Home Blog Page 569

बागबाहरा और पिथौरा के इन क्षेत्रों में जिला सदस्य ने मारी बाजी

0
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन

महासमुंद। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत जिले के बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कल 20 फरवरी को हुआ। गौरतलब है कि बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 03 सीटों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में थे, इसी प्रकार जनपद पंचायत पिथौरा निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 04 सीटों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में थे। देर रात तक गणना की गई, प्रत्याशियों के जुटाए आंकड़ों के अनुसार जीत का दावा कर मिठाई और फटाका फोड़ गए वहीं प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 23 फरवरी को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

इन प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया

क्षेत्र क्रमांक 05 से रवि साहू फरोदिया
क्षेत्र क्रमांक 08 से राम दुलारी सीताराम सिन्हा
क्षेत्र क्रमांक 06 भीखम सिंह ठाकुर
क्षेत्र क्रमांक 07 करण सिंह दीवान
अन्य क्षेत्रों का रिजल्ट आना बाकी है

क्षेत्र क्रमांक 05 से रवि साहू फरोदिया

बागबाहरा जनपद में ये बने जनपद सदस्य, कसेकेरा, सुखरीडबरी, कोमाखान समेत 25 जनपद क्षेत्र

बागबाहरा जनपद में ये बने जनपद सदस्य, कसेकेरा, सुखरीडबरी, कोमाखान समेत 25 जनपद क्षेत्र

0
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन

बागबाहरा जनपद में ये बने जनपद सदस्य, कसेकेरा, सुखरीडबरी, कोमाखान समेत 25 जनपद क्षेत्र महासमुंद/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत जिले के बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान 20 फरवरी संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 111 ग्राम पंचायत में चुनाव हुआ। जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 111 एवं पंचों की संख्या 1436 है। जिसमें से 801 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 06 पद, एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 03 सीटों पर चुनाव हुआ। वहीं जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 117 प्रत्याशी मैदान में थे।

इनकी हुई जीत

  • कसेकेरा जनपद क्षेत्र से पूजा एवन साहू ने जीत दर्ज की
    कोमाखान देवकी गायक वाड
    कसीबाहरा मरकाम
    मुनगासेर पारस सांखला
    हाथीबाहरा तुलाराम ठाकुर
    खल्लारी भूमिका रामलाल सिन्हा
    सुखरीडबरी केशव चंद्राकर
    संभर तारेश्वरी पटेल
    गांजर गरिमा केशव चंद्राकर
    बिहाझर तरूण व्यवहार
    तुषदा उपेंद्र दीवान
    बोकरामुडा मानबाई माझी
    डोंगरगांव गीता दीवान
    सिवनी रूखमणी विश्वनाथ साहू
    बिन्द्रावन लता जनक पांडे
    घुचापाली मधुलिका गणेश चंद्राकर
    मामाभंचा थनेश्वरी पहलाद साहू
    देवरी राहूल चंद्राकर
    तेंदूकोना धनजंय साहू
    नर्रा लोचन पटेल
    हाडाबंद चंद्रकला कुजलाल
    बीकेबाहरा बलराम ध्रुव
    खम्हरिया जागीन ठाकुर
    खुसरूपाली मोंन्टू दीवान
  • कसीबाहरा  रेणुका धनीराम मरकाम

सराईपाली बसना जिला पंचायत में इन्हें मिली जीत

Today’s horoscope: आज इनका खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 20 फरवरी 2025। आज गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जीवनसाथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके लिए जीवनसाथी कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय आसानी से निकाल सकेंगे।

वृषभ (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको कोई बदलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट ना करें। ऑनलाइन यदि आप शॉपिंग करते हैं, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी।

मिथुन (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामों को सोच समझकर करने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी होने के कारण वाद-विवाद खड़े होंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

कर्क (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। शेयर मार्केट में आपको इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है। आप कुछ नई सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसकी शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी।

Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कारोबार में आप किसी से पार्टनरशिप ना करें। आपकी किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य की फरमाइश पर आप कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। आपकी इनकम से ज्यादा आपके खर्च हो सकते हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।

कन्या (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके अनचाहे खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा, जिससे आप की सेहत में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका भगवान की भक्ति में काफी मन लगेगा।

तुला (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कहीं यात्रा भी कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनकी योजनाएं फलीभूत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर काफी खुश रहेंगे, क्योंकि आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी से बेवजह दूसरे के मामले में नहीं बोलना है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईष्या द्वेष की भावना ना रखें।

धनु (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। जीवनसाथी को आप किसी यात्रा पर लेकर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी की कहा सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मकर (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने में समस्या आएगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी किसी बेवजह की बात को लेकर खटपट हो सकती है और आपकी शान शौकत और दिखाने की आदत के कारण आप अधिक खर्च कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। आपको बिजनेस में लाभ उतना नहीं मिलेगा, जितने की अपने उम्मीद की थी।

कुंभ (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेवजह किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। संतान को आप किसी प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

मीन (Today’s horoscope)

आज के दिन आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी और आप खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

0
webmorcha
Ank Jyotish

20 फरवरी 2025 Ank Jyotish गुरुवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।  उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने से आपका स्वाभिमान और आत्म बल बना रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

कुछ नजदीकी लोग पीठ पीछे आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां स्वत: ही व्यवस्थित हो जाएंगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बात-बात पर डांटना उचित नहीं है।

Aaj Ka Panchang: गुरुवार 20 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर भरोसा न करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और निर्णय भी स्वयं ही लें।किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करें। नई दिशा में आगे बढ़ने का समय है। यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से घबराएं नहीं, प्रयास सार्थक होंगे। नई सीख और अनुभव मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान नए कनेक्शन बनने की संभावना है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

करियर में बदलाव के लिए अच्छा समय है। प्रमोशन या नई जॉब पाने के लिए प्रयास करें, सफलता मिलेगी। लीडरशिप क्वालिटी उभरकर आएगी, जिससे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

आपको सावधानी से काम करना होगा। गोपनीयता बनाए रखें। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। अनावश्यक तनाव भी रहेगा। भविष्य को लेकर आशंकाएं रहेंगी। दोपहर में आय हो सकती है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

आपके प्रयास सफल होंगे। नया काम भी मिल सकता है। शाम को चिंताएं रहेंगी और विरोधी भी परेशान करेंगे। काम के प्रति उदासीनता हो सकती है। व्यापार में कर्मचारी परेशान करेंगे और नौकरी में व्यस्त रहेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

आज नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: गुरुवार 20 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

0

Aaj Ka Panchang: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 01, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 09, शब्बान 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

पंचांग- 20 फरवरी 2025 Aaj Ka Panchang

विक्रम संवत – 2081, पिंगल

शक सम्वत – 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत – फाल्गुन

अमांत – माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष सप्तमी- फरवरी 19 07:32 AM- फरवरी 20 09:58 AM

कृष्ण पक्ष अष्टमी- फरवरी 20 09:58 AM- फरवरी 21 11:58 AM

नक्षत्र Aaj Ka Panchang

विशाखा – फरवरी 19 10:39 AM- फरवरी 20 01:30 PM

अनुराधा – फरवरी 20 01:30 PM- फरवरी 21 03:53 PM

योग Aaj Ka Panchang

ध्रुव – फरवरी 19 10:48 AM- फरवरी 20 11:33 AM

व्याघात – फरवरी 20 11:33 AM- फरवरी 21 11:58 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:59 AM

सूर्यास्त – 6:21 PM

चन्द्रोदय – फरवरी 20 12:16 AM

चन्द्रास्त – फरवरी 21 11:56 AM

अशुभ काल Aaj Ka Panchang

राहू – 2:05 PM- 3:31 PM

यम गण्ड – 6:59 AM- 8:24 AM

कुलिक – 9:50 AM- 11:15 AM

दुर्मुहूर्त – 10:46 AM- 11:32 AM, 03:19 PM- 04:05 PM

वर्ज्यम् – 05:54 PM- 07:40 PM

शुभ काल Aaj Ka Panchang

अभिजीत मुहूर्त – 12:17 PM- 01:03 PM

अमृत काल – 04:26 AM- 06:11 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 05:22 AM- 06:10 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग – फरवरी 20 01:30 PM – फरवरी 21 03:53 PM (अनुराधा और गुरुवार)

Weekly Horoscope: इस हफ्ता सप्ताह इनका खुलेगा भाग्य , जानें साप्ताहिक राशिफल

कल बागबाहरा एवं पिथौरा जनपद पंचायत चुनाव, मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा

0
Chhattisgarh
Panchayat elections 2025

महासमुंद 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत जिले के बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कल 20 फरवरी को होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में बागबाहरा एवं पिथौरा जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी 237 पंचायतों के 506 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इन सभी मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए बागबाहरा के एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री जुगल किशोर पटेल ने जनपद पंचायत कार्यालय, बागबाहरा से तथा पिथौरा के एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री नितिन ठाकुर ने चन्द्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय से मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

मतदान दलों को मतपेटी सहित मतदान संबंधी अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने सभी मतदान दलों को सकुशल और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। बागबाहरा एवं पिथौरा जनपद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई है।

Today’s horoscope: गणेश जी कृपा से आज इनका खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

गौरतलब है कि बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 111 ग्राम पंचायत हैं एवं मतदान केन्द्र 228 हैं। जिसमें एक लाख 53 हजार 281 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 75 हजार 217 व महिला मतदाता 78 हजार 62 एवं 02 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 111 एवं पंचों की संख्या 1436 है। जिसमें से 801 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 06 पद, एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 03 सीटों के लिए 19 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 117 प्रत्याशी, सरपंच के 105 सीटों के लिए 405 प्रत्याशी और पंच के 629 सीटों के लिए 1481 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायत है एवं मतदान केन्द्र 278 बनाए गए हैं। जिसमें एक लाख 75 हजार 611 मतदाता है, इनमें 85 हजार 819 पुरुष मतदाता व 89 हजार 790 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। जनपद पंचायत पिथौरा में जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 126 एवं पंचों की संख्या 1599 है। जिसमें से 1149 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 08 पद एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 04 सीटों के लिए 14 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 106 प्रत्याशी,

सरपंच के 117 सीटों के लिए 433 प्रत्याशी और पंच के 445 सीटों के लिए 996 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। 20 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों का उपयोग करेंगे। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला, और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान के बाद पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए मतगणना उसी दिन होगी, लेकिन अधिकृत रूप से 22 फरवरी को सारणीकरण किया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 23 फरवरी को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Today’s horoscope: गणेश जी कृपा से आज इनका खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 19 फरवरी 2025। आज बुधवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं और यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उसे करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृषभ (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर निराशा रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनावश्यक खर्चो को करने से बचे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर निराशा रहने से आज आपका मन परेशान रहेगा। संतान मनमर्जी का काम करेगी, जिससे आपका टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत व ईमानदारी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कर्क (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी काम को लेकर सलाह लेंगे। आपकी अंदर अत्यधिक ऊर्जा रहने के कारण आप कामों को समय से पहले पूरा करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। माताजी आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई सलाह दे सकती हैं। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कोई नुकसान होते-होते बच सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। यदि आपने शौक और मौज की चीजों पर खर्च करने के लिए कुछ कर्ज लिया था, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने घर के रंगाई पुताई आदि की भी योजना बनाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

तुला (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपनी संतान को किसी ने कोर्स में दाखिला दिलवाएंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और आपको किसी नए पद के मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाइयों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। अत्यधिक लाभ के चक्कर में अपना कोई नुकसान करा सकते हैं। आप संतान की मन की इच्छा को पूरी करने के कोशिश में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। यदि परिवार में बंटवारे को लेकर कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आप चुप रहें। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बनेगा।

धनु (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। नौकरी पैसाजातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको किसी छोटी बात पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको यदि अपने कामों में कुछ उलझनें चल रही थी,तो वह भी दूर होंगी। नौकरी के कामों को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई सरकारी काम मिले, तो आप उसमें ढील बिलकुल न दें। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। संतान परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेगी। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य यदि किसी शारीरिक समस्या से परेशान था, तो आपकी वह टेंशन भी थोड़ा कम होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने के लिए थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मीन (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम से ज्यादा खर्च रहेंगे। अपने बढ़ते खर्चों पर नयदि आपने समय रहते लगाम नहीं लगायी, तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी योजना में धन सोच समझ कर लगाएं। आपको जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को लेकर बाद में पछतावा होगा। आपका कोई काम बनते बनते रुक सकता है।

Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish

19 फरवरी 2025 Ank Jyotish बुधवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।  उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। निवेश के लिए रुकना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है।  जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। आप किसी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आज आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। अगर आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उस समस्या का हल होगा। निवेश में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग-  लाल

Aaj Ka Panchang 19 फरवरी 2025, 519 February 2025

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको घर और नौकरी दोनों जगह सही तालमेल बनाना होगा। आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए समस्याओं का समाधान आसानी से होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज निवेश में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर कोई नया वाहन आ सकता है। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। खर्चों के बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बचत की योजनाएं सफल होंगी।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग- गुलाबी

अंक9 7 Ank Jyotish

बुधवार आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने पर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में किसी महंगी वस्तु को लेकर आ सकते हैं। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

Aaj Ka Panchang 19 फरवरी 2025, February 2025

0

आज का पंचांग 19 फरवरी 2025, Aaj Ka Panchang 19 February 2025 in Hindi: आज बुधवार के पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ, षष्ठी तिथि 07:32 एएम तक तत्पश्चात सप्तमी, नक्षत्र स्वाति 10:39 एएम तक तत्पश्चात विशाखा, वृद्धि योग 10:48 एएम तक, उसके बाद ध्रुव योग, करण वणिज 07:32 एएम तक, बाद विष्टि 08:48 पीएम तक, बाद बव, फरवरी 19 बुधवार को राहु 12:40 पीएम से 02:05 पीएम तक है, 06:49 एएम तक चन्द्र तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानें आज बुधवार के पंचांग के अनुसार राहुकाल, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति, शुभ मुहूर्त के बारे में। (panchang in hindi 2025 today february month)

आज का पंचांग 19 फरवरी 2025, Aaj Ka Panchang 19 February 2025

सूर्योदय – 7:00 प्रात:

सूर्यास्त – 6:21 सायं

चंद्र – तुला राशि

तिथि – षष्ठी

नक्षत्र – स्वाति नक्षत्र

पक्ष – फाल्गुन कृष्ण पक्ष

योग – वृद्धि योग

वार – बुधवार

विक्रम संवत – विक्रम संवत् 2081

राहुकाल – दोपहर 12.40 – 02.05 दोपहर

शक संवत – 1946 क्रोधी

Weekly Horoscope: इस हफ्ता सप्ताह इनका खुलेगा भाग्य , जानें साप्ताहिक राशिफल

सराईपाली बसना जिला पंचायत में इन्हें मिली जीत

0
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन
महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन

महासमुंद / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखण्ड में सोमवार को प्रथम चरण का मतदान बिना किसी अवरोध के कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान केन्द्रों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान कर अपनी भागादारी निभाई।

क्षेत्र क्रमांक 11  से देवकी दीवान ने जीत दर्ज की

क्षेत्र क्रमांक 12 मोक्ष प्रधान

क्रमांक 13 प्रमोद सागर ने जीत दर्ज की

क्रमांक 14 कुमारी भास्कर ने जीत दर्ज की

क्रमांक 15 मोंगरा पटेल ने जीत दर्ज की

पंचायत चुनाव, हार चुके प्रत्याशी की जीत घोषित होने पर नागरिकों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

प्रथम चरण में बसना और सरायपाली में हुआ  कुल  83.80 प्रतिशत मतदान

pमहासमुंद 18 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। दोनों ब्लॉकों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बसना और सरायपाली में कुल मतदान प्रतिशत 83.80 दर्ज किया गया, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 83.70 और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 83.90 रहा।

जनपद पंचायत बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में तक एक लाख 41 हजार 88 मतदाताओं में से कुल एक लाख 16 हजार 516 (82.58 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाता 57 हजार 367 (82.31 प्रतिशत) व महिला मतदाता 59 हजार 149 (82.85 प्रतिशत) शामिल है। इसी तरह जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाताओं में से कुल एक लाख 20 हजार 395 (85.01 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपनी भागीदारी निभाई। जिसमें पुरुष मतदाता 59 हजार 866 (85.07 प्रतिशत) व महिला मतदाता 60 हजार 529 (84.96 प्रतिशत) शामिल है।

मतदान के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा और मतदाता उत्साह के साथ अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिसने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त किया। मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके।