Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार 30 अप्रैल 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज आत्मविश्वास की चमक आपके व्यक्तित्व में झलकेगी। निर्णय लेने में आप आगे रहेंगे, लेकिन दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। प्रेम और कार्यक्षेत्र दोनों में आपकी बातों का वजन रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज भावनाओं का प्रवाह तेज रहेगा। मन किसी पुराने रिश्ते की ओर खिंच सकता है। बातचीत में मधुरता रखें, वही आपके रास्ते आसान बनाएगी। निजी जीवन में सुकून मिलेगा यदि आप खुद को खुला रखें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज विचारों में स्पष्टता आएगी। काम के साथ-साथ रिश्तों में भी संतुलन बनाने की जरूरत होगी। यदि कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आत्मसंयम से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

Aaj Ka Panchang: आज अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, परन्तु धैर्य से काम लेंगे तो हर समस्या का समाधान मिल जाएगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें, संदेह की बजाय संवाद को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, नई योजनाएँ या नए संपर्क बनने का योग है। बातचीत में चतुराई और प्रसन्नता रहेगी। जो दिल में है, उसे बेझिझक कहें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज सौंदर्य और प्रेम के क्षेत्र में आज आपके सितारे बुलंदी पर हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रियजनों से जुड़ी छोटी-छोटी खुशियां बड़े सुख में बदल सकती हैं। घर-परिवार में प्रेम भरा वातावरण रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज अंदरूनी सोच आज गहरी होगी। अकेले समय बिताने की इच्छा रहेगी, लेकिन प्रियजनों का साथ आपको नई ऊर्जा देगा। अपने विचारों को सही दिशा में लगाएं, और संदेहों को खुद से दूर रखें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज कर्म और परिश्रम आज आपका मुख्य मंत्र रहेगा। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें समर्पण भाव दिखाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कठोरता आ सकती है, लिहाज़ा संवाद में कोमलता रखें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज ऊर्जा और जुनून से भरे रहेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बातों में तनाव हो सकता है। प्रेम और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: आज अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

Aaj Ka Panchang: पंचांग के अनुसार, आज 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में प्रभावी रहेगा. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. (Aaj Ka Panchang) जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 30 अप्रैल 2025, दिन बुधवार के उस समय की जानकारी लेते हैं.

Aaj Ka Panchang 30 अप्रैल 2025 का पंचांग

वारः बुधवार (Aaj Ka Panchang)

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास – शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी.

चंद्र राशिः वृष राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी शाम 4 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा.

योगः शोभन दोपहर 12 बजे तक तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा.

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक.

दुष्टमूहर्त : कोई नहीं.

सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा.

राहूकालः 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक.

तीज त्योहार: अक्षय तृतीया .

भद्रा: रात 12 बजकर 47 मिनट से 1 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक.

पंचकः नहीं है.

आज का दिशाशूल (Aaj Ka Panchang)

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा (सफेद) तिल खाकर आरंभ कर सकते है.

आज के चौघड़िया मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

लाभ चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक

अमृत चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 00 मिनट तक

शुभ चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक

चर चौघड़िया – दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजकर 10 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – शाम 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक

रात के चौघड़िया मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

शुभ चौघड़िया – रात 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 09 मिनट तक

अमृत चौघड़िया – रात 9 बजकर 31 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक

चर चौघड़िया – रात 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक

लाभ चौघड़िया – रात 3 बजकर 00 मिनट से अगली सुबह 4 बजकर 21 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

गलती मानी, मिला न्याय : बैंक ने लौटाया बुजुर्ग रसोइए को उसका हक, बिना लिए ही चढ़ा दिया था कर्ज

बागबाहरा। जीवन भर बच्चों की थाली सजाने वाली 62 वर्षीय रसोइया प्रेमीन बाई यादव की आंखों में आज संतोष के आंसू हैं। महीनों की पीड़ा और संघर्ष के बाद आखिरकार उन्हें उनका हक मिला। बडौदा बैंक बागबाहरा शाखा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्रेमीन बाई के खाते में उनके मानदेय की पूरी राशि ब्याज सहित वापस कर दी है।

यह वही प्रेमीन बाई यादव हैं, जो प्राथमिक शाला पटपरपाली में मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह की मामूली राशि पर बच्चों को भोजन परोसती रही हैं। लेकिन बीते लगभग एक वर्ष से उनकी जिंदगी एक अदृश्य ऋण के बोझ तले कराह रही थी। बिना लोन लिए ही उनके नाम पर बैंक ने 1 लाख रुपए का मुद्रा ऋण चढ़ा दिया था और उनके खाते से जबरिया वसूली भी शुरू कर दी थी। परिणामस्वरूप, उन्हें अपनी मेहनत की कमाई भी नसीब नहीं हो पा रही थी।

जब बैंक की गलती बनी मुसीबत

प्रेमीन बाई यादव ने कभी किसी बैंक से ऋण नहीं लिया था। फिर भी बैंक रिकॉर्ड में उन्हें एक लाख रुपये का कर्जदार बना दिया गया। बिना किसी लोन एग्रीमेंट, बिना दस्तखत, बिना उपस्थिति प्रमाण के, उन्हें कर्जदार बना दिया गया और उनके खाते से लगभग 35 हजार रुपये की वसूली कर ली गई।

अनचाहे संकट से मिली मुक्ति

जब समस्या ने गंभीर रूप लिया, तो गांव के शिक्षक और ग्रामीण उनके समर्थन में आगे आए। जांच में सामने आया कि बैंक की गंभीर लापरवाही के चलते प्रेमीन बाई यादव के नाम के समान एक अन्य महिला, प्रेमीन बाई बरिहा पतेरापाली द्वारा लिए गए लोन की वसूली गलत तरीके से प्रेमीन बाई यादव के खाते से की जा रही थी। नाम और आधार क्रमांक की त्रुटि ने एक गरीब बुजुर्ग महिला के जीवन में अनचाहा संकट खड़ा कर दिया था।

WebMorcha की खबर से जागा प्रशासन

WebMorcha द्वारा इस दर्दनाक घटना को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया। मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल जांच करवाई और बडौदा बैंक ने अपनी गलती स्वीकारी। बैंक के ब्रांच मैनेजर ने खुद प्रेमीन बाई यादव से माफी मांगते हुए न केवल उनके खाते में उनका बकाया मानदेय जमा कराया, बल्कि ब्याज सहित पूरी राशि लौटाने की भी व्यवस्था की।

बड़ा सवाल: कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक

यह घटना केवल एक तकनीकी गलती नहीं थी। यह उस प्रणाली की गहरी विफलता को भी उजागर करती है, जिसमें एक साधारण खाताधारक की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं की गई थी। बिना दस्तावेज सत्यापन के ऋण स्वीकृत करना, बिना नोटिस राशि की वसूली करना और महीनों तक पीड़ित की कोई सुनवाई न होना, ये सभी पहलू बैंकिंग प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।

आगे की राह: ज़िम्मेदार कौन

प्रेमीन बाई यादव को तो देर से ही सही, न्याय मिल गया, लेकिन सवाल अभी भी कायम है, क्या दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। क्या ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए बैंकिंग सिस्टम में सुधार होगा ताकि भविष्य में किसी और गरीब नागरिक को इस तरह की बेबसी न झेलनी पड़े?

प्रेमीन बाई की मुस्कान, संघर्ष की जीत

आज प्रेमीन बाई यादव के चेहरे पर राहत की मुस्कान है। वह कहती हैं, कि- मैंने सोचा था कि मेरी मेहनत की कमाई भी चली गई। अब लग रहा है भगवान ने सुनी। सबका धन्यवाद। उनका संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि आवाज उठाई जाए तो व्यवस्था भी झुकती है, और अन्याय के बाद भी न्याय संभव है।

बिना लोन लिए बना दी गई कर्जदार, बैंक की लापरवाही ने बुजुर्ग रसोईया की जिंदगी में ला दी आफत

छत्तीसगढ़, आज भी ओलावृष्टि और आंधी-तुफान का अलर्ट

छत्तीसगढ़,  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच इस समय मौसम सुहाना हो गया है। महासमुंद, रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं. आज मंगलवार को भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की अलर्ट जताई है. साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा.

बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसमी प्रणालियों के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है.

बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया. पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा. वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया.

अगले 2 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी

राज्य में 28 अप्रैल को प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने की संभावना है.

रायपुर में आज मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23  डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

14 वर्ष के इस अद्भुत खिलाड़ी वैभव ने IPL में रचा इतिहास, 38 बाल में बनाए 101 रन

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी  ने IPL में इतिहास रच डाला उन्होंने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन बनाए और वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक पूरा करने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. अनुकूल विकेट पर 210 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाकर जीत हासिल की.

राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय अद्भुत खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल शतक और किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज आईपीएल शतक बनाया. राजस्थान रॉयल्स के नए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया, जब वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. सूर्यवंशी ने 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से मात्र 35 गेंदों पर अपना तूफानी शतक बनाया और आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया. वह आखिरकार 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हो गए.

 वैभव

उनकी यह शानदार पारी आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आई, जिसने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंदों पर अपना तिहरा आंकड़ा बनाया था.

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इस पारी में उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए, जो अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. इस दौरान उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे.

IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद

यूसुफ पठान – 37 गेंद

यूसुफ पठान

भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था. पठान ने अपनी विस्फोटक पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे.

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025:, इन राशियों के लिए आज बेहद खास, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मंगलवार आज के राशिफल में। आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं! आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..,

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार को राजनीतिक लाभ मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप बड़ों के सामने कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार  का दिन यात्रा के लिए बेहद सुखद रहेगा। आपके मनोबल में बढोत्तरी होगी। भाव भक्ति में आपका मन लगा रहेगा। पुत्र को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन खिन्न रह सकता है। आपको जीवनसाथी का मदद और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपकों किसी भी निर्णय लेने से पहले सलाह जरूर लें। सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दानपुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां शानदार रहेंगी।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला लाभ दायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की योजना ना बना रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी को वृद्धि वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार को किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान करेगी।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनने की जरूरत है। परिजन के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी विषेश व्यक्ति की सहायता से आपके और जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर खुशियां आएंगी, क्योंकि आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें तो ही बेहतर रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई मन की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कुछ नए करने की प्रयास रंग लाएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए अपने खर्चे पर बाबू बनाए रखने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी बढ़िया सोच को कार्यक्षेत्र में बनाए रखें। आपके कुछ काम पूरा करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए परिवारिक रिश्तों में साथ बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्थानों से आमदनी बढ़ने से आपका मन बहुत खुश रहेगा। दूरसंचार के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी। आपकी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपके राजकीय कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से राहत मिलेगी, जिससे हल्का महसूस करेंगे। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 2 Ank Jyotish

आज नौकरी की तालाश कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा होगा। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। विदेश से व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान निवेश में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप परिवार के साथ पूरा दिन बिताएंगे। इस दौरान आपको निवेश पर ध्यान देना होगा। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। लेकिन किसी नए काम की शुरुआत अभी करने से बचना होगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक 4 Ank Jyotish

आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए योजना बन सकते हैं। तरक्की के योग बनेंगे। नई वस्तु के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी नए सदस्य के आने पर जीवन शैली प्रभावित होगी।

शुभ अंक- 50

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहद शुभ है। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने से परिवार के लोग आप पर नाज करेंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

आज आर्थिक प्रगति हो सकती है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में आपके सहकर्मी किसी पुरानी गलती को उजागर करेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकती है। किसी खास मित्र या अधिकारी से आपको सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां पुराने लोगों से मुलाकात होगी। सफर का अनुभव शानदार रहने वाला है। आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी ।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने पर दिन की शुरुआत अच्छी होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा के योग हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार  आज संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। मन उदास और परेशान रह सकता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

Today Panchang 29 April 2025 : आज परशुराम जयंती, जानें आज का पंचाग

Today Panchang,  Parshuram Jayanti 2025 , 29 April 2025 : आज भगवान परशुराम जयंती है। वहीं, आज द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का प्रारंभ होगा। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आइए जानते हैं आज पूजा का वक्त कब से कब तक रहेगा।

Today Panchang

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 17, शव्वान 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

Today Panchang द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ। सौभाग्य योग अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : भगवान परशुराम जयंती, श्री शिवाजी जयंती, चन्द्रदर्शन, मुहूर्त 45, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 29 अप्रैल 2025 : सुबह में 5 बजकर 41 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 29 अप्रैल 2025 : शाम में 6 बजकर 55 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 :

Today Panchang ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 :

Today Panchang दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 18 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय : आज बजरंग चालीसा का पाठ करे।

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

महासमुंद, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद समेत यहां अंधड़ बारिश अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने रुख बदली है। राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानिक HP चंद्रा ने बताया कि आज अर्थात 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

6 जिले में बारिश का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बादल के गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और  सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर राजधानी में आज मौसम का हाल

रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, हमने ‘पृथ्वी-II’ दागी तो आधा देश हो जाएगा रेगिस्तान!

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का कमांड सेंटर पाकिस्तान था. अभी भारत ने ठीक से जवाबी कार्रवाई प्रारंभ भी नहीं और पाकिस्तानी खंबा नोच रही है। मिसाइलों और परमाणु बम की लगातार धमकियां देने से परहेज नहीं कर रही है। पाक के रेल मंत्री तो मिसाइलों के नाम तक गिनाने लग गए. गजनवी, गौरी, शाहीन… जनाब ये भूल गए कि उनकी मिसाइलें भारत की मिसाइलों के आगे कहीं नहीं ठहरतीं. ‘गजनवी’ मिसाइल को ही लीजिए. पाकिस्तानी जितना इसका बखान करते हैं, उतनी दमदार ये है नहीं. एक तो उधार की तकनीक पर बनी है, ऊपर से नाम एक आक्रांता महमूद गजनवी के ऊपर है. पाकिस्तानी की मिसाइलों के नाम ऐसे ही जल्लादों के ऊपर हैं. बहरहाल, बात गजनवी मिसाइल की तो उसके लिए पूरी तरह अपने देश में बनी ‘पृथ्‍वी II’ ही काफी है.

जानें क्या है पाकिस्तान की ‘गजनवी’ मिसाइल?

गजनवी पाकिस्तान की एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता लगभग 290 से 320 KM के बीच है. इसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है. जाहिर है, बाकियों की तरह यह मिसाइल भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उपयोग करने के लिए तैयार की थी. इसकी लॉन्चिंग पाकिस्तान के हथियार कार्यक्रम के तहत की गई थी ताकि भारत को ‘कंटेन’किया जा सके.

लेकिन सच्चाई यह है कि ‘गजनवी’ तकनीक के मामले में बेहद पिछड़ी हुई मिसाइल है. इसकी सटीकता पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं और रेंज भी सीमित है. इसके अलावा, रडार से पकड़े जाने का खतरा बहुत ज्यादा है, यानी लॉन्च होने के तुरंत बाद ही भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इसे ढेर कर सकता है.

भारत के पास है ‘पृथ्‍वी II’, गजनवी को कुचलने वाली

यदि ‘गजनवी’ की तुलना करनी ही पड़ जाए तो अपनी ‘पृथ्‍वी-II’ मिसाइल से करना सही रहेगा. ‘पृथ्‍वी-II’ एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है. इसकी मारक क्षमता 350 से 500 KM तक है. पाकिस्तान की लंबाई लगभग 1,800 KM तथा चौड़ाई 1,000 से 1,200 KM तक है. यानी यह न्यूक्लियर मिसाइल करीब-करीब आधा पाकिस्तान को रेगिस्तान बना सकती है!

गजनवी vs पृथ्वी-II मिसाइल

खासियत            गजनवी (पाकिस्तान)       पृथ्वी-II (भारत)

प्रकार    शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)      शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)

रेंज        290-320 किमी  250-350 किमी

पेलोड   700-1000 किग्रा (पारंपरिक/परमाणु)        500-1000 किग्रा (पारंपरिक/परमाणु)

लंबाई    9.64 मीटर         8.56 मीटर

वजन     5,256 किग्रा       4,600 किग्रा

नेविगेशन सिस्टम            इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS)            एडवांस्ड INS, जीपीएस, रडार-आधारित सिस्टम

प्रोपल्शन            सॉलिड फ्यूल      हाइब्रिड (लिक्विड और सॉलिड फ्यूल)

लॉन्च प्लेटफॉर्म   मोबाइल लॉन्चर  मोबाइल लॉन्चर

सटीकता (CEP)  अपेक्षाकृत कम (लगभग 200-300 मीटर)  उच्च (लगभग 50 मीटर या कम)

यूजर     पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना और वायुसेना

डेवलपमेंट         चीन की M-11 मिसाइल पर आधारित       DRDO ने देश में ही बनाई

कैसे उड़ जाएगी ‘गजनवी’ की धज्जियां?

अगर पाकिस्तान ‘गजनवी’ का इस्तेमाल करता है, तो भारत के पास दो विकल्प होंगे:

तुरंत इंटरसेप्ट कर ‘गजनवी’ को हवा में ही मार गिराना. इसके लिए भारत के पास ‘स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम’ और ‘S-400’ जैसे घातक हथियार मौजूद हैं.

उसके बाद जवाबी हमले में ‘पृथ्वी-II’ या फिर उससे भी घातक ‘अग्नि’ सीरीज की मिसाइलों का इस्तेमाल. ‘पृथ्वी-II’ की एक भी सटीक स्ट्राइक पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए काफी है.

पाकिस्तान के नेता अभी ऐसी गीदड़ भभकियां देते रहेंगे. लेकिन यह साफ है कि भारत की रक्षा ताकत के आगे अभी पाकिस्तान की कोई बिसात नहीं है.