Aaj Ka Panchang 2025: शनिवार नवमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 8 मार्च 2025: आज रवि योग में शनिवार व्रत है. यह योग पूरे दिन रहेगा. आज फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, आयुष्मान् योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. शनिवार को कर्मफलदाता शनि देव की पूजा करते हैं. सुबह में स्नान के बाद शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा का संकल्प करें. उसके बाद शनि देव के मंदिर में जाकर विधिपूर्वक पूजन करें.

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 8 मार्च 2025

आज की तिथि- नवमी – 08:16 ए एम तक, उसके बाद दशमी

आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 11:28 पी एम तक, फिर पुनर्वसु

आज का करण- कौलव – 08:16 ए एम तक, तैतिल – 07:56 पी एम तक, उसके बाद गर

आज का योग- आयुष्मान् – 04:24 पी एम तक, फिर सौभाग्य

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- शनिवार

चंद्र राशि- मि​थुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:39 ए एम

सूर्यास्त- 06:25 पी एम

चन्द्रोदय- 12:45 ए एम

चन्द्रास्त- 03:34 ए एम, मार्च 09

आज के शुभ योग और मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 ए एम से 05:50 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम

अमृत काल: 01:30 पी एम से 03:05 पी एम

रवि योग: पूरे दिन

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:07 ए एम से 09:35 ए एम

चर-सामान्य: 12:32 पी एम से 02:00 पी एम

लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:29 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 03:29 पी एम से 04:57 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:25 पी एम से 07:57 पी एम

शुभ-उत्तम: 09:28 पी एम से 11:00 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 11:00 पी एम से 12:31 ए एम, मार्च 09

चर-सामान्य: 12:31 ए एम से 02:03 ए एम, मार्च 09

लाभ-उन्नति: 05:06 ए एम से 06:38 ए एम, मार्च 09

अशुभ समय

राहुकाल- 09:35 ए एम से 11:04 ए एम

गुलिक काल- 06:39 ए एम से 08:07 ए एम

यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:29 पी एम

दुर्मुहूर्त- 06:39 ए एम से 07:26 ए एम, 07:26 ए एम से 08:13 ए एम

दिशाशूल- पूर्व

शिववास

गौरी के साथ – 08:16 ए एम तक, फिर सभा में.

बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला का मास्टर माइंड एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पासपोर्ट जमा कर हर हफ्ता ED के सामने पेश होने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले  में आरोपी एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. एपी त्रिपाठी को अपना पासपोर्ट ED के अफसरों के पास जमा करना होगा और हर सप्ताह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा. बता दें कि पूर्व आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को मई 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था.

जानें क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. (Chhattisgarh liquor scam) महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

ED  की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे .

आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान युवक की मौत

छत्तीसगढ़: रायपुर। राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है. चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान एकाएक तबीयत बिगड़ी, इसके बाद उसे उपचार  के लिए हॉस्पीटल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29 वर्ष) के रूप में हुई है. बेटे को मां पुलिस (Police) की वर्दी में देखना चाहती थी लेकिन बेटे की मौत के बाद उनका सपना अधूरा रह गया.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में राजेश कोसरिया अन्य अभ्यर्थियों के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के तहत दौड़ रहा था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई. प्रशिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

CM के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को CM विष्णुदेव साय के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था. लेकिन ट्रेनिंग के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि इस घटना की सही कारण सामने आनी चाहिए.

बागबाहरा मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापा, लिए गए सैंपल

बागबाहरा मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापा, लिए गए सैंपल

महासमुंद 7 मार्च 2025/ होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई दुकानों की सघन जांच की गई। एसडीएम उमेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु ने टीम के साथ बागबाहरा और पिथौरा की प्रमुख मिठाई दुकानों पर दबिश देकर मिठाइयों के सैंपल लिए। जांच के दौरान बागबाहरा के जलाराम मिष्ठान भंडार से जलेबी, बर्फी और कलाकंद’ के नमूने लिए गए। वहीं, दशमेश होटल से बूंदी लड्डू और गाठिया’ के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए। हर्षद मिष्ठान्न भंडार से पेड़ा, चमचम और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। इसी तरह पिथौरा स्थित प्रतीक स्वीट्स से खोवा और कलाकंद के नमूने लिए गए।

मिठाई दुकानों
मिठाई दुकानों

एसडीएम श्री साहू ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, जिससे मिलावट की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानों की जांच की गई और संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्री उमेश साहू ने दुकानदारों को साफ-सफाई और शुद्धता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। यदि किसी भी दुकान में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

07 February Ank Jyotish इस अंक वालों के लिए लक्की साबित होगा समय, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

07 February Ank Jyotish: अंक ज्योतिष  शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज बीते दिनों की चिंताओं से आप अचानक राहत महसूस करेंगे। यदि अवसर मिले तो कोई यात्रा करें या दिलचस्प कोर्स में भाग लें। आप आध्यात्मिक मामलों में भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके पिता या अंकल आपके लिए एक सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। एक बैठक या आधिकारिक बातचीत आज चिंता का कारण हो सकती है। आपको परिणाम की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके ग्रहों के अनुसार सब कुछ सही होगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपका आत्मविश्वास अभी आपकी बाहरी उपस्थिति में झलक रहा है। नयी शुरुआत के लिए यह बेहतरीन पल हैं क्योंकि करियर में भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं। रैंक में वृद्धि का आनंद लें लेकिन धन को लेकर सतर्क रहें और घर पर भावनात्मक चिंताओं को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज यह अवसर केवल अपने दोस्तों को याद रखने का ही नहीं बल्कि अपने दुश्मनों तक पहुँचने और उन्हें हारने का भी है। सब कुछ नियंत्रण ने हैं और यह समाजिक अवसरों को हासिल करना का सही समय है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

daily count: आज का राशिफल, शुभ अंक, रंग और पंचाग, एक क्लिक में पाएं सबकुछ

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज एक आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं। अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज इस पल में आराम करें, अपना ख्याल रखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। यह वो क्षण है जब आप सफलता और प्रतिष्ठा का आनंद लेंगे। जो मौके आपको मिलने वाले है उनके लिए तैयार रहें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको काम में जो संतोष मिलता है वह आपकी विवाहित और निजी जिंदगी को दर्शाता है। घर या ऑफिस दोनों जगह आपको आनंद मिलेगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज नेटवर्किंग, सामाजिक बैठकों या क्लब में शामिल होने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। एक दुर्घटना या चोरी आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज किसी भी घरेलू परेशानी को हल करने के लिए बातचीत करें। आप अपने दैनिक जीवन से फुर्सत के कुछ पल निकालना चाहेंगे। काम और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा  करेंगे।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

daily count: आज का राशिफल, शुभ अंक, रंग और पंचाग, एक क्लिक में पाएं सबकुछ

daily count: today’s horoscope, lucky number, color and panchang, one click: ज्योतिष गणना एक वृहद शास्त्र है, इनके जरिए हम अपने आने वाले समय का आंकलन और ज्ञात कर सकते हैं आइए जानते हैं आपके लिए आज कैसा रहेगा और हमारे कौन सी अंक और रंग शुभ रहने वाला है। साथ ही जानते हैं आज का पंचाग…

मेष daily count

आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।  आप अपनी मेहनत और परिश्रम से शानदार सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सेहत के मामले में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

वृष daily count

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है।  किसी को दिया गया उधार धन वापस आपको मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आप अपनी आर्थिक गतिविधियों को अच्छी तरह से संभालने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- नीला

मिथुन daily count

आज कार्यक्षेत्र में कुछ उनके सामने चुनौतियां आ सकती है। आपके विरोधी सक्रिय होते आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफा से भरा रह सकता है। आपके कामों में आपके सहयोगी पूरा साथ देंगे और किसी काम को आप समय से आसानी से पूरा कर पाएंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

कर्क daily count

आज आपको अपनी मेहतन का अच्छा फल हासिल हो सकता है जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था। परिवार के लोगों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

सिंह daily count

नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में कार्यरत लोगों को किसी खास योजना पर अपने साझेदारों का अच्छा साथ मिल सकता है जिससे व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- पीला

सिंह daily count

आज आपका किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है।  जिसमें आपको सतर्कता बरतनी होगी। काम के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

कन्या daily count

आर्थिक नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको न्यायलय में जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

तुला daily count

धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है। आपके कामों में आपके सहयोगी पूरा साथ देंगे और किसी काम को आप समय से आसानी से पूरा कर पाएंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान

वृच्चिक daily count

प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग-  लाल

धनु daily count

आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि खटपट हो, तो आपको उसे समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- ग्रीन

मकर daily count

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कामों में आपके सहयोगी पूरा साथ देंगे और किसी काम को आप समय से आसानी से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी होगी। आप अपने आवश्यक कामों का समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

कुंभ daily count

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। मित्रों के साथ कोई पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को तरक्की करते देखकर आपको खुशी होगी।

मीन daily count

आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, उनके कामों में कुछ गड़बड़ी निकल सकती है। आपको संतान के करियर को लेकर भी टेंशन रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आप भगवान की भक्ति में मन लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- आँरेज

आज का पंचांग, 7 मार्च 2025

आज की तिथि- अष्टमी – 09:18 ए एम तक, फिर नवमी

आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 11:32 पी एम तक, उसके बाद आर्द्रा

आज का करण- बव – 09:18 ए एम तक, बालव – 08:43 पी एम तक, फिर कौलव

आज का योग- प्रीति – 06:15 पी एम तक, उसके बाद आयुष्मान्

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- शुक्रवार

चंद्र राशि- वृषभ – 11:45 ए एम तक, उसके बाद मि​थुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:40 ए एम

सूर्यास्त- 06:25 पी एम

चन्द्रोदय- 11:45 ए एम

चन्द्रास्त- 02:39 ए एम, मार्च 08

आज के मुहूर्त और शुभ योग

रवि योग: 11:32 पी एम से 06:39 ए एम, मार्च 08

ब्रह्म मुहूर्त: 05:02 ए एम से 05:51 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम

अमृत काल: 02:56 पी एम से 04:30 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:40 ए एम से 08:08 ए एम

लाभ-उन्नति: 08:08 ए एम से 09:36 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 09:36 ए एम से 11:04 ए एम

शुभ-उत्तम: 12:32 पी एम से 02:00 पी एम

चर-सामान्य: 04:57 पी एम से 06:25 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:28 पी एम से 11:00 पी एम

शुभ-उत्तम: 12:32 ए एम से 02:03 ए एम, मार्च 08

अमृत-सर्वोत्तम: 02:03 ए एम से 03:35 ए एम, मार्च 08

चर-सामान्य: 03:35 ए एम से 05:07 ए एम, मार्च 08

अशुभ समय

राहुकाल- 11:04 ए एम से 12:32 पी एम

गुलिक काल- 08:08 ए एम से 09:36 ए एम

यमगण्ड- 03:28 पी एम से 04:57 पी एम

दुर्मुहूर्त- 09:01 ए एम से 09:48 ए एम, 12:56 पी एम से 01:43 पी एम

दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 09:18 ए एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Webmorcha की खबर बनी बदलाव की वजह* : मतदाता उत्पीड़न के आरोपियों पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, आरोपियों ने कोर्ट में टेके घुटने

महासमुंद. पंचायत चुनाव में मतदाताओं को धमकाने, जबरन अर्थदंड लगाने और बहिष्कार करने की घटनाओं पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगरिया के आश्रित ग्राम बाम्हनसरा में कुछ लोगों ने एक मतदाता परिवार को जबरन अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश की। जब पीड़ित परिवार ने स्वतंत्र रूप से मतदान करने की बात कही, तो उन्हें धमकाया गया, गाली-गलौच की गई और 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

इतना ही नहीं, उनके सामाजिक बहिष्कार की धमकी भी दी गई।मालूम हो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास करने वाले इस मामले का ख़ुलासा webmorcha ने प्रमुखता के साथ किया। सूचना को संज्ञान में लेते के चलते प्रशासन की तत्परता से न्याय की जीत हुई और पीड़ित परिवार को राहत मिली।

मीडिया में खबर आते ही प्रशासन एक्शन में

इस घटना की खबर जैसे ही मीडिया में आई, जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू ने तत्काल तहसीलदार हरीशकांत ध्रुव को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद, तहसीलदार ने थाना प्रभारी कोमाखान के साथ मिलकर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही

पीड़ित की शिकायत पर गांव के ब्यास नारायण चंद्राकर, श्याम लाल ठाकुर, जगत राम यादव, हेमन पटेल और रेखन साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। धारा 126 और 134 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय में गलती स्वीकार, 10,000 के मुचलके पर रिहाई

न्यायालय में तहसीलदार हरीशकांत ध्रुव ने आरोपियों को सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्व समझाया। इस पर सभी आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर न्यायालय एवं पीड़ित परिवार से माफी मांगी। न्यायालय ने 10,000 रुपये के मुचलके पर उन्हें इस शर्त के साथ रिहा किया कि अगले छह माह तक वे क्षेत्र में शांति भंग नहीं करेंगे।

प्रशासन के प्रति आभार

पीड़ित परिवार ने प्रशासन, महासमुंद कलेक्टर, बागबाहरा एसडीएम और तहसीलदार कोमाखान के प्रति आभार व्यक्त किया और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

बाम्हनसरा की चौपाल ने सुनाई सजा : पक्ष में वोट नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, मानसिक तनाव में ग्रामीण ने खाया जहर

मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष एवं भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया। नामांकन दाखिल होने के उपरांत निर्धारित समय पर 15 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से श्रीमती मांगरा किशन लाल पटेल तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भीखम सिंह ठाकुर निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 6 निर्वाचित हुए।

महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन
महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन

मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई और पीठासीन अधिकारी श्री रविराज ठाकुर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गण, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।

बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान

ब्रेकिंग, मोंगरा किशन पटेल बनी महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष, भीखम सिंह ठाकुर बन सकते हैं उपाध्यक्ष

महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से मोंगरा किशन पटेल ने जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कांग्रेस से श्रष्टि अमर चंद्राकर और भाजपा से मोंगरा पटेल का चुनाव हुआ जिसमें जानकारी के अनुसार, मोंगरा किशन पटेल को 10 वोट मिला वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 05 वोट मिले हैं।

भीखम सिंह ठाकुर
भीखम सिंह ठाकुर

इसके अलावा भीखम सिंह ठाकुर को भाजपा ने उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया है, जिनका लगभग बनना तय बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पटपरपाली में निर्विरोध बनाए गए उपसरपंच, पंचों ने लिया निर्णय

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य

क्षेत्र क्रमांक 01 से नयन पटेल

क्षेत्र क्रमांक 02 से अमर श्रृष्टि चंद्राकर

क्षेत्र क्रमांक 03 से देवकी पटेल

क्षेत्र क्रमांक 04 से जुगनु चंद्राकर

क्षेत्र क्रमांक 05 से रवि साहू फरोदिया

क्षेत्र क्रमांक 06 भीखम सिंह ठाकुर

क्षेत्र क्रमांक 07 करण सिंह दीवान

क्षेत्र क्रमांक 08 से राम दुलारी सीताराम सिन्हा

क्षेत्र क्रमांक 09 जगमोती भोई

क्षेत्र क्रमांक 10 सीमा नायक

क्षेत्र क्रमांक 11  से देवकी दीवान ने जीत दर्ज की

क्षेत्र क्रमांक 12 मोक्ष प्रधान

क्षेत्र क्रमांक 13 लोकनाथ बटी

क्षेत्र क्रमांक 14   कुमारी भास्कर

क्षेत्र क्रमांक 15 मोंगरा पटेल

पटपरपाली में निर्विरोध बनाए गए उपसरपंच, पंचों ने लिया निर्णय

बागबाहरा। ग्राम पंचायत पटपरपाली में निर्विरोध उपसरपंच का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय यहां उपसरपंच निर्वाचन के दो दिन पहले आज गुरुवार 06 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर नव निर्वाचित पंचों ने एकमत होकर अपना उपसरपंच चैतराम साहू को तय किया है। बता दें, इस पंचायत में सभी वार्डो में पंचों का निर्विरोध चयन हुआ है। वहीं पंचायत चुनाव में भारी मतों से लता कमलेश टाण्डेय ने जीत दर्ज की है।

पटपरपाली
पटपरपाली

उपसरपंच निर्णय के दौरान सरपंच लता कमलेश टाण्डेय सहित पंचों की उपस्थिति रही, थलेश्वरी साहू, हवंत कुमार साहू, हेमलता साहू, मुकेश कुमार गुप्ता, सुनीता साहू, रामचद्र यादव, कल्पना तिवारी, धानबाई साहू, कांती साहू, मोहन साहू, चैतराम, धनउ राम साहू के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यहां पढ़ें: 

ग्राम पंचायत पटपरपाली में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने लिया शपथ. जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक लाभ पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य – सरपंच लता कमलेश टाण्डेय