Aaj ka Rashifal, 24 मई 2025: रविवार जानें आज आपके लिए कैसे रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal, 24 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (25 मई) को ज्येष्ठ माह त्रयोदशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत चतुष्पदी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। आइए जानते हैं चंद्र राशि (first letter of name) के अनुसार, रविवार (25 मई) का दिन कैसा रहेगा? यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी योजना से अच्छा फल मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, जिससे आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रूकेगा।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके जिंदगी में निखार लेकर आएगा। आप अपने कामों में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे, जिससे उन्हें पूरा करके ही आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी काम को करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार जोश से भरा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन काफी खुश रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपको तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर मनमौजी ना रहें। आपकी तरक्की के नए-नए मार्गं खुलेंगे। आप अपने व्यापार में योजनाओ में  बदलाव लाने के लिए सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगे।

25 May ka Ank Jyotish: आज रविवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने कान और आंख खुले रखने होंगे। किसी नए काम की शुरुआत आप किसी एक्सपर्ट की राय लेकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आप पुरानी में ही टिके रहे तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए रुपए-पैसे के मामले में अलर्ट रहने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको कोई लेनदेन खुलकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। पिताजी की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।

तुला (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके परिजनों में कोई वाद-विवाद फिर से सिर उठाएगा। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जो जातक नौकरी में कामों को लेकर परेशान हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने कामों पर फोकस बनाने की आवश्यकता है। आपका कोई छुपा हुआ राजा परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।

धनु (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। टेक्निकल क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े काम को करने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।

मकर (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामले में सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी डाइट पर कंट्रोल करके रखें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी काम में निवेश बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने जीवनसाथी से कुछ भी छुपाने से बचना होगा। निजी मामलों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर बेवजह टेंशन ना लें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एकांत में समय बिताएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए अड़चनों भरा रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस से कोई जरूरी बात करने में सोच विचार अवश्य करें। यदि आप धन की कमी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम को करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी, तभी उसके पूरे होने की संभावना है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।

25 May ka Ank Jyotish: आज रविवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

25 May ka Ank Jyotish 2025: आज रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज रविवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 (Ank Jyotish)

अंक 1 वालों में आज का दिन कशमकश बनी रहेगी. दूर के जगहों से होने वाले फायदें घर के नजदीक होने वाले खर्चों से बेअसर हो जाएंगे. रविवार की छुट्टी की वजह से घर में बच्चों को शोर शराबा रहेगा और मित्रों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. यात्रा कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप कोई महत्वपूर्ण चीज ना खो दें. आपका लकी नंबर 11 और लकी रंग सिल्वर है.

अंक 2 (Ank Jyotish)

अंक 2 जातकों के लिए रविवार का दिन तनाव और उथल-पुथल के लंबे दौर के बाद उज्ज्वल और ऊर्जावान महसूस करेंगे. घर के पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिसमें भाई-बहन पूरा साथ देंगे. घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आप बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन जुटाने में सक्षम होने के बारे में चिंतित रहेंगे. आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग गहरा हरा है.

अंक 3 ((Ank Jyotish))

अंक 3 जातकों के लिए रविवार का दिन बढ़िया रहने वाला है. अविवाहित जातकों के लिए आज अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिससे सभी घरवाले खुश नजर आएंगे. आज आप पिता की मदद से किसी संपत्ति के मालिक बन सकते हैं. रविवार की छुट्टी की वजह से आज आपको रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और कई खास लोगों से जरूरी बातचीत भी करेंगे. आपका भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग तोता हरा है.

 Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 4 ((Ank Jyotish))

अंक 4 जातकों का आज शानदार लाइफ एवं पहनावा साथियों को प्रभावित करेगा. बच्चों के किसी काम की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका लकी नंबर 22 और लकी रंग डार्क ग्रे है.

Aaj Ka Panchang: आज 25 मई 2025, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि एवं ग्रह

अंक 5 ((Ank Jyotish))

अंक 5 जातक आज खुश और प्रसन्नचित्त रहेंगे. आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अच्छा फल मिलेगा और कई कार्य पूरे भी होंगे. आपके विरोधी आपके आस-पास ही प्रतीक्षा कर रहे होंगे. अपने साथी की बात को धैर्यपूर्वक सुनें, भले ही आप उनके विचारों से असहमत हों. अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय समय पानी का सेवन करते रहें. आपका भाग्यशाली अंक 11 और भाग्यशाली रंग पीच है.

अंक 6 ((Ank Jyotish))

अंक 6 जातकों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है. आपको वह ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिसकी आपको तलाश है. व्यापार करने वालों को आज रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां कई खास लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा. आपका भाग्यशाली अंक 5, और भाग्यशाली रंग हरा है.

अंक 7 ((Ank Jyotish))

अंक 7 जातकों को आज मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और मुश्किल समय में मदद करने के लिए आगे रहेंगे. आपकी शानदार लाइफस्टाइल और तड़क-भड़क आज आपके साथियों को प्रभावित करती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी आज दूर हो जाएगी और संबंधों में लाभ मिलेगा. आपका लकी नंबर 4 और लकी रंग इलेक्ट्रिक ग्रे है.

अंक 8 ((Ank Jyotish))

अंक 8 जातकों के लिए रविवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है. बच्चों से जुड़ी बुरी खबरें आपका दिन खराब कर सकती हैं. अपने विचारों के प्रति प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है. रविवार को व्यापारी उधारी में माल देने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. मित्रों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है. आपका भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग लाल है.

अंक 9 ((Ank Jyotish))

अंक 9 जातकों को आज सर्वोत्तम प्रयासों और समझौता करने की इच्छा के बावजूद, घरेलू जीवन में अशांति बनी रह सकती है. माताजी के साथ प्रेमपूर्ण बातचीत के संकेत हैं. आपका आत्मविश्वास सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहने वाला है. बेहतरीन योजना बनाने से शानदार सफलता मिल सकती है. आपका साथी प्यार और देखभाल से भरा है, और आप इस भावना का आनंद लेते हैं. आपका भाग्यशाली अंक 11 और भाग्यशाली रंग पीच है.

Aaj Ka Panchang: आज 25 मई 2025, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि एवं ग्रह

Aaj Ka Panchang:  राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 04, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 12, जिल्काद 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

Aaj Ka Panchang:  त्रयोदशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत चतुष्पदी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। गर करण प्रातः 05 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

Aaj Ka Panchang:

पंचांग- 25 मई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त

शक सम्वत- 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत- ज्येष्ठ

अमांत- वैशाख

तिथि

त्रयोदशी – 03:51 पी एम तक

चतुर्दशी

Aaj Ka Panchang:

नक्षत्र

अश्विनी – 11:12 ए एम तक

भरणी

योग

सौभाग्य – 11:07 ए एम तक

शोभन

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:26 AM

सूर्यास्त- 07:11     PM

चन्द्रोदय- 04:16 PM

Aaj Ka Panchang:

चन्द्रास्त- 05:22 AM

अशुभ काल

राहुकाल- 05:28 पी एम से 07:11 पी एम

यम गण्ड- 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

गुलिक- 03:45 पी एम से 05:28 पी एम

Aaj Ka Panchang:

शुभ काल

अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

अमृत काल- 04:09 ए एम, मई 26 से 05:34 ए एम, मई 26

ब्रह्म मुहूर्त- 04:04 ए एम से 04:45 ए एम

Monsoon 2025: वक्त से 8 दिन पूर्व भारत पहुंचा मानसून, फटाफट ही इन प्रदेशों में होगी एंट्री

महासमुंद, चार युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, गांव में पसरा मातम

महासमुंद। सरायपाली सिटी में शनिवार दोपहर को एक सड़क घटना हुई है। बता दें, शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे घटना पर ही 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण हादसे के शिकार हुए.

इस घटना में अनिस बाघ पिता प्रहलाद बाघ, किशन भोई पिता राजकुमार भोई की मौके पर ही मौत हुई. वहीं मनीष बाघ पिता अहरलाद बाघ, गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों युवकों की भी मौत हो गई. चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.

Monsoon 2025: वक्त से 8 दिन पूर्व भारत पहुंचा मानसून, फटाफट ही इन प्रदेशों में होगी एंट्री

Monsoon 2025: देश के किसानों अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज अर्थात 24 मई के दिन केरल पहुंच गया है। इस साल मानसून केरल समय से 8 दिन पहले एवं मिजोरम (पूर्वोत्तर प्रदेश) में वक्त से 12 दिन पहले पहुँच गया है। सामान्यतः दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को केरल और 5 जून को पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करता है। इस साल मानसून 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 मई के दिन ही केरल पहुँचा है। इससे पहले वर्ष 2009 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 मई के दिन केरल आया था। वहीं पिछले साल 2024 में मानसून 30 मई के दिन केरल पहुँचा था।किसान उपकरण

Monsoon 2025: मानसून ने आज के दिन ही तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया है। इससे पहले मानसून तीन-चार दिनों से भारत के मुख्य क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अटका हुआ था। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

फटाफट इन प्रदेशों में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है। मानसून जल्द ही दो से तीन दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में, पूरे गोवा में, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, कर्नाटक के कुछ इलाकों में, तमिलनाडु के शेष हिस्सों में, पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में, पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पहुँचने की संभावना है।

Monsoon 2025

मानसून जल्दी आने से बारिश पर क्या असर पड़ेगा?

Monsoon 2025: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के जल्दी या देरी से आने और बारिश की मात्रा में कोई संबंध नहीं है। मानसून के जल्दी पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि अधिक या कम बारिश होगी और ना ही मानसून के केरल जल्दी आने का मतलब यह है कि देश के सभी राज्यों में भी मानसून जल्दी ही पहुँचेगा।

Monsoon 2025: हालांकि इस साल मौसम विभाग ने मानसून 2025 के अपने पहले पूर्वानुमान में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के द्वारा 15 अप्रैल को जारी किए गए अपने पहले पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मानसून सीजन में जून से सितंबर महीने के दौरान दीर्घ अवधि औसत यानि LPA के 105 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है, जो की सामान्य से अधिक श्रेणी में आती है।

छत्तीसगढ़ में 6 जून को होगी एंट्री

मानसून के निर्धारित समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक देने को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून तक पहुंचता है. जगदलपुर में आमतौर पर 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर में 21 जून तक मानसून सक्रिय हो जाता है. इस बार, चूंकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक सप्ताह पहले ही केरल में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में सामान्य हवाओं की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी मानसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान है कि इस वर्ष राज्य में मानसून 6 जून तक दस्तक दे सकता है, जो किसानों और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है.

छत्तीसगढ़ में कई सिस्टम एक्टिव

इस वक्त अलग-अलग साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, निम्न दाब और ट्रफ के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक हो रही है. छत्तीसगढ़ समेत देशभर में झमाझम बारिश और बिजली गिरने की संभावना लगातार बने रहेगी. दक्षिण इलाकों में भारी बारिश की गतिविधि जारी है.

पिछले कुछ सालों में कब हुई थी मानसून की एंट्री ?

पिछले साल 30 मई को दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दी थी. इसके पहले 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को केरल में मानसून की शुरुआत हुई थी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल में अनुमान जताया था कि 2025 में मानसून सामान्य से अधिक वर्षा लेकर आएगा. साथ ही, अल नीनो की आशंका को भी खारिज कर दिया गया था, जो आमतौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में कम बारिश का कारण बनता है.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में तुफान के साथ झमाझम बारिश अलर्ट, भारत में कल मानसून करेगा एंट्री

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगामी दो दिनों में केरल (भारत) पहुंचने की संभावना जताई गई है. साथ ही इसके आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार नहीं है.

बता दें, पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. अधिकतम तापमान बिलासपुर और पेण्ड्रा रोड में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले 2 दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है. वर्तमान में एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से दूर स्थित है, जो अगले 24 घंटों के भीतर और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में विकसित हो सकता है. इसी क्षेत्र से एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. इसके अलावा, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है.

बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना

इन परिस्थितियों को देखते हुए, छत्तीसगढ़ में 24 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है. बस्तर संभाग और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं, जबकि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इसके अलावा, 25 मई को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की भी संभावना है, जो आने वाले दिनों में मौसम को और अधिक सक्रिय बना सकता है.

तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

रायपुर में आज का मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं. अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Aaj ka Rashifal, 24 मई 2025: जानिए आज आपके लिए कैसे रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal, 24 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (24 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (first letter of name) के अनुसार, शनिवार (24 मई) का दिन कैसा रहेगा? यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को शनिवार को मेष राशि के जातकों को हर काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। हालांकि रिश्तेदार या किसी सहयोगी के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। युवाओं के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज व्यावसायिक योजनाएं और पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे। इसके अलावा विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को मिथुन राशि के जातकों को आज शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। युवाओं को गुरु का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आर्थिक हानि के योग हैं। इसके अलावा भाई-बहन से मतभेद और किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण परेशानी होगी।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में बदलाव हो सकता है। लेकिन रिश्तेदार या पड़ोसी के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों को कठिन परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

24 May ka Ank Jyotish: आज शनिवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

कन्या (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को बुद्धि से किए गए कार्य संपन्न होंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनिवार को तुला राशि के जातकों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी और अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपको किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। यदि आज आपकी किसी से लड़ाई होती है तो मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लें।

धनु (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धनु राशिवालों को शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इसके अलावा रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। खुद कार चलाकर कहीं जा रहे हैं तो स्पीड कम रखें।

मकर (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मकर राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा पारिवारिक दायित्व की भी पूर्ति होगी।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को पारिवारिक जीवन में सुख व खुशियों का तालमेल रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा और आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

मीन (Aaj ka Rashifal)

आज शनिवार को मीन राशिवालों को व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लेकिन संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए व्यर्थ में क्रोध करने से बचें। उम्मीद है कि मीन राशि के जातकों को पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी और आज वो सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

24 May ka Ank Jyotish: आज शनिवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

24 May ka Ank Jyotish 2025: आज शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शनिवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और नई शुरुआत का है। आपकी ऊर्जा उच्चतम स्तर पर है, जो आपको नए प्रोजेक्ट्स और अवसरों की ओर आकर्षित करती है। हालांकि, जल्दबाजी से बचें और योजनाओं को सावधानीपूर्वक लागू करें। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आपकी संवेदनशीलता और सहानुभूति शनिवार आज आपके लिए सहायक सिद्ध होंगी। टीमवर्क और साझेदारी में सफलता की संभावना है। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति और संतुलन आवश्यक है। वित्तीय मामलों में संयमित खर्च पर ध्यान दें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार आज आपका रचनात्मकता और सामाजिक आकर्षण चरम पर है। नई परियोजनाओं और विचारों में सफलता की संभावना है। व्यक्तिगत संबंधों में खुलेपन और ईमानदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए सक्रियता और संतुलित आहार पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आपकी मेहनत और अनुशासन शनिवार आज फलित होंगे। नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने का समय है। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

शनिवार
शनिवार

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन परिवर्तन और साहस का है। नई दिशाओं में सोचने और कार्य करने का समय है। व्यक्तिगत संबंधों में खुलेपन और समझदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति और संतुलन आवश्यक है। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार आज आपकी जिम्मेदारी और देखभाल की भावना आपके लिए सहायक सिद्ध होगी। परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति और संतुलन पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में संयमित खर्च और दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान दें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आत्मनिरीक्षण और आंतरिक विकास का है। नई जानकारी और ज्ञान की ओर आकर्षण होगा। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति और संतुलन आवश्यक है। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार आज आपकी मेहनत और समर्पण आज फलित होंगे। नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने का समय है। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार आज  पुरानी आदतों और विचारों को छोड़ने का समय है। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति और संतुलन आवश्यक है। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang, 24 May 2025: शनिवार जानें  आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 24 May 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक 24 मई 2025, शनिवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 23 मई रात्रि 10:30 से 24 मई शाम 07:20 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। Aaj Ka Panchang  आज प्रदोष व्रत रखा जायेगा। पंचांग के अनुसार आज सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 24 मई दोपहर 01:48 तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

Aaj Ka Panchang

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -24 मई 2025

सूर्योदय का समय – 24 मई सुबह 5:46 बजे।

सूर्यास्त का समय – 24 मई शाम 7:01 बजे।

चन्द्रोदय का समय -24 मई सुबह 3:07 बजे।

चन्द्रास्त का समय – 24 मई शाम 4:10 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र -24 मई 2025

Aaj Ka Panchang

आयुष्मान योग – 23 मई शाम 06:36 से 24 मई दोपहर 03:00 तक।

सौभाग्य योग – 24 मई दोपहर 03:00 से 25 मई सुबह 11:06 तक।

रेवती नक्षत्र – 23 मई शाम 04:02 से 24 मई दोपहर 01:48 तक।

अश्विनी नक्षत्र – 24 मई दोपहर 01:48 से 25 मई सुबह 11:12 तक।

Aaj Ka Panchang

शुभ और अशुभ काल -24 मई 2025

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:57 से दोपहर 12:50 तक।

अमृत काल – सुबह 11:36 से दोपहर 01:03 तक।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:10 से सुबह 04:57 तक।

राहुकाल – सुबह 9:05 से सुबह 10:44 तक।

monsoon coming soon 2025: Chhattisgarh इस तारीख को होगी एंट्री !

monsoon coming soon 2025: Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी सूचना है. इस बार केरल में वक्त से पूर्व मानसून (Monsoon)  की एंट्री होगी. ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य प्रदेशों में समय से पहले मानसून की एंट्री होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 7 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंच सकता है. इसके बाद अपने तय रास्ते से आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग की माने तो साल 2025 में छत्तीसगढ़ में 5 दिन पहले मानसून की पहुंचने की संभावना है.

Chhattisgarh में कब होगी मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में मानसून 7-8 जून तक पहुंच सकता है. सबसे पहले सुकमा जिले में मानसून की बारिश होगी. अनुमान है कि मानसून 10-11 जून तक राजधानी रायपुर को तरबतर कर देगा.

Chhattisgarh
Chhattisgarh

Chhattisgarh में आमतौर पर मानसून की दस्तक 13 जून के आसपास हो जाती है. हालांकि पिछले साल प्रदेश में मानसून का दस्तक थोड़ा पहले हुआ था. हालांकि एंट्री के 5 दिन तक मानसून सुकमा में अटका रहा और 5-6 दिन बाद आगे की ओर रुख किया था. बता दें कि सुकमा-बस्तर के रास्ते कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए मानसून अंबिकापुर पहुंचता है. मौसम विभाग की माने तो मानसून को पूरे प्रदेश में सक्रिय होने में 5 से 7 दिन लगता है.

आमतौर पर Chhattisgarh में मानसून की दस्तक की तारीख 13 जून है और जगदलपुर में सबसे पहले मानसून प्रवेश करता है. वहीं 16 जून तक रायपुर तक पहुंचता है और 21 जून को अंबिकापुर में पहुंचता है.

साल 2024 में 6 दिन पहले मौसम की दस्तक

बता दें कि पिछले साल यानी साल 2024 में मौसम विभाग ने Chhattisgarh में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना 12 से 15 जून के बीच जताई गई थी, लेकिन 6 दिन पहले यानी 8 जून को सुकमा में मानसून प्रवेश कर चुका था. वहीं साल 2023 की बात करें तो छत्तीसगढ़ में मानसून 21 जून को बस्तर में प्रवेश किया था और 22 जून तक अंबिकापुर में पहुंचा था.

आखिरी में सरगुजा संभाग में पहुंचता है मानसून

आमतौर पर बस्तर से प्रवेश करने वाला मानसून कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए सबसे आखिरी में सरगुजा, जशपुर पहुंचता है, क्योंकि यह राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है और झारखंड और ओडिशा से लगा हुआ है.