Caste Census: जातिगत जनगणना अब मोदी सरकार काराएगी, कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया

भारत देश में अब मोदी सरकार जातिगत जनगणना कराने जा रही है। लगातार जाति गणना को लेकर कांग्रेस, जदयू, राजद, एनसीपी, द्रमुक और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी। अब इस पर मोदी सरकार ने मूहर लगा दी है। दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।”

जानिए जातिगत जनगणना क्या है? (What is caste census?)

जातिगत जनगणना का अर्थ है जनगणना की कवायद में भारत की जनसंख्या का जातिवार सारणीकरण शामिल करना। भारत ने केवल अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के – 1951 से 2011 तक – जातिगत आंकड़ों को गिना और प्रकाशित किया है। यह धर्मों, भाषाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित डेटा भी प्रकाशित करता है।

क्या जातिगत जनगणना पहले किया गया था? (Was caste census done earlier?)

आखिरी बार जातिगत जनगणना 1931 में की गई थी। सभी जातिगत आंकड़ों को इसके आधार पर पेश किया जाता है। यह मंडल फार्मूले के तहत कोटा कैप का आधार बन गया। 2011 की जनगणना के लिए जाति के आंकड़े एकत्र किए गए थे, लेकिन डेटा को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।

अब क्यों हो रही जातिगत जनगणना?

यह वास्तव में एक पुरानी मांग है, जो इस तथ्य से उत्पन्न होती है कि उपलब्ध डेटा-सेट 90 वर्ष पुराना है, जबकि जातियों को अक्सर कई कल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार के रूप में लिया जाता है। राजनीतिक रूप से, भाजपा कथित तौर पर 2024 के चुनाव से पहले अपने हिंदुत्व अभियान के लिए एक संभावित चुनौती के डर से जातिगत जनगणना का विरोध करती रही है। जाति आधारित पार्टियां जाति आधारित जनगणना की प्रबल हिमायती रही हैं।

छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिन आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, देर शाम आज भी अंधड़ और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

CG Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के वजह मौसम में आए चेजेंस छत्तीसगढ़ के कई जिले में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिले में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी बन रही है, लेकिन शाम के वक्त अंधड़ और बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 4 से 5 दिन तक तेज हवा, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

May Rashifal: मई में इन राशियों को मिलेगा गोल्डन चॉस, जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा महीना?

मंगलवार शाम को रायगढ़, बस्तर और अंबिकापुर में तेज बारिश हुई, और अंबिकापुर में ओले भी गिरे। हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने और पेड़ टूटने जैसी घटनाएं भी हुईं। बालोद जिले के तरौद गांव में एक पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे दो खंभे टूट गए।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि अभी कई जिलों में गर्मी से राहत है। मंगलवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39.4 डिग्री पहुंचा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। रात में ठंडी हवा चलती रही। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है।

May Rashifal: मई में इन राशियों को मिलेगा गोल्डन चॉस, जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा महीना?

May Rashifal Monthly 2025: मई माह में इस बार 6 बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों ंके प्रभाव से से यह महीना कई राशियों के लिए गोल्डन चॉस लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों के लिए उतार चढ़ाव का समय रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए मई 2025 का महीना कैसा होने वाला है।

मेष May Rashifal

मेष राशि के लोगों के लिए मई महीने के प्रारंभ में मिला-जुला रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालने और हाथ आए अवसर को खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में कोई खास बदलाव तो नहीं होगा लेकिन उससे जुड़े कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

माह के दूसरे हफ्ता में आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपने परिश्रम, प्रयास और सूझबूझ से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। कठिन समय में आपके शुभचिंतक हमेशा साथ खड़े रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य का समय आपके लिए सुकून भरा रहने वाला है। इस दौरान चीजें आपके पक्ष में बनती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इन दोनों में ही आपको प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा। आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर भी खूब प्राप्त होंगे।

मई महीने के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आर्थिक दिक्कतों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस दौरान आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से इस दौरान सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सेहत की दृष्टि से मई महीने के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान मानसिक एवं शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृष May Rashifal

वृषभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस पूरे माह आपको अपने समय और धन का प्रबंधन करते हुए अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में खर्च करने की आवश्यकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को इस माह लोगों की आलोचनाओं को नजरंदाज करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा जोर लगा देना चाहिए।

माह की शुरुआत में आपको अपने व्यवसाय में साीधे-सीधे या फिर कहें त्वरित लाभ तो नहीं होगा लेकिन भविष्य में आप उसका पूरा फायदा उठाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको अपने कागजी कार्य समय से पूरे करने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। मई महीने की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। माह का दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।

माह के मध्य का समय भी आपके पक्ष में रहेगा लेकिन इस दौरान आपकी सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी को उभरने पर समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर भले ही कुछ व्यस्तता बनी रहे लेकिन समय आपके पक्ष में बना रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन अथवा अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में वृषभ राशि के जातकों को कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन May Rashifal

मिथुन राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत शुभता लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको जीवन में नए अवसरों के साथ कुछेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाने के लिए मिल सकती है। जिसके लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। मिथुन राशि के जातक यदि महीने की शुरुआत में बेहद सधे हुए कदमों के साथ सही दिशा में कदम आगे बढ़ाते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता भी मिल सकती है।

माह के दूसरे हफ्ता के आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। यह समय व्यवसाय और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। भूमि-भवन आदि पर धन निवेश करने पर लाभ की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आपकी तेज गति से होने वाली प्रगति कुछ लोगों की ईर्ष्या का कारण बनेगी। इस दौरान आप आजीविका के क्षेत्र में दो कदम आगे की योजना पर काम करेंगे।

माह के मध्य में परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नजर आएंगी। यह समय विदेश में करियर-कारोबार जमाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए शुभ साबित होगा। हालांकि इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपका मन किसी आशंका को लेकर ग्रसित रह सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान पारिवारिक मामलों में अगुआ बनने से बचना चाहिए अन्यथा दूसरों की गलती का ठीकरा आप पर फूट सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क May Rashifal

कर्क राशि के लोगों के लिए मई का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको जो प्राप्त है वह पर्याप्त है की भावना से उपर उठकर अच्छे अवसरों को भुनाने का प्रयास करना चाहिए। इस माह भाग्य भरोसे बैठने की बजाय परिश्रम और प्रयास करने पर ही चीजें बनेंगी। यदि आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार में बड़े बदलाव की चाहत लिए हुए बैठे हैं तो इस माह आपको ये सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

माह के पूर्वार्ध में किसी मित्र अथवा शुभचिंतक की मदद से जीवन में तरक्की करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप पुराने उधार को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कारोबार करने की सोच रहे हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। मई महीने के मध्य में आपका मन धर्म-अध्यात्म आदि में खूब रमेगा। किसी तीर्थ स्थान आदि की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। इस दौरान धार्मिक-मांगलिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। करियर-कारोबार के सिलसिले में समान विचारधारा वाले लोगों से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस जुड़ाव से प्रगति एवं लाभ की संभावनाएं बलवती होंगी।

माह के उत्तरार्ध में आप जितने मनोयोग के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे, आपको उसमें उतनी ही ज्यादा सफलता और लाभ मिलने की संभावना बनेगी। मनचाही सफलता और लाभ पाने के लिए आपको इस दौरान अपनी इच्छाओं को दरकिनार करते हुए कुछेक चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है। हालांकि घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का साथ और समर्थन मिलता रहेगा। मई माह की शुरुआत प्रेम संबंध की दृष्टि से थोड़ी मुश्किल भरी रह सकती है, लेकिन उसके बाद चीजें आपके अनुकूल हो जाएंगी।

उपाय: रोजाना देवों के देव महादेव को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

May Rashifal
May Rashifal

सिंह May Rashifal

सिंह राशि के लोगों के लिए महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। यदि बीते कुछ दिनों से आपको व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ रहा था तो उससे निकलने की पूरी संभावनाएं बनेंगी। यह समय टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा।

माह के दूसरे हफ्ता से आपके सौभाग्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद भी उम्मीद से कहीं कम फल मिलने की आशंका रहेगी। जिसके चलते आपके भीतर हताशा पनप सकती है। इस दौरान आप कार्य विशेष अथवा व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मामलों में खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। महत्वपूर्ण मसलों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय अपने शुभचिंतकों से राय-मश्विरा करने बाद ही कोई कदम उठाना उचित रहेगा।

माह के मध्य में परिस्थितियां एक बार फिर आपके अनुकूल होती नजर आएंगी और आप अपने शुभचिंतकों की मदद से महत्वपूर्ण मसलों को हल करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से तो अनकूल रहेगा लेकिन रिश्ते-नातों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उस पर हावी होने से बचें।

उपाय: रोजाना भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प से पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या May Rashifal

कन्या राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वजनों के साथ बात व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अभिमान से बचें। इस माह किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े। माह की शुरुआत में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कती हो सकती हैं। इस दौरान नियम-कानून का उल्लंघन भूलकर न करें।

मई महीने के पूर्वार्ध में किसी भी मसले को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान धन का लेनदेन समझदारी एवं सावधानी के साथ करें। माह के पूर्वार्ध में कुछेक कार्यों में विलंब अथवा उसमें अड़चन आने से आप कई बार अधीर हो सकते हैं। इस दौरान आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ने से आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ेंगी। आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच किसी व्यक्ति के द्वारा समय पर मदद न मिलने अथवा उपेक्षा होने से मन व्यथित रह सकता है।

माह के मध्य में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम समस्याओं का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। खास बात ये कि इष्टमित्र और परिजन भी अपना पूरा सहयोग और समर्थन देंगे। यह समय आर्थिक लाभ और मान-प्रतिष्ठा की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूर्व में किसी योजना आदि में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की संभावनाएं बनेंगीं। माह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस दौरान आप व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। माह के अंत में अचानक से पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

तुला May Rashifal

तुला राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। दैनिक आय में आ रहे व्यवधान दूर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में तेजी से प्रगति होती हुई नजर आएगी। पूर्व में लिए गये ऋणों का भुगतान होगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कायस्थल पर आपकी कार्यक्षमता उभर कर आएगी। उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।

मई महीने के दूसरे हफ्ता में आय के नये स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार अथवा काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। माह के मध्य में तुला राशि के जातक अपने व्यवसाय को बढ़ाने अथवा कोई नया प्रयोग करने का रिस्क ले सकते हैं। इस दौरान आपकी रुचि नई चीजों को सीखने की ओर बढ़ेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। नौकरीपेशा लोग इस दौरान अपनी आय को बढ़ाने के लिए नये तरीके आजमा सकते हैं।

माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी उर्जा एवं धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान आपके सामने अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर ज्यादा दबाव रह सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। माह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में उतावले पन से बचना चाहिए।

उपाय: रोजाना सूर्यदेव को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

वृश्चिक May Rashifal

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मई का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में ही आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारियां और खर्चे आ सकते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में इस दौरान आपको जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अचानक से कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसाय में मंदी और धीमी प्रगति के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को मई के महीने में किसी तरह का नया प्रयोग करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि चीजें आपके पक्ष में न होती दिखाई पड़ें तो तमाम फैसलों को टालना ही बेहतर रहेगा।

माह के दूसरे हफ्ता में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की तरफ से सपोर्ट न मिल पाने के कारण मन दु:खी रहेगा। माह की शुरुआत से ही आपकी दैनिक आय में कमी देखने को भले ही मिले लेकिन धन का कोई न कोई स्रोत बना रहेगा। कठिन समय में शुभचिंतक आपके साथ खड़े रहेंगे और यथासंभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

माह के मध्य में पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में बड़े फैसले लेने से बचें। माह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। इस दौरान आपका किसी अनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना हितकर साबित होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस माह लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु May Rashifal

धनु राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत बीते कुछ समय चली आ रही मुश्किलों को दूर करके राहत पहुंचाने वाली रहेगी। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। करियर-कारोबार में आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह की शुरुआत में आपका मन मन धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। आपकी जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने वालों की चालें बेनकाब होगी।

माह के दूसरे हफ्ता में आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप किसी कार्य विशेष की शुरुआत करने के लिए धन के प्रबंधन में जुटे थे तो आपकी इस समस्या का निदान हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोग बड़ी डील को अंजाम देंगे। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में इजाफा होगा।

माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरा महीना आपके लिए शुभता लिए है। ऐसे में इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की अधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको दूसरों की बजाय स्वयं के भरोसे ही किसी कार्य का बीड़ा उठाना होगा। धनु राशि के जातकों को कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं को निबटाते समय छोटे भाई-बहन और आत्मीय लोगों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर May Rashifal

मकर राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत औसत फलदायी कही जाएगी। इस दौरान आपको आपकी परिश्रम और प्रयास के मुकाबले थोड़ा कम सफलता और लाभ प्राप्त होगा। मई माह की शुरुआत में गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में अपने विरोधियों को नजरंदाज करने अथवा उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल न करें और हर समय सतर्क रहें, अन्यथा वे आपको गहरी चोट पहुंचा सकते हैं।

दूसरे हफ्ता में आपको तमाम तरह की परेशानियों में कुछ कमी होती नजर आएगी। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कार्य बनते हुए नजर आएंगे। यह समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। जीवन से जुड़ी यह शुभता माह के मध्य तक बनी रहेगी। नतीजतन आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में मनचाहा धन कमाएंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे लव पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके बीच सामंजस्य और आत्मीयता बढ़ेगी।

माह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा कानूनी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए बात-व्यवहार करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें क्योंकि आपकी बात से ही बात के बनने और बिगड़ने की नौबत आ सकती है।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ May Rashifal

कुंभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना कभी गरम तो कभी नरम रहने वाला है। इस माह आपको जीवन में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। माह की शुरुआत में ठीक-ठाक रहेगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाही आमदनी होगी। हालांकि इस दौरान खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर एक अलग ही उर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।

हालांकि माह का दूसरा हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप परिस्थितियों से घबराकर करियर-कारोबार में बदलाव का मन बना सकते हैं। हालांकि आपको आवेश में आकर अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को इस माह संतान पक्ष से जुड़ी परेशान कर सकती है। माह के मध्य तक निजी रिश्तों में भी एक ठहराव सा देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप लोगों से मिलने-जुलने की बजाय एकाकी जीवन जीना अधिक पसंद करेंगे। जीवन के तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच आपको अवसाद से बचने की आवश्यकता रहेगी।

माह के तीसरे हफ्ता तक ऐसी स्थितियां बनी रहेंगी और आपको घर और बाहर दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन माह के अंत में एक बार फिर आपका गुडलक काम करेगा और आप अपने करियर-कारोबार में अपना बेस्ट दे पाएंगे। इस दौरान आप कारोबार में अपेक्षा से कहीं अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता लिए रहेगा। इस माह प्रेम प्रसंग में सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की उपेक्षा करने से बचें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि May Rashifal

मीन राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन अंतत: आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपकी जिंदगी मुस्कुरा उठेगी। माह के पूर्वार्ध में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बीच लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी लागत के मुकाबले खासा लाभ मिल जाएगा। हालांकि भूमि-भवन से जुड़े विवादों का हल निकालने के लिए सही समय आने का इंतजार करना होगा।

माह के उत्तरार्ध में मीन राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरु करने की योजना बना रहे हैं तो आपको तमाम पहलुओं पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए और किसी शुभचिंतक की सलाह लेकर ही कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए।

मई महीने का तीसरा हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको खुद भी अपने सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने पर आप खुद को अलग सा महसूस कर सकते हैं। इस माह रिश्तों को सहेजने और मधुर बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

DC Vs KKR: क्रिकेटर कुलदीप ने रिंकू को जड़ा थप्पड़, video viral के बाद मचा बवाल

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के बाद कुलदीप यादव ने KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया।

कुलदीप-रिंकू के बीच है अच्छी मित्रता

भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। रिंकू ने दिल्ली के खिलाफ 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन लेग स्पिनर विपराज निगम ने उन्हें आउट किया। रिंकू पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन अभिषेक नायर के केकेआर से जुड़ने के बाद रिंकू की बल्लेबाजी में सुधार देखने मिला।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन रिंकू के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कुलदीप के इस व्यवहार से हैरान दिखे। कुलदीप ने जब दो बार रिंकू को थप्पड़ मारा को उनकी प्रतिक्रिया हैरान भरी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कुलदीप की आलोचना की है।

यहां देखें वीडियो

KKR ने जीवंत रखी प्लेऑफ की उम्मीदें

मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। दिल्ली ने इस सत्र में अब तक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते, जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नौकरी से हटाए गए B.Ed शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला बनाए जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2023 की सीधी भर्ती में सेवा समाप्त किए गए 2621 B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। अब इन सभी शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। यह फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

सरकार के इस फैसले से न सिर्फ हजारों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षा मिली है, बल्कि स्कूलों में विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से समायोजन की मांग कर रहे शिक्षकों और उनके परिवारों में इस निर्णय से खुशी की लहर है।

जानें क्या है मामला?

सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 को आदेश दिया था कि B.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां केवल 11 अगस्त 2023 से पहले तक ही मान्य होंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना के लिए D.Ed अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की शरण ली और B.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां खारिज करने की मांग की. इस पर B.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भी याचिका लगाई. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया कि प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए डीएड उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस फैसले के बाद बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया गया। इन शिक्षकों का कहना था कि सरकार ने भर्ती विज्ञापन में दोनों योग्यताओं को मान्यता दी थी, फिर बीएड शिक्षकों को बाहर करना अन्यायपूर्ण है।

जानें कब-कब, क्या-क्या हुआ?

बर्खास्त होने के बाद बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने राजधानी के नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

शिक्षकों ने 14 दिसंबर को अंबिकापुर से रायपुर तक पैदल अनुनय यात्रा से शुरुआत की थी।

रायपुर पहुंचने के बाद 19 दिसंबर से यात्रा धरने में बदल गई। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए पत्र भी भेजे।

22 दिसंबर को धरना प्रदर्शन शुरू होने के बाद शिक्षकों ने धरना स्थल पर ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाया।

26 दिसंबर को आंदोलन में बैठे सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान खींचने के लिए सामूहिक मुंडन कराया। पुरुषों के साथ महिला टीचर्स ने भी अपने बाल कटवाए।

28 दिसंबर को आंदोलन पर बैठे शिक्षकों ने मुंडन के बाद यज्ञ और हवन करके प्रदर्शन किया।

29 दिसंबर को आदिवासी महिला शिक्षिकाओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2 घंटे तक बंगले के सामने मुलाकात के लिए डटे रहे।

30 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर लेकर जल सत्याग्रह किया।

1 जनवरी को सभी प्रदर्शनकारियों ने मिलकर माना स्थित बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का घेराव कर दिया। यहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

2 जनवरी को पूर्व CM भूपेश बघेल ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

3 जनवरी को सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक कमेटी बनाई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में 5 अधिकारी शामिल हैं।

3 जनवरी को मांगे पूरी नहीं होने से नाराज सहायक शिक्षकों ने सामूहिक अनशन शुरू किया।

6 जनवरी को शिक्षकों ने राज्य निर्वाचन आयोग जाकर मतदान बहिष्कार के लिए आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

10 जनवरी को NCTI यानी नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

12 जनवरी को माना से शदाणी दरबार तक दंडवत यात्रा निकाली गई।

17 जनवरी को PCC  अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

18 जनवरी को मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का सुबह 5 बजे घेराव कर दिया।

19 जनवरी को तेलीबांधा की सड़क में चक्काजाम कर किया प्रदर्शन।

20 जनवरी जिसके बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह आंदोलन स्थगित करना पड़ा।

शिक्षकों ने कई तरह की रैली निकली, मंत्रियों विधायकों से मिलने की कोशिशें की।

शिक्षक होली जैसे त्यौहार में भी घर नहीं गये और लगातार प्रदर्शन करते रहे।

पैदल दांडी मार्च, अर्धनग्न प्रदर्शन, भगत-राजगुरु-सुखदेव बनकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

1 किलोमीटर की चुनरी यात्रा, राम नवमी पर मंदिर जाने की कोशिश ये सभी की। इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ सरकार को ख़ून से चिट्ठी साथ ही सरकार को अल्टीमेटम दिया।

जब राष्ट्रपति रायपुर पहुंची तब घुटनों पर रेंगते हुए उनसे मिलने की कोशिश की।

PM नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के दौरे पर बिलासपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।

हाउसफुल 5 का टीजर रिलीज, अक्षय-नाना-फरदीन-अभिषेक से रितेश तक, फुल कामेडी फिल्म

पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ के 15 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा दे दिया है. साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज र दिया है. जहां अक्षय कुमार,जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर से लेकर तमाम कास्ट का लुक देखने को मिला है. तो चलिए दिखाते हैं ‘हाउसफुल 5’ का पहला टीजर.

हाउसफुल’ के अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं और अब 5वां पार्ट आने वाला है. इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 30 अप्रैल 2010 को हुई थी. अब इसकी 15वीं सालगिरह के मौके पर ‘हाउसफुल 5’ का मोस्ट अवेटेड टीजर लॉन्च हो गया है.

 ‘हाउसफुल 5’ की कास्ट

‘हाउसफुल 5’ का टीजर काफी एंटरटेनिंग हैं. सभी कास्ट का वो वाला अवतार दिखा है जिसमें लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है. जैसे अक्षय कुमार लंबे समय बाद कॉमेडी फिल्म में लौट रहे हैं. वहीं अभिषेक और रितेश देशमुख का भी नॉटी अंदाज इंप्रेस कर रहा है. इनके अलावा ‘हाउसफुल 5’ के टीजर में जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

 ‘हाउसफुल 5’ के बारे में डिटेल

‘हाउसफुल 5’ तो डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है. ये फिल्म एक लग्ज़री क्रूज पर सेट है, जिसमें वही पुराना वाला तड़का, नौटंकी और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया है. साजिद की आखिरी सिकंदर थी जिसका जादू नहीं चल पाया था.

 ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट की बात करें तो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. वहीं अक्षय की आजकल केसरी 2 भी सिनेमाघरों में चल रही है जिसके रिव्यू शानदार रहे.

यहां देखें हाउसफुल 5 का टीजर

यदि हुआ परमाणु युद्ध तो होगी अकल्पनीय घटना, युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के ये 10 शहर होंगे नेस्तनाबूद, मच जाएगा हाहाकार

India Pakistan Nuclear: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम-सीमा पर है। भारत ने पाकिस्तान पर इस हमले का आरोप लगाया है और सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इससे बौखलाई पाकिस्तान सरकार की ओर से परमाणु युद्ध की धमकी दी गई है।

बता दें, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध की स्थिति में ला खड़्ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। भारत ने हमले के तत्काल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं।

पाकिस्तान की सरकार की ओर से कहा गया है कि सिंधु जल समझौता तोड़ने को वह भारत की ओर से युद्ध का ऐलान मानेंगे। पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने परमाणु युद्ध तक की धमकी भारत को दी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु शक्ति संपन्न देश और विश्व की बड़ी सैन्य ताकतें हैं। ऐसे में इन दोनों देशों के टकराव, खासतौर से परमाणु युद्ध इस क्षेत्र ही नहीं, पूरी दुनिया में बड़ी तबाही का सबब बन सकता है। एक रिसर्च कहती है कि भारत-पाक ने परमाणु बम चलाए तो मरने वालों की संख्या अरबों में जा सकती है।

भारत-पाक में ही मरेंगे करोड़ों लोग

मेट्रो डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार,  साल 2019 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने रिसर्च की है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है तो विश्व में इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। टीम ने अपनी रिसर्च के आधार पर पाया कि भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या और उनकी ताकत आधार पर इन दोनों देशों के न्यूक्लियर वॉर में भारत और पाकिस्तान में ही 15 करोड़ लोग मारे जा सकते हैं।

रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाक के इस परमाणु युद्ध में दोनों देशों में 5 से 15 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहर बर्बाद होंगे, लाखों लोग घायल होंगे और भारी विनाश होगा। वैज्ञानिकों ने पाया कि इस युद्ध के परिणाम भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेंगे। इस युद्ध का असर ना सिर्फ भारत-पाक के पड़ोसी देशों बल्कि दुनिया के बड़े हिस्से पर होगा।

चारो ओर धुआं ही धुआं फैल जाएगा

रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाक में परमाणु युद्ध भी एक छोटा हिमयुग ला सकता है। जलते हुए शहरों से निकलने वाला धुआं आसमान में फैल जाएगा और सूरज की रोशनी को रोक देगा। इससे दुनिया का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा और अंधेरा छा जाएगा। जलवायु और वायुमंडलीय विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर ब्रायन टून का कहना है कि ऐसा युद्ध बहुत बड़ी तबाही का सबब बनेगा।

टून ने आगे कहा, ‘हमने 2019 में भारत और पाक की परमाणु क्षमता पर गौर किया। भारत और पाकिस्तान के पास करीब 300 परमाणु हथियार हैं। ये परमाणु हथियार सैकड़ों किलोटन के हो सकते हैं। अगर इनमें से आधे हथियारों का इस्तेमाल भी युद्ध में हुआ तो भारत और पाकिस्तान में ही 5 से 15 करोड़ लोग मारे जाएंगे। बाकी दुनिया में इससे मरने वालों की तादाद एक से दो अरब तक जा सकती है।

रक्षा पर मोटी रकम खर्च करके हैं भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान ने अपनी सेना को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दिया है। दोनों ही देश काफी पहले परमाणु हथियार बना चुके हैं। भारत ने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण किया था। पाकिस्तान ने भारत के कुछ हफ्तों बाद परमाणु परीक्षण किए थे। आज के समय में दोनों देशों के पास सैकड़ों परमाणु हथियार हैं। दोनों देशों के पास मिसाइलें, लड़ाकू विमान और दूसरे आधुनिक हथियार हैं। दोनों सेनाएं विश्व की टॉप-10 शक्तिशाली फौजों में आती हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का बड़े पैमाने पर टकराव भारी तबाही की वजह बनेगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के ये 10 शहर होंगे नेस्तनाबूद, मच जाएगा हाहाकार

युद्ध होने पर भारत पाकिस्तान के 10 प्रमुख शहरों लाहौर, इस्लामाबाद, करांची, फैसलाबाद, रावलपिंडी, हैदराबाद, गुजरांवाला, मुल्तान, पेशावर और क्वेटा पर बम गिरा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि परमाणु हमला हुआ तो पाकिस्तान की प्राथमिक नजर भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु  पर होगी. मुंबई भारत की आर्थिक धड़कन है, दिल्ली राजनीतिक राजधानी है और बेंगलुरु तकनीकी व सैन्य अनुसंधान का केंद्र.

परमाणु हमले के भयावह परिणाम

यदि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ, तो केवल तत्काल मौत और विनाश ही नहीं होगा, बल्कि दीर्घकालिक असर भी बेहद भयावह होगा. रेडिएशन का खतरा, खाद्य संकट, आर्थिक तबाही और सामाजिक अराजकता पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती है. हिरोशिमा और नागासाकी के उदाहरण आज भी मानवता को चेतावनी देते हैं कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होता.

Chhattisgarh: आज इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि भी संभव

Chhattisgarh रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताहभर से मौसम में लूकाछिपी हो रहा है। प्रदेश के ऊपर बने उत्तर-दक्षिण द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. Chhattisgarh प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं, अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. साथ ही, अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है.

जानें मौसम का मिजाज

Chhattisgarh मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है, जो लगभग 1.5 KM की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके साथ ही 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जो विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैला है. इन मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में नमी बढ़ी है और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है.

बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

Chhattisgarh मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को Chhattisgarh प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर तेज हवाएं चलने (30-40 किमी प्रति घंटा) और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. दो दिन बाद हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है, जो 40-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

आतंकियों की उल्टी गिनती प्रारंभ! जानें पहलगाम अटैक पर 10 लेटेस्ट जानकारी

तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं

29 अप्रैल को Chhattisgarh प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. इससे मौसम सुहावना बना रहा. बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रा में सर्वाधिक 5 सेमी, रामानुजगंज में 3 सेमी, और कई अन्य स्थानों पर 1-2 सेमी बारिश हुई. यहां आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 29 अप्रैल को दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 18.8°C रिकॉर्ड किया गया. आने वाले चार दिनों तक तापमान इसी के आस-पास रहने की संभावना है.

राजधानी रायपुर के लिए 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आस-पास रहने की उम्मीद है.

आतंकियों की उल्टी गिनती प्रारंभ! जानें पहलगाम अटैक पर 10 लेटेस्ट जानकारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकियों ने हमाला किया था। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के इस हमले में 26 लोगों का नरसंहार कर दिया गया था, जिसके बाद इंडिया ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और सीमा पर सैन्य तैयारियां तेज कर दीं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक में सैन्य बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी.

माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में पाकिस्तान पर एक्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. उधर सऊदी अरब और UAE जैसे देशों ने भी पाकिस्तान को फटकार लगाई है. ऐसे में क्या भारत सैन्य कार्रवाई की ओर बढ़ रहा है?

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े 10 लेटेस्ट जानकारी

सेना को खुली छूट: PM मोदी का बड़ा फैसला

PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक में सैन्य बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी. PM ने कहा, ‘हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका, टार्गेट्स, और समय तय करने का फैसला सेना खुद लेगी.’ पीएम मोदी के इस संदेश के बाद एलओसी और अरब सागर में सैन्य तैनाती बढ़ा दी गई है.

PM मोदी-मोहन भागवत की मुलाकात

सेना प्रमुखों की बैठक के तुरंत बाद संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की. भागवत ने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ हर फैसले में सरकार के साथ हैं. संघ के स्वयंसेवक हर मोर्चे पर देश के लिए डटे रहेंगे.’ यह मुलाकात भारत के सख्त रुख को दर्शाती है.

CCS और कैबिनेट की अहम बैठकें

आज सुबह 11 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसके बाद 11:15 बजे कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति और फिर पहलगाम हमले के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी. इन बैठकों में सैन्य और आर्थिक रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

24 से 36 घंटों में होगा हमला’

पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि उसके पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत अगले 24-36 घंटों में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है. साथ ही उसने नई दिल्ली को चेतावनी दी कि इसके परिणाम भुगतने होंगे. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि भारत सरकार पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में ‘बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोपों’ के आधार पर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

भारत को मिली AT4 मिसाइलें

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई. AT4 मिसाइलों की खेप भारत को मिली है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी टैंकों के खिलाफ प्रभावी साबित हुई हैं. ये मिसाइलें एलओसी पर तैनात की जा सकती हैं.

कांग्रेस ने हटाया विवादित पोस्ट

पहलगाम हमले पर कांग्रेस के ‘सर गायब’ पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया. बीजेपी ने इसे पाकिस्तान समर्थक बताकर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘पोस्ट डिलीट करने से कांग्रेस का चेहरा नहीं छिपेगा.’ कांग्रेस ने अपने सदस्यों से संवेदनशीलता के साथ बयानबाजी करने को कहा.

पाक विदेश मंत्री की धमकी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा, ‘अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका तो यह युद्ध की कार्रवाई होगी. यह 240 मिलियन लोगों की लाइफलाइन है.’ भारत ने इसे हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि आतंकवाद का जवाब हर हाल में दिया जाएगा.

सऊदी और UAE की फटकार से घिरा पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद सऊदी अरब और यूएई ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई. पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की भूमिका छुपाने में ISI जुटी है. पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल राजा ने दावा किया कि आईएसआई हमले में शामिल थी.

सीमा पर तनाव

एलओसी पर पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान ने बिना उकसावे की गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. जम्मू और राजौरी में तनाव बढ़ गया है, और स्थानीय लोग दहशत में हैं.

NIA की जांच तेज

NIA ने बैसरन घाटी में रील बनाने वाले दो युवकों, अनस मलिक और फैज अहमद लोन, को हिरासत में लिया. इन पर आतंकियों की रेकी में मदद करने का शक है. उनके फोन से टेलीग्राम चैट्स की जाँच हो रही है.

Aaj ka Rashifal: अप्रैल का अंतिम दिन जानें आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़े दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal, 30 अप्रैल 2025: पंचांग के मुताबिक, बुधवार (30 अप्रैल 2025) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि के मुताबिक, बुधवार (30 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? जानें आज का दैनिक राशिफल…

मेष (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज आपको रोजगार संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आप इसके लिए अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। लापरवाही से बचें। आपकी वाणी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। इसके लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज आपको अपने परिवार की बातें ध्यान से सुननी है। यह आपके करियर से रिलेटेड भी हो सकता है। अपनी समस्याओं को घर पर बताने से परहेज न करें। बल्कि समाधान निकालने का प्रयास करें। कानूनी अड़चनों में पड़ने से बचें। आत्मविश्वास प्रबल रहेगा।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज अन्य दूसरों की आलोचना में अपना वक्त खराब न करें। नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज आपके किसी के साथ नए व्यापारिक सौदे तय हो सकते हैं। लेकिन आपको जल्दबाजी में निवेश से बचना है। प्रेम जीवन में खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज अपना दिन योग और ध्यान में बिताने का प्रयास करें। पैसे बचाने का भरपूर प्रयास आपको करना है। काम का दबाव आज आपके ऊपर बढ़ सकता है। परिवार के साथ खुशहाली भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ निवेश में कदम रखने के लिए दिन अच्छा है।

Wekly horoscope: सिंह, मीन राशि के लिए गोल्डन समय, ये राशि के लोग रहे सावधान

सिंह (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज बेहतर सेहत के लिए आप अपने खानपान पर भरपूर ध्यान दें। पैसों को लेकर चिंता करने से बचें। प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। प्रेमी से आपको उपहार मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

आप बुधवार आज आज दूसरों में कमियां निकालने की वजाय खुद पर ध्यान दें। लाभ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति से आपके खर्चों पर भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज तुला राशि वालों को व्यक्तिगत चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। दबाव में आकर कोई भी कार्य करने से बचें। वित्तीय समझौता होने की संभावना है। घर परिवार में आपको आज सराहना मिलने की संभावना है। दान-पुण्य करने का प्रयास करें।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने लिए भी समय निकालें। सेहत अच्छी रहेगी। वाणी पर लगाम लगाए रखें नहीं तो कोई आपका खास आदमी आज नाराज हो सकता है। वित्तीय सुधार की संभावना है। किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने से बचें। दोस्तों को समय दें।

धनु (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज आपको कोई निराशाजनक खबर दे सकता है। आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आर्थिक लाभ के प्रयास करने होंगे। शहर में आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। किसी से कोई उम्मीद न रखें।

मकर  (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज खराब आदतों से दूरी बनाने का प्रयास करें, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। उधार दिए हुए पैसे मिलने की संभावना है। पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर चिंता करने से बचें।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज पारिवारिक मामलों में हाथ बंटाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ खुलकर अपने मन की बात को साझा कर सकते हैं। प्यार भरा दिन गुजरेगा। आप आज काफी खुशी महसूस करेंगे। यात्रा का प्लान बन सकता है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करने के लिए समय निकालें।

मीन (Aaj ka Rashifal)

बुधवार आज खेल-कूद में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। रिश्तेदारों से अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सावधान रहें। वाणी पर अपने ध्यान दें। किसी को भी ऐसा न बोलें कि कोई आपसे नाराज हो जाए। सेहत का ध्यान रखें।