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता वैभव सिंह पटेल, जो फ्लोर Solution Company में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर 2024 को उन्हें Whatsapp पर एक पार्ट-टाइम जॉब का मैसेज आया. इसके बाद उनसे टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया गया और Accor Booking App के जरिए होटल बुकिंग से पैसे कमाने का लालच दिया गया.

इस स्कीम के तहत उन्हें 90 होटल बुकिंग करने पर हजारों रुपये कमाने की बात कही गई. अगर कोई स्वयं पैसे डिपॉजिट करता है, तो उसे डबल रकम मिलने का वादा किया गया. गोल्ड सूट नामक ऑफर में इन्वेस्ट करने का लालच दिया गया, जिससे पैसा डबल होने की बात कही गई.

सावधान: ठगी का नया तरीका
सावधान: ठगी का नया तरीका

3 बार Deposit कराए पैसे

पहली बार: ₹65,000

दूसरी बार: ₹1,65,000

तीसरी बार: ₹5,35,681

जब वैभव सिंह ने अपने पैसे निकालने (Withdrawal) की मांग की, तो उन्हें कहा गया कि ₹8,28,331 और जमा करने होंगे. तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

इन बैंकों के खातों में गया पैसा?

Bank of Maharashtra

IndusInd Bank

Ujjivan Small Finance Bank

Punjab & Sind Bank

AU Small Finance Bank

Union Bank of India

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रायपुर ने धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब इस मामले में साइबर अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है.

सावधान: ठगी का नया तरीका
सावधान: ठगी का नया तरीका

Online ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहें

अज्ञात व्हाट्सएप/टेलीग्राम मैसेज से सावधान रहें.

लुभावने ऑफर्स और डबल पैसे कमाने के लालच में न आएं.

किसी भी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच करें.

ऐसी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर दें.

CG नवजात शिशु की अदला-बदली, DNA टेस्ट की मांग, प्रशासन ने बनाई जांच टीम

छत्तीसगढ़ दो सगे भाईयों को नेताओं ने टिकट देकर लड़वाया, माता-पिता किसे वोट देंगे भारी कन्फयूजन!  

0
छत्तीसगढ़ दो सगे भाईयों को नेताओं ने टिकट देकर लड़वाया

छत्तीसगढ़ धमतरी। कवावत है राजनीति में अपना सगा बाप भी अपना नहीं होता कुछ ऐसा ही उदाहरण छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद में सामने आया है। यहां नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-10 में 2 सगे भाईयों को राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव टिकट मिला है। बड़े भाई कमलेश ध्रुव (45) को BJP ने उम्मीद्वार बनाया है वहीं छोटे भाई अर्जुन ध्रुव (33) को कांग्रेस ने पार्षद उम्मीद्वार का टिकट दिया है।

अब चुनावी मैदान में दोनों भाई आमने-सामने हैं. बता दें कि दोनों भाई पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन ध्रुव का कहना है कि कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास कर प्रत्याशी बनाया है. यह लड़ाई हम दोनों भाइयों के बीच न होकर भाजपा और कांग्रेस के बीच है. बड़े भाई चुनाव जीतते हैं तो भी मुझे खुशी होगी. वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश ध्रुव का कहना है कि कांग्रेस ने छोटे भाई अर्जुन ध्रुव को चुनाव मैदान में उतारा है. दोनों भाइयों का प्रचार जारी है. दोनों प्रत्याशियों के पिता लच्छन ध्रुव ने कहा कि दोनों बेटों को पार्षद का टिकट मिला है, इससे परिवार में खुशी है. दोनों में से कोई भी जीते पार्षद तो उनके परिवार से ही बनेंगे. लेकिन संसय ये है कि माता-पिता समेत परिवार के लोग किसे अपना वोट देंगे।

CG नवजात शिशु की अदला-बदली, DNA टेस्ट की मांग, प्रशासन ने बनाई जांच टीम