Home Blog Page 623

बलौदाबाजार, रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

0
पति-पत्नी

बलौदाबाजार। जिले में पनगांव के समीप रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अशोक साहू (उम्र 35 वर्ष) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी साहू (40) के रूप में हुई है। वे जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों रायपुर (Raipur) से सलखन जा रहे थे, तभी पनगांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें एक्सीडेंट चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

होम पेज पर जाएं

महासमुंद गुंडागर्दी, टीचर को कक्षा से बाहर निकाल दौड़ाया और पीटा

0
webmorcha.com
FIR

महासमुंद। पटेवा थाना अंतर्गत एक स्कूल में गुंडागर्दी सामने आया है। यहां एक टीचर जो बच्चों को पढ़ा रहा था, उन्हें कक्षा से बाहर निकालकर मारपीट किया साथ ही दौड़ा-दौड़ा कर मारने का आरोप टीचर ने लगाया है। टीचर ने इसकी लिखित शिकायत पटेवा पुलिस को दी, पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले का FIRदर्ज कर विवेचना में लिया है।

टीचर लुकेश्वर सिंह ध्रुव पिता प्रताप सिंह ध्रुव ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा निवासी ने पुलिस को बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हूं। शुक्रवार की दोपहर करीबन 02.40 बजे शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में बच्चो को पढा रहा था।

उसी समय झलप निवासी खगेश पटेल, सुमीत गिलहरे द्वारा मुझे बाहर बुलाकर गंदी-गंदी गाली-गलौच करने के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किए व जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सुचक गाली गलौच किए।

टीचर ने बताया कि दोनों आरोपी व्यक्तियो ने मेरे उपर हमला करते हुए पहले मारपीट किया फिर जाति सुचक गाली गलौच और मेरे कपडे का कालर पकडते हुए दौडा कर मारा और साथ ही कहा की गोंगल से झलप आओगे तो तुम्हे जान से मार देंगे कहते हुए धमकी दिया।

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

होम पेज पर जाएं

Saptahik rashifal (23 To 28 december): इस सप्ताह जानें कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

0

Saptahik rashifal (23 To 29 december): Weekly Horoscope 2024 (23 to 29 december): साप्ताहिक राशिफल की दृष्टि से 23 से 29 दिसबंर का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

webmorcha.com
मेष

मेष Saptahik rashifal

मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह सथाई पूंजी संबंधी मामलों में बेहतर लाभ मिल सकता है। यदि आपका भूमि-भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।

करियर-कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन लिए हुए है। सप्ताह के प्रारंभ में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का सामाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

पूरे सप्ताह आपको सीनियर और जूनियर से मदद और समर्थन मिलता रहेगा। कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सफलता मिलने से आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप नई नीति पर काम कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होग।

शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांस के लिए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कष्ट मिल सकता है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें।

उपाय- रोजाना हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

webmorcha.com
वृषभ

वृषभ Saptahik rashifal

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के सामने करियर को ऊंचाई पर ले जाने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट पर काम करने और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लकी साबित होगा। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है।  इस सप्ताह आप अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं। हालांकि आपके शुभचिंतक आपके द्वारा लिए गये हर निर्णय में आपके साथ खड़े रहेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से बड़े उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यह समय समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। उन्हें उनके कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ कमाने के साथ उसे आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिलेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर विनायक स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन Saptahik rashifal

मिथुन राशि के लोगों दिसबंर के इस सप्ताह अपने मन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी अथवा भय पालने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। जो जातक विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी से बचने के लिए कागज संबंधी कार्य कंप्लीलेंट करके रखना उचित रहेगा।

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको खुद की सेहत पर भी खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है।

इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर आपका अहंकार आड़े आ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं।

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
कर्क

कर्क Saptahik rashifal

कर्क राशि के लोगों दिसबंर के इस सप्ताह अपने मन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी अथवा भय पालने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। जो जातक विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी से बचने के लिए कागज संबंधी कार्य कंप्लीलेंट करके रखना उचित रहेगा।

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको खुद की सेहत पर भी खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है।

इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर आपका अहंकार आड़े आ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं।

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
सिंह

सिंह Saptahik rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। बीते कुछ समय से आप जिस विषय को लेकर चिंतित थे, उसका इस सप्ताह आसानी से समाधान निकल जाएगा। (Saptahik rashifal) चीजों के पटरी पर आते ही आपके मन से निराशा के बादल छटेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन बना रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। कारोबार में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप किसी नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त  होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों  के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

webmorcha.com
कन्या

कन्या Saptahik rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर बड़े खर्चों का बोझ बना रहेगा, जिसे उतारने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। (Saptahik rashifal) धन के साथ आपकी सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रह सकती है, ऐसे में किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने की भूल न करें अन्यथा आपको इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

जो लोग व्यावसाय से जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह अपने कारोबार में धीमी गति से प्रगति और उम्मीद से कुछ कम लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्तापह के उत्तहरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।

इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास की जरूरत रहेगी। परिवार में सुख शांति के लिए आपको छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और अपने रिश्ते के बीच अहंकार को न आड़े आने दें।

उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
तुला

तुला Saptahik rashifal

तुला राशि के जो जातक विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपने करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूर्वार्ध की तुलना में सप्ताह का उत्तारार्ध ज्यादा

लाभ और प्रगति लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर वित्तीाय मामलों में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे।

सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्सामह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों की पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए आप नई योजनाओं से जुड़कर कार्य कर सकते हैं। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। (Saptahik rashifal) भाई-बहनों और माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्तािह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी।

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक Saptahik rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से संभव है, जिससे जुड़कर आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। (Saptahik rashifal) सरकारी योजनाओं में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। यदि आप ठेके या फिर कहें कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।

नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। तुला राशि के जातक इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा।

उपाय – प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
धनु

धनु Saptahik rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को धूमिल करने अथवा आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भय रहने की बजाय अपने परिश्रम एवं प्रयास पर यकीन करना होगा। आपकी योजनाएं फलीभूत हों इसके लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही चीजें प्लानिंग करके चलनी होंगी। तभी आप अपने टारगेट को समय से पूरा कर पाने में कामयाब हो पाएंगे।

इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यहकता रहेगी। कारोबार में उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर स्वजनों के साथ तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको अपने माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्याक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्य क्ति के चलते लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाए रखने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें।

उपाय- प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

webmorcha.com
मकर

मकर Saptahik rashifal

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। (Saptahik rashifal) यदि आप बीते कुछ समय से बेरोजगार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहे क्षेत्र से रोजी-रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। आपके सुख और वैभव में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों का विस्तार करने वाली साबित होगी।

इस सप्ताह आप जिस भी दिशा में पूरे मनोयोग के साथ परिश्रम और प्रयास करेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता और प्रगति होती हुई नजर आएगी। धनु राशि के जातकों को सप्तांह के उत्तरार्ध में अपनी दिनचर्या सही रखने बहुत आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों से बचने के लिए खान-पान सही रखें और नियमित रूप से ध्यान करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। परस्पर विश्वास में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं तथा श्री विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ Saptahik rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से संभव है, जिससे जुड़कर आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। (Saptahik rashifal) सरकारी योजनाओं में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। यदि आप ठेके या फिर कहें कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।

नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। तुला राशि के जातक इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा।

उपाय – प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
मीन

मीन Saptahik rashifal

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। काम को बाद में टालने की प्रवृत्ति से बचें तथा उसे समय पर पूरा करने के लिए लोगों के साथ मिलजुलकर करने का प्रयास करें। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। उन्हें घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यककता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी बात से रिश्ते बनेंगे बिगड़ेंगे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ बहुत संभलकर बात करें और जोश में आकर होश खोने से बचें। प्रेम संबंध में बेवजह का दिखावा करने की भूल न करें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है।

उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें तथा पक्षियों को बाजरा खिलाएं।

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

होम पेज पर जाएं

महासमुंद, पूर्व MLA के बेटे की कार से मिला लाखों की गांजा

0
MLA
MLA

महासमुंद। पूर्व MLA के बेटे की गाड़ी से गांजे का जखीरा मिला है। कांग्रेस के MLA रहे किस्मतलाल नंद के बेटे अंकित नंद की गाड़ी से 151 किलो गांजा ओड़िशा बोर्डर पर बरामद हुआ है। सीजी 6 जीवाई 8111 नंबर की गाड़ी की तलाशी के दौरान गांजे के अलग-अलग पैकेट मिले हैं। हालांकि पुलिस की चेकिंग देख गाड़ी चला रहा युवक फरार हो गया। चर्चा है कि गाड़ी पूर्व विधायक का ही एक रिश्तेदार चला रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस ने बोर्डर पर टीम को तैनात कर जांच शुरू की।

इसी दौरान एक कार में हुटर और हाईमास्क लगी लाइट वाली कार दिखी, जिसके बाद Police जांच शुरू की, तो तलाशी के दौरान 151 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Police ने मालिकों को वापस कराया आपको बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी, उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिये, 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से उन्होंन जीत दर्ज की और कांग्रेस विधायक बने थे।

2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। हालांकि उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा, लेकिन वो बुरी तरह से हार गये। इधर कांग्रेस के पूर्व MLA के बेटे की गाड़ी से गांजा बरामद होने के मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेचर रहा है कि वह अपराधियों को शराब माफियाओं को संरक्षण दे। जो घटनाक्रम सामने या है, कहीं ना कहीं यह मामले इस बात को पुख्ता करते हैं। केदार कश्यप ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो खुल करके सट्टाबाजी करवाया। शराब का कारोबार करवाया यह तो अभी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी मामले आएंगे।

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

होम पेज पर जाएं

रायगढ़, चोरी के शक में ग्रामीणों ने अधेड़ को खंबे में बांधकर पीटा, हो गई मौत

0
ग्रामीणों
ग्रामीणों

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में बीती रात एक 50 वर्ष के व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़कर खंबे से बांधकर उसकी जोरदार पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई. घटना से सदमे में पहुंचे परिजनों ने चक्रधर नगर Police के पास पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मृतक के परिजनों के मुताबिक, 50 साल के पंचराम सारथी को बीती रात किसी के घर में घुस गया था, जिसके कारण आसपास के लोगों ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया. उसे पास के खंबे में बांधकर पिटाई की. गांव के एक व्यक्ति ने आज सुबह पांच बजे मृतक को खंबे से बंधा देखा पूरी घटना की जानकारी Police को दी गई.

चक्रधर नगर Police ने परिवार वालों की रिपोर्ट पर गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतक के परिवार की महिला का कहना है कि चोरी का आरोप सच्चाई से परे है, और यदि ऐसा हुआ भी है तो गांव वालों को कानून हाथ में नही लेना था. अब मृतक के परिवार का पालन पोषण कौन करेगा. वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं.

होम पेज पर जाएं

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

23 December Aaj Ka Panchang: अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

23 December 2024 Aaj Ka Panchang: 23 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से 12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:26 − 09:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि  अष्टमी 17:08 तक Aaj Ka Panchang

नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी      09:04 तक

प्रथम करण   कौवाला      17:08 तक

द्वितीय करण       तैतिल 30:29 तक

पक्ष   कृष्ण

वार   सोमवार

योग   सौभाग्य      19:52 तक

सूर्योदय      07:09 Aaj Ka Panchang

सूर्यास्त      17:23

चंद्रमा        कन्या

राहुकाल      08:26 − 09:43

विक्रमी संवत् 2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त  Aaj Ka Panchang

अभिजीत     11:56 − 12:37

होम पेज पर जाएं

यहां फेसबुक खोले 

हमसे जुड़े

छत्तीसगढ़, बारिश के असार, अगामी 5 दिनों तक ठंड से राहत

0
webmorcha.com
Alert

छत्तीसगढ़। प्रदेश में इस समय ठंड गायब है। हालांकिं मौसम शुष्क होने के कारण मौसम ड्राइनेस देखा जा रहा है। ड्राइनेस की वजह से कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नही है. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

शनिवार को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 31.7 डिग्री कांकेर में दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया है. आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है. बात करें राजधानी की तो शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है.

बीते दिन बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हुई. वहीं बस्तर में रात का तापमान 17.6 डिग्री, बीजापुर में 18.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 17 डिग्री और सुकमा में 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इन जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम था.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

22 December Ka Rashifal: सुपर संडे आज जानें किनके लिए रहेगा खास

0
सुपर संडे
super sundae

22 December Ka Rashifal: आज ‘सुपर संडे का दिन कुछ जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ के लिए थोड़ी मिला-जुला  रहने की संभावना है। चलिए आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आपके राशिफल के आधार पर।

मेष राशि

आज सुपर संडे परिजनों से बेमतलब मतभेद हो सकते हैं. किसी भूमि संबंधी कार्य के विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. राजनीति में आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा. जिससे राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों का सहयोग न मिलने से काम रुक जाएगा. सुख सुविधा की ओर ध्यान रहेगा. व्यापार में अपना मन लगाएं. आपको सफलता अवश्य मिलेगी.

वृष राशि

सुपर संडे को पुत्र पक्ष से शुभ खबर मिलेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी अभिन्न मित्र के सहयोग से दूर होगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से घनिष्ठता बढ़ेगी. किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. कला, अभिनय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा.

मिथुन राशि

सुपर संडे आज किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके लेखन अथवा कार्य के लिए अपने बॉस से सराहना प्राप्त होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी. राजनीति में नए सहयोगी बनेंगे. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य में विशेष सजगता एवं सावधानी से कार्य करें.

कर्क राशि

सुपर संडे को कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है. नौकरी छूट सकती है. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ थका देगी. व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. राजनीति में झूठा आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है. किसी प्रियजन से धोखा मिल सकता है. नौकरी में उच्च अधिकारी से अकारण नाराजगी प्रकट कर सकते हैं. यात्रा में असुविधा एवं कष्ट का सामना करना पड़ेगा.

सिंह राशि

सुपर संडे को आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी. किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी मित्र से आपको सहयोग एवं समर्थन मिलेगा. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. किसी दूर देश से परिजन का घर आगमन होगा. रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा . किसी मांगलिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी में अधीनस्थ अकारण विघ्न बाधा उत्पन्न कर सकता है. अध्ययन अध्यापन में अभिरुचि अधिक रहेगी.

कन्या राशि

सुपर संडे आज गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता अथवा सम्मान मिलेगा. व्यापार में आय बढ़ाने की प्रयास सफल होंगे. किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंध में संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. सामाजिक क्षेत्र में आपकी मधुर वाणी एवं सरल व्यवहार के कारण आपको सफलता एवं सम्मान मिलेगा. श्रृंगार में रुचि बढ़ेगी. भौतिक कार्य से धन लाभ होगा. किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा. रोजगार एवं व्यापार की बाधा दूर होगी.

तुला राशि

सुपर संडे आज आपके साहस एवं पराक्रम को देख विरोधियों के छक्के छूट जाएंगे. व्यापार में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता मिलने के योग हैं. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा राजनीति व्यक्ति के सहयोग से शुरू होगी. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. सुरक्षा विभाग से जुड़े लोगों को अपनी गुप्ती योजना के कारण शत्रुओं पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में महत्त्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिलेगी. माता-पिता के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

सुपर संडे आज दिन विशेष सुख उन्नति कारक नहीं रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है. सामाजिक कार्य व्यवहार में संयम पूर्वक आचरण करें. विरोधी पक्ष आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. इस संबंध में सावधानी बरतें. सहयोगी जनों से मतभेद हो सकते हैं. किसी के बहकावे में न आए. कार्य क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए आय स्रोत पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानी कम होगी.

धनु राशि

सुपर संडे  आज रोजगार में, कारोबार में अकारण विघ्न बाधा आने विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. अपनी ही गलती से हानि उठानी पड़ सकती है. बिना सोचे समझे कार्य क्षेत्र में कुछ ना करें. किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे. शत्रु पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. इस संबंध में सावधानियां रखें. वाद विवाद वाली स्थिति से बचें.

मकर राशि

सुपर संडे आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. कारोबार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार आएगा. भूमि के क्रय विक्रय में लगे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलेगी. नवीन उद्योग धंधे की शुरुआत कर सकते हैं. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके साहस एवं मनोबल में वृद्धि होगी. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें. अन्यथा धोखा हो सकता है. राजनीति में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. विदेश सेवा में संलग्न लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. समाज में आपको द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है.

कुंभ राशि

सुपर संडे आज पूर्व से रुके हुए कार्य सिद्ध होने की योग बनेंगे. उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे. राजनीति के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी. लोग आपके नम्रता पूर्वक व्यवहार करने से लोग आपसे प्रभावित होंगे. सामाजिक धार्मिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी. आप अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफलता प्राप्त करेंगे. लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे. उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क करने कार्य क्षेत्र में निकलेंगें.

मीन राशि

सुपर संडे आज कार्यक्षेत्र क्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से अलर्ट रहें. कारोबार में उतार चढ़ाव बना रहेगा. यकायक बड़ा निर्णय न लें. किसी के बहकावे में ना आएं. सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अपने ऊपर भरोसा रखें. कार्य व्यवसाय के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ मिलेगा. अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. किसी प्रियजन से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़, ढेबर के गरियाबंद स्थित अड़डों से आपत्तिजनक documents, नगदी, डिजिटल डिवाइस और नोट गिनने की मशीनें जब्त, ED ने दी दबिश की जानकारी…

0
ढेबर
ढेबर

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के तीन नजदीकियों के करीब 6 ठिकानों पर दबिश दी थी. तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, नगदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं. शराब से मिले नगदी से कई अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों में खरीदने का भी खुलासा हुआ है. इसकी जानकारी ED ने प्रेस विज्ञप्त जारी कर दी है.

बता दें कि हाल ही में ED ने गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और मोहम्मद हसन रजा मेमन के मैनपुर के ठिकानों समेत रायपुर के सरफराज मेमन के यहां दबिश दी थी. ED ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं. शराब से मिले नगदी से कई अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों में खरीदने का खुलासा हुआ है. कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी जब्त की गई है. इस मामले में ED की कार्रवाई जारी है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या? BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

0
कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना
कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पूर्व CM भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ की गई धक्का-मुक्की और बदसलूकी लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस की गुण्डागर्दी का शर्मनाक प्रदर्शन है। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर देशभर में ढोल पीटते कांग्रेसी संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का सरेआम मखौल उड़ाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करके न केवल अपने कलंकित राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है, अपितु उसने यह धारणा भी पुष्ट कर दी है कि कांग्रेस अब पूरी तरह हिंसक चेहरा अपना दिखा रही है। एक तरफ गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रहते बुजुर्ग सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करके उनका सिर फोड़ रहे हैं,

दूसरी तरफ कांग्रेस की सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कांग्रेस के नेताओं को खुला आह्वान किया है कि जैसे बलौदाबाजार में किया था, ठीक वैसे ही कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करें। और उसके तुरंत बाद, अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें उंगलियाँ दिखाईं और फिर  कांग्रेस विधायकों ने घेरकर उसके साथ धक्का-मुक्की की, पत्रकार को धमकाते हुए औकात में रहने की बात कही, उससे अभद्रता की, उसका माइक छीन लिया, कैमरा छीन लिया। श्री देव ने कहा कि ऐसा दृश्य किसी भी सभ्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित समाज के लिए बेहद शर्मनाक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस केवल हिंसा कर रही है। छत्तीसगढ़ में, और विशेषकर विधानसभा परिसर में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा गया कि जब पत्रकार को घेरकर उसे घुटनों के बल पर बिठाने का प्रयास किया गया हो, किसी पत्रकार का माइक खींचा गया हो, कैमरा छीन लिया गया हो और उस पत्रकार को कहा गया हो कि तू अपनी औकात में रह। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार का बर्ताव निंदनीय है। कांग्रेस ने जो कृत्य शुक्रवार को प्रदेश की विधानसभा में किया है, वह माफी लायक कतई नहीं है।

कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ बतमीजी ,धक्कामुक्की मामले में भाजपा ने पूछा

पूर्व मुख्यमंत्री जिस विधासनभा का नेतृत्व 5 साल करते रहे वहां झूठ बोलने की जरूरत क्यों पड़ी?:अमित चिमनानी

भूपेश बघेल ने सुनील नामदेव को फर्जी पत्रकार बताया जबकि उनके पास विधानसभा का पास भी था ,वो पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी है:अमित चिमनानी

यहां देखे कांग्रेसियों की हरकत

कांग्रेस विधायकों और स्वयं के गलत बर्ताव को छुपाने भूपेश बघेल ने झूठ बोला

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार सुनील नामदेव के साथ की गई धक्कामुक्की और धमकीबाजी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि कांग्रेस को विधानसभा में झूठ बोलना पड़ा? पूर्व मुख्यमंत्री जिस विधानसभा का मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल नेतृत्व करते रहे उन्हें आखिर वहां महाझूठ क्यों बोलना पड़ा?

जिस पत्रकार के साथ कांग्रेस के लोगो ने धक्कामुक्की की, उसे धमकाया, उसे भूपेश बघेल ने फर्जी पत्रकार बताया और कहा कि वह पत्रकार के भेस में घुस आया था यह सिक्योरिटी लेप्स का मामला है जबकि पत्रकार सुनील नामदेव के पास न सिर्फ  16 से 20 दिसंबर 2024 तक हुए विधासनभा सत्र का प्रवेश पास था बल्कि वह छत्तीसगढ़ विधानसभा पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी है जिसमें प्रदेश के कुछ चुनिंदा पत्रकार ही सदस्य है।

अमित ने कहा एक पूर्व मुख्यमंत्री जो 5 साल तक जिस विधानसभा का नेतृत्व करते रहे उन्हें झूठ बोलते हिचक क्यों नहीं हुई? पूर्व मुख्यमंत्री का यह कृत्य विधानसभा के प्रति लोगों के विश्वास  पर आघात करने वाला कृत्य है विधानसभा में कहे गए शब्दों को जनता पूर्णत: सत्य मानती है विधानसभा के प्रति जनता श्रद्धा भाव रखती है ऐसे में एक पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में इस प्रकार से झूठ कहना ,

जनता को गुमराह करना, न सिर्फ निंदनीय है बल्कि और गैरसंवैधानिक भी है। जिस संविधान को हाथ में लेकर कांग्रेस के नेता घूम रहे हैं उसी संविधान की धज्जियां वह रोज उड़ा रहे हैं विधानसभा में कहे गए इस झूठ के बाद कांग्रेस की विश्वनीयता  पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है पूर्व मुख्यमंत्री को शायद स्वयं द्वारा किए गए हमारे अमर्यादित व्यवहार और कांग्रेस के विधायकों द्वारा की गई गुंडागर्दी को छुपाने के लिए यह महा झूठ बोलना पड़ा।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए